Showing posts with label #NewYork. Show all posts
Showing posts with label #NewYork. Show all posts

‘5 अगस्त को भूमि पूजन पर न्यूयॉर्क में उत्सव से चिढ़ा भारत विरोधी संगठन

राम मंदिर अयोध्या-सासी
न्यूयॉर्क में भूमि पूजन पर उत्सव से भड़का SASI
5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन होना है। इस मौके पर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भारतवंशी उत्सव मनाएँगे। भारत विरोधी कट्टर वामपंथी समूह दक्षिण एशिया सॉलिडैरिटी इनिशिएटिव (SASI) ने इन आयोजकों को ‘फासिस्ट हिंदू’ बताते हुए इसके विरोध में जुटने की अपील की है।
SASI ने यह अपील प्रवासी भारतीयों की ओर से 5 अगस्त को न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित टाइम्स स्क्वायर पर भगवान श्रीराम की भव्य तीन आयामी तस्वीर (3D चित्र) प्रदर्शित करने की योजना को देखते हुए किया है।
SASI ने ट्विटर पर एक बयान में यह भी कहा कि वीएचपी एक ‘घृणा फ़ैलाने वाला समूह’, है जो ‘कई फासीवादी संगठनात्मक शाखाओं’ में से एक है। दावा किया गया है कि VHP को ‘गोरक्षा, धर्मांतरण, मंदिर के जीर्णोद्धार और लव जिहाद के नाम पर भीड़ की हिंसा के लिए जाना जाता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को नकारात्मक दिखाने के प्रयास में SASI ने दावा किया कि वे ‘पीढ़ियों के नरसंहार’ के लिए जिम्मेदार हैं। SASI ने एक बयान में कहा है, “मोदी 1992 में मस्जिद के विध्वंस के प्रमुख आयोजकों में से एक थे। उन्होंने गुजरात में एक दशक बाद फिर से एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जहाँ उन्होंने नरसंहार भड़काया। आज उन्हें न्यूयॉर्क शहर के फासीवादियों द्वारा सराहा जा रहा है।”

SASI ने एक ट्वीट में लिखा है कि VHP और मोदी ने हमेशा ही नरसंहार और दंगे भड़काए हैं और अब हिन्दू राष्ट्रवाद को ‘ना’ कहने का समय आ गया है।
यहाँ पर यह बताना अनावश्यक है कि इस संगठन द्वारा लगाए गए ये सभी आरोप काल्पनिक और बेबुनियाद आरोप हैं और वास्तविकता से दूर-दूर तक इनका कोई वास्ता नहीं है। 1992 में बाबरी मस्जिद के विध्वंस के लिए नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई आरोप नहीं है और तब वे आज की तरह एक ख्याति प्राप्त राष्ट्रीय चेहरा नहीं थे।
उस विशेष मामले के मुख्य आरोपित अन्य राजनेता हैं। इसके अलावा, भारतीय न्यायपालिका ने नरेंद्र मोदी पर 2002 के गुजरात दंगों के संबंध में लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। इस प्रकार, यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि SASI इस तरह के आरोपों को वर्तमान संदर्भ में सिर्फ और सिर्फ कुछ राजनीतिक नजरियों से प्रभावित होकर लगा रहा है।
SASI की गतिविधियाँ स्पष्ट रूप से उनके भारत विरोधी घृणा को काफी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करती हैं। ‘कश्मीर लिबरेशन मूवमेंट’ पर SASI ने ही कहा था “SASI कश्मीरी मुक्ति आंदोलन के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है। कश्मीर भारत के राज्य का एक अभिन्न अंग नहीं है, बल्कि यह एक देश है, जो कब्जे में है। कश्मीर की आवाज़ों को हमेशा अपने फैसले के अधिकार के लिए स्वतंत्र होना चाहिए।”

उन्होंने कहा, “भारतीय राज्य द्वारा कब्जे का विरोध करने वाले कश्मीरियों के साथ SASI हमेशा खड़ा है और हम आजादी और इसकी मुक्ति के लिए आह्वान करते हैं।”
पुलवामा आतंकी हमले पर SASI ने कहा था, “राष्ट्रवादी हिन्दू पुलवामा हमले को मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा और युद्ध भड़काने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। पुलवामा हमले के फौरन बाद, जम्मू-कश्मीर और साथ ही, भारत के कई राज्यों में कश्मीरी मुसलमानों के खिलाफ भयावह हिंसा भड़की। भले ही जम्मू में कर्फ्यू लगा दिया गया हो, हिंदुत्व की भीड़ को खुलेआम घूमने और मुस्लिमों की कॉलोनियों पर हमला करने, घरों को जलाने और उनके वाहनों को जलाने की अनुमति दी गई थी।”
इस बयान में आगे कहा गया था, “हम इस क्षेत्र में रहने वाले भारतीय और कश्मीरी मुसलमानों के लिए डरे हुए हैं और उनके साथ खड़े हैं। वे भयानक राजनीतिक माहौल का सामना कर रहे हैं। हमें कब्जे को समाप्त करने और कश्मीर के कब्जे वाले क्षेत्रों से सेना को जल्द से जल्द हटाने पर काम करना होगा।”
अपने बयान में SASI संगठन ने कहीं भी पुलवामा आतंकी हमले की निंदा नहीं की और ना ही इसे आतंकवादी कृत्य कहा।
यही संगठन ‘SASI स्टैंड विद कश्मीर’ (SWK), जो कि एक कश्मीरी अलगाववादी संगठन है, के साथ मिलकर काम करता है। ये SWK संगठन नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के दौरान भी सक्रिय था और कश्मीर पर पाकिस्तानी विचारों के समर्थन के लिए जाना जाता है। इस SWK पर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और कश्मीरी पंडितों के नरसंहार में लिप्त होने का सहयोगी कहा जा सकता है।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
साध्वी ऋतम्भरा किसी परिचय का मौताज़ नहीं। 1992 में बोट क्लब, नई दिल्ली में दिए उनके भाषण को टी-सीरीज ने कैसेट बनाकर घर-घ....
SASI संस्था के नाम से ही यह स्पष्ट है कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के व्यक्ति SASI के साथ भी जुड़े हुए हैं। वे संयुक्त राज्य में चल रही सामाजिक उथल-पुथल के दौरान भी काफी मुखर रहे हैं।
एक ऑनलाइन पॉडकास्ट में, SASI के सामूहिक सदस्य छाया, नूफ़ेल, शीला और थेरेसा के बीच चर्चा चल रही थी, जिसमें वो कह रहे थे, “ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन के दौरान, एक महामारी के समय न्यूयॉर्क शहर में विरोध प्रदर्शन के साथ हमारे अनुभव, कई एकजुटता समूहों पर इस विचार के लिए संगठनों के निर्माण किया कि ‘हिंदुत्व समूह किस तरह से ब्लैक लाइव्स मैटर आन्दोलन को अपने फ़ासिस्ट एजेंडा के लिए इस्तेमाल करते हैं।”

पाकिस्तान में 25000 से ज्यादा अल्पसंख्यक मार दिए गए, हजारों लापता: कराची के पूर्व मेयर ने ही खोली इमरान की पोल

पाकिस्तान, कराची, न्यूऑर्क
आतंकवाद और कश्मीर को लेकर आज पाकिस्तान प्रधानमंत्री की विश्व में किरकिरी जो हो रही है, उसके ज़िम्मेदार कोई और नहीं 1947 में पाकिस्तान बनने से लेकर इमरान खान से पूर्व समस्त शासक हैं, वह चाहे जनता के चुने हुए नेता ही क्यों न हों, उनके काँटों भरी बोयी फसल पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री को काटनी पड़ रही, इस सच्चाई को पाकिस्तान के हुक्ममरानो को स्वीकार करनी होगी। 
पूर्व शासकों की काली करतूतों को उजागर करते इमरान खान 
यदि भारत और बांग्लादेश की भांति इमरान से पूर्व हुक्मरानों ने केवल कश्मीर का आलाप रोने की बजाए विकास की ओर ध्यान दिया होता और फौज को सरकार पर हावी नहीं देने दिया होता, पाकिस्तान की इतनी दुर्गति नहीं हो रही होती। 
अमेरिका को ना पाकिस्तान में हुए हिन्दुओ पर अत्याचार दिखा और ना ही कभी उसे पाकिस्तान में कल्चरल डाइवर्सिटी खतरे में दिखी! केवल भारत में ही उसे ये खतरा दिखता है और वो भी चुनावो के वक्त या किसी और नाजुक समय में!
अमेरिका को ना पाकिस्तान में हुए हिन्दुओ पर अत्याचार दिखा
और ना ही कभी उसे पाकिस्तान में कल्चरल डाइवर्सिटी
 खतरे में दिखी! केवल भारत में ही उसे ये खतरा दिखता है
और वो भी चुनावो के वक्त या किसी और नाजुक समय में!
दूसरे, आज जो कुछ भी इमरान खान बोल रहे हैं, वह वास्तव में बहुत ही साहस का काम है। पाकिस्तान में आतंकवाद और आईएसआई की गैर-मुस्लिम हरकतें इमरान खान के कार्यकाल से पूर्व से चलती आ रही हैं। परन्तु इमरान से पूर्व जितने भी शासक रहे हैं, किसी ने देश में चल रहे आतंकवादी गतिविधियों को नहीं कबूला, जो विश्व स्तर पर इमरान कबूल रहे हैं। 
अगर इमरान से पूर्व रहे शासकों ने फौज के विरुद्ध जाकर इन हरकतों पर लगाम लगाई होती, पाकिस्तान की विश्व में इतनी किरकिरी नहीं होती। देखा जाए तो आज पाकिस्तान को अपना वजूद बचाना मुश्किल हो रहा है। इसके लिए पाकिस्तान के राजनीतिक दल ही नहीं, जनता भी बराबर की दोषी है। क्यों नहीं चुनावों में नेताओं से वायदा लिया, कि फौज के इशारे पर राज नहीं करेंगे। उस समय वहां की जनता को भी भारत विरोधी गतिविधियों में आनंद आ रहा था। 
तीसरे, सोवियत संघ (Soviet Union) को तोड़ने में अमेरिका ने किस तरह पाकिस्तान को पाला-पोसा, आज तक पाकिस्तान के किसी नेता ने सच्चाई बोलने का साहस नहीं किया, जो इमरान खान ने अमेरिका की ही धरती पर अमेरिका की कलाई खोल दी। इमरान की बातों को नकारात्मक लेने के साथ-साथ सकारात्मक रुख को भी पहचानना होगा। 
पाकिस्तानी जनता को भारत नहीं, बल्कि आतंकवाद के विरुद्ध सडकों पर आना होगा 
पाकिस्तान की धरती पर 40,000 आतंकवादियों और लगभग 40 आतंकवादी सरगनाओं का होना, कोई अचानक नहीं हुआ है। इमरान से पूर्व जितने भी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और तानाशाहों ने पाकिस्तान पर राज किया, सभी भारत विरोधी गतिविधियों को भुनाकर विदेशों के चन्दे पर राज करते रहे। 
भारत में पल रहे पाकिस्तान समर्थकों को भी शर्म आनी चाहिए कि 1947 में भारत से गए मुसलमानों को मुहाजिर यानि शरणार्थी क्यों कहा जाता है? उल्टी सीधी बातों पर फतवे देकर भारत में अशान्ति फ़ैलाने का साहस कर सकते हैं, लेकिन चीन में रह रहे मुसलमानों पर लग रहीं पाबंदियों के विरुद्ध बोलने की हिम्मत नहीं। क्या कश्मीर का मुसलमान ही मुसलमान है, चीन का नहीं? फिर पाकिस्तान में मुहाजिरों और अल्पसंख्यकों पर होते अत्याचारों के विरुद्ध क्यों नहीं बोलते? इन अत्याचारों के लिए जितना पाकिस्तान और वहां की फौज ज़िम्मेदार है, उतने भी भारत में पल रहे पाकिस्तान समर्थक, चाहे वो हिन्दू है या मुसलमान? ये लोग भाजपा, संघ, विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, हिन्दू महासभा आदि का हौवा बना कर भारतीय मुसलमानों को डराकर अपनी तिजोरियां भरते रहे।  
मुहाजिरों और अल्पसंख्यकों पर होते अत्याचार    
पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति कितनी बदहाल है? ये किसी से छिपा नहीं हैं। विश्व के कोने-कोने से पाकिस्तान को अपनी कट्टरपंथी गतिविधियों के लिए थू-थू मिल रही है। अब ऐसे में कराची के पूर्व मेयर वासे जलील ने भी न्यूयॉर्क में पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों और मुहाजिरों पर होते अत्याचारों की पोल-पट्टी खोलकर पाक की हकीकत को और पारदर्शी कर दिया है। उन्होंने सितंबर 26, 2019 को पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों और मुहाजिरों पर हो रहे अत्याचार पर चिंता जताई है।
न्यूयॉर्क में उन्होंने पाकिस्तान में दशकों से मुहाजिरों पर होते जुल्म पर अपना बयान दिया। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में 25 हजार से ज्यादा अल्पसंख्यक लोग मारे जा चुके हैं। हजारों लोग लापता हो गए। हम पाकिस्तान में अपनी स्थिति से दुनिया को अवगत कराना चाहते हैं।”
उन्होंने बताया, “पाकिस्तान मुहाजिरों को अन्याय के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करने की अनुमति नहीं देता है। हमारे पास अपनी माँगों के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय निकायों से संपर्क करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है। यह हमारा नैतिक, मानवीय और लोकतांत्रिक अधिकार है।”
पाकिस्तान नेशनल असेंबली के एक सदस्य की हत्या का जिक्र करते हुए पूर्व मेयर ने कहा, “पाक के पंजाबी मुस्लिम बहुसंख्यकों के अल्पसंख्यकों के साथ किए अत्याचार की सैकड़ों कहानियाँ हैं। 2018 में पाकिस्तान नेशनल असेंबली के एक सदस्य सैयद अली रज़ा आब्दी को पाकिस्तान की सेना के इशारे पर मार दिया गया था।”
इस समय पाकिस्तान द्वारा अल्पसंख्यकों पर किए जा रहे अत्याचारों के ख़िलाफ़ न्यूयॉर्क की सड़कों पर बड़ी तादाद में प्रदर्शन चल रहा है। ये सब उस समय हो रहा है जब पाक पीएम इमरान UNGA में भाषण देने वाले हैं।

कई सौ की तादाद में डिस्प्ले स्क्रीन के साथ टैक्सी और ट्रक न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखने को मिल रहे हैं, जहाँ पाकिस्तान के अत्याचारों के ख़िलाफ़ तस्वीरों और स्लोगन्स के जरिए प्रदर्शन हो रहा है। इसे अमेरिका के मुहाजिर एडवोकेसी ग्रुप वॉयस ऑफ कराची ने लॉन्च किया है।
संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के आसपास खड़ी गाड़ियों पर दिखे कुछ विज्ञापनों में लिखा है, “पाकिस्तान: मानव अधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र के चार्टर को न मानने वाला देश” और “मुहाजिर पाकिस्तान में यूएन हस्तक्षेप की माँग करते हैं।” (“Pakistan: A country in denial of UN charter on Human rights” and “Mohajirs demand the UN intervention in Pakistan.”)
वॉयस ऑफ कराची के अध्यक्ष नदीम नुसरत की मानें तो पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे को इसलिए उठा रहा है, ताकि लोगों का ध्यान पाक सेना के अत्याचारों पर न जाए। उनका कहना है कि पाकिस्तानी अल्पसंख्यक अमेरिकी कॉन्ग्रेसियों और सीनेटरों के पास पहुँच रहे हैं और वे उनसे पाक पर दबाव बनाने के लिए भी मदद माँग रहे हैं।
वहीं, एक मुहाजिर कार्यकर्ता कहकशां हैदर का कहना है, ‘‘पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट कर देना चाहिए। उसे दी जा रही सभी वित्तीय सहायता रोक देना चाहिए। यह आतंक का देश है। पाक पूरी दुनिया में आतंकवाद फैला रहा है। मोदी और ट्रम्प से गुजारिश है कि हमारे समुदाय को बचाने में मदद करें।’’