Showing posts with label #Ministry Of External Affairs. Show all posts
Showing posts with label #Ministry Of External Affairs. Show all posts

इजरायल में भी शुरू हुआ ‘ऑपरेशन सिंधु’, भारतीयों को लगातार वापस ला रही सरकार, 161 लोग पहुँचे दिल्ली: ईरान से अब तक 2003 लोग सकुशल पहुँचे भारत

                                                                                                                साभार- X/@MEAIndia
इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच दोनों देशों में फँसे भारतीयों को वापस देश लाने के लिए सरकार ऑपरेशन सिंधु मिशन के तहत लोगों को रेस्क्यू कर रही है। इसके तहत अब तक 2003 लोग सकुशल भारत लाए जा चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार (23 जून 2025) को ईरान के मशहद से 290 भारतीय नागरिकों के साथ एक श्रीलंका के नागरिक को भी सकुशल दिल्ली पहुँचाया गया है। ईरान के अलावा ऑपरेशन सिंधु के तहत अब इजरायल से भी भारतीयों को निकाला जा रहा है। इजरायल से 161 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था 24 जून को दिल्ली पहुँच चुका है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 23 जून 2025 की शाम को 290 भारतीय नागरिकों और एक श्रीलंकाई नागरिक को मशहद से निकाला गया है।

12 दिनों से संघर्ष जारी

इजरायल और ईरान के बीच 13 जून 2025 से ही संघर्ष चल रहा है। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल और ड्रोन्स से हमला कर रहे हैं। इससे वहाँ कई लोगों के मरने और हताहत होने की खबरें सामने आईं। इसी बीच जम्मू-कश्मीर समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से ईरान गए लोगों के परिवारों ने उन्हें वापस लाने के लिए केंद्र सरकार से गुहार लगाई।

इसके बाद भारत सरकार ऑपरेशन सिंधु चलाकर अपने लोगों को वापस लाने का जतन शुरू किया। इसके तहत पहले जत्थे में ईरान से 110 लोगों को अर्मेनिया के रास्ते भारत लाया गया। इसके बाद से लगातार लोगों को वापस लाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गरिटा ने बताया कि भारत सरकार की ओर से ऑपरेशन सिंधु के हिस्से के तहत अगले दो से तीन दिनों में ईरान से तीन अतिरिक्त उड़ानें (एक्ट्रा एवैक्यूवैशन फ्लाइट्स) निर्धारित की गई है ताकि भारतीयों को वापस लाया जा सके।

लगातार बढ़ते हमलों से इजराइल में भी काफी लोग घायल हो रहे हैं और कई लोगों की मौत भी हो गई है। इसके बाद ऑपरेशन सिंधु के तहत इजरायल से भी लोगों को भारत लाया जा रहा है। सोमवार को इस ऑपरेशन के तहत 604 भारतीय नागरिकों को मिस्र (इजिप्ट) और जॉर्डन के रास्ते से होकर इजरायल से निकाला गया है।

ऑपरेशन सिंधु का यह सफर आसान नहीं रहा है। इजरायल से जॉर्डन और फिर अम्मान से रवाना हुई उड़ान को कुवैत से डायवर्ट कर दिया गया था। सोमवार की रात को ईरान की ओर से अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों के कारण कुवैत का एयरस्पेस बंद कर दिया गया।

36 जगह, 400 ड्रोन… तुर्की का ‘माल’ लेकर भारत से लड़ने आया था भिखमंगा पाकिस्तान, सारे हुए फुस्स: राडार स्टेशन उड़ाकर सेना ने दिया जवाब, प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीरांगनाओं ने बताया

पकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन भारत पर चलाए, यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है
पाकिस्तान ने 8-9 मई, 2025 की रात को भारत के कई शहरों पर हमला किया था। इसके लिए पाकिस्तान ने तुर्की के ड्रोन इस्तेमाल किए थे। पाकिस्तान के यह ड्रोन भारतीय सेनाओं ने नाकाम कर दिए। भारत ने भी जवाब में पाकिस्तान में 4 जगह हमला किया है। भारत ने पाकिस्तान में राडार भी उड़ा दिया है। यह सभी जानकारी विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी हैं।

शुक्रवार (9 मई, 2025) को विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात को भारत के भीतर 300-400 जगह पर ड्रोन के माध्यम से घुसपैठ किया। भारत ने बताया है कि इसका उद्देश्य खुफिया जानकारी इकट्ठा करना और भारतीय सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुँचाना था।

कर्नल सोफिया कुरैशी ने इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ड्रोन के मलबे की जाँच की गई है। उन्होंने बताया कि यह तुर्की में बने हुए असीसगार्ड सोंगर ड्रोन हैं। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात में सर क्रीक तक हमला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पाकिस्तान ने भटिंडा के सैन्य अड्डे को भी निशाना बनाया है।

कर्नल कुरैशी ने बताया है कि इन हमलों के जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के 4 एयर डिफेन्स सिस्टम पर हमले किए हैं। उन्होंने बताया कि इन 4 में से 1 जगह पर किया गया ड्रोन हमला सफल रहा है और पाकिस्तान के एक राडार को तबाह कर दिया है। पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को आप नीचे लगे लिंक में देख सकते हैं।

भारत ने यह भी स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान की हरकतें इस इलाके के हवाई क्षेत्र में खतरा पैदा कर रही हैं। भारत ने इसमें एक फ्लाईट का उदाहरण भी दिया है। भारत ने साफ़ कर दिया है कि पाकिस्तान ने जानबूझ कर भारत पर हवाई हमले किए हैं जिसके जवाब मिल सकते हैं।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट कर दिया गया है कि पाकिस्तान की हरकत का स्पष्ट जवाब दिया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी मौजूद थे। उन्होंने बताया है कि पाकिस्तान के हमले में जम्मू कश्मीर में एक गुरुद्वारे के ग्रंथी की मौत हो गई है।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि पाकिस्तान लगातार हमलों को लेकर भ्रामक सूचनाएँ फैला रहा है, जिसका भारत लगातार जवाब दे रहा है।


हॉन्गकॉन्ग-सिंगापुर में Everest और MDH के मसालों पर बैन ; सरकार क्या मिलावटखोरों और लापरवाह अधिकारीयों के विरुद्ध कानून बनाएगी?

भारत आज़ाद होने के बाद से कितनी सरकारें आयीं और गयी, लेकिन मसालों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में हो रही मिलावट पर कभी कोई गंभीर नहीं रही। जनता मरती है मरने दो, लेकिन मिलावटखोरों को अपना काम करने दो। 70 के दशक में मनोज कुमार, वहीदा रहमान और महमूद अभिनीत बहुचर्चित फिल्म 'नीलकमल' का महमूद पर फिल्माया बहुचर्चित गीत 'खाली डिब्बा खाली बोतल...", जिसमे दूध से लेकर मसालों तक में हो रही मिलावट को उजागर किया था, क्या किया सरकारों ने? इतने वर्षों में कितनी ही सरकारें आयीं और गयीं, लेकिन मिलावट का धंधा बदस्तूर जारी है और शायद रहेगा भी। दरअसल, भारत में माफिया राज है, यह माफिया जो चाहता है, सरकारें और अदालतों में वही चलता है। 
रेत कांड 
देश में आपातकाल के दिनों में वनस्पति घी की किल्लत थी। हौज़ काज़ी चौक(पुरानी दिल्ली) पर 4 बड़े ट्रक 4 किलो घी के डिब्बों में रेत लेकर आते हैं, पुलिस वालों भी दो-दो, तीन-तीन डिब्बे खरीद लेते हैं, यानि लगभग आधा घंटे में चारों ट्रक माल बेच चले जाते हैं, घंटा भर के बाद रेत भरे डिब्बे लेकर रोती-चिल्लाती औरतें-मर्द जब चौक पर पहुँचते हैं ट्रकों का नामोनिशान नहीं, बगल में हौज़ काज़ी पुलिस थाने तक हुजूम पहुंचा तो पुलिस वालों ने अपने डिब्बे की सील खोलकर देखा तो रेत मिलने पर पुलिस भी हैरान हो गयी, लेकिन वह पकडे नहीं गए, उस दिन अनेक स्थानों पर यह कांड हुआ।  
कीमतें बढ़ रही हैं, शुद्धता भी ख़त्म हो रही है। पहले दाल में जब देसी घी का छौंका लगने पर 10 घर घी की महक फैलती थी आज घर में ही पता नहीं लगता। मिठाई तो बहुत दूर की बात है। जो मिठाई वाला शुद्ध घी की बर्फी बता रहा है, बता रहा है कि खोया मिलावटी है, क्योकि खोये में ही इतना घी होता है मिलाने की जरुरत नहीं।     

कुछ साल पहले तेल, घी और अन्य खाद्य पदार्थों की खुली बिक्री पर रोक लगी, प्लास्टिक माफिया के इशारे पर। सील्ड बोतलों की भी जाँच शुरू हुई, लेकिन खाद्य निरीक्षक टकरा गए एक नामी तेल कंपनी से। उस कंपनी के अधिकारी ने कोर्ट को बताया 'अगर इन्हे मुंह माँगा पैसा इनको दे दिया जाए, यही बोतल अभी पास हो जाएगी', कोर्ट में उपस्थित सभी लोग दंग रह गए। क्या कार्यवाही की कोर्ट ने। कुछ नहीं, केस ही ख़त्म।   

भारतीय कम्पनियों MDH और एवरेस्ट के मसालों पर सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में प्रतिबंध के मामले में केंद्र सरकार एक्शन में आ गई है। इससे पहले बांग्लादेश ने रूहअफजा पर अपने देश में बैन लगा चुका है। गर्मी का मौसम है लगभग हर घर में रूहअफजा इस्तेमाल होता है। जबकि बांग्लादेश रूहअफजा को सेहत के लिए नुकसान बता चुका है। लेकिन भारत सरकार सोई हुई है। मसाला प्रतिबन्ध मामले में भारत सरकार ने इन दोनों देशों की एजेंसियों से रिपोर्ट माँगी है। सरकार ने अपने दूतावासों से भी इस विषय में रिपोर्ट तलब की है। उधर एक कम्पनी ने दावा किया है कि उसके उत्पादों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार, भारतीय कम्पनियों के कुछ मसालों में केमिकल पाए जाने की रिपोर्ट के बाद वाणिज्य मंत्रालय ने एक्शन लिया है। उसने इन मसाला कम्पनियों समेत दोनों देशों में स्थित भारतीय दूतावासों से मसालों की जाँच रिपोर्ट भेजने को कहा है।

मंत्रालय ने सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग की खाद्य मानक एजेंसियों से भी इस विषय में सूचना माँगी है। देश में मसालों के विषय में निर्णय लेने वाले स्पाइस बोर्ड ने भी इस मामले में एक्शन लिया है, उसने कम्पनियों से इस मामले में स्पष्टीकरण माँगा है। बोर्ड ने कम्पनियों से पूछा है कि क्या मानक पूरे किए गए थे।

हाल ही में यह खबर आई थी कि भारतीय मसाला कंपनी MDH और एवेरेस्ट के मसालों को हांगकांग और सिंगापुर में प्रतिबन्धित किया गया है। इनके ऊपर प्रतिबंध की वजह इनमें एक केमिकल का पाया जाना थी। यह केमिकल एथिलीन ऑक्साइड था। इससे कैंसर का खतरा बढ़ता है।

एवेरेस्ट कम्पनी ने अपने उत्पादों पर प्रतिबन्ध की बात को झूठ कहा है। एवेरेस्ट ने कहा है कि उसके उत्पादों पर केवल तात्कालिक रोक लगाई गई है। यह रोक जाँच के लिए लगाई गई है। बताया जा रहा है कि अब भारत में भी FSSAI इन मसालों की जाँच करने जा रही है।

भारत विश्व में मसालों का सबसे बड़ा उत्पादक, उपभोक्ता और निर्यातक है। भारत में मसालों के बाजार का आकार लगभग ₹90,000 करोड़ है। भारत ने 2022-23 में ₹30,000 करोड़ से अधिक के मसालों का निर्यात विश्व भर में किया था। भारत के मसालों की माँग प्राचीन समय से रही है।

‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान, संसद पर हमला कर के लूँगा हत्या की साजिश का बदला’: गुरवतपन्त सिंह पन्नू

                   पन्नू ने अफजल की तरह संसद पर हमले की धमकी दी है (चित्र साभार: Business today)
प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ के सरगना गुरवतपन्त सिंह पन्नू की भारतीय संसद उड़ाने की धमकी को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे लोग मीडिया कवरेज पाने के लिए ऐसी बाते करते रहते हैं और हम यहाँ बात करके उन्हें प्रासंगिकता नहीं देना चाहते।

हाल ही में पन्नू ने एक वीडियो जारी करके संसद पर हमले की बरसी 13 दिसम्बर को संसद उड़ाने की धमकी दी थी। इसी को लेकर अब भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक मीडिया संवाद में जवाब दिया है। गौरतलब है कि 13 दिसम्बर, 2001 को पाँच इस्लामी आतंकियों ने संसद पर हमला कर दिया था। इसमें सुरक्षा बलों के 6 जवान बलिदान हो गए थे।

इस वीडियो में पन्नू ने कहा था कि वह 13 दिसम्बर या उससे पहले संसद भवन पर हमला करके उसके हत्या की योजना बनाने का बदला लेगा। उसने दावा किया था कि दिल्ली खालिस्तान बनेगा। वह पहले भी ऐसी धमकियों वाले वीडियो जारी करता रहा है।

अब विदेश मंत्रालय ने इस पर कहा है, “हम इन धमकियों को गंभीरता से लेते हैं लेकिन हम ऐसे लोगों के बारे में यहाँ बात करके उन्हें ज्यादा विश्वसनीयता नहीं देना चाहते जो ऐसी धमकियाँ देकर काफी मीडिया कवरेज पाते हैं।”

उन्होंने आगे इस मामले में कहा, “हम इन खतरों को गंभीरता से लेते हैं और हमने इस मामले से अमेरिका और कनाडा को अवगत करवाया है। कट्टरपंथी और आतंकी मीडिया कवरेज पाने के लिए ऐसी धमकियाँ देते रहते हैं।” विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि वह यहाँ हमारी एजेंसियों द्वारा वांछित है और हम अन्य देशों से उसे कानून तक लाने के लिए सहायता माँग चुके हैं।

पन्नू की धमकी अमेरिका के उस दावे के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के एक अफसर ने एक भारतीय निखिल गुप्ता को पन्नू को मरवाने के लिए कहा था। इस मामले में विदेश मंत्रालय पहले ही एक जाँच कमिटी गठित कर चुका है।

अमेरिका में भी इस मामले को कोर्ट में ले जाया गया है और निखिल गुप्ता को अमेरिका ने गिरफ्तार भी किया है। अमेरिका के जस्टिस विभाग ने आरोप लगाया था कि 1 लाख डॉलर (लगभग ₹83 लाख) में पन्नू को मारने के लिए एक व्यक्ति को सुपारी दी गई थी जो कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों का एजेंट था।

संसद पर हमला करने की धमकी देने वाले वीडियो में पन्नू इसी हत्या की साजिश की बात कर रहा था। पन्नू पूर्व में भी ऐसे ही वीडियो जारी करता रहा है। इससे पहले उसने एअर इंडिया के विमानों को उड़ाने की धमकी भी दी थी।