Showing posts with label killing. Show all posts
Showing posts with label killing. Show all posts

FBI ने ISIS के 3 आतंकियों को पकड़ा, गफूर ने बताया- महिला सैनिक का सिर कलम करने और 30 करोड़ अमेरिकियों की हत्या की थी ख्वाहिश

              FBI ने ISIS के 3 अमेरिकी आतंकियों को गिरफ्तार किया (फोटो साभार : cbs8 & nbcnews)
अमेरिका में FBI ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 3 अमेरिकी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों आतंकी संगठन ISIS की मदद करने और अमेरिका में बड़े हमलों की साजिश रच रहे थे। इनमें से एक आरोपित का इरादा 30 करोड़ अमेरिकियों को जान से मारने और एक महिला सैनिक का सिर काटने का था।

FBI ने कंसास और कैलिफोर्निया में एक साथ मिलकर काम किया। उन्होंने शुक्रवार (5 जून) की सुबह तीन जगहों पर छापे मारे। इसके बाद बिसाम गफूर, इलियास शमसाल्दीन और बेरीन जाये नाम के तीन आतंकियों को धर दबोचा। इनकी उम्र 21 से 25 साल के बीच है।

क्या थी इनकी खतरनाक प्लानिंग?

ये तीनों आपस में बातचीत करने के लिए ‘डिस्कॉर्ड’ और दूसरे मैसेजिंग ऐप्स का इस्तेमाल करते थे। यह बातचीत फरवरी 2025 से जून 2026 तक चली। इन्होंने ISIS के लिए वफादारी की कसम खाई थी। ये आतंकी अमेरिका के सैनिकों पर हमला करना चाहते थे।

इन आतंकियों ने ISIS के एक सदस्य को 2000 डॉलर (1,90,571 रूपए) से ज्यादा भेजे थे। वे क्रिप्टोकरेंसी के जरिए पैसा जुटा रहे थे। इस पैसे से वे रॉकेट और ड्रोन खरीदना चाहते थे। आरोपित बिसाम चाहता था कि अमेरिकी लोगों पर हमला करने वाले ड्रोन पर उसका नाम लिखा जाए। वहीं बेरीन अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज को निशाना बनाना चाहता था।

महिला सैनिक का सिर काटने की थी चाहत

आरोपित बिसाम गफूर ने चैट में कहा था कि वह हमेशा से एक महिला सैनिक का सिट काटना चाहता था। बिसाम गफूर ने यह भी लिखा कि वह 30 करोड़ अमेरिकियों को मारना चाहता है। वहीं इलियास शमसाल्दीन नाम का आरोपित अमेरिकी सैनिकों को चाकू घोंपना चाहता था। ये तीनों विदेश जाकर ISIS के लिए मरने को भी तैयार थे।

इस कामयाबी पर अमेरिकी अधिकारियों ने बड़ी बात कही है। कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने कहा कि सरकार ने आतंकवादियों और गैंगस्टरों को साफ चेतावनी दे दी है। वहीं FBI डायरेक्टर काश पटेल ने कहा कि इन लोगों ने हमले की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन FBI ने समय रहते इन्हें दबोच लिया।

7 अक्टूबर के हमले के मास्टरमाइंड को इजरायल ने किया ढेर, गाजा में हमास कमांडर इज-अल-दीन अल-हदाद पर बरसाए बम

                             हमास के सैन्य प्रमुख अल-हद्दाद का शव (फोटो साभार - टाइम्स नाउ)
इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इजरायल की सेना (IDF) ने गाजा सिटी में सटीक हवाई हमले किए। इन हमलों में हमास की सैन्य शाखा का कमांडर इज-अल-दीन अल-हदाद ढेर हो गया है।

यह कार्रवाई शुक्रवार (15 मई 2026) को की गई, जबकि इसकी पुष्टि IDF ने शनिवार (16 मई 2026) को की। अल-हदाद को 7 अक्टूबर 2023 के इजरायल पर हुए बड़े हमले का मास्टरमाइंड और हमास के सबसे वरिष्ठ सैन्य नेताओं में से एक माना जाता था।

इजरायल के अनुसार, वह हाल के समय में गाजा में हमास की सैन्य क्षमता को फिर से मजबूत करने और नए हमलों की योजना बनाने में लगा हुआ था।

इजरायली सेना प्रमुख ने इस कार्रवाई को एक महत्वपूर्ण ऑपरेशनल सफलता बताया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने भी बयान जारी कर कहा कि यह हमला खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया था और इसे योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, हमले से पहले इजरायली वायुसेना ने एक डिसेप्शन ऑपरेशन भी चलाया ताकि हमास को किसी तरह की भनक न लगे। इजरायली सेना का दावा है कि अल-हदाद लंबे समय से बंधकों के नेटवर्क और हमास की सैन्य गतिविधियों को नियंत्रित कर रहा था और खुद को बचाने के लिए बंधकों को ढाल के रूप में इस्तेमाल करता था।

बंधकों, युद्ध और गाजा में जारी संघर्ष की स्थिति

इजरायल का कहना है कि अल-हदाद 1980 के दशक से हमास से जुड़ा था और 7 अक्तूबर 2023 के हमलों में उसकी अहम भूमिका थी, जिसमें लगभग 1200 लोग मारे गए थे और 250 से अधिक को बंधक बनाया गया था। वह मोहम्मद सिनवार की मौत के बाद हमास की सैन्य कमान संभाल रहा था। इस हमले में उसके परिवार के कुछ सदस्य भी मारे गए होने की खबर है।

बलूचिस्तान में BLA के ‘ऑपरेशन हेरोफ-2’ से दहला पाकिस्तान, 12 शहरों में लड़ाकों का राज: 41 लोगों की हत्या का बदला 20 पाक फौजियों की मौत

    BLA का क्वेटा समेत 12 शहरों पर भीषण हमला, पाकिस्तान की ज्यादतियों का बदला (साभार : X_@News_File3)
बलूचिस्तान इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है, जहाँ बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शनिवार (31 जनवरी 2026) सुबह से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जंग के दूसरे चरण का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तानी फौज की कथित ज्यादतियों और 41 लोगों की हत्या के जवाब में बलोच लड़ाकों ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के तहत राजधानी क्वेटा समेत 12 प्रमुख शहरों पर भीषण हमले शुरू किए हैं।

विद्रोहियों ने कई पुलिस थानों और सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लिया है, जबकि जवाबी कार्रवाई में कम से कम 20 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। हालत इतने खराब हैं कि कई जगहों पर पाकिस्तानी फौज को अपनी चौकियाँ छोड़कर भागना पड़ा है और अब वे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के जरिए आसमान से हमले कर रहे हैं।

क्वेटा से ग्वादर तक बारूद की गूँज और थानों पर कब्जा

शनिवार (31 जनवरी 2026) सुबह करीब 6 बजे राजधानी क्वेटा एक जबरदस्त धमाके से दहल उठी, जिसके बाद लगातार दो घंटे तक गोलीबारी होती रही। BLA के हथियारबंद लड़ाकों ने न सिर्फ क्वेटा, बल्कि ग्वादर, नुश्की, मस्तुंग और पसनी जैसे जिलों में एक साथ मोर्चा खोल दिया है।

मस्तुंग में विद्रोहियों ने पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर करीब 30 कैदियों को रिहा कर दिया है। क्वेटा के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और रेल सेवाओं को पूरी तरह रोक दिया गया है। लड़ाकों ने सड़कों पर गश्त करते हुए वीडियो जारी किए हैं, जिनमें पाकिस्तानी फौज की गाड़ियों को जलते हुए देखा जा सकता है।

‘करो या मरो’ की जंग और BLA चीफ की अपील

बीएलए के कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब बलूच ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस हमले को अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए ‘निर्णायक दौर’ बताया है। उन्होंने आम जनता से घरों से बाहर निकलकर लड़ाकों का साथ देने की अपील की है। प्रवक्ता जियांद बलोच का कहना है कि यह कब्जा करने वाली ताकतों के खिलाफ अंतिम प्रतिरोध है।

उन्होंने चेतावनी दी कि बलूच हर गली और मोहल्ले से दुश्मन का सफाया करेंगे। यह हमला अगस्त 2024 में शुरू हुए ‘ऑपरेशन हेरोफ’ का अगला हिस्सा है, जिसके पहले चरण में विद्रोहियों ने 130 सैनिकों को मारने का दावा किया था।

इंटरनेट बंद और चीन को भी बड़ी चेतावनी

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने क्वेटा, सिबी और चमन जैसे इलाकों में मोबाइल डेटा सर्विस बंद कर दी है ताकि विद्रोहियों के बीच संपर्क न हो सके। नसीराबाद में रेलवे ट्रैक पर एंटी-टैंक माइन और विस्फोटक बरामद हुए हैं, जिससे बड़ी तबाही की साजिश का पता चलता है।

इस बीच, बलोच विद्रोहियों ने चीन को भी सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वह ग्वादर और बलूचिस्तान के प्रोजेक्ट्स से दूर रहे, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। फिलहाल बलूचिस्तान के रेड जोन से लेकर सुदूर इलाकों तक भारी गोलीबारी और धमाकों का सिलसिला जारी है।

गाजा पट्टी से आतंक की सरकार चला रहे रावी मुश्तहा को इजरायल ने हवाई हमले में मार गिराया: हमास ने अपने लोगों से भी छिपाया राज


इजरायल ने गाजा पट्टी में इस्लामी आतंकी संगठन हमास की सरकार चलाने वाले रावी मुश्तहा को मार गिराने का ऐलान किया है। मुश्तहा के साथ हमास के दो और बड़े आतंकी मारे गए हैं। इजरायल ने यह हवाई हमला तीन माह पहले किया था। इसका खुलासा अब किया गया है।

इजरायली सेना ने एक बयान में बताया है कि इस हवाई हमले में उत्तरी गाजा का एक तहखाना निशाने पर था। इस हवाई हमले में मुश्तहा के साथ समेह अल सिराज और सामी औदेह को मार गिराया गया। रावी मुश्ताहा गाजा पट्टी का सर्वेसर्वा था। सिराज हमास का राजनीतिक ब्यूरो और हमास श्रम समिति के सुरक्षा पोर्टफोलियो का काम देखता था। औदेह दूसरे काम देखता था।

इजरायल के आधिकारिक बयान में बताया गया, “IDF और ISA की खुफिया जानकारी पर किए गए हमले के दौरान, इजरायली वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने उत्तरी गाजा पट्टी में एक किलेबंद तहखाने में छिपे आतंकियों पर हमला किया और उन्हें मार गिराया। यह तहखाना हमास के कमांड और नियंत्रण केंद्र के रूप में काम करता था। इसके अंदर आतंकी शरण लेते थे।”

इसी बयान में इजरायल ने आगे बताया, “तहखाने पर हमले और आतंकियों के खात्मे के बाद भी हमास ने मुश्तहा की मौत की घोषणा नहीं की ,ताकि उसके आतंकियों का मनोबल ना गिरे।” बयान के अनुसार, रावी मुश्तहा हमास का एक प्रमुख एजेंट था, जिसका हमास सैनिकों की तैनाती पर सीधा प्रभाव था।

मुश्तहा गाजा पट्टी के भीतर नागरिक सरकार का नेतृत्व करता था और साथ ही आतंकी गतिवधियां चलाता रहता था। वह हमास के मुखिया याहया सिनवार का दायाँ हाथ था। मुश्तहा और याह्या सिनवार ने हमास का आतंकी ढाँचा बुना था। इन दोनों ने एक साथ इजरायली जेल में सजा काटी थी।

मुश्तहा को गाजा पट्टी में हमास के राजनीतिक ब्यूरो में सबसे वरिष्ठ माना जाता था। अक्टूबर, 2023 में इजरायल का गाजा से संघर्ष छिड़ने के बाद आतंकी अभियानों में शामिल होने के दौरान उसने हमास प्रशासन पर नागरिक नियंत्रण बनाए रखा। मुश्तहा सिनवार के करीबी विश्वासपात्रों में से एक था।

इससे कुछ ही दिन पहले इजरायल ने हिजबुल्लाह के मुखिया हसन नसरुल्लाह को मार गिराया था। उसे बेरुत में एक हवाई हमले में मारा गया था। इजरायल ने इसके अलावा हमास के एक बड़े आतंकी मोहम्मद दाईफ को भी जुलाई में मार गिराया था। इजरायल लगातार उसके दुश्मन आतंकी संगठनों का नेतृत्व खत्म करता जा रहा है।

इजरायल के इन हमलों के बीच ईरान ने भी उस पर मिसाइलें दागी हैं। ईरान के इन हमलों में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह ईरान को माकूल जवाब देंगे। ईरान और इजरायल के बीच बढती अदावत के कारण मध्य एशिया में संकट और गहरा गया है।

इजरायल ने नमाज पढ़ते 100 आतंकियों को उड़ाया: स्कूल को कमांड सेंटर के रूप में चला रहा था हमास

                                            रॉकेट की प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार: IDF)
फिलिस्तीन के हमास आतंकियों के खिलाफ इजरायल लगातार कार्रवाई कर रहा है। एक ताजा हवाई हमले में 100 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो गई है। ये सभी एक स्कूल में नमाज पढ़ रहे थे। इजरायल ने पूर्वी गाजा में इस स्कूल को निशाना बनाकर यह हमला किया था। इजरायल का कहना है कि यह स्कूल नहीं, बल्कि आतंकियों का कमांड पोस्ट था।

इजरायल की सेना IDF ने कहा है कि उसने हमास के एक कमांड पोस्ट पर हमला किया है। इस कमांड पोस्ट को आतंकवादियों ने गाजा शहर के दाराज स्थित अल-तबईन स्कूल में स्थापित किया था और इजरायल के खिलाफ काम कर रहे थे। वहीं, आतंकी संगठन हमास द्वारा संचालित नागरिक सुरक्षा एजेंसी का कहना है कि मारे गए लोग आम नागरिक हैं।

IDF ने अपने बयान में कहा कि हमला करने से पहले नागरिकों को नुकसान पहुँचाने की संभावना को कम करने के लिए सटीक हथियारों से कई हमले किए। IDF ने हमास पर अंतर्राष्ट्रीय कानून का व्यवस्थित रूप से उल्लंघन करने, नागरिक आश्रयों से काम करने और आबादी को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

हमास द्वारा चलाए जा रहे सिविल डिफेंस एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बसल ने अंतरराष्ट्रीय न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, “तीन इज़रायली रॉकेट उस स्कूल पर गिरे, जिसमें विस्थापित फ़िलिस्तीनी रह रहे थे।” गाजा के सरकारी मीडिया कार्यालय का कहना है कि हमले में 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। वहीं, दर्जनों लोग घायल हुए हैं।

हमास ने एक बयान में कहा, “इजरायली हमले में फज्र की नमाज अता कर रहे विस्थापित फिलिस्तीनी नागरिकों को निशाना बनाया गया।” इससे पहले भी इजरायल ने फिलिस्तीन विस्थापितों से भरे दो स्कूलों को निशाना बनाया था। इस हमले में 30 से अधिक लोग मारे गए थे और दर्जनों लोग घायल हुए थे।

वहीं, 4 अगस्त को किए गए उस समय में गाजा के हमामा स्कूल को निशाना बनाया गया था। इसमें 17 लोग मारे गए थे। इससे पहले 1 अगस्त को इजरायल ने अल-मुगराबी स्कूल पर रॉकेट दागे थे। इसमें 15 लोगों की मौत हुई थी। इजरायल का स्पष्ट कहना है कि इन स्कूलों में हमास के आतंकी हैं, जो कमांड सेंटर के रूप में काम कर रहे हैं।

हमास के आतंकियों ने पिछले साल 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी से दक्षिणी इजरायल में हथियारों के साथ घुसपैठ करके हमला कर दिया था। इस दौरान लगभग 1200 लोगों को मार दिया गया था और सैकड़ों महिला-पुरुषों को बंदी बना लिया गया था। उनके साथ मारपीट और रेप जैसी अमानवीय घटनाएँ हुई थीं। इसके बाद इजरायल ने फिलिस्तीन पर कार्रवाई शुरू की थी।