Showing posts with label कोई #metoo. Show all posts
Showing posts with label कोई #metoo. Show all posts

मुंबई में 6 साल की बच्ची के साथ बलात्कार आरोप में 60 वर्षीय अब्दुल हामिद अंसारी गिरफ़्तार

Image result for बलात्कार
                                                                                 प्रतीकात्मक चित्र 
अभी हैदराबाद बलात्कार-हत्या का मामला सुलझ भी नहीं पाया कि देश में बलात्कार की दुखद घटनाएं रुक नहीं रही हैं, ऐसा आभास होता है, किसी राजनीतिक संरक्षण में घटित हो रहा है। क्योकि देश में इन दिनों किसी न किसी राज्य में चुनाव हो रहे हैं या होने वाले हैं। 
पिछले कुछ वर्षों से चुनाव के दिनों में कोई न कोई #metoo, #not in my name, #award vapsi, #intolerance, #mob lynching आदि प्रायोजित गैंग सक्रीय हो रहे थे, लेकिन उनके बेनकाब होने बाद मैंने अपने कुछ लेखों में स्पष्ट लिखता रहा हूँ कि आने वाले चुनावों में ये गैंग किस रूप में सक्रीय होंगे, केन्द्र एवं राज्य सरकारों को सचेत रहना पड़ेगा। सियासतखोरों का कोई मजहब/धर्म या इंसानियत नहीं होती। गिरफ्तार बलात्कारियों को सजा देने से पहले उनसे यह पूछा जाए कि किसके कहने पर यह जुल्म किया, दूसरे, उनको सजा देने उपरांत उनके घर पर भी निगाह रखी जानी चाहिए कि उनका परिवार कैसे चल रहा है? सिर्फ सजा देना ही पर्याप्त नहीं होगा, हमें गहराई में भी जाना होगा। जैसाकि हैदराबाद बलात्कार-जिन्दा जलाने के एक आरोपी की माँ ने एक पत्रकार से अपनी गरीबी का रोना रोया। मामले की गंभीरता से जाँच होनी चाहिए, अशान्ति फ़ैलाने कोई न कोई षड़यंत्र करने से चूकेंगे नहीं। प्रमाण कोई #metoo, #not in my name, #award vapsi, #intolerance, #mob lynching आदि प्रायोजित गैंग आया कोई सामने।       
मुंबई में एक 60 वर्षीय व्यक्ति को बलात्कार के जुर्म में गिरफ़्तार किया गया है। आरोप है कि कुर्ला वेस्ट में ग्रोसरी की दुकान चलाने वाले अब्दुल हामिद बहादुर अंसारी ने 6 साल की बच्ची का बलात्कार किया। विनोबा भावे पुलिस स्टेशन में उसके ख़िलाफ़ नाबालिग के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि अंसारी 1 दिसंबर से ही नाबालिग पीड़िता के साथ यौन दुर्व्यवहार कर रहा था। बच्ची उसके यहाँ अंडे लेने जाती थी। अंसारी उसे चॉकलेट देने के बहाने दुकान के अंदर बुलाता था और फिर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था।
एक बार बच्ची के पेट में अचानक से जोर का दर्द हुआ तो उसने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। बच्ची ने अपने पैरेंट्स को मंगलवार (दिसंबर 3, 2019) को हुई घटना के बारे में बताया। बच्ची ने अब्दुल हामिद बहादुर अंसारी के कुकृत्यों के बारे में बताया, तो माता-पिता ने पुलिस में केस दर्ज कराया। आरोपित के ख़िलाफ़ पोस्को एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया।

ये घटना तब हुई है, जब देश में डॉक्टर रेड्डी (बदला हुआ नाम) के गैंगरेप और हत्या के बाद जनाक्रोश का माहौल है। हैदराबाद में हुई इस घटना के तुरंत बाद तेलंगाना का एक और मामला सामने आया, जहाँ एक गुब्बारे बेचने वाली महिला के साथ गैंगरेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। बलात्कार की घटनाओं को लेकर संसद में भी चर्चा हुई और कई सांसदों ने जल्द से जल्द सुनवाई के बाद दोषियों को फाँसी दिए जाने की माँग की।