Showing posts with label Maulana Tauqeer Raza. Show all posts
Showing posts with label Maulana Tauqeer Raza. Show all posts

‘जो बम 2014 से पहले फटा करते थे, वो कहाँ चले गए…’ – UP पुलिस ने मौलाना तौकीर रज़ा पर दर्ज की FIR

अपने विवादित बयानों के लिए कुख्यात मौलाना तौकीर रज़ा पर उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में FIR दर्ज कर ली गई है। यह केस तौकीर के मुस्लिम राष्ट्र वाले बयान पर दर्ज हुआ है। मामले में शिकायतकर्ता खुद पुलिस है। शिकायत में तौकीर रज़ा पर लोगों की भावनाएँ भड़काने और आम लोगों में डर फैलाने का आरोप है। रविवार (12 मार्च 2023) को यह केस दर्ज करते हुए पुलिस ने तौकीर द्वारा एक दिन पहले 11 मार्च को यह विवादित बयान देना बताया है।

यह FIR मुरादाबाद जिले के नागफनी थाने में दर्ज हुई है। मामले में शिकायत सब इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह द्वारा दी गई है। पुलिस ने दर्ज FIR का आधार तौकीर के विवादित बयान का वायरल वीडियो बताया है। पुलिस के मुताबिक 11 मार्च को तौकीर रज़ा खान तिरंगा यात्रा लेकर बरेली से निकलकर रामपुर होते हुए मुरादाबाद पहुँचे थे। यहाँ तौकीर ने मदरसा जामिया अशरफिया तहजीबुल इस्लाम कोहना के पास मौजूद एक मजार पर चादर चढ़ाई थी। इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेन्स में हिस्सा लिया था।

शिकायत में आगे बताया गया है कि मौलाना तौकीर ने अपनी इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में समुदाय विशेष में नफरत फैलाने वाले शब्दों का प्रयोग किया। मौलाना तौकीर के शब्दों से सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की बात लिखी गई है। साथ ही मौलाना के उस बयान का भी जिक्र है, जिसमें उन्होंने कहा कि हिन्दू राष्ट्र वाले वाले इतनी नफ़रतें बढ़ा दें कि अफरातफरी का माहौल बना दें। इसी शिकायत में तौकीर के मुस्लिम राष्ट्र वाले बयान का भी जिक्र है। शिकायत में कहा गया कि मौलाना ने कहा कि उनके नौजवान खड़े हो जाएँ और ऐलान करें कि मुसलमान देश चाहिए।

पुलिस की इस शिकायत में नवभारत चैनल पर चल रही ब्रेकिंग न्यूज़ का हवाला दिया गया है। इसी हवाले से बताया गया कि तौकीर रज़ा कह रहा, “जो बम 2014 से पहले फटा करते थे, वह बम आज कहाँ चले गए। वह बम अब क्यों नहीं फट रहा है, अगर मुसलमान उस समय फोड़ रहा था? आज मुसलमान ज्यादा परेशान है। आज मुसलमान को आतंकवादी बनना चाहिए और बम फोड़ना चाहिए। मुसलमान न उस समय बम मार रहे थे, न आज बम मार रहा है। जो बम मार रहे थे, वो हिन्दू समाज को बहकाने का काम कर रहे थे।”

ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। पुलिस ने इस FIR में अकेले मौलाना तौकीर रज़ा को नामजद किया है। उनके खिलाफ IPC की धारा 153- A, 295- A और 505 (2) के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक मामले की जाँच की जा रही है।

तौकीर रज़ा ने उस दिन यह भी कहा था कि अगर हिन्दू राष्ट्र की माँग जायज है तो खालिस्तान की भी माँग सही है। उन्होंने आगे कहा था कि अगर मुस्लिम नौजवान भी इस्लामी मुल्क की माँग करने लगें तो क्या होगा।


‘हिन्दू राष्ट्र बनाने वाले कितने आए और चले गए’: मौलाना तौकीर रज़ा का बागेश्वर धाम पर निशाना

जनवरी 26, 2023, शो अमिश देवगन, News18, मेहमान कवि मनोज मुंताशिर। इस शो में एक बहुत गंभीर बात निकल आयी कि "औरत" शब्द किसी भी नारी के लिए बहुत ही अपमानित शब्द है। मुग़ल सल्तनत आने  पूर्व किसी भी महिला को "औरत" नहीं कहा जाता था। नीचे देखिए पूरा वीडियो और जानिए महिला को अपमानित करने वाला लब्ज कहाँ से आया? क्या कोई उलेमा, इमाम या कोई इस्लामिक विद्वान इसका खंडन कर कवि को चुनौती देगा? यह बहुत ही गंभीर विषय सामने आया है। जिस पर चर्चा जरुरी है। चर्चा केवल "औरत" ही नहीं, "उर्दू", "नमाज़"(देखिए पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का वीडियो, जिसका आज तक किसी ने खंडन नहीं किया) और "अल्लाह" आदि अनेकों लब्जों पर भी होनी चाहिए। कट्टरपंथियों ने जब माता सरस्वती की वीणा को स्पर्श किया है, उससे निकलने वाले स्वरों से भयभीत नहीं होना चाहिए। हिन्दुओं और मुसलमानों आंखें खोलो और देखों किस तरह शताब्दियों से हिन्दू और मुसलमानों को भ्रमित कर लड़वाया जा रहा है।  
अल्लाह है संस्कृत का शब्द , ये रहे प्रमाण - Saffron Tigers
SAFFRONTIGERS.COM
अल्लाह है संस्कृत का शब्द , ये रहे प्रमाण - Saffron Tigers
Allah is a Sanskrit word : वैसे तो एक समय ऐसा था जब पुरे विश्व में सनातन संस्कृ
   
  
उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित मुस्लिमों के धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। रजा ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र कभी नहीं बन सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज का भगवान बताते हुए कहा कि जिन्ना मुस्लिम नहीं थे।

इतना ही नहीं, सपा के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जो उसमेें लिखा है, वह आजकल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज शूद्र, गँवार, ढोल पीटे जा रहे है, उनकी लड़कियाँ उठाई जा रही हैं, उनकी बेइज्जती की जा रही है। लेकिन यह नहीं बताया कि लड़कियां उठाने, लव जेहाद के नाम पर बेइज्जत कौन कर रहा है।  

बागेश्वर के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घर वापसी करवाने वाले बयान पर तौकीर रजा ने कहा कि वह पॉपुलर होना चाहते हैं। इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम पर बयान दो, फिर जान का खतरा बताओ। उन्होंने कहा कि शास्त्री को जान का खतरा नहीं है, वह पॉपुलर होना चाहते हैं।

घरवापसी को लेकर उन्होंने कहा, “घर वापसी क्या होती है? 1400 साल पहले एक लाइट हमें मिली थी और वो लाइट अभी तक आपको नहीं मिली है। जब मिल जायेगी तो आप भी इस्लाम में आ जाएँगे। इस्लाम को उन्होंने इंसाफ, अच्छाई, सच्चाई और मोहब्बत का रास्ता बताया।

धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान पर तौकीर रजा कहा, “हिंदू राष्ट्र बनाने वाले न जाने कितने आए और चले गए। हमारे देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा जा सकता। यह आस्थाओं का देश है, हमारा देश गुलदस्ता है यहां हर रंग के फूल खिलते रहेंगे।” उन्होंने का कि देश का बँटवारा हो गया, लेकिन हिंदू राष्ट्र नहीं बन सका।

तौकीर रजा ने कहा कि मुहम्मद अली जिन्ना मुस्लिम नहीं था। मुस्लिम बनकर इस देश का बँटवारा किया है। तौकीर रजा ने कहा कि किसी मुस्लिम ने गाँधी जी की हत्या नहीं की, गोडसे ने की। तौकीर रजा ने कहा कि गाँधी जी की हत्या RSS का षड़यंत्र था।

अपने विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले तौकीर रजा ने कहा कि RSS की योजना थी कि गाँधी जी की हत्या होगी तो मुस्लिमों का कत्लेआम हो जाएगा। लोगों को यह लगेगा कि गाँधी जी की हत्या किसी मुस्लिम ने की है। उन्होंने कहा कि RSS की इस योजना को मुस्लिमों ने नाकाम कर दिया।

‘…तो मुँह तोड़ दिया जाएगा’ – कांग्रेस को समर्थन देने वाला मौलाना तौकीर रजा, TV पर एंकर अमन चोपड़ा को सबके सामने दी धमकी

धर्म संसद पर सियापा करने वाले मौलाना तौकीर रज़ा के हिन्दू विरोधी भाषण पर चुप्पी ही नहीं साधे हुए हैं, बल्कि उनके साथ चुनावी गठबंधन कर रहे हैं। हिन्दू वोट लेने के लिए कोई हनुमान चालीसा पढ़ता तो कोई कोट पर जनेऊ डाल मंदिरों में माथा टेकते नज़र आते हैं, लेकिन हिन्दू को अपमानित करने वालों से गठबंधन कर उनका दोगलापन जाहिर करता है। जितने भी मोदी-योगी है सबके मुंह में दही जम गया है। क्या हिन्दुओं को अपमानित और डराने धमकाने वाले ही उनके वोटबैंक है? यदि यही उनका धर्म है, सिद्धांत है फिर क्यों हिन्दुओं से वोट मांगते हैं? फिर किस लालच में हिन्दू इनका समर्थन करते हैं? 
हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले मौलाना तौकीर रजा ने अब न्यूज 18 के एंकर अमन चोपड़ा को ऑन शो धमकाया है। तौकीर रजा के पुराने बयानों पर जब चोपड़ा के शो में सवाल किया गया तो रजा ने गुस्सा दिखाते हुए एंकर को कहा कि या तो वो उनसे तमीज में बात करें वरना उनका मुँह तोड़ दिया जाएगा।
इन हिन्दुओं को धमकाने वालों की इतनी औकात बढ़ गयी है कि न्यूज़ एंकर को भी धमकाने में संकोच नहीं कर रहे, क्योकि इनको मालूम है इनकी ढाल victim card के साथ छद्दम सेक्युलरिस्टों की फौज है। 

न्यूज 18 ने तौकीर रजा के बिगड़े बोल की क्लिप साझा करते हुए जानकारी दी कि कैसे बीच बहस में उनके एंकर को रजा से धमकी मिली। वीडियो में सुन सकते हैं कि रजा एंकर से कहते हैं, “तमीज में बात करोगे तो तमीज में जवाब मिलेगा। वरना तुम्हारी भी जूताकारी हो जाएगी, बद्तमीजी की तो।”

तौकीर की इस भाषा को सुन अमन पूछते हैं कि आखिर वो कर क्या लेंगे? एंकर लगातार पूछते हैं कि तौकीर ने गली-गली खून बहेगा वाला बयान दिया ही क्यों? वीडियो में नजर आ रहा है कि जितनी देर चोपड़ा अपनी बात करते हैं रजा शांत नहीं होते और हाथ-पाँव पटकते रहते हैं। थोड़ी देर में फिर रजा को कहते सुना जाता है, “तमीज से बात की तो जवाब मिलेगा। बद्तमीजी करने पर मुँह तोड़ दिया जाएगा।” चोपड़ा सवाल करते हैं कि कैसे तोड़ेंगे मुँह? क्या उनका हाल भी कमलेश तिवारी की तरह कर दिया जाएगा।

तौकीर रजा का कॉन्ग्रेस को समर्थन और हिंदुओं से घृणा

बता दें कि मंगलवार को खबर आई थी बरेली के ‘आला हजरत शरीफ’ के तौकीर रजा खान ने कॉन्ग्रेस पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। हिंदुओं के खिलाफ ज़हर उगलने के बाद वो सुर्ख़ियों में आए थे। उत्तर प्रदेश में कॉन्ग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के इस बात का ऐलान किया कि मौलाना तौकीर रजा खान ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को समर्थन दिया है। साथ ही प्रियंका गाँधी के साथ तौकीर रजा व अन्य मुस्लिम नेताओं की एक तस्वीर भी वायरल हुई।

इस खबर के फौरन बाद तौकीर रजा की वो वीडियोज भी इंटरनेट पर हर जगह छा गई जिनमें रजा ने भड़काऊ भाषण देते हुए कहा था कि जिस दिन मुस्लिम कानून हाथ में ले लेंगे, उस दिन हिंदुओं को पूरे देश में कहीं पनाह नहीं मिलेगा। रजा ने कहा था, “अगर ये गुस्सा फुट पड़ा, जिस दिन मेरा नौजवान मेरे कंट्रोल से बाहर आ गया उस दिन….. । लोग मुझे कहते हैं कि तुम तो बुजदिल हो गए हो, तो मैं कहता हूँ कि पहले मैं मरूँगा, उसके बाद तुम्हारा नंबर आएगा। मैं अपने हिंदू भाइयों से खासतौर पर कहता हूँ कि मुझे उस वक्त से डर लगता है, जिस दिन मेरा ये नौजवान कानून अपने हाथ में ले लेगा उस दिन हिंदुस्तान में तुम्हें रहने की कहीं जगह नहीं मिलेगी।”