Showing posts with label threats. Show all posts
Showing posts with label threats. Show all posts

’24 घंटे में सबूत मिटाओ, वरना सुसाइड के लिए मजबूर हो जाओगे’: ठग सुकेश ने AAP नेता पर लगाया धमकी देने का आरोप

                                                     सुकेश चंद्रशेखर और अरविंद केजरीवाल 
दिल्ली की जेल में बंद 200 करोड़ रुपए की ठगी के आरोपित सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) ने दिल्ली के उपराज्यपाल को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) पर धमकी देने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को लिखे पत्र में सुकेश ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता सत्येंद्र जैन ने उन्हें फोन किया। फोन करके सत्येंद्र जैन ने दोनों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और सबूत नष्ट करने के लिए 48 घंटे का समय दिया है।

सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि सत्येंद्र जैन ने उसके पास मौजूद सभी स्क्रीनशॉट, चैट और वॉयस रिकॉर्डिंग को सौंपने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने धमकाते हुए मीडिया और उच्चस्तरीय समिति के सामने दिए गए अपने बयानों को वापस लेने के लिए कहा।

अपने पत्र में आरोप लगाते हुए सुकेश चंद्रशेखर ने कहा कि 31 दिसंबर 2022 को सत्येंद्र जैन ने उसे जेल अधीक्षक राजकुमार के माध्यम से कर्नाटक चुनाव में एक सीट और पंजाब में एक माइनिंग कॉन्ट्रैक्ट देने की पेशकश की। उसने यह भी लिखा कि जेल के अधिकारी और कर्मचारी उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।

अब प्रश्न यह है कि सुकेश और सत्येंद्र दोनों ही तिहाड़ में बंद हैं, सत्येंद्र अभी भी जेल मंत्री है, जिस कारण संभव है जेल अधिकारी और कर्मचारी सुकेश को धमका रहे हों, जिसकी उच्च स्तरीय जाँच जरुरी है। सच्चाई सामने पर दोषियों पर कार्यवाही की जाए। 

महाठग ने AAP नेता पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि जैन ने उसे दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की धमकी दी। इसके साथ ही उन्होंने देते हुए कहा कि उसे इतना प्रताड़ित किया जाएगा कि वह बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तरह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएगा।

आम आदमी पार्टी और सत्येंद्र जैन पर लगाया गया सुकेश चंद्रशेखर का यह पहला आरोप नहीं है। इससे पहले सुकेश ने दावा किया था कि उसने आप को 60 करोड़ रुपए दिए थे। इसके बाद दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में एक उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने सुकेश का बयान लिया।

सुकेश के अनुसार, 60 करोड़ रुपए में से 10 करोड़ रुपए उसने ‘प्रोटेक्शन मनी’ के रूप में दिया था। इसके अलावा, आम आदमी पार्टी को उसने 50 करोड़ रुपए का भुगतान करने की बात कही थी, क्योंकि कथित तौर पर सत्येंद्र जैन ने उसे दक्षिण भारत में पार्टी का बड़ा नेता बनाने का वादा किया था। उसने यह भी आरोप लगाया था कि गोवा और पंजाब में चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने उससे पैसे माँगे थे।

सुकेश चंद्रशेखर हाई प्रोफाइल और मशहूर हस्तियों से कथित रूप से पैसे ऐंठने के आरोप में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। इससे पहले, उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में मौत की धमकी का हवाला देते हुए बार-बार जेल बदलने के अनुरोध के बाद उन्हें स्थानांतरित कर दिया गया था।

फेसबुक विवाद : पब्लिक पॉलिसी डायरेक्टर अंखी दास ने दर्ज कराई धमकी की शिकायत, विपक्ष हमलावर

फेसबुक विवाद के बीच अंखी दास ने दर्ज कराई शिकायत
अंखी दास
जब चोर शोर मचाए समझ जाना चाहिए कि अब तक जिस सोशल मीडिया पर जहर फ़ैलाने को ईंट का जवाब पत्थर मिलने से घबरा रहा है। फेसबुक पर शोर मचाने का समय देखिए, जब बेंगलुरु में इसी फेसबुक पर हुई टिप्पणी के ही कारण आग लगी थी, और अब जब सुनने में आ रहा है कि लोगों ने उस आरोप को सार्वजनिक करने पर जोर दिया जा रहा है, जिसने नवीन को पलटवार करने को मजबूर किया। अब साम्प्रदायिक तत्वों को डर सता है कि कहीं सच्चाई सामने आ गयी, कोई बचाने वाला नहीं। उस सच्चाई पर पर्दा डालने के लिए विपक्ष और देश से बाहर इनके समर्थक फेसबुक पर मोदी समर्थक होने का आरोप लगाने लगे हैं। उस सच्चाई को छुपाने के लिए सारे साम्प्रदायिक एकजुट होकर दंगाइयों को बचाने पर काम कर रहे हैं। 
जो पीड़ित विधायक पहले FIR दर्ज करने की बजाए "भगवान फल देगा" कह रहा था, हादसे के चार दिन बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाता है, वो भी 3 करोड़ की लूटपाट के आरोप के साथ, क्या षड़यंत्र नज़र नहीं आता? इसका अर्थ यह भी निकाला जा सकता है कि "'जय मीम' ने 'जय भीम' पर इतना खतरनाक हमला कैसे कर दिया" पर अंदरूनी हो रही खींचतान से ध्यान हटाने के फैसला हुआ होगा कि "चलो फेसबुक पर हमला बोलो"? 
हेट स्पीच को लेकर सरकार के साथ मिलीभगत के आरोपों का सामने कर रही फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्‍टर अंखी दास ने धमकी देने के मामले में दिल्ली पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। अंखी दास ने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है अंखी दास उन सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर चाहती हैं जिन्होंने उन्हें धमकी दी है। साउथ दिल्ली के डीसीपी ने फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी डायरेक्‍टर अंखी दास की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, डीसीपी ने बताया कि इस मामले में अभी FIR दर्ज नहीं गई है
अंखी दास का कहना है कि ऑनलाइन पोस्टिंग/कंटेंट के जरिये उनके जीवन पर और उनके साथ हिंसा होने का खतरा है अंखी दास ने पुलिस में दर्ज की शिकायत में कुछ ट्विटर और फेसबुक हैंडल का जिक्र किया गया है, जहां से उन्हें धमकी मिली है गौरतलब है कि अंखी दास ने उस वक्त शिकायत दर्ज की है जब अमेरिकी अखबार की एक रिपोर्ट से भारत में सियासी भूचाल आया हुआ है दरअसल अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल में फेसबुक हेट-स्पीच रूल्स कोलाइड विद इंडियन पॉलिटिक्स हेडिंग नाम से एक रिपोर्ट पब्लिश की है जिसमें कहा गया है कि फेसबुक भारत में बीजेपी नेताओं के हेट स्पीच के मामलों में नियम में ढील बरतता है
रिपोर्ट में कहा गया है कि तेलंगाना से बीजेपी नेता टी राजा सिंह की एक पोस्‍ट को लेकर फेसबुक कर्मचारियों ने भारत में बीजेपी नेता की हेट स्पीच के बारे में सोशल मीडिया कंपनी के शीर्ष अधिकारी को बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई टी राजा सिंह की एक फेसबुक पोस्‍ट में मुस्लिमों के खिलाफ हिंसा का समर्थन करने का दावा है इस रिपोर्ट के आधार पर विपक्ष अब सरकार से सवाल पूछ रहा हैकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने फेसबुक पर लगे आरोपों पर ट्वीट कर कहा है कि मार्क जकरबर्ग कृपया इस पर बात करें प्रधानमंत्री मोदी की समर्थक अंखी दास को फेसबुक में नियुक्त किया गया जो खुशी-खुशी मुस्लिम विरोधी पोस्ट को सोशल मीडिया पर अप्रूव करती हैं आपने साबित कर दिया कि आप जो उपदेश देते हैं उसका पालन नहीं करते वहीं राहुल गांधी ने बीजेपी-आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि फेसबुक और वॉट्सऐप इनके कब्जे में हैं जिसके जरिये ये नफरत और फेक न्यूज फैलाते हैं