Showing posts with label #Ramnavmi. Show all posts
Showing posts with label #Ramnavmi. Show all posts

फिर से शाहीन बाग़ सजाने की तैयारी, दंगों की साजिश? CAA के बाद अब वक्फ के बहाने रामनवमी पर हो सकती है हिंसा, एजेंसियों के कान खड़े

अप्रैल 3 को News18 पर 'भईया जी कहिन' लाइव शो में यह भी चौकाने वाला मुद्दा सामने आया कि कुछ 5/3 स्टार होटल 1 रूपए महीना दे रहे हैं लेकिन लाखों रूपए महीना दूसरे रास्ते से दिए जा रहे हैं। हालाँकि इस बात की पुष्टि नहीं हो पायी है, अगर यह बात सत्य है तो मतलब खुलेआम हो रही लूट पर लगाम।     
वक्फ कानून की असीमित शक्तियों पर लगाम कसने के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने वक्फ संशोधन बिल पेश किया, जिसे संसद के दोनों सदनों में पारित कर लिया गया है। अब इस पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद यह कानून बन जाएगा। इस बीच मुस्लिमों के विरोध को लेकर सरकारें सतर्क हैं। खासकर पिछले कुछ समय से रामनवमी पर हिंदुओं के खिलाफ होने वाली हिंसा को देखकर यह सतर्कता लाजिमी है।

हालात का अनुमान लगाकर उत्तर प्रदेश सरकार ने तो पुलिस कर्मियों की छुट्टियाँ रद्द कर दी हैं। उन्हें सेवा में वापस लौटने के लिए कह दिया गया है। दरअसल, वक्फ बिल को लेकर मुस्लिमों के मजहबी नेता से लेकर मुस्लिम संगठनों के प्रमुख तक वक्फ को लेकर अफवाह फैला रहे हैं और मुस्लिमों को एक तरह से उकसाने का काम कर रहे हैं। कुछ लोगों ने यहाँ तक धमकी दे दी है कि कृषि कानूनों की तरह इसे भी वापस लेना होगा।

वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान हैदराबाद से सांसद और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन औवेसी पहले ही सदन में उसकी कॉपी फाड़ चुके हैं। वो ये भी कह चुके हैं कि इस बिल के माध्यम से सरकार मुस्लिमों की संपत्तियों को ही नहीं, बल्कि उनके मजहबी स्थलों- मस्जिद, दरगाह, कब्रिस्तान आदि पर कब्जा कर लेगी। उन्होंने इसका पुरजोर विरोध करने की बात कही थी।

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कहा, “ये बिल मुस्लिमों के साथ अन्याय है। यह एक जंग का ऐलान है। हमारे मदरसों और मस्जिदों को निशाना बनाया जा रहा है। इस बिल से मुस्लिमों के अधिकारों को छीना जा रहा है। इस बिल से मुस्लिमों के अधिकारों को छीना जा रहा है। इसके जरिए मुस्लिमों को दूसरे दर्जे का शहरी बनाने की कोशिश की जा रही है।”

इस्लामी नेता इसहाक गोरा ने कहा कि यह बिल मुस्लिमों के धार्मिक स्वतंत्रता और कानूनी हकों पर सीधा हमला है। इससे मुस्लिमों की वक्फ संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण हो जाएगा। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा, “विधेयक पास हो जाता है तो हम इसके खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। हम चुप नहीं बैठेंगे।”

वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद इस बिल को बहुसंख्यकवादी मानसिकता वाला बताया है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सरकार जबरन इस बिल को संसद में लाई है। जमीयत उलेमा-ए-हिंद मुंबई के अध्यक्ष मौलाना सिराज खान ने तो धमकी तक दे डाली। उन्होंने कहा, “सरकार ध्यान से सुन ले, हम जेल जाने से डरते नहीं हैं।”

सिराज ने कहा, “हमारे किसी भी मामले में अगर सरकार दखलअंदाजी करेगी तो हम जेलों को आबाद करेंगे। हम अपनी आजादी के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं। हमारे नबी ने जीने का जो तरीका बताया है, हम उसी के हिसाब से जीने की कोशिश करते हैं। दिल्ली के शाहीन बाग की तरह देश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। महाराष्ट्र में भी शाहीन बाग की तरह आंदोलन किया जाएगा।”

शाहीन बाग की तर्ज पर हिंसा भड़काने की कोशिश

जिस तरह मुस्लिम नेता और मौलाना बयान दे रहे हैं, वह भड़काने वाला है। इसी तरह बात नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर फैलाई गई थी कि CAA और NRC कानून के जरिए मुस्लिमों की नागरिकता छीन ली जाएगी। ठीक उसी तर्ज पर वक्फ बिल को लेकर भी अफवाह फैलाने की कोशिश। की जा रही है कि सरकार मुस्लिमों की संपत्तियों और मस्जिद-दरगाहों पर कब्जा कर लेगी।
अगर मुस्लिम नेताओं से लेकर धर्मगुरुओं के बयानों को देखें तो वक्फ संशोधन बिल को लेकर भी ये अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि मुस्लिमों को भ्रमित करके अधिक से अधिक उनका समर्थन हासिल किया जा सके। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर भी ऐसी ही अफवाह फैलाई गई थी।
उस समय तमाम नेता ने ऐसा ही किया था। जेल में बंद शरजील इमाम ने जामिया से लेकर तमाम देश के दूसरे हिस्सों तक में इसको लेकर अफवाह फैलाई थी। शरजील इमाम ने पैंफलेट छपवाकर कई मस्जिदों और यूनिवर्सिटी में बँटवाया और खुद बाँटा था। पैंफलेट में लिखा था कि मुस्लिमों को नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (CAA-NRC) का विरोध करना चाहिए।
पैंफलेंट सभी मुस्लिमों को एक साथ मिलकर विरोध करने की अपील की गई थी। मुस्लिमों को भड़काने के लिए इसमें कश्मीर से लेकर बाबरी ढाँचे तक का जिक्र गया था। उसमें लिखा गया था कि पहले कश्मीर, फिर बाबरी मस्जिद और अब CAA हुआ है। इस पैंफलेट में दिल्ली को डिस्टर्ब करने के लिए कहा गया था, ताकि दुनिया भर की मीडिया का ध्यान इस ओर जाए।
इस पैंफलेट बाँटने के एक दिन बाद 15 दिसंबर 2020 को कई जगहों पर हिंसा फैल गई थी। इसमें दिल्ली के जामिया मिलिया यूनिर्विसटी की हिंसा भी शामिल थी। आगे चलकर CAA-NRC के नाम पर की किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को हिंसक बना दिया गया और आखिरकार फरवरी 2020 में पूर्वी दिल्ली के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा फैल गई। इस हिंसा में कई लोगों की जान चली गई थी।

रामनवमी और हनुमान जयंती को लेकर सावधानी

शाहीन बाग की तर्ज पर ही वक्फ संशोधन बिल के विरोध के नाम पर एक बार फिर दिल्ली एवं अन्य जगहों को दहलाने की कोशिश की जा सकती है। रामनवमी पर वैसे भी पिछले कई सालों से सुनियोजित तरीके से हमले किए जा रहे हैं। ये हमले सिर्फ दिल्ली में ही नहीं, बल्कि यूपी-बिहार और झारखंड से लेकर कर्नाटक एवं महाराष्ट्र तक में दिया जाता रहा है।
कट्टरपंथियों द्वारा रामनवमी पर हिंसा की इस परिपाटी को वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध के नाम पर दोहराने की कोशिश इस साल भी की जा सकती है। वैसे तो मूर्ति-पूजक हिंदुओं के खिलाफ मुस्लिम बहुल इलाकों में हमला करने की घटनाएँ अक्सर आती रहती हैं, लेकिन साल 2019 के बाद रामनवमी एवं हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर हमले की घटनाएँ अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई हैं।
साल 2019 भारतीय राजनीति के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहा है। इसी साल 5 अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए खत्म कर दिया था। इसको लेकर कुछ कट्टरपंथियों के मन में एक कसक पैदा हो गई। इसी बीच 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने लगभग 140 से अटके अयोध्या विवाद पर हिंदुओं के पक्ष में फैसला दे दिया।
कट्टरपंथियों पर यह दोहरी मार थी। अभी एक महीना भी नहीं बीते होंगे कि 11 दिसंबर 2019 को भारत सरकार ने नागरिक संशोधन विधेयक (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) कानून पास कर दिया। यह वह ऐसा था, जिसमें पड़ोसी इस्लामी देशों में रहने वाले वहाँ के अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता देने का प्रावधान किया गया था।
इसको लेकर भी कट्टरपंथी मुस्लिमों एवं भारत विरोधी शक्तियों ने मुस्लिमों को भड़काना शुरू कर दिया कि इससे मुस्लिमों की नागरिकता छीन ली जाएगी। इसके बाद बड़े पैमाने पर हिंसा शुरू हो गई थी। मन में बसी यह कसक रामनवमी जैसी धार्मिक यात्रा पर हमला करके कट्टरपंथी निकालते रहते हैं। इस बार भी वे कुछ ऐसा ही करने की सोच रहे हैं। इससे सतर्क रहने की जरूरत है।

राँची : रामनवमी जुलूस से पहले पुलिस ने किया निरीक्षण, ड्रोन ने पकड़े छतों पर जमा किए गए पत्थर: मस्जिदों-मदरसों पर भी नजर

              रांची में रामनवमी से पहले पुलिस को 10 घरों की छतों पर दिखे पत्थर (चित्र साभार- रांची पुलिस)
झारखंड की राजधानी रांची में रामनवमी से पहले प्रशासन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने में जुटा हुआ है। जुलूस में कोई व्यवधान न पड़े इसके लिए प्रशासन ने 1 दिन पहले ड्रोन कैमरे से तमाम छतों का निरीक्षण करवाया। जिन छतों पर ईंट या पत्थर रखे गए थे उनके मालिकों को नोटिस जारी करके फौरन उन्हें हटाने के लिए कहा गया है। इसी के साथ निर्माणाधीन मकानों के भी मालिकों से यह बॉन्ड भरवाया गया है कि उनकी निर्माण साग्रमी का उपयोग हिंसक गतिविधियों में प्रयोग नहीं किया जाएगा। सोमवार (15 अप्रैल 2024) को पुलिस ने दंगा नियंत्रण का अभ्यास भी किया है।

ड्रोन से हो रही निगरानी पर रांची कोतवाली के डिप्टी एसपी प्रकाश सोय ने मीडिया से बात की। उन्होंने बताया कि ड्रोन और अन्य स्तरों पर हो रही निगरानी की मुख्य वजह 2 दिनों तक चलने वाला रामनवमी का पर्व है। उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी बताई गई जहाँ से शोभायात्रा का रूट तय हुआ अथवा संवेदनशील इलाके के तौर पर चिन्हित है। उन्होंने कहा कि किसी के द्वारा बदमाशी न होने पाए इसके लिए प्रशासन मुस्तैद है।

अपने बयान में डिप्टी एसपी ने यह बताया है कि ड्रोन की निगरानी में कुछ छतों पर ईंट-पत्थर पाए गए हैं जिनको तुरंत हटाने के आदेश दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिन घरों की छतों पर ईंट-पत्थर पाए गए हैं उनकी संख्या 10 है। ये घर मेन रोड, लेक रोड और हिन्द पीढ़ी इलाके में हैं। जिन घरों में एक जगह जमा पत्थर पाए गए हैं उनकी जाँच पुलिस गहनता से कर रही है। सभी मकान मालिकों को नोटिस जारी कर के ईंट-पत्थरों को फ़ौरन हटाने के लिए कहा गया है। इन सभी से यह भी लिखित तौर पर लिया गया है कि किसी हिंसक गतिविधियों उनके पत्थर प्रयोग होने पर उन्हें जिम्मेदार माना जाएगा।

डिप्टी एसपी ने यह भी बताया कि आदेश की परिधि में वो मकान भी हैं जो निर्माणाधीन हैं। उनके निर्माण में प्रयोग हो रही सामग्री की भी लिस्ट तैयार की गई है। ऐसे मकान मालिकों को भी सख्त हिदायत दी गई है। निर्माणाधीन मकानों की छतों को भी रामनवमी तक साफ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के साथ कुछ संवेदनशील बिल्डिंगों पर पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की जा सकती है। इसके अलावा पुलिस ने दंगा नियंत्रण का भी रिहर्सल किया है। इस रिहर्सल में पुलिस वालों ने ही दंगाइयों का रोल निभाया। रिहर्सल के दौरान पुलिस को नारेबाजी के साथ पत्थरबाजी कर रही भीड़ को काबू करने की ट्रेनिंग दी गई है।

रांची पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए सोशल मीडिया पर भी कोई भ्रामक खबर शेयर न करने की अपील की है। पुलिस ने एक नंबर भी जारी किया है जिसमें अफवाह उड़ाने या किसी भी प्रकार की आपराधिक सूचना को साझा करने के लिए कहा गया है। जुलूस में अस्त्र लहराना या किसी अन्य समुदाय को आहत करने वाला नारा अथवा गाना न बजाने के भी निर्देश हैं।

शहरी इलाकों के अलावा पुलिस ने रांची के ग्रामीण क्षेत्रों में भी कड़ी निगरानी की। इस दौरान पुलिस टीमें मस्जिदों और मदरसों की भी निगरानी में जुटी रहीं। सीनियर अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की हिंसा होने पर थानेदारों को भी जिम्मेदार मानते हुए उन पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रामनवमी के पर्व पर झारखंड के अलग-अलग जिलों में शोभायात्राओं पर हमले की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। अप्रैल 2022 में झारखंड के लोहरदगा और बोकारो में शोभायात्राओं पर हिंसक भीड़ ने हमला बोल दिया था। इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। तब पत्थरबाजों ने एक मेले के अलावा राजधानी एक्सप्रेस पर भी हमला किया था।


गुजरात : खंभात में जहाँ हुई थी हिंसा, वहाँ भी चला बुलडोजर, कब्रिस्तान के पास पत्थरबाजों का हुआ था जमावड़ा

        खंभात में भी रामनवमी पर हुई हिंसा के आरोपितों के अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर (चित्र साभार - देश गुजरात)
रामनवमी (Ram Navami) के दिन गुजरात के खंभात (Khambhat, Gujarat) में हुई हिंसा के आरोपितों के अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया है। इस कार्रवाई में प्रशासन ने कई अवैध दुकानों को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई 15 अप्रैल 2022 (शुक्रवार) को हुई है। बुलडोजर की कार्रवाई का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

न्यूज़ 18 के मुताबिक, खंभात के जिलाधिकारी के आदेश के बाद अवैध निर्माण के खिलाफ यह कार्रवाई शकरपुर ग्राम पंचायत क्षेत्र में की गई है। SDM निरुपा गड़वी ने बताया, “खंभात में अवैध और गैर-कानूनी निर्माणों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी है। इस अभियान में हमारे साथ पुलिस का भी सहयोग है।”

इस अभियान में शामिल खंभात के एडिशनल SP अभिषेक गुप्ता ने कहा, “हिंसा में शामिल आरोपितों के खिलाफ पुलिस की जाँच जारी है। इस बीच SDM के निर्देश पर शकरपुर विस्तार में उनके द्वारा बनाए गए अवैध निर्माणों पर कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान सभी संवेदनशील स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है।”

पत्थरबाजी करने के लिए कब्रिस्तान सबसे बेहतर स्थान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने अपनी जाँच में पाया है कि खंभात हिंसा में मौलवियों द्वारा बाहर से बुलाए गए पत्थरबाजों को शोभा यात्रा के दौरान कब्रिस्तान के पास रहने को कहा गया था। पत्थरबाजी के लिए कब्रिस्तान इसलिए चुना गया था, क्योंकि साजिशकर्ताओं के मुताबिक कब्रिस्तान में पत्थर आसानी से मिल जाते हैं। साथ ही बाहरी पत्थरबाजों को ये विश्वास दिलाया गया था कि अगर वो पकड़े गए तो उनको छुड़वा लिया जाएगा।

मोबाईल से डिलीट कर दी गई थी चैटिंग

अहमदाबाद मिरर के मुताबिक, मामले की जाँच कर रही पुलिस टीम में शामिल एडिशनल SP ने पाया कि आरोपितों ने सबूत छिपाने की काफी कोशिश की थी। हिंसा के बाद आरोपितों द्वारा मोबाईल से हुई चैट को डिलीट किया गया था। डिलीट किए सबूतों में चैटिंग के साथ कॉल रिकार्डिंग भी शामिल है। पुलिस फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स के साथ उन सबूतों को दुबारा रिकवर करने का प्रयास कर रही है। हिंसा के आरोपितों द्वारा मोबाईलों पर भड़काऊ वीडियो भी देखे जाते थे।

CAA-रामनवमी हिंसा में शामिल कट्टरपंथी इस्लामी संगठन PFI पर बैन लगाने की तैयारी में मोदी सरकार

                                    कट्टरपंथी इस्लामी संगठन PFI को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी में मोदी सरकार
केंद्र सरकार जल्द ही संदिग्ध गतिविधियों में शामिल रहने वाले विवादास्पद संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर जल्द ही प्रतिबंध लगा सकती है। पिछले सप्ताह रामनवमी के दौरान भारत के कुछ हिस्सों में हुई हिंसा और सांप्रदायिक तनाव में PFI की भूमिका सामने आई है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंध की तैयारी पूरी कर ली गई है और अगले सप्ताह तक एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी घोषणा की जा सकती है।

पीएफआई पहले से ही कई राज्यों में गैर-कानूनी घोषित है, मगर सरकार अब इसे एक केंद्रीकृत नोटिफिकेशन के जरिए प्रतिबंधित करना चाहती है। पीएफआई की स्थापना 2006 में की गई थी, तभी से यह विभिन्न असामाजिक और राष्ट्र-विरोधी कार्यों में संलिप्तता को लेकर जाँच के दायरे में आता रहा है।

विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट्स में कहा गया है कि गृह मंत्रालय के पास इस संगठन को प्रतिबंधित करने के लिए पर्याप्त सबूत मौजूद हैं। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अप्रैल 2021 में सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि केंद्र पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया में लगा हुआ है।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) और राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA), दोनों ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश करते हुए खुफिया रिपोर्ट दी हैं। NIA डोजियर के अनुसार, पीएफआई स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) का ही बदला रूप है। SIMI को संयुक्त राज्य अमेरिका में 9/11 के आतंकी हमलों के बाद 2001 में प्रतिबंधित कर दिया गया था। एनआईए ने बताया किया कि दोनों संगठनों के बोर्ड में एक ही लोग शामिल रहे हैं। ED की जाँच के अनुसार, इस संगठन ने CAA-NRC विरोधी प्रदर्शनों के लिए धन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

साल 2020 में पीएफआई की राजनीतिक शाखा सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) के छह सदस्यों को आरएसएस (RSS) कार्यकर्ता वरुण भूपालम की हत्या के प्रयास के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने एक प्रसिद्ध दक्षिणपंथी विचारक चक्रवर्ती सुलीबेले और बेंगलुरु दक्षिण के सांसद तेजस्वी सूर्या की हत्या करने की भी योजना बनाई थी। ढेर सारे ऐसे सबूत हैं, जो 2020 में दिल्ली में हुए हिंदू विरोधी दिल्ली दंगों में पीएफआई की स्पष्ट भूमिका की ओर इशारा करते हैं।

इसके अलावा, 14 अप्रैल को जब गोवा, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान हिंसा भड़की तो मध्य प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दावा किया कि खरगोन में दंगे और पथराव के लिए पीएफआई जिम्मेदार है।

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) द्वारा गृह मंत्रालय को एक संपूर्ण डोजियर सौंपे जाने के बाद 2017 में PFI पर प्रतिबंध लगाने की माँग को नया बल मिला। इसमें एजेंसी ने इस इस्लामिक समूह के आतंकवाद से संबंध को सूचीबद्ध किया गया था। जाँच एजेंसी ने पीएफआई और उसकी राजनीतिक शाखा SDPI को बेंगलुरू विस्फोट, केरल के प्रोफेसर का हाथ काटने और केरल में लव जिहाद सहित अन्य मामलों में संदिग्ध माना है।

‘निकालो राम को… तुम्हारी सीता मैया को ले जाएँगे’: खरगोन में रेप की धमकी दे रहे थे दंगाई, CCTV में चेहरा ढके-हथियार लिए दिखे

             खरगोन में रामनवमी पर हुई हिंसा में हिन्दू महिलाओं को मिली थी रेप की धमकी (चित्र साभार - न्यूज़ नेशन)
मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone, Madhya Pradesh) में रामनवमी की शोभा यात्रा पर हमला किया गया था। पत्थरबाजों ने न सिर्फ शोभा यात्रा में शामिल लोगों पर हमला किया था, बल्कि स्थानीय हिन्दू निवासियों और उनके घरों को भी निशाना बनाया। यहाँ तक की जिले के SP को भी गोली मार दी थी। इस दंगे के पीड़ितों ने बताया कि दंगाइयों ने हमले के दौरान के दौरान हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक बात कही थी और महिलाओं को रेप की धमकी दी थी। पीड़ित अब इन इलाकों से पलायन कर रहे हैं।

दंगाइयों के हमले से जो क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए उनमें तवड़ी मोहल्ला, काजीपुरा, संजय नगर, सर्राफा बाजार, भटवाड़ी और भावसार मोहल्ला शामिल हैं। न्यूज़ नेशन की ग्राउंड रिपोर्ट में एक महिला ने बताया, “वो (दंगाई) हमारा दरवाजा तोड़ कर अंदर घुस गए। हमारा बहुत नुकसान भी कर दिया। मुझे बचाने आए मेरे बेटे का पैर तोड़ दिया। हम जान बचा कर अपने बच्चों के साथ भाग निकले।” एक अन्य महिला ने कहा, “राम हैं तो निकालो बाहर। हम रावण आ गए हैं। तुम्हारी सीता मैया को ले जाएँगे। तुम्हारे घर की औरतों को भी ले जाएँगे।” तीसरी महिला ने कहा, “मैं गर्भवती थी। मैं दरवाजा बंद कर रही थी, इसके बावजूद भी उन्होंने पत्थर चलाए। हम बहुत डर रहे थे।”

घटना को याद करते हुए एक पीड़ित बुजुर्ग ने कहा, “मैंने शाम को 7 बजे के बाद पत्थरबाजी देखी। एक घंटे तक पथराव हुआ। गेहूँ के मेरे डेढ़ लाख पैसे और सोने-चाँदी की चीजें वो ले गए।” इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले एक शीतला माता के मंदिर को भी दंगाइयों ने तहस-नहस कर दिया। एक स्थानीय युवक के मुताबिक, “इंसान तो दूर उन्होंने (दंगाइयों) जानवरों पर भी पेट्रोल बम फेंके। इसमें 4 जानवर जल गए और 2 जानवर लापता हैं।”

हिंदू पर हुए हमलों के बाद इन इलाकों के कुछ घरों पर ‘बिकाऊ है’ के बोर्ड लगे दिखाई दे रहे हैं। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “मोदी सरकार और शिवराज सिंह चौहान से निवेदन है कि इन दंगाइयों को आतंकवादी घोषित करें।” एक अन्य पीड़ित ने कहा, “हम दशकर्म (श्राद्ध) से लौट रहे थे, तभी पथराव हुआ। हमने घर की कई लेडीज को बाहर निकाला। इतने में बहुत सारे मोहमडन लोग आ गए। उन्होंने हमारे दरवाजे तोड़ डाले और छत पर चढ़ गए।” कुछ अन्य महिलाओं ने बताया, “दंगाई माँ-बहन की इज़्ज़त लूटने की धमकी देते थे। उन्होंने हमारा जेवर और पैसा भी लूट लिया।”

अवलोकन करें:-

‘हमला हमारे ही त्योहारों पर क्यों’: राजदीप सरदेसाई को मध्य प्रदेश गृहमंत्री की लताड़

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘हमला हमारे ही त्योहारों पर क्यों’: राजदीप सरदेसाई को मध्य प्रदेश गृहमंत्री की लताड़

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसा के CCTV फुटेज में दंगाइयों के हाथों में पत्थर और तलवार दिखाई दे रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने चेहरों को ढँक रखा था। फुटेज खरगोन के वार्ड नंबर 13 के बताए गए हैं। गौरतलब है कि खरगोन हिंसा के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई करनी शुरू की है। इसमें आरोपितों के घरों पर बुलडोजर चलाना भी शामिल है। हिंसा में मुस्लिम महिलाएँ भी शामिल थीं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था।

सब जला दो, काटो, मारो, छोड़ो मत… खरगोन में जिस धन्नालाल के घर में घुसे थे दंगाई, उन्होंने बताया किसके पास थे कैसे हथियार

        खरगोन में हिंसा के बाद मंदिर के बाहर पड़े पत्थर और शहर में पसरा सन्नाटा (फोटो साभार- दैनिक भास्कर)
रामनवमी के मौके पर रविवार (10 अप्रैल 2022) को कई राज्यों में हिंसा की घटना सामने आई। ऐसी ही एक घटना मध्य प्रदेश से भी सामने आई। राज्य के खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव और आगजनी की घटनाओं के बाद पूरे शहर में कर्फ्यू लगाना पड़ा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस मौजूद है। हालाँकि लोगों ने जिस तरह के दहशत को झेला, वह उनसे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

कुछ चश्मदीदों के हवाले से दैनिक भास्कर ने बताया है कि उस दिन हिंसा कैसे भड़की। इन्हीं लोगों में से एक हैं धन्नालाल पंवार। वह शीतला माता मंदिर के पास रहते हैं। उस दिन उपद्रवी उनके घर में भी घुस आए थे। रिपोर्ट में धन्नालाल के हवाले से बताया गया है कि 300-400 लोगों की भीड़ अचानक से आ गई थी। वे चिल्ला रहे थे- सब जला दो। काटो, मारो, छोड़ो मत…

उन्होंने बताया कि पहले मस्जिद में नमाज पढ़कर लोग शोभा यात्रा के मार्ग से निकले। फिर अचानक पथराव शुरू हुआ और देखते ही देखते यह हिंसक हो गया। इसमें मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोग भी इसमें शामिल हो गए। किसी के हाथ में पत्थर, किसी के हाथ में फरसे तो किसी के पास अन्य हथियार थे। भीड़ ने उनके घर में भी घुस कर तांडव मचाया। गाड़ी में आग लगा दी और पेट्रोल बम फेंके। यह सब देख उनकी 10 साल की बेटी बेहोश हो गई। पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला।

त्रिलोक जाधव नाम के अन्य चश्मदीद ने बताया कि मंदिर में काफी तोड़फोड़ की गई। भगवान श्रीराम के पोस्टर को फेंक दिया गया। बच्चों को भी नहीं छोड़ा। दंगाइयों को जो भी दिखा सब पर पत्थरबाजी की। गाड़ियों में आग लगा दी। त्रिलोक ने बताया कि दंगाई यह कहते हुए हमला कर रहे थे कि जो भी दिखे, उसे मार डालो।

इसी तरह खरगोन के पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ चौधरी ने बताया था कि एक दंगाई तलवार लेकर हिंदुओं की ओर दौड़ा था। उसे पकड़ने के दौरान उन्हें किसी ने पीछे से गोली मार दी, जो उनके बाएँ पैर में लगी थी। उन्होंने भी बताया था कि झाँकी निकलने के दौरान ही नमाज का समय हो गया था, जिसके बाद हालात बिगड़ गए।

10 अप्रैल को खरगोन के तालाब चौक इलाके में रामनवमी की शोभा यात्रा निकाली गई थी। इस यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पथराव किया। 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी गई और मंदिरों में भी तोड़फोड़ की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार यह घटना अचानक नहीं घटी। यह पूर्व नियोजित हमला था। उपद्रवियों ने पहले से ही छतों पर पत्थर और पेट्रोल बम जमा कर रखे थे।