Showing posts with label #Navjot Singh Sidhu. Show all posts
Showing posts with label #Navjot Singh Sidhu. Show all posts

नवजोत कौर ने आग लगा दी "त्याग की देवी" की कांग्रेस में; अब पंजाब पार्टी प्रधान को बताया भ्रष्ट, उधर डीके शिवकुमार भी भड़के

एक कहावत है "दिल के फफोले जल उठे सीने की आग से, इस घर को आग लग गयी घर के चिराग से" नवजोत सिंह सिद्धू की धर्मपत्नी नवजोत कौर ने मुख्यमंत्री की कुर्सी की कीमत बता "त्याग की देवी" की कांग्रेस में आग लगा दी। जिस आग को बुझाने की कोशिश कर मामले को ख़त्म करने की बजाए निलंबित पार्टी नेता नवजोत कौर सिद्धू को मंगलवार (9 दिसंबर) को कानूनी नोटिस भेजा है। उनसे अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को कहा। मामला कोर्ट में जाने पर नवजोत अगर गाँधी परिवार के बैंक खातों की CBI, ED या IncomeTax से जांच करवाने की मांग करने पर National Herald से ज्यादा मुसीबत खड़ी हो सकती है। 

जिस सोनिया गाँधी को कांग्रेस और इसके अंधभक्त "त्याग की देवी" कहकर खुद गुमराह होने के साथ-साथ देश को भी गुमराह करने वालों को नहीं मालूम की इसी "त्याग की देवी" को अध्यक्ष बनाने के चक्कर दलित अध्यक्ष सीताराम केसरी को पार्टी ऑफिस से बाहर पटक देने के बाद से कांग्रेस चुनाव दर चुनाव नीचे जा रही है। अंजाम ये हो गया है कि आज अपनी पहचान बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय पार्टियों के आगे नाक रगड़नी पड़ रही है।        

आखिरकार कांग्रेस के भीतर उस सच्चाई का ज्वालामुखी फूट ही गया, जिसे वर्षों से पार्टी राजसी कालीन के नीचे दबाती चली आ रही है। कांग्रेस नेत्री नवजोत कौर सिद्धू ने यह चौंकाने वाला खुलासा कर दिया कि कांग्रेस में “500 करोड़ लगाने वाले को मुख्यमंत्री बना दिया जाता है।” यह केवल एक आरोपित टिप्पणी-मात्र नहीं है, बल्कि यह कांग्रेस के भीतर की उस सड़ी हुई राजनीति का एक्स-रे है, जिसे सुनते ही पार्टी नेतृत्व बौखला गया। नवजोत कौर सिद्धू का निलंबन दिखाता है कि कांग्रेस का आलाकमान यह समझने में विफल है कि समस्या सजा देकर या आवाज़ दबाकर हल नहीं होगी। सच को दबाने का परिणाम सिर्फ विवाद को और हवा देना मात्र होता है। पार्टी ने जो कदम उठाया, उसने यह संदेश दिया कि भीतर की गंदगी को सार्वजनिक करने वाले किसी भी सदस्य को खामोश कर दिया जाएगा। इसी से जनता में यह धारणा और मजबूत हुई कि सोनिया-राहुल और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के लिए पार्टी के भीतर पारदर्शिता और नैतिकता केवल नारे ही हैं।

‘500 करोड़ में मुख्यमंत्री बनाओ’ ने कांग्रेस पार्टी के परखच्चे उड़ाए
पंजाब कांग्रेस से अध्यक्ष रहे नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने “500 करोड़ में मुख्यमंत्री बनाओ” जैसा विस्फोटक बयान दबे-छुपे अंदाज में नहीं दिया है, बल्कि मीडिया से बातचीत में खुलेआम कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को नंगा कर दिया है। नवजोत कौर का खुला आरोप केवल एक गुस्से भरी टिप्पणी नहीं, बल्कि लम्बे समय से चल रही उस अंदरूनी संस्कृति का खुला प्रदर्शन है, जिसमें पदों की बेंचिंग, लॉबिंग और पैसों-पैसों की राजनीति ने नैतिकता और सार्वजनिक जवाबदेही को निगल लिया है। जब पार्टी ने जवाब देने के बजाय सच बोलने वाली नेता को निलंबित कर दिया, तो उसने साफ कर दिया कि वह दोष क्यों छुपाना चाहती है। क्योंकि खुली जांच और सार्वजनिक बहस से जो परदा टूटेगा वह पार्टी की रही-सही इज्जत के परखच्चे उखाड़कर रख देगा।

असंवेदनशील, गैरजिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट प्रधान हैं वड़िंग
पंजाब कांग्रेस से सस्पेंड किए जाने के बावजूद नवजोत कौर सिद्धू के तेवर और तीखे हो गए हैं। मंगलवार को अमृतसर में नवजोत कौर ने सस्पेंड किए जाने पर प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के लिए कहा- यह कार्रवाई उस प्रधान ने की, जिसे कोई नहीं मानता। राणा गुरजीत भी इसी नोटिस से चल रहे हैं। मेरी हाईकमान से बात हो रही है। हम चोरों का साथ नहीं देंगे। अगर 4-5 लोगों को हटा दें तो फिर देखेंगे। नवजोत कौर ने कहा कि मैं एक असंवेदनशील, गैरजिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट प्रधान के साथ खड़े होने से इनकार करती हूं। मैं उन सभी भाइयों और बहनों के साथ खड़ी हूं, जिन्हें उसकी अक्षमता और गैरजिम्मेदार व्यवहार से चोट पहुंची है। मैं उसे प्रधान मानने से इनकार करती हूं। मुझे हैरानी है कि मुख्यमंत्री उसे क्यों बचा रहे हैं।

सांसद सुखजिंदर रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को कानूनी नोटिस भेजा
कांग्रेस की पंजाब इकाई के वरिष्ठ नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने निलंबित पार्टी नेता नवजोत कौर सिद्धू को मंगलवार (9 दिसंबर) को कानूनी नोटिस भेजा है। उनसे अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने को कहा। पार्टी के राजस्थान प्रभारी रंधावा ने नोटिस में कौर द्वारा मीडिया में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाने संबंधी बयानों पर आपत्ति जताई। कौर कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी हैं। कांग्रेस ने नवजोत कौर को मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये वाले उनके बयान के लिए सोमवार (8 दिसंबर) को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। रंधावा के वकील ने नवजोत कौर को भेजे गए कानूनी नोटिस में कहा कि झूठे, निराधार और मानहानिकारक बयान दिए, जिनका इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारण और रिपोर्टिंग की गई।

प्रदेश अध्यक्ष पर लगे आरोप का मानवीय और राजनीतिक भार
कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी के रूप में रंधावा ने कार्य करते हुए भ्रष्टाचार किया, जिसमें रुपये के बदले पार्टी के टिकट बांटना भी शामिल है। नवजोत ने कहा कि रंधावा के स्मगलरों से संबंध हैं। रंधावा के पास इतनी फार्म लैंड कहां से आई? अपनी पत्नी को तो जिता नहीं सके। रंधावा ने सिद्धू की पीठ में छुरा घोंपा। नवजोत कौर द्वारा सीधे पार्टी अध्यक्ष पर ‘भ्रष्ट’ कहे जाने का अर्थ सिर्फ व्यक्तिगत आरोप नहीं है। यह संगठनात्मक विफलता की गम्भीर चेतावनी है। यदि पार्टी के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति ऐसे आरोपों से मुक्त नहीं है, तो छोटे स्तर पर अनुशासन और जवाबदेही की क्या बात की जाए? ऐसे आरोप पार्टी की छवि के साथ-साथ उसकी विचारधारा की भी जड़ों से हिला देते हैं। 

कौर के क्रोध से कर्नाटक के डीके की नाराजगी को मिली आग
पंजाब का मामला अकेला ही खतरनाक नहीं है। कर्नाटक में डीके शिवाकुमार की नाराजगी ने इस आग को राष्ट्रीय आकार दे दिया है। शिवाकुमार का आक्रोश यह संकेत देता है कि सत्ता के भीतर निर्णय-प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी केवल पंजाब तक सीमित नहीं, बल्कि कई राज्यों में गहरे स्तर पर मौजूद है। जब एक अनुभवी और प्रभावशाली नेता यह महसूस करे कि उसे किनारे कर दिया गया या उसके हितानुसार निर्णय नहीं लिये गये, तो वह सार्वजनिक संघर्ष की राह पकड़ लेता है। कांग्रेस के भीतर यह विभाजन जल्दी ही संगठनात्मक टूट में बदल सकता है। सबसे चिंताजनक पहलू पार्टी हाईकमान की मौन नीति है। पत्रकारों और सार्वजनिक मंचों पर जहां विपक्ष पर तीखे बोल फटते हैं, वहीं अपने घर की पोल खुलते ही गूंगी चुप्पी दिखाई देती है। यह चुप्पी नेतृत्व की विफलता की निशानी है।

नैतिकता का पतन, टूटती एकता और बढ़ता आंतरिक असंतोष
यदि कांग्रेस के स्वयंभू आलाकमान ने इस समय भी मजबूती से सुधार नहीं किये, तो यह संकट केवल रिपोर्ट-लाइन तक सीमित रहेगा। विविध राज्यों में इसका गंभीर असर दिखेगा। उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल और ज्यादा गिरेगा और आगामी चुनावों में उम्मीदवारों को संगठनात्मक कमजोरी का बोझ उठाना कठिन होगा। कांग्रेस का आंतरिक असंतोष बाहर निकलकर सार्वजनिक हो चुका है और यह प्रवाह तेज होने वाला है। कांग्रेस के पास अब दो रास्ते हैं। या तो यह संकट खुली ईमानदारी से स्वीकार कर पार्टी व्यवस्था का पुनर्निर्माण करे, या फिर चुप्पी और दबाव से इसे ठप कर, गिरती साख को और खो दे। नवजोत कौर के आरोपों ने सिर्फ एक बयान नहीं दिया, बल्कि उन्होंने कांग्रेस के भीतर की विषैली हवा को सार्वजनिक कर दिया है। यदि पार्टी ने तुरंत, पारदर्शी और निर्णायक प्रतिक्रिया नहीं दी तो आने वाले वर्षों में कांग्रेस का किरदार और भी घटिया और हाशिये पर चला जाएगा।

नवजोत सिंह सिद्धू “क्रूर” है, पैसे की खातिर मां को छोड़ दिया : बहन सुमन तूर का आरोप

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू की बड़ी बहन सुमन तूर ने चंडीगढ़ में प्रेस कान्फ्रेन्स कर उनकी बखिया उधेड़ दी है। बड़ी बहन ने आरोप लगाया है कि पैतृक संपत्ति पर कब्जा करने के लिये नवजोत सिंह ने मां को दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया। मूल रूप से अमेरिका में रहने वाली सुमन तूर ने नवजोत सिद्धू को ‘क्रूर इंसान’ बताया है।

सुमन तूर इस समय चंडीगढ़ में हैं, जहां उन्होंने जनवरी 28 को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि नवजोत सिद्धू ने 1986 में उनके पिता की मृत्यु के बाद उन्हें और उनकी मां को घर से बाहर निकाल दिया था। तूर ने दावा किया कि उनकी मां की 1989 में एक रेलवे स्टेशन पर मृत्यु हो गई थी।

सुमन तूर ने कहा- हमने बहुत कठिन समय देखा है। मेरी मां चार महीने से अस्पताल में थीं। मैं जो कुछ भी दावा कर रहा हूं उसके दस्तावेजी सबूत मेरे पास हैं। सुमन तूर ने आरोप लगाया कि सिद्धू ने संपत्ति के लिए उनसे नाता तोड़ लिया। मेरे पिता ने पेंशन के अलावा एक घर और जमीन सहित काफी संपत्ति छोड़ी थी।
                                                             सिद्धू का परिवार 

उन्होंने कहा- नवजोत सिंह सिद्धू ने पैसे के लिए हमारी मां को छोड़ दिया। हमें सिद्धू से कोई पैसा नहीं चाहिए।
नवजोत सिंह सिद्धू को “क्रूर व्यक्ति” कहते हुए, सुमन तूर ने दावा किया कि नवजोत ने 1987 में इंडिया टुडे के एक साक्षात्कार में अपने माता-पिता के अलगाव के बारे में झूठ बोला था।
तूर ने कहा- नवजोत सिंह सिद्धू हमारे माता-पिता के बारे में जो भी दावा कर रहे हैं वह झूठ है।
सुमन तूर ने अपने भाई से यह दावा करने के लिए सबूत मांगे कि उनकी मां उनके पिता से अलग हो गईं थीं। तूर ने कहा- वह 20 जनवरी को नवजोत सिद्धू से मिलने गई थी लेकिन उसने उससे मिलने से इनकार कर दिया और दरवाजा नहीं खोला।
सुमन तूर ने कहा- नवजोत सिंह सिद्धू से संपर्क करने के प्रयास विफल होने के बाद मुझे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। उसने मुझे अपने फोन पर ब्लॉक कर दिया है। उसके नौकर भी दरवाजे नहीं खोलते हैं। मैं अपनी मां के लिए न्याय चाहता हूं। मैं 70 साल की हूं और अपने परिवार के बारे में इन बातों का खुलासा करना वाकई मुश्किल है।
58 वर्षीय नवजोत सिद्धू के खिलाफ सुमन तूर के आरोप ऐसे समय में आए हैं जब कांग्रेस नेता पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद की उम्मीद के तौर पर प्रचार कर रहे हैं। पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।

कांग्रेस का हिन्दू विरोधी चेहरा : ‘मेरे जलसे के बराबर में हिन्दुओं को इजाजत तो… घर में घुस इन्हें मारूँगा’ – कांग्रेसी नेता बनते ही उगला जहर

                            सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा (पूर्व DGP) का विवादित वीडियो वायरल
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार हैं मोहम्मद मुस्तफा (Mohammad Mustafa)। इनका एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें वो कह रहे हैं, “अल्लाह की कसम खाकर कहता हूँ कि इनका कोई जलसा नहीं होने दूँगा। मैं कौमी फौजी हूँ। मैं आरएसएस (RSS) का एजेंट नहीं हूँ, जो डर कर घर में घुस जाऊँगा। अगर इन्होंने दोबारा ऐसी हरकत की, तो खुदा की कसम इनके घर में घुसकर इन्हें मारूँगा। आज मैं इन्हें सिर्फ वॉर्निंग दे रहा हूँ। मैं वोटों के लिए नहीं लड़ रहा हूँ, मैं कौम के लिए लड़ रहा हूँ।”

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने शुक्रवार (21 जनवरी 2022) रात को सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया। यह वीडियो पंजाब के मुस्लिम बहुल मलेरकोटला जिले का है। विवादित वीडियो में मोहम्मद मुस्तफा अपनी बीवी के लिए प्रचार करते हुए आगे कहते हैं:

“मैं पुलिस और जिला प्रशासन को बताना चाहता हूँ कि अगर दोबारा ऐसी हरकत हुई, मेरे जलसे के बराबर में हिन्दुओं को इजाजत दी गई तो मैं ऐसे हालात पैदा करूँगा कि संभालने मुश्किल हो जाएँगे।”

शाजिया इल्मी द्वारा शेयर किए गए इस विवादित वीडियो को लेकर कांग्रेस, नवजोत सिंह सिद्धू और मुस्तफा नेटिजन्स के निशाने पर आ गए हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह संविधान की कसम खाकर ऑफिसर बने होंगे। समाज में न्याय क्या करता होगा। यह चिंता का विषय है।” 

वैसे नेता भी संविधान की कसम खाकर संविधान विरोधी हरकतें करते दिखाई देते हैं। मसलन, जब संविधान हमें बराबरी का अधिकार देता है, फिर क्यों हिन्दुओं को भिन्न-भिन्न वर्गों में बांटा गया है? CAA विरोध में हिन्दू विरोधी नारे लगे, और अब किसान आंदोलन में इंदिरा गाँधी की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ठोकने की बात कही गयी, क्यों? मजे की बात यह है कि आंदोलन को वह पार्टी भी समर्थन दे रही है, जिनसे अपने दो प्रधानमंत्रियों को आतंक की भेंट चढ़ा दिए। इतना ही नहीं, किसी भी पार्टी ने ऐसे नारों का विरोध नहीं किया। क्या ऐसी पार्टियों से संविधान की सुरक्षा की कोई उम्मीद की जा सकती है?  

​​शिवम छाबड़ा नाम के ए​क यूजर ने कांग्रेस और नवजोत सिंह सिद्धू को टैग करते हुए लिखा, “ये है कॉन्ग्रेस का असली चेहरा। नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा महोदय, अपनी ज़बान पर लगाम दे और अल्लाह को बदनाम मत कर, नहीं तो रामभक्त वानर सेना लंका दहन करने में देर नहीं लगाती। तेरे जैसे कौम के सिपाहियों को औकात पर लाना जानते हैं।”

संजय कुमार सिंह नाम के यूजर ने लिखा, “ये कौन लोग हैं और क्या करना और क्या कहना चाहते हैं? यही वह फसल है जो छद्म सेकुलरिज्म नामक इकतरफा प्यार की पैदाइश है।”

ट्विटर पर एस कुमार नाम के एक यूजर ने विवादित वीडियो को लेकर द हिंदू, द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के अलावा अन्य मीडिया ग्रुप्स को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “यह हेट स्पीच है। क्या आप इस पर लेख लिखेंगे? अगर आप में कुछ शर्म बाकी है, तो इस मुद्दे को भी उठाओ।”

पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा को पिछले साल अगस्त में पंजाब कॉन्ग्रेस के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू के प्रमुख रणनीतिक सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही वह मीडिया में आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं।

मोहम्मद मुस्तफा ने सितंबर 2021 को कैप्टन अमरिंदर सिंह पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि नवजोत सिंह सिद्धू कोई गद्दार नहीं हैं। अगर कैप्टन अमरिंदर सिंह उन्हें गद्दार कहेंगे, तो वो पूरी किताब खोल (राज खोल देने की धमकी) देंगे।

‘जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते’: केजरीवाल के चुनावी वादों पर बरसे सिद्धू

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। इस फेहरिस्त में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सबसे आगे हैं। दोनों पार्टियाँ एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में कितनी महिलाओं को एक हजार रुपए महीना दिया जा रहा है। सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए सिलसिलेवार कई ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा, ”जिनके घर शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंका करते। अरविंद केजरीवाल जी आप महिला सशक्तिकरण, नौकरी और शिक्षकों की बात करते हैं। हालाँकि, आपके मंत्रिमंडल में एक भी महिला मंत्री नहीं है। शीला दीक्षित जी द्वारा छोड़े गए राजस्व अधिशेष के बावजूद दिल्ली में कितनी महिलाओं को 1000 रूपए मिलते हैं।”

प्रदुषण एवं अन्य मदों के लिए मिले धन को विज्ञापन पर खर्च करने के लिए कभी किसी विभाग का तो कभी किसी विभाग का वेतन रोकने वाले क्या महिलाओं को 1000 रूपए महीना दे सकता है। आज दिल्ली में प्रदुषण की दयनीय स्थिति के लिए कौन ज़िम्मेदार है, और पंजाब को दोष देते हो?

सिद्धू ने आगे लिखा, ”महिला सशक्तिकरण का अर्थ है चुनावी प्रक्रिया के हर चरण में महिलाओं को अनिवार्य रूप से शामिल करना है, जिस तरह से कांग्रेस पंजाब में कर रही है। सच्चा नेतृत्व 1000 रुपए का लॉलीपॉप देने में नहीं है, बल्कि स्वरोजगार और महिला उद्यमियों को कौशल प्रदान करके उनके भविष्य को बेहतर बनाने में है। पंजाब मॉडल में ये सब शामिल है।”

शिक्षकों और नौकरियों को लेकर कांग्रेस नेता ने अरविंद केजरीवाल को आड़े ​हाथों लेते हुए कहा, ”2015 में दिल्ली में शिक्षकों की 12,515 रिक्तियाँ थीं और 2021 में दिल्ली में शिक्षकों की 19,907 रिक्तियाँ हैं और आप ज्यादातर रिक्त पदों को सिर्फ guest lecturers से भर रहे हैं।”

केजरीवाल पर बरसते हुए सिद्धू ने उनसे कई और सवाल पूछे। उन्होंने कहा, ”अपने 2015 के घोषणापत्र में ‘आप’ ने दिल्ली में 8 लाख नई नौकरियों और 20 नए कॉलेजों का वादा किया था। नौकरियाँ और कॉलेज कहाँ हैं? आपकी असफल गारंटियों के विपरीत, पिछले 5 वर्षों में दिल्ली की बेरोजगारी दर लगभग 5 गुना बढ़ गई है।

27 नवंबर को अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोहाली में कहा था कि एक तरफ पंजाब सरकार दावा करती है कि वह अध्यापकों को नौकरियाँ दे रहे हैं। 36 हजार कर्मचारियों को पक्का कर दिया है, लेकिन बेरोजगार अध्यापक छह महीने पानी की टंकियों पर चढ़े हुए हैं। उन्होंने कहा था कि पंजाब सरकार झूठ बोलने की आदी है। इसका प्रमाण खुद भुक्तभोगी लोग हैं। पंजाब में पढ़े-लिखे लोगों के साथ शोषण हो रहा है।