Showing posts with label bombs. Show all posts
Showing posts with label bombs. Show all posts

अस्पताल के नीचे बंकर, बंकर में 4000 करोड़ रूपए का खजाना… हिजबुल्लाह के बैंक पर इजरायल ने की बमबारी; आतंकी संगठन के पास कहाँ से आया इतना सोना-कैश?

हॉस्पिटल के बेसमेंट में वह बैंक जिस पर हमला हुआ (बाएँ) और 4000 करोड़ वाला बंकर (चित्र साभार: IDF & Le Devoir)
इजरायल सुरक्षाबलों ने हिजबुल्लाह की आतंकी गतिविधियों को फंडिंग करने वाले एक बैंक पर बमबारी की है। इस बैंक की कई शाखाओं पर लेबनान के भीतर बमबारी हुई है। इजरायल ने यह खुलासा भी किया है कि हिजबुल्लाह ने एक अस्पताल के नीचे सोना और करोड़ों डॉलर छुपा रखे हैं।

इजरायल ने सोमवार(21 अक्टूबर, 2024) को बेरूत के भीतर अल कर्द अल हसन नाम के एक वित्तीय संस्थान की शाखाओं पर बमबारी की। यह एक इस्लामी बैंकिंग संस्थान है, यानी यह ब्याज पर काम नहीं करता। इस संस्थान पर आरोप है कि इसके जरिए हिजबुल्लाह अपनी वित्तीय गतिविधियाँ चलाता है।

इस संस्थान को अमेरिका ने 2007 में बैन कर दिया था। हिजबुल्लाह लेबनान के लोगों को यह संस्थान उपयोग करने के लिए बढ़ावा देता रहा है। एक बार जब इस बैंक का सर्वर हैक हुआ था तब इसमें खाता रखने वालों का नाम खुलासा हुआ था। इसमें हिजबुल्लाह के लोगों के नाम भी थे।

हिजबुल्लाह के पूर्व मुखिया नसरुल्लाह ने इस संस्थान में हिजबुल्लाह समर्थकों से अपना एक-एक पैसा इसमें जमा कर दें। यह हिजबुल्लाह की फर्जी कम्पनियों को चलाने में भी मदद करता है। इजरायल ने हिजबुल्लाह की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने को बेरूत में इसकी शाखाओं को निशाना बनाया। बेरूत में इस संस्थान की 15 शाखाएँ हैं।

दूसरी तरफ इजरायली सुरक्षा बलों (IDF) के प्रवक्ता डैनिएल हगारी ने भी इसको लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि लेबनान के लोगों का पैसा लेकर हिजबुल्लाह अपनी आतंकी गतिविधियाँ चला रहा है। उन्होंने कहा कि ईरान से आया पैसा और लेबनान के लोगों को पैसा हिजबुल्लाह को फंड किया जा रहा है।

इजरायल ने खुलासा किया कि ‘4400 यूनिट’ हिजबुल्लाह की वित्तीय गतिविधियाँ चलाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान से पैसा और सोना हिजबुल्लाह के लिए आता है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि लेबनान से हिजबुल्लाह डॉलर चुराता है, इस कारण से लेबनान की अर्थव्यवस्था रसातल में चली गई है।

इजरायल ने एक और बड़ा खुलासा इस दौरान किया। डेनियल हगारी ने बताया, “आज मैं वह सूचना सार्वजनिक कर रहा हूँ जहाँ पर हमने बमबारी नहीं की। यह हिजबुल्लाह के पूर्व मुखिया नसरुल्लाह का बंकर है। यह बंकर अल सालेह अस्पताल के ठीक नीचे स्थित है। इसके नीचे बड़ी सुरंग बनाई है और इसमें घुसने और निकलने के रास्ते भी पास की इमारतों में हैं।”

उन्होंने आगे बताया, “यह एक बड़ा बंकर है, यहाँ बेडरूम हैं और लम्बे समय तक लड़ने और छुपने की भी व्यवस्था है। यहाँ करोड़ों डॉलर नगद में रखे हुए हैं और सोना भी रखा हुआ है। यह पैसा और सोना अब भी रखा हुआ है। हम लेबनान की सरकार और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने माँग करते हैं कि इस पैसे का इस्तेमाल आतंक के लिए ना हो।” हगारी ने बताया है कि हिजबुल्लाह ने यहाँ 500 मिलियन डॉलर (लगभग 4200 करोड़ रूपए) छुपाए हैं।

इजरायल लगातार लेबनान के भीतर हिजबुल्लाह को निशाना बना रहा है। उसने हाल ही में हिजबुल्लाह के मुखिया नसरुल्लाह और उसके उत्तराधिकारी को मार गिराया था। इजरायल गाजा में भी आतंकियों को ठिकाने लगा रहा है।

ईरान द्वारा पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक मस्जिद पर दागी मिसाइल, आतंकी संगठन के ठिकाने किए तबाह

ईरान ने जैश अल अद्ल नाम के आतंकी समूह पर हमला किया है (चित्र साभार: JamesTown Foundation & Popular Machenics)
ईरान ने पाकिस्तान के भीतर घुस कर एक आतंकी समूह पर हमला किया है। यह हमला 16-17 जनवरी, 2024 की रात को ईरान ने बलूचिस्तान के एक क्षेत्र में किया। ईरान ने पाकिस्तान के भीतर यह हमला जैश-अल-अदल नाम के एक इस्लामी आतंकी समूह के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए किया।

ईरान की अर्ध सरकारी न्यूज एजेंसी तस्नीम ने इस हमले की जानकारी दी है। तस्नीम ने बताया है कि ईरानी सेना ने ड्रोन और मिसाइल हमले के जरिए बलूचिस्तान प्रांत में कोह-सब्ज इलाके में यह हमला किया जिसमें जैश-अल- अदल के आतंकी ठिकाने तबाह किए गए।

ईरान का कहना है कि बलूचिस्तान का यह इलाका आतंकियों के लिए पनाहगाह का काम कर रहा है। पाकिस्तानी मीडिया ने स्थानीय सूत्रों के हवाले से बताया है कि ईरान का यह हमला बलूचिस्तान के अंदर एक मस्जिद पर हुआ। ईरान ने अभी इस हमले में मारे गए लोगों के विषय में कोई जानकारी नहीं दी है।

वहीं ईरान का कहना है कि जैश-अल-अदल इस्लामी आतंकी समूह ने दिसम्बर, 2023 में ईरान के हिस्से में पड़ने वाले बलूचिस्तान प्रांत में एक पुलिस थाने पर हमला किया था। इस हमले में 11 पुलिसकर्मी मारे गए थे। पाकिस्तान के भीतर किया गया हमला इसी के बाद सामने आया है।

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने ईरान के इस कृत्य पर विरोध जताया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में एक बयान जारी किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा, “पाकिस्तान ईरान द्वारा उसके हवाई क्षेत्र के उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है, इस हमले में दो बच्चों की मौत हुई है जबकि तीन बाच्चियाँ घायल हुई हैं।”

आगे पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने लिखा, “पाकिस्तान की संप्रभुता का उल्लंघन अस्वीकार्य है और इसके बुरे अंजाम हो सकते हैं। यह सबसे अधिक चिंता की बात है कि ईरान ने यह तब किया है जब पाकिस्तान और उसके बीच बातचीत के कई चैनल मौजूद हैं।”

पाकिस्तान ने इस मामले में ईरान से अपना विरोध दर्ज करवाया है। उसने ईरान के राजदूत को भी विदेश मंत्रालय तलब किया है। पाकिस्तान का कहना है कि इस इलाके में आतंकवादी घटनाएँ सबके लिए खतरा हैं। इसका जो भी अंजाम होगा उसके लिए ईरान जिम्मेदार होगा।

जिस आतंकी समूह जैश-अल-अदल को ईरान ने निशाना बनाया है, उसने बताया कि ईरान ने 6 ड्रोन के माध्यम से यह हमला किया। यह आतंकी समूह ईरान के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत की आजादी के लिए लड़ने का दावा करता है। यह सुन्नी इस्लामी आंतकी समूह है जबकि ईरान शिया बहुल राष्ट्र है।

2012 में बनाया गया यह आतंकी समूह जब तब ईरान के भीतर हमला करता है। इसका निशाना ईरान के वह शहर होते हैं जिनकी सीमा पाकिस्तान से लगती है। वह यहाँ सुरक्षा बलों पर हमला करके पाकिस्तान भाग जाते हैं। पाकिस्तान और ईरान के बीच सीमा कई जगह पर हुई है, इससे तस्करी और आतंकियों का प्रसार होता रहता है।

पाकिस्तान पर ईरान ने यह हमला ऐसे समय में किया है जब भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ईरान के दौरे पर गए हुए थे। जयशंकर ने 15 जनवरी, 2024 को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी से मिले और 16 जनवरी की देर रात ईरान ने पाकिस्तान में घुस कर हमला कर दिया।

ममता बनर्जी के बंगाल में खेतों में बोया जाता है बम, काटी जाती है मौत की फसल, अब तक 350 से अधिक बम बरामद

पश्चिम बंगाल पूरी तरह अपराधियों और असामाजिक तत्वों के चंगुल में हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अराजक नेतृत्त्व के कारण राज्य में कानून और व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। आज बंगाल बारूद की ढेर पर बैठा है। बीरभूम जिले में रामपुरहाट नरसंहार की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि एक बड़ी हिंसा की तैयारी के खुलासे ने सबको चौका दिया है। राज्य के खेत बम उगल रहे हैं। पिछले दो दिनों की पुलिस छापेमारी में बंगाल की अलग-अलग जगहों से 350 से ज्यादा क्रूड बम मिले हैं।

सबसे ज्यादा बम बीरभूम के मारग्राम इलाके से 200 बम बरामद किए गए हैं। इसी क्रम में मुर्शिदाबाद के दो थाना क्षेत्र से 41 जिंदा बम, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। बीरभूम के मारग्राम इलाके से बरामद बमों को चार बाल्टियों में रखा गया था। मारग्राम से हिंसा वाले बागटुई गांव की दूरी करीब 40 किमी है। जिले के एसपी नागेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि क्रूड बम बरामदगी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।

रेजिनगर थाना क्षेत्र के एकदला मधुदला में एक खेती की जमीन से 3 ड्रम बम बरामद होने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई। इसके बाद पुलिस पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। वहीं बम निरोधक दस्ते को भी सूचना दी गई। बम स्क्वॉड की एक टीम ने मौके पर पहुंचकर बमों को डिफ्यूज किया। रानीनगर थाना क्षेत्र के नजराना में केले के खेत से 10 जिंदा सॉकेट बम बरामद हुए। रानीनगर थाना क्षेत्र के हरुदंगा से तीन बम, एक शटर पाइप गन और चार कारतूस भी बरामद किए गए।

रामपुरहाट नरसंहार और बम मिलने की खबरों पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी चिंता जाहिर की है। उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सवाल उठाया है। गौरतलब है कि बंगाल में बम हमले की चपेट में मंत्री से लेकर सांसद और विधायक तक आ चुके हैं। 2021 चुनाव प्रचार करने मुर्शिदाबाद गए तत्कालीन मंत्री जाकिर हुसैन बम हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पिछले दिनों कोलकाता के पास बीजेपी सांसद जगनाथ सरकार की कार पर बम से हमला किया गया था। वे इस हमले में बाल-बाल बच गए थे।

ममता बनर्जी के गुंडाराज में किस तरह पश्चिम बंगाल हिंसा की आग में जल रहा है… 

टीएमसी के गुंडों ने 10 लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला

21 मार्च, 2022 को बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में 10 लोगों को जिंदा जलाकर मार डाला गया। बारशल ग्राम पंचायत के उप-प्रधान और टीएमसी नेता भादू शेख की हत्या के बाद टीएमसी के समर्थकों की हिंसक भीड़ ने 10 से 12 घरों में आग लगा कर बाहर से ताला लगा दिया, जिससे लोग जिंदा जलकर मर गए। टीएमसी के गुंडे इतने जालिम हो गए हैं कि उन्होंने जलते हुए लोगों को बचाने की कोशिश को भी नाकाम कर दिया। फायर ब्रिगेड के एक कर्मचारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि उन्होंने कम से कम 10 घरों को आग से बर्बाद पाया। उन्होंने कहा, ‘हमें कुछ स्थानीय लोगों ने आग बुझाने से भी रोका। अब तक हमें एक घर से 7 शव मिल चुके हैं। वह इतनी बुरी तरह से जले हैं कि यह भी नहीं पहचान हो पाई कि मरने वाले पुरुष थे, महिला थे या फिर नाबालिग हैं।’

निकाय चुनाव में टीएमसी के गुंडों द्वारा हिंसा व धांधली

पूरे देश के लोगों ने फरवरी 2022 में पश्चिम बंगाल के निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की गु़ंडागर्दी व आतंक को देखा। निकाय चुनावों में हिंसा और बूथ लूट को कवर करने के दौरान विभिन्न मीडिया हाउस के कम से कम नौ पत्रकारों को पीटा गया। कोन्नगर के वार्ड 10 के बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णा भट्टाचार्य पर हमला किया गया। बीजेपी का आरोप है कि उम्मीदवार को सड़क पर पीटा गया, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
जाधवपुर में 40 से अधिक घर जला दिए गए
बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद जिस तरह आगजनी, पत्थरबाजी, बलात्कार और हत्या की घटनाएं हुई, उनकी हकीकत जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। जाधवपुर में 40 से अधिक बीजेपी कार्यकर्ताओं और दलितों के घर जला दिए गए। जब कोलकाता हाईकोर्ट के आदेश के बाद ‘राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC)’ द्वारा गठित एक टीम इन घटनाओं की जांच करने गई तो इस टीम को भी नहीं बख्शा गया। टीएमसी के गुंडों ने जांच टीम को चारों तरफ से घेर लिया, धमकाया और पत्थरबाजी का भी प्रयास किया। यहां तक कि सीआईएसएफ के जवानों पर भी हमला किया। 

बीजेपी महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रेखा मैती पर फिर जानलेवा हमला

जून 2021 में बेखौफ टीएमसी के गुंडों ने पूर्वी मिदनापुर के पताशपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रेखा मैती पर निर्मम तरीके से हमला किया था। मैती गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बीजेपी कार्यकर्ता देवदत्त माजी ने रेखा मैती की हमले के बाद की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “ईस्ट मिदनापुर के पताशपुर में ये रेखा मैती हैं। टीएमसी की हिंसा की पीड़िता। 2018 से इन्हें नरक भोगना पड़ रहा है। उस समय ये 6 माह गर्भवती थीं, तब इन्हें इतनी बेरहमी से पीटा गया था कि इनका मिसकैरिज हो गया था। अब ये और इनका परिवार फिर से बीजेपी का साथ देने का खामियाजा भुगत रहा है। मैं इनके परिवार की मदद करने की कोशिश में लगा हूं।” 
भाजपा सांसद डॉ. जयन्त कुमार रॉय पर हमला
जून 2021 में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में भाजपा सांसद डॉ. जयन्त कुमार रॉय पर हमला हुआ। उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के समय वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर लौट रह थे। जयन्त रॉय के मुताबिक, “करीब 5 बजे TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया। उन्होंने मुझ पर बांस और डंडे से हमला किया। मेरे हाथ में और सर में चोट लगी है। मेरे साथ अन्य कार्यकर्ताओं पर भी हमला हुआ है। पश्चिम बंगाल में कोई कानून-व्यवस्था नहीं बची है।” भाजपा सांसद के सिर और पेट में चोट लगी थी। 
केंद्रीय मंत्री के काफिले पर टीएमसी के गुंडों का हमला
6 मई, 2021 को केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर टीएमसी के गुंडों ने हमला कर दिया। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के पंचखुंडी गांव में हुए हमले में हालांकि केंद्रीय मंत्री को चोट नहीं आई, लेकिन उनकी कार को नुकसान पहुंचने के साथ ड्राइवर सहित काफिले में शामिल अन्य लोगों को चोटें आईं। केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। 
विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत का खूनी जश्न
बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद हिंसा का दौर जारी रहा। टीएमसी के गुंडों ने जीत का खूनी जश्न मनाया। बीजेपी के महासिचव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर एक वीडियो शेयर किया , जिसमें लाठियों और हथियारों से लैश टीएमसी के गुंडों को बीजेपी कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी करते देखा जा सकता हैं। विजयवर्गीय ने ट्वीट में लिखा, ‘देखिए कैसे बंगाल के बहुसंख्यक समाज के गांव में इस तरह से ये गुंडे आतंक मचा रहे है। पूरे बंगाल में ऐसा ही मौहोल है।’