Showing posts with label Dhirendra Shastri. Show all posts
Showing posts with label Dhirendra Shastri. Show all posts

‘इस्लाम को बदनाम कर रहे हैं धीरेन्द्र शास्त्री’: भारत हिंदू राष्ट्र कभी नहीं बन सकता : घर वापसी पर मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी, ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) की बढ़ती लोकप्रियता के बीच उन पर इस्लाम के खिलाफ प्रचार करने का आरोप लगा है। यह आरोप ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने लगाया है।
धीरेन्द्र शास्त्री के विरोध का मूल कारण अब धीरे-धीरे मुखरित होने लगा है। मुस्लिम कट्टरपंथियों और इनके सियासतखोर कुर्सी के भूखे नेताओं का बेचैन होना स्वाभाविक है। क्योकि ईसाई एवं मुस्लिम बन चुके अगर वापस अपने वास्तविक धर्म में आ गए, इनकी दुकान बंद होने में अधिक समय नहीं लगेगा और इनमे से अधिकतर रोटी-पानी के लिए भी तरसते नज़र आने वाले हैं।  

छत्तीसगढ़ के रायपुर में धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम के मंच पर एक मुस्लिम महिला ने घर वापसी की थी। शहाबुद्दीन ने मुस्लिम महिला के धर्मान्तरण का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से कार्रवाई की माँग की है। शहाबुद्दीन ने धीरेन्द्र शास्त्री पर नफरत फैलाने का भी आरोप लगाया है। मौलाना ने यह बयान गुरुवार (26 जनवरी 2023) को दिया है।

मौलाना शाहबुद्दीन ने अपना बयान वीडियो के माध्यम से दिया है। अपने बयान की शुरुआत ‘बिस्मिल्लाह-ए-रहमान-ए-रहीम’ से करने के बाद मौलाना ने कहा, “बागेश्वर धाम के संचालक बाबा धीरेन्द्र शास्त्री ने जो तौर-तरीका इख़्तियार किया है, उससे पूरे भारत में नफरत फैल रही है।”

मौलाना ने कहा, “उन्होंने अब तक 328 लोगों का मजहब तब्दील करवाया और वो इस्लाम के खिलाफ नफरत प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने खुद कहा कि हम टोपी वालों को भी सनातनधर्मी बना देंगे। मीडिया चैनलों के सामने इस तरीके की बात कर के प्रसारित करना इस्लाम की तौहीन है। मुसलमानों को इससे सख्त तकलीफ है।”

मौलाना शहाबुद्दीन ने आगे कहा, “मेरी भारत सरकार से गुजारिश है कि वो धर्मान्तरण के खिलाफ क़ानून लाई है तो इस्लाम को बदनाम करने वाले ऐसे बाबाओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और इन्हें रोका जाए।”

हिंदू राष्ट्र को लेकर मौलाना ने कहा, “कुछ लोग भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात कह रहे हैं। मैं दावे से कहता हूँ कि हिंदुस्तान एक जम्हूरी मुल्क है। यह आईन (कानून) और संविधान से चलता है। यहाँ के रहने वाले संविधान के हिसाब से रहते हैं। इसलिए ये देश कभी भी न तो हिन्दू राष्ट्र बन सकता है और न ही मुस्लिम राष्ट्र। इसलिए जो ऐसा ख्वाब देख रहे वो सपने देखना बंद कर दें।”

CAA विरोध में ऐसे भड़काऊ नारे क्यों लगे?

भारत में कट्टरपंथी जब सब तरफ से घिर जाते हैं, तब इनको संविधान दिखाई देता, वरना भारत गुलाम-ए-मुफ्तफा बनाने में अपना समर्थन देते समय भारतीय संविधान याद नहीं आता। CAA के विरोध में जब हिन्दुत्व को कलंकित किया जा रहा था, तब किसी को संविधान याद नहीं आया। खूब बिरयानी और फलों का नाश्ता दिया जा रहा था। वास्तव अब इन छद्दम संविधान की बात और गंगा-जमुनी तहजीब जैसे भ्रामिक नारों से जनता को मुर्ख बनाया जा रहा था।    

मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी आला हजरत बरेली से जुड़े हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अगर कोई मुस्लिम धर्मगुरु धर्मान्तरण करवा रहा होता तो उसे 24 घंटे के अंदर जेल भेज दिया गया होता।

अवलोकन करें:-

ताबीज- झाड़-फूंक और चंगाई सभा ठीक तो धीरेंद्र शास्त्री गलत कैसे?

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
ताबीज- झाड़-फूंक और चंगाई सभा ठीक तो धीरेंद्र शास्त्री गलत कैसे?

मौलाना शहाबुद्दीन ने यह भी कहा कि अगर छत्तीसगढ़ सरकार धीरेन्द्र शास्त्री पर एक्शन नहीं लेगी तो वो अदालत का रुख करेंगे। मौलाना ने धीरेन्द्र शास्त्री की मंच से कही कई बातों को इस्लाम को कमजोर करने की साजिश करार दिया है।

‘हिन्दू राष्ट्र बनाने वाले कितने आए और चले गए’: मौलाना तौकीर रज़ा का बागेश्वर धाम पर निशाना

जनवरी 26, 2023, शो अमिश देवगन, News18, मेहमान कवि मनोज मुंताशिर। इस शो में एक बहुत गंभीर बात निकल आयी कि "औरत" शब्द किसी भी नारी के लिए बहुत ही अपमानित शब्द है। मुग़ल सल्तनत आने  पूर्व किसी भी महिला को "औरत" नहीं कहा जाता था। नीचे देखिए पूरा वीडियो और जानिए महिला को अपमानित करने वाला लब्ज कहाँ से आया? क्या कोई उलेमा, इमाम या कोई इस्लामिक विद्वान इसका खंडन कर कवि को चुनौती देगा? यह बहुत ही गंभीर विषय सामने आया है। जिस पर चर्चा जरुरी है। चर्चा केवल "औरत" ही नहीं, "उर्दू", "नमाज़"(देखिए पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का वीडियो, जिसका आज तक किसी ने खंडन नहीं किया) और "अल्लाह" आदि अनेकों लब्जों पर भी होनी चाहिए। कट्टरपंथियों ने जब माता सरस्वती की वीणा को स्पर्श किया है, उससे निकलने वाले स्वरों से भयभीत नहीं होना चाहिए। हिन्दुओं और मुसलमानों आंखें खोलो और देखों किस तरह शताब्दियों से हिन्दू और मुसलमानों को भ्रमित कर लड़वाया जा रहा है।  
अल्लाह है संस्कृत का शब्द , ये रहे प्रमाण - Saffron Tigers
SAFFRONTIGERS.COM
अल्लाह है संस्कृत का शब्द , ये रहे प्रमाण - Saffron Tigers
Allah is a Sanskrit word : वैसे तो एक समय ऐसा था जब पुरे विश्व में सनातन संस्कृ
   
  
उत्तर प्रदेश के बरेली में स्थित मुस्लिमों के धर्मगुरु मौलाना तौकीर रजा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। रजा ने कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र कभी नहीं बन सकता। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आज का भगवान बताते हुए कहा कि जिन्ना मुस्लिम नहीं थे।

इतना ही नहीं, सपा के एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए बयान का बचाव किया। उन्होंने कहा कि जो उसमेें लिखा है, वह आजकल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज शूद्र, गँवार, ढोल पीटे जा रहे है, उनकी लड़कियाँ उठाई जा रही हैं, उनकी बेइज्जती की जा रही है। लेकिन यह नहीं बताया कि लड़कियां उठाने, लव जेहाद के नाम पर बेइज्जत कौन कर रहा है।  

बागेश्वर के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के घर वापसी करवाने वाले बयान पर तौकीर रजा ने कहा कि वह पॉपुलर होना चाहते हैं। इसलिए ऐसा बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम पर बयान दो, फिर जान का खतरा बताओ। उन्होंने कहा कि शास्त्री को जान का खतरा नहीं है, वह पॉपुलर होना चाहते हैं।

घरवापसी को लेकर उन्होंने कहा, “घर वापसी क्या होती है? 1400 साल पहले एक लाइट हमें मिली थी और वो लाइट अभी तक आपको नहीं मिली है। जब मिल जायेगी तो आप भी इस्लाम में आ जाएँगे। इस्लाम को उन्होंने इंसाफ, अच्छाई, सच्चाई और मोहब्बत का रास्ता बताया।

धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के बयान पर तौकीर रजा कहा, “हिंदू राष्ट्र बनाने वाले न जाने कितने आए और चले गए। हमारे देश को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया जा जा सकता। यह आस्थाओं का देश है, हमारा देश गुलदस्ता है यहां हर रंग के फूल खिलते रहेंगे।” उन्होंने का कि देश का बँटवारा हो गया, लेकिन हिंदू राष्ट्र नहीं बन सका।

तौकीर रजा ने कहा कि मुहम्मद अली जिन्ना मुस्लिम नहीं था। मुस्लिम बनकर इस देश का बँटवारा किया है। तौकीर रजा ने कहा कि किसी मुस्लिम ने गाँधी जी की हत्या नहीं की, गोडसे ने की। तौकीर रजा ने कहा कि गाँधी जी की हत्या RSS का षड़यंत्र था।

अपने विवादास्पद बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले तौकीर रजा ने कहा कि RSS की योजना थी कि गाँधी जी की हत्या होगी तो मुस्लिमों का कत्लेआम हो जाएगा। लोगों को यह लगेगा कि गाँधी जी की हत्या किसी मुस्लिम ने की है। उन्होंने कहा कि RSS की इस योजना को मुस्लिमों ने नाकाम कर दिया।