Showing posts with label AAP workers. Show all posts
Showing posts with label AAP workers. Show all posts

‘मोदी मर गया… हाय-हाय’ : मनीष सिसोदिया पर शराब घोटाले पर CBI द्वारा कार्यवाही से बौखलाए AAP समर्थक; अभी शिक्षा घोटाला भी लाइन में है

2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से मोदी विरोधियों द्वारा किये जा रहे धरने अथवा प्रदर्शनों में लगने वाले कुछ नारों में एक-सी समानता है। जो इस बात को दर्शाता है कि इन्हें सनातन धर्म और नरेंद्र मोदी से कितनी घृणा है। 

अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी जो भ्रष्टाचार मुक्त कराने का झंडा बुलंद कर मुफ्त रेवड़ियों का लालच देकर तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जेल भेजने के आश्वासन देने के कारण सत्ता आयी, शीला दीक्षित को जेल तो दूर, उन के कार्यकाल में हुए किसी भी घोटाले की जाँच करवाने की बजाए केजरीवाल सरकार ही घोटालों में लिप्त हो गयी। जिस केजरीवाल सरकार सत्ता से बाहर होगी, तब आश्चर्यचकित करने वाले घोटाले सामने आने तो जनता ही बीजेपी से प्रश्न करेगी कि 'जब इन घोटालों की जानकारी थी तो तभी क्यों नहीं कार्यवाही की गयी?' सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया तो मात्र एक झलकी है, पूरी फिल्म अभी बाकी है। कांग्रेस एक बार को अपना अस्तित्व बचाने में सफल हो सकती है, लेकिन अरविन्द केजरीवाल पार्टी नहीं। 
दिल्ली शराब घोटाले के मामले में सीबीआई द्वारा मनीष सिसोदिया से की जा रही पूछताछ के बीच आप कार्यकर्ताओं की उलजुलूल बयानबाजी जारी है। वीडियो सामने आई है जिसमें आप समर्थक ‘मनीष सिसोदिया जिंदाबाद’ के नारे लगा रहे हैं और साथ में ‘मोदी मर गया, मर गया’ कहकर चिल्ला रहे हैं।

वीडियो में देख सकते हैं कि नई दिल्ली के फतेहपुर बेरी के पास बस में भरकर कुछ महिला आप समर्थकों को ले जाया जा रहा है जिनमें से एक महिला दरवाजे से निकल निकलकर पहले- ‘मनीष सिसोदिया जिंदाबाद-जिंदाबाद’ चिल्लाती है और उसके बाद ‘मोदी मर गया हाय-हाय’ के नारे लगाती रहती है।

इसके अलावा एक वीडियो आप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट की गई है। इस वीडियो में संजय सिंह कई आप समर्थकों के साथ बैठकर ताली पीट रहे हैं और नारा लगाया जा रहा है- अडानी का नौकर कौन है-मोदी है, मोदी है।

आम आदमी पार्टी के कई नेता सुबह से #modifearskejriwal हैशटैग पर ट्वीट करके दावा कर रहे हैं पीएम मोदी दिल्ली के सीएम से डरते हैं इसलिए वह मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार करवाने की कोशिश कर कर रहे हैं जबकि हकीकत यह है कि सीबीआई ने उन्हें शराब नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बीच पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी अपने ट्विटर पर ट्वीट कर बताया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है।

कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरह कुछ कॉन्ग्रेसियों की भी वीडियो सामने आई थी जो चिल्लाते दिखे थे- मोदी तेरी कब्र खुदेगी। इस नारेबाजी के बाद पुलिस ने कॉन्ग्रेस नेता पवन खेड़ा को गिरफ्तार किया था। माफी माँगने के बाद उन्हें जमानत दी गई थी।

दिल्ली : दिवाली पटाखों पर बैन, पर AAP कार्यकर्ता ‘नए मंत्री’ के लिए करें आतिशबाजी, निवास पर सरकारी चिन्ह "शेर" क्यों? देखिए वीडियो


दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने आदेश जारी कर पटाखे फोड़ने और इसकी बिक्री पर रोक लगाते हुए जुर्माने के साथ ही सजा का भी ऐलान किया था। हालाँकि, 20 अक्टूबर 2022 को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आतिशबाजी करते नजर आए हैं। आप (AAP) कार्यकर्ताओं ने यह आतिशबाजी पटेल नगर से विधायक राजकुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद की है। जिस पर, भाजपा केजरीवाल सरकार पर हमलावर हैं।

दरअसल, धर्मांतरण विवाद और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले राजेंद्र पाल गौतम को हटाए जाने के बाद राजकुमार आनंद को केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया गया है। 

आम आदमी पार्टी के मंत्री द्वारा ही अपनी सरकार के बनाए कानून की धज्जियाँ उड़ाना तो समझ आता, लेकिन अपने निवास पर सरकारी चिन्ह "शेर" के साथ "राज निवास" लिखना क्या संवैधानिक है? जिसका खुलासा "TimesNowनवभारत" के शो 'सवाल पब्लिक का' पर हुआ। एंकर द्वारा इस पर प्रश्न करने पर आप पार्टी समर्थक श्रीवास्तव ने प्रश्न को ही गाली बता महिला एंकर का अपमान किया।  देखिए वीडियो: 

अरविंद केजरीवाल के नए-नवेले मंत्री बने राजकुमार आनंद के समर्थकों द्वारा आतिशबाजी किए जाने के बाद भाजपा नेताओं ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को सिर्फ हिंदुओं के त्योहारों में समस्या होती है। दिवाली में पटाखे जलाने से प्रदूषण फैलता है लेकिन उनके पार्टी नेताओं की आतिशबाजी से नहीं।

दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता हरीश खुराना ने केजरीवाल सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा है “हम हिंदू दिवाली पर पटाखे जलाएँ तो प्रदूषण फैलेगा। तुम्हारे कार्यकर्ता मंत्री बनने पर पटाखे जलाएँ तो ठीक। वैसे मंत्री जी द्वारा जलाए पटाखे तो स्पेशल होंगे इससे प्रदूषण नहीं फैलेगा क्यों? सारे कानून वैसे हिंदुओं के त्यौहारों के लिए होते हैं।”

वहीं, भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट कर कहा है, “हिंदू दिवाली पर पटाखे जलाते है तो प्रदूषण होगा। अरविंद केजरीवाल उन्हें जेल भेजेगा। लेकिन, मंत्री बनने की खुशी में अगर पटाखे जलाए जाते हैं तो उसमें से ऑक्सीजन निकलेगा। केजरीवाल तुम्हारा हिंदू विरोधी चेहरा आज फिर सामने आ गया, तुम्हें दिक्कत दिवाली से है पटाखों से नहीं।”

इसके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है, “प्रदूषण के कारण हिंदुओं द्वारा दिवाली पर पटाखे जलाने पर प्रतिबंध। लेकिन, अगर आप (AAP) के राजकुमार आनंद के चमचे उनके मंत्री पद का जश्न मनाने के लिए पटाखे फोड़ते हैं तो यह धर्मनिरपेक्ष प्रदूषण है? वैसे, आप के शासन वाले पंजाब में पराली जलाने से एक्यूआई 9 दिनों में 3 गुना बढ़ गया, जबकि दिल्ली में एक्यूआई घट गया है।

अवलोकन करें:-

दिल्ली : केजरीवाल सरकार का ऐलान : दिवाली पर पटाखे फोड़े तो होगी 6 महीने जेल, बेचने पर 3 साल की सजा

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दिल्ली : केजरीवाल सरकार का ऐलान : दिवाली पर पटाखे फोड़े तो होगी 6 महीने जेल, बेचने पर 3 साल की सजा

दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 19 अक्टूबर 2022 को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि दिल्ली में पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। इस दौरान जो लोग पटाखों के पूर्ण प्रतिबंद्ध (उत्पादन/भंडारण/बिक्री) का उल्लंघन करते पाए जाएँगे उनके खिलाफ एक्प्लोसिव एक्ट के सेक्शन 9 B के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। जिसमें, 5 हजार रूपए का जुर्माना और 3 साल की सजा का प्रावधान है साथ ही जो व्यक्ति पटाखे जलाते हुए पाए जाएँगे उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 268 के तहत कार्रवाई की जाएगी जिसमें 200 रूपए का जुर्माना और 6 महीने की सजा का प्रावधान है।