Showing posts with label Jamiat Ulama-i-Hind. Show all posts
Showing posts with label Jamiat Ulama-i-Hind. Show all posts

कमलेश तिवारी हत्याकांड : हत्यारों को कानूनी मदद देकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद क्या संदेश देना चाहता है?

कमलेश तिवारी, हिंदू समाज पार्टीहिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की दिन-दहाड़े गला रेत कर, गोली मार कर हत्या कर दी जाती है। हत्या करने वाले जितने भी आरोपित अब तक पुलिस की पकड़ में आए हैं, उनकी मंशा भी स्पष्ट हो चुकी है कि वो किस तरह से पूरी घटना को वीडियो में कैद कर उसे वायरल करना चाहते थे, एक संदेश देना चाहते थे। हत्या की इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपितों ने अपना ज़ुर्म क़बूलते हुए कहा कि वो लोग कमलेश तिवारी का सिर धड़ से अलग करना चाहते थे। इसके बाद सिर को हाथ में लेकर वीडियो बनाकर दहशत फैलाना चाहते थे।
जमीयत के इस फैसले से #metoo, #not in my name, #award vapsi, #intolerance, और #moblynching आदि गैंगों के दुष्प्रचार से जनता को सावधान रहना चाहिए। जब सरकार द्वारा जमीयत के खिलाफ कोई कार्यवाही की जाएगी, ये प्रायोजित गैंग जब अपने बिलों से बाहर निकलें, इनके दुष्प्रचार में आने की बजाए इन गैंगों के विरुद्ध ही मोर्चा खोल इनको बेनकाब करने की जरुरत है। ये बिकाऊ गैंग देश का सौहार्द बिगाड़ने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते हैं। हिन्दू-मुस्लिम भाई-भाई, गंगा-यमुना तहजीब की बात करने पर इनसे पूछा जाए : जब एम.एफ. हुसैन हिन्दू देवी-देवताओं के आपत्तिजनक चित्र बना रहा था, जब कश्मीर में कश्मीरी पंडितों की महिलाओं का बलात्कार हो रहा था, उनका कत्लेआम हो रहा था, बंगाल में हिन्दुओं पर अत्याचार होने पर, दिल्ली में लाल कुआँ स्थित हिन्दू मन्दिर को खण्डित करने और घर में घुसकर हिन्दू महिलाओं को प्रताड़ित करने पर ये नारे कहाँ थे? आखिर कब तक इन भ्रमित नारों से देश को गुमराह किया जाता रहेगा? सरकार को भी इन गैंगों के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद देगा कमलेश के हत्यारों को कानूनी मदद, मतलब स्पष्ट है- समुदाय को कोई आपत्ति नहीं!
इस बीच एक और खबर सामने आ रही है, जो कि और भी हैरान करने वाली है। इस तरह की नृशंस हत्या का विरोध करने और हत्यारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की बात करने के बजाय जमीयत उलेमा-ए-हिंद हत्यारों के बचाव में सामने आया है। कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस ने अब तक पाँच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। तिवारी की पत्नी और माँ ने इनके लिए मृत्युदंड की माँग की है। वहीं, जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने कहा है कि हत्यारों को बचाने में जो भी कानूनी खर्च आएगा, उसे वो वहन करेंगे।
इस्लामी विद्वानों की संस्था जमीयत ने लोगों से अपील की है कि वो हत्यारों की कानूनी लड़ाई लड़ने में उनका साथ दें, क्योंकि वो (हत्यारे) गरीब हैं। बता दें कि आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने पाँचों आरोपितों के परिवार से मुलाकात की और जब उन्होंने कानूनी लड़ाई लड़ने में असमर्थता जताई तो जमीयत ने अपने खर्चे पर वकील और अन्य सहायता करने का भरोसा दिलाया। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के सचिव हकीमुद्दीन काशमी और महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वो पाँचों आरोपितों की हर संभव मदद करेंगे।
जमीयत उलेमा-ए-हिंद यह कह कर नहीं बच सकता कि भारतीय संविधान और कानून के तहत हर अपराधी को स्वतंत्र न्याय प्रणाली के तहत अपने बचाव में कानूनी सहायता लेने का अधिकार है। वो तो है ही! वो तो कसाब जैसे मास मर्डरर को भी मिली थी। लेकिन सवाल यह है कि आप खुद क्यों दे रहे कानूनी सहायता? क्योंकि इसी भारतीय कानून के अनुसार तय यह भी है कि अपराधी चाहे जो भी हो, जैसा भी हो और उसने अपराध कैसा भी किया हो, उसे राज्य अपनी ओर से कानूनी सहायता मुहैया (वकील देना) तो कराती ही है। फिर आप बजाय इस नृशंस हत्या के विरोध करने हत्यारों की ‘गरीबी का झुनझुना’ लेके मैदान में क्यों कूद गए? शायद इसलिए क्योंकि आप उसे अपने समुदाय का मानते हैं। ‘आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता’ के नारे लगाने वाले आप ‘हत्यारों का धर्म होता है, और वह हमारे समुदाय से है’ का गाना क्यों गाने लगे?
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के इस कदम ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि वो इस तरह के कुकृत्य और नृशंस हत्या करने वालों के साथ है। इस समुदाय को अभी भी ये हत्यारे सही लग रहे हैं। इस समुदाय के लिए यह एक मौका था, जब इनकी शीर्ष संस्थाएँ सामने आ कर कहतीं कि जो हुआ वो सही नहीं हुआ, मगर जिस तरह से समाज में इसे मौन और मुखर, दोनों तरह से, स्वीकृति मिल रही है, लगता नहीं है कि समुदाय को इससे कोई आपत्ति है।
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
नागपुर से गिरफ़्तार आसिम अली (दाएँ) कमेलश तिवारी के दोनों हत्यारों अशफ़ाक़ और मोईनुद्दीन को गुजरात एटीएस ने शामलाजी इ...

इस स्थिति में जब समुदाय को सामूहिक तौर पर हत्यारों का बहिष्कार कर के भाईचारे का संदेश देना चाहिए था, इनकी सबसे पढ़ी-लिखी संस्था जमीयत उलेमा-ए-हिंद खुलकर उनके बचाव में उतर रही है। यह बताता है कि यह कैंसर कितना भयावह हो चुका है और ऐसी सोच ऊपर से नीचे तक भारतीय समाज को खोखला कर रही है।

जमीयत उलमा-ए-हिंद ने भी दिया पाक को तगड़ा झटका, प्रस्ताव में कश्मीर को बताया भारत का अंदरूनी मसला

Jamiat Ulema-e-Hind passes resolution says Kashmir is integral part of indiaकश्मीर मसले पर भारतीय मुसलमानों को उकसाने की पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तगड़ा झटका लगा है। भारत के मुस्लिम संगठन जमीयत उलमा-ए-हिंद ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कश्मीर भारत का आतंरिक मसला है। संगठन ने कश्मीर पर प्रस्ताव पारित कर सरकार के फैसले का समर्थन किया है। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने कहा है कि कश्मीर भारत का अंदरूनी मसला है और कश्मीरियों की आशंका को दूर करने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं की है। साथ ही संगठन ने कहा है कि सरकार को कश्मीरियों की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखना चाहिए। 
संगठन ने कहा है कि कश्मीर मसले पर वह भारत सरकार के फैसले के साथ हैं और उन्हें भरोसा है कि घाटी में स्थितियों को सामान्य बनाने के लिए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है। जमीयत उलमा-ए-हिंद ने अपने प्रस्ताव में कहा है कि ऐसे कश्मीरी जो अपनी सांस्कृति पहचान सुरक्षित रखना चाहते हैं, सरकार को उनकी आवाज भी सुननी चाहिए।
संगठन के पदाधिकारी महमूद मदनी ने कश्मीर पर प्रोपगैंडा और झूठ फैलाने के लिए पाकिस्तान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यह दिखाने की कोशिश कर रहा है कि भारतीय मुसलमान भारत के खिलाफ हैं। मदनी ने कहा, 'हम पाकिस्तान की इस सोच की निंदा करते हैं। हमने आज एक प्रस्ताव पारित किया है जिसमें कश्मीर को भारत का आंतरिक मुद्दा बताया गया है। हम अपने देश की सुरक्षा एवं अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। भारत हमारा देश है और हम इसके साथ खड़े हैं।'


गौरतलब है कि पांच अगस्त के भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तानी हुक्मरान युद्धोन्माद फैलाने में जुट गए। यहां तक कि उन्होंने कश्मीर पर भारतीय मुसलमानों को उकसाने वाले बयान दिया। पाकिस्तान को गलतफहमी थी कि भारतीय मुसलमान कश्मीर पर मोदी सरकार के फैसले के खिलाफ खड़े हो जाएंगे लेकिन भारतीय मुसलमानों ने पाकिस्तान की इस नापाक सोच को तगड़ा झटका दिया है। कश्मीर मुद्दे पर भारतीय मुसलमान पूरी तरह से भारत सरकार के साथ हैं। पाकिस्तान यह भूल जाता है कि उसके यहां से ज्यादा मुसलमान भारत में रहते हैं और वे अपने इस मुल्क को उतना ही प्यार करते हैं जितना कि अन्य समुदाय। 
पाकिस्तान में कश्मीर मसले की जानकारी रखने का दावा करने वाले लोग भारतीय मुसलमानों को अपने जैसा समझने की कोशिश की। वे भारतीय मुसलमानों को उकसाने के लिए 'मुस्लिम कार्ड' खेलने से भी बाज नहीं आए। उन्हें लगा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किए जाने के फैसले के खिलाफ भारतीय मुसलमान सड़कों पर आ जाएंगे और अनुच्छेद 370 को वापस बहाल करने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे लेकिन भारत के मुस्लिम संगठनों ने इस फैसले पर सरकार के साथ खड़े होकर पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।