Showing posts with label revenge. Show all posts
Showing posts with label revenge. Show all posts

बदले का ऐलान कर पाकिस्तानी सीमा में घुसे तालिबानी, मार गिराए 19 फौजी: अंग्रेजों की खींची डूरंड लाइन को भी सीमा मानने से किया इनकार

बोया पेड़ बबूल का आम कहाँ से होए यानि पाकिस्तान ने जिस आतंकवाद को पालापोसा आज वही आतंकवाद पाकिस्तान को बर्बाद करने को कमर कस चुका है। तालिबान जिस तरह पाकिस्तान पर हमले कर रहा है पाकिस्तानी आतंकवादियों की ही नींद हराम हो गयी। 
अफगानिस्तान में तालिबान शासन ने शनिवार (27 दिसंबर 2024) को पाकिस्तान के सीमावर्ती इलाकों पर बड़े हमले किए, जिसमें अब तक 19 पाकिस्तानी फौजियों के मारे जाने की खबर है। तालिबान ने यह हमला पाकिस्तान द्वारा 26 दिसंबर को अफगान सीमा पर की गई बमबारी के जवाब में किया है। पाकिस्तानी हमलों में अफगानिस्तान के 46 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। अपने एक आधिकारिक बयान में तालिबान ने खुल कर पाकिस्तान का नाम तो नहीं लिया लेकिन इशारों में परोक्ष तौर पर बताया कि उन्होंने सीमा पार हमले किए हैं।

अल जजीरा के मुताबिक, अफगानिस्तान के प्रवक्ता ने कथित ‘काल्पनिक रेखा’ (डूरंड लाइन) पर हमले की बात कबूली है। काल्पनिक रेखा नाम का यह शब्द अफगानिस्तान के अधिकारियों द्वारा उस बॉर्डर से संबंधित है जिसका विवाद पाकिस्तान से चल रहा है। तालिबान ने इन हमलों को सही ठहराते हुए कहा कि यह उनकी रक्षा और अफगान विरोधी ताकतों को खत्म करने के लिए जरूरी था।

तालिबान के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खोवाराज़मी ने बयान देते हुए कहा, “हम इसे पाकिस्तान का क्षेत्र नहीं मानते। यह हमारी सैन्य कार्रवाई का हिस्सा था।” तालिबान डूरंड लाइन को काल्पनिक रेखा मानता है, जिसे 19वीं सदी में अंग्रेजों ने खींचा था। यह सीमा अफगानिस्तान और पाकिस्तान को अलग करती है, लेकिन तालिबान इसे कभी स्वीकार नहीं करता।

तालिबान ने कहा कि उनकी सैन्य कार्रवाई 26 दिसंबर को उनके इलाकों में पाकिस्तान की तरफ से की गई बमबारी का जवाब है। अफगानिस्तान के अधिकारियों का दावा है कि सीमा के उस पार बने ठिकानों पर कार्रवाई जरूरी थी क्योंकि ये अफगान विरोधी ताकतों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे थे। पाकिस्तानी फ़ौज के इन हमलों में अफगानिस्तान के 46 लोगों की मौत हुई थी।

पाकिस्तान ने साधी चुप्पी

इन हमलों में अब तक 19 पाकिस्तानी फौजियों की मौत का दावा किया जा रहा है। हालाँकि आधिकारिक आँकड़े अभी आना बाकी हैं। तालिबान की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। गौरतलब है कि डूरंड लाइन को लेकर अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच दशकों से विवाद जारी है।
तालिबान इसे मानने से इंकार करता है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। तालिबान का कहना है कि डूरंड लाइन के उस पार के क्षेत्र को वह पाकिस्तान का हिस्सा नहीं मानता। बहरहाल, यह हमला सीमा विवाद को और गहरा कर सकता है और अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में नई मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

केरल : मुस्तफा ने जलाई बाइबिल : स्वीडन में कुरान जलाए जाने के विरोध में घटना, क्रिसमस पर भी कर चुका है तोड़फोड़

                          मुस्तफा ने केरल में बाइबिल जलाया, हुआ गिरफ्तार (फोटो साभार; Janam TV)
स्वीडन में कुरान जलाए जाने के विरोध में केरल में मुस्तफा नाम के व्यक्ति ने ईसाइयों की पवित्र पुस्तक बाइबिल को जला डाला। राज्य की पुलिस ने कहा है कि जानबूझ कर सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। केरल में मुस्लिमों और ईसाइयों, दोनों की अच्छी-खासी जनसंख्या है। उसने इस वीडियो को भी वायरल कर दिया। पुलिस का कहना है कि समाज की आस्था को नुकसान पहुँचाने के लिए ऐसा किया गया।

केरल की पुलिस ने इसे एक साजिश करार दिया है। पुलिस ने अपनी FIR में लिखा है कि केरल में दोनों समाज मिलजुल कर रहते हैं, जिन्हें इन करतूतों के जरिए भड़काने की कोशिश की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुस्तफा पहले बाइबिल को मेज पर रखता है, जिसके बाद वो लाइटर जला कर से जलाने की कोशिश करता है। जब इसमें वो असफल रहा तो उसने गैस स्टोव को जला कर उसके ऊपर बाइबिल को रख दिया।

साथ ही वीडियो में वो पुस्तक के ऊपर तेल डालता हुआ भी दिख रहा है, ताकि ये अच्छे से जल जाए। मुस्तफा पर पहले भी भड़काऊ करतूतों के आरोप लग चुके हैं। पिछले साल क्रिसमस के मौके पर उसने एक सरकारी अस्पताल में तोड़फोड़ मचाई थी। इस मामले में कासरगोड जिले के मुन्नाद स्थित बेडकम थाना क्षेत्र की पुलिस कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि उसने जानबूझ कर ऐसा किया है। वीडियो को वायरल भी उसने ही करवाया।

स्वीडन में कुछ नेताओं द्वारा कुरान जलाए जाने की घटनाएँ सामने आई हैं, जिसके बाद दुनिया भर के मुस्लिम स्वीडन के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में तुर्की के दूतावास के बाहर रासमस पालूदान के नेतृत्व में इस घटना को अंजाम दिया गया था। लोगों ने कुरान के पन्ने भी फाड़े थे। लंदन में भी स्वीडन के दूतावास के बाहर इस घटना के विरोध में प्रदर्शन हुआ। ईरान सहित कई इस्लामी मुल्कों में हजारों मुस्लिम सड़क पर उतरे।

उत्तर प्रदेश : ‘इंशाअल्लाह! हमारी सरकार आई तो उन्हें (हिन्दुओं को) छोड़ेंगे नहीं’: सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी

अखिलेश यादव द्वारा कभी जिन्ना तो कभी पाकिस्तान की बात क्यों बोली जाती है कि यह इनके उम्मीदवारों के भड़काऊ बयान सिद्ध कर रहे हैं। 
उत्तर प्रदेश के मेरठ दक्षिण से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार आदिल चौधरी (Adil Chaudhary) ने हिंदुओं से बदला (Hindus) लेने की धमकी दी है। आदिल चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार आई तो उनको (हिंदुओं को) छोड़ेंगे नहीं… चुनचुन कर बदला लिया जाएगा। सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी की धमकी का वीडियोa भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक बंद कमरे में कुछ लोगों को समझाते हुए सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी कह रहे हैं, “इंशाअल्लाह हमारी सरकार बन रही है, किसी को भी छोड़ेंगे नहीं। जिस तरीके ये हमारे साथ जुल्म कर रहे हैं, इनसे बदला लिया जाएगा और इनको एहसास दिलाया जाएगा कि आगे ये सौ बार सोचेंगे।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “इंशाअल्लाह चुन चुन कर इनसे बदला लेंगे, इनको छोड़ेंगे नहीं, हमारी सरकार आ रही है।” समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदिल, अपनी क़ौम को भरोसा दिलाते हुए !!”

वहीं बीजेपी नेता संबित पात्रा ने इसे ट्वीट करते हुए लिखा है, “ये हैं सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी, इनका कहना है- “हमारी सरकार आई तो इन्हें (हिंदुओं को) छोड़ेंगे नहीं चुनचुन कर बदला लिया जाएगा।” सपा गुंडें और माफियाओं को टिकट देकर कौन सा उत्तम प्रदेश बनाना चाहती हैं? ऐसे गुंडों के लिए दुबारा योगी सरकार जरूरी है ताकि गुंडों पर बुलडोजर चलता रहे।”

इससे पहले शामली में नाहिद हसन के समर्थक का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रहा है, “अगर कैराना विधानसभा सीट पर हमारे नाहिद हसन को जाटों ने वोट नहीं दिया तो फिर अच्छा नहीं होगा हम लोग विधानसभा सीट पर रालोद (चौधरी) उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे, हमें गड़बड़ी करने में मिनट नहीं लगेगा।”

अवलोकन करें:-

‘सपा सरकार है और सीएम हमारी जेब मैं है, जो चाहेंगे वही होगा’: कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करने वाल
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘सपा सरकार है और सीएम हमारी जेब मैं है, जो चाहेंगे वही होगा’: कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करने वाल
शीरान रजा खान के साथ निदा खान उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुस...

‘…तो मुँह तोड़ दिया जाएगा’ – कांग्रेस को समर्थन देने वाला मौलाना तौकीर रजा, TV पर एंकर अमन चोपड़ा क
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘…तो मुँह तोड़ दिया जाएगा’ – कांग्रेस को समर्थन देने वाला मौलाना तौकीर रजा, TV पर एंकर अमन चोपड़ा क

वीडियो में कुछ लोग टोपी लगाए दिखाई देते हैं। उनमें से एक कह रहा, “ब्लॉक में नाहिद हसन के साथ जाट हरकत कर रहे हैं। अगर वहाँ उन ब्लॉक में जाट नाहिद हसन के साथ हरकत करेंगे तो हम यहाँ उनके साथ हरकत कर देंगे। वहाँ तुम हो 24 हजार, यहाँ हम हैं 90 हजार। इलाज़ बाँध देंगे। भुस भर देंगे। समझ गए?” इस वीडियो को सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया था। जिस पर रिप्लाई करते हुए शामली पुलिस ने बताया था कि प्रकरण के संबंध में थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।