Showing posts with label offered. Show all posts
Showing posts with label offered. Show all posts

"AI समिट को बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने इन्फ्लुएंसर्स को दिए पैसे के ऑफर्स", साजिश के कई VIDEO आए सामने: INDIA TV का रहस्योघाटन

                                       कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने जारी किए वीडियो
मोदी को बदनाम करने का कांग्रेस का हर हतकण्डा ऐसे औंधे मुंह जमीन पर गिर कांग्रेस को बेनकाब कर रही है। जिससे कांग्रेस अपनी बची-कूची औकात को खो रही है। इसकी जिम्मेदार गाँधी परिवार और इसके अंधभक्त हैं। नरेंद्र मोदी को बदनाम करते-करते देश को बदनाम करने के घिनौने खेल खेले जा रहे हैं।   

देश में आयोजित हालिया AI समिट को लेकर एक बड़ा खुलासा सामने आया है। बीजेपी ने दावा किया है कि कांग्रेस ने एक सोची-समझी साजिश के तहत AI समिट को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को पैसे ऑफर किया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को AI समिट का निगेटिव वीडियो बनाने के लिए पैसों का ऑफर दिया था।

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की पोस्ट

10 से लेकर 40 हजार रुपये का ऑफर

बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की PR टीम ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कॉन्टैक्ट किया और उनसे समिट के खिलाफ निगेटिव वीडियो बनाने की पेशकश की। बीजेपी के मुताबिक, इसके लिए 10 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक का रेट कार्ड तय किया गया था। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं और इन्फ्लुएंसर्स को पैसे देकर यह कहलवाना चाहती थी कि समिट फ्लॉप रही।

इन्फ्लुएंसर्स ने ही खोल दी पोल

बीजेपी के दावों को उस समय और बल मिला जब कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने खुद सामने आकर वीडियो जारी किए। इन इन्फ्लुएंसर्स का दावा है कि उन्हें कांग्रेस समर्थित लोगों की ओर से स्क्रिप्टेड वीडियो बनाने के लिए पैसों का ऑफर दिया गया था। उन्होंने इस पूरे 'पेड प्रोपेगैंडा' का पर्दाफाश करते हुए वे चैट्स और ऑडियो साक्ष्य होने की बात कही है, जिनमें पैसों की डील की जा रही थी।

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार भी किया था।

बीजेपी ने कांग्रेस को एंटी इंडिया कांग्रेस बताया है। बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस पार्टी हर मंच से सिर्फ देश को बदनाम करने की कोशिश करती है। 

कर्नाटक सेक्स सीडी कांड : कांग्रेस नेता शिवकुमार की पोल खुली, मोदी को बदनाम करने का दिया था टास्क

     सलाखों के पीछे देवराजे गौड़ा, डीके शिवकुमार और प्रज्ज्वल रेवन्ना (साभार: Vartha Bharathi and OpIndia)
बीजेपी नेता और वकील देवराजे गौड़ा ने शुक्रवार (17 मई) को एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी को बदनाम करने के लिए 100 करोड़ रुपए देने की पेशकश की थी। गौड़ा ने कहा कि शिवकुमार ने उन्हें अग्रिम राशि के रूप में 5 करोड़ रुपए भी भेजे थे।

देवराजे गौड़ा का आरोप है कि कांग्रेस नेता शिवकुमार ने पूर्व एमएलसी एमए गोपालस्वामी को उनसे बातचीत करने के लिए नियुक्त किया था। गौरतलब है कि शुक्रवार (17 मई 2024) को जब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा था तो उन्होंने पुलिस वाहन से पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणी की। उन्हें लगभग एक सप्ताह पहले यौन शोषण के आरोप में कॉन्ग्रेस सरकार ने गिरफ्तार किया है।

देवराजे गौड़ा ने प्रज्ज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो और यौन शोषण मामले की ओर जनता का ध्यान आकर्षित किया था। गौड़ा के अनुसार, प्रज्ज्वल रेवन्ना मामले से संबंधित घटनाक्रम को सँभालने के लिए एन चेलुवरयास्वामी, कृष्णा बायरे गौड़ा और प्रियांक खड़गे सहित चार मंत्रियों की एक टीम बनाई गई थी।

हासन में अदालत परिसर से ले जाए जाने के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गौड़ा ने कहा, “मुझे एक बयान देने के लिए कहा गया था कि यह एचडी कुमारस्वामी ही थे, जिन्होंने पेन ड्राइव में रखे सेक्स वीडियो प्रसारित किए थे (इसमें कुमारस्वामी के भतीजे प्रज्वल रेवन्ना, पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते भी शामिल हैं)। लेकिन, प्रज्ज्वल रेवन्ना के ड्राइवर कार्तिक गौड़ा से पेन ड्राइव लेकर सारी योजना बनाने वाले शिवकुमार थे।”

उन्होंने कहा, “उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, एचडी कुमारस्वामी और भाजपा को बदनाम करने के लिए बड़े पैमाने पर योजना बनाई थी। उन्होंने मुझे 100 करोड़ रुपए की पेशकश की और बॉरिंग क्लब के कमरा नंबर 110 में एडवांस के तौर पर 5 करोड़ रुपए भी भेजे। चन्नारायपटना के एक स्थानीय नेता गोपालस्वामी को इस सौदे पर बातचीत करने के लिए भेजा गया था।”

गौड़ा ने आगे कहा, “जब मैंने उनकी योजनाओं का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया तो उन्होंने पहले मुझे एक मामले में फँसाया, लेकिन उसमें कोई सबूत नहीं मिला। बाद में उन्होंने मुझे यौन उत्पीड़न के मामले में फँसा दिया। जब ये चाल भी नाकाम हो गई तो उन्होंने मेरे खिलाफ रेप का केस दर्ज करा दिया। मुझसे चार दिनों तक पूछताछ की गई, लेकिन उनसे कुछ पता नहीं चल सका।”

देवराजे गौड़ा ने पत्रकारों से बातचीत करते समय जोर देकर कहा, “मेरे पास शिवकुमार की बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग है। मैं जेल से बाहर आते ही उसे जारी कर दूँगा और कॉन्ग्रेस की सरकार गिर जाएगी।” इससे पहले 6 मई को गौड़ा ने कहा था कि यौन उत्पीड़न के वीडियो वाली पेन ड्राइव जारी करने के पीछे शिवकुमार का हाथ था। कॉन्ग्रेस पार्टी का मुख्य निशाना प्रधानमंत्री मोदी हैं।

उन्होंने कहा था, “मुझे सेक्स स्कैंडल की जाँच कर रही SIT पर भरोसा नहीं है। मैं सारे सबूत सीबीआई को सौंप दूँगा। मेरे पास मौजूद वीडियो उन वीडियो से अलग हैं, जो जारी किए गए हैं।” बता दें कि 33 वर्षीय प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप हैं। प्रज्वल जर्मनी के फ्रैंकफर्ट भाग गए हैं। उनके खिलाफ इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

भगवान अयप्पा को रिकॉर्ड चढ़ावा: सबरीमाला मंदिर में सिक्कों का लगा पहाड़, 600 कर्मचारियों का गिनते-गिनते दम फूला


केरल के सबरीमाला (Sabarimala Temple) स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में इस बार रिकॉर्ड चढ़ावा आया है। मंदिर को करीब 351 करोड़ रुपए का चढ़ावा मिला है। सिक्कों की गिनती के लिए मंदिर प्रबंधन ने 600 कर्मचारियों को काम पर लगा रखा है। लेकिन गिनती पूरी नहीं हो पाई है। सिक्के गिनते-गिनते जब कर्मचारियों को थकान होने लगी तो इसे रोककर उन्‍हें कुछ समय के लिए आराम दिया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 60 दिवसीय मंडलम-मकरविलक्कू महोत्‍सव (Mandalam Makaravilakku Festival) नवंबर 2022 से शुरू हुआ। इसमें लाखों की संख्‍या में भक्‍त भगवान अयप्पा के दर्शन करने पहुँचे। बताया जा रहा है कि इस बार भक्‍तों ने दिल खोलकर दान दिया है, जिससे दान के पिछले रिकॉर्ड टूट गए हैं। त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के अध्यक्ष के. अनंत गोपाल का कहना है कि नोट गिनने वाली मशीन से सिक्‍कों की गिनती संभव नहीं है। अय्यप्पा मंदिर को सिक्‍कों के रूप में भी करोड़ों रुपए का दान मिलता है।

कहा जा रहा है कि मं​दिर में चढ़ने वाले सिक्कों को एक बड़े स्टोर रूम में रखा गया है। ये सिक्कों के बड़े पहाड़ के रूप में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा मंदिर को प्रसाद की बिक्री से भी काफी आय होती है। उत्सव के समय मंदिर से अरावना और अप्पम प्रसादम के रूप में दिए जाते हैं। अप्पम की हुंडी 100 रुपए में मिलती है। मंदिर में पहुँचने वाले लाखों श्रद्धालु इस प्रसादम को खरीदते हैं, जिससे खूब पैसा एकत्रित होता है।

भगवान अय्यप्‍पा को चढ़ावा अर्पित करने की अलग प्रथा है। यहाँ पैसे सीधे हुंडी या दानपात्र में नहीं डाले जाते। नोट और सिक्‍के को एक थैली में पान के पत्ते के साथ रखा जाता है। यही थैली फिर कनिका के रूप में भेंट की जाती है। मंदिर के गर्भगृह में भक्त जो दान अर्पित करते हैं, उसे कनिका कहा जाता है। अगर इस थैली को ज्‍यादा देर तक न खोला जाए, तो पान के पत्‍ते के गलने से नोट खराब भी हो सकते हैं।

गौरतलब है कि 2020 और 2021 में कोरोना के चलते मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए ​थे। प्रतिबंध हटने के बाद इस बार यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचे हैं। यही कारण है कि इस बार तीन गुना चढ़ावा चढ़ा है।