Showing posts with label videos. Show all posts
Showing posts with label videos. Show all posts

बेंगलुरु : युवक के मोबाइल में मिली उसकी पूर्व गर्लफ्रेंड की 13000+ नंगी तस्वीरें/वीडियो

                                                                                                                           प्रतीकात्मक चित्र
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक लड़की उस समय हैरान रह गई, जब उसने अपनी 13000 से अधिक नग्न तस्वीरें अपने पूर्व बॉयफ्रेंड के मोबाइल में देखी। आरोपित के मोबाइल में पीड़िता के अलावा कुछ अन्य लड़कियों की भी आपत्तिजनक चित्र थे। पीड़िता एक कॉल सेंटर में नौकरी करती है। गुरुवार (23 नवंबर 2023) को इस मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। आरोपित को गिरफ्तार करके पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मामला बेंगलुरु के बेलंदूर इलाके का है। यहाँ 22 वर्षीया एक लड़की BPO में जॉब करती है। काम करने के दौरान लड़की की जान पहचान आदित्य संतोष नाम के एक युवक से होती है। आदित्य भी इसी BPO में कस्टमर सर्विस एजेंट के तौर पर पिछले 5 महीने से काम करता है। दोनों लगभग 4 महीने तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान आदित्य ने कुछ प्राइवेट पलों की तस्वीरें खींच ली और उसके वीडियो भी बना डाले। कुछ दिनों पहले पीड़िता ने अपने संबंध आदित्य संतोष से तोड़ लिए थे।

बताया जा रहा है कि पीड़िता को डर था कि उसका पूर्व बॉयफ्रेंड कहीं उसकी पर्सनल तस्वीरों को वायरल न कर दे। वह आदित्य से अपनी तस्वीरें डिलीट करने के लिए कहने लगी। हालाँकि बार-बार निवेदन के बावजूद आदित्य ने तस्वीरें नहीं डिलीट की।

आखिरकार 20 नवंबर 2023 को पीड़िता ने खुद ही आदित्य का फोन तब ले लिया, जब वो अपनी सीट पर नहीं था। जैसे ही पीड़िता ने फोन को खोला, वो हैरान रह गई। आदित्य की फोन गैलरी में उसकी लगभग 13000 नग्न तस्वीरें मिलीं।

इसके बाद पीड़िता ने आदित्य की गैलरी को और अच्छे से खंगाला तो उसमें अपने अलावा कुछ अन्य लड़कियों की भी आपत्तिजनक तस्वीरें पाईं। फ़ौरन ही इस मामले की शिकायत लड़की ने अपने सीनियरों से की और बाकी स्टाफ को सावधान किया।

इसके बाद कॉल सेंटर की लीगल हेड ने आदित्य संतोष के खिलाफ पुलिस की साइबर शाखा में तहरीर दी। कम्पनी ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि अगर संतोष ने उन तस्वीरों को वायरल कर दिया तो उनकी प्रतिष्ठा को काफी धक्का लगेगा। इस शिकायत पर पुलिस ने आदित्य संतोष को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जाँच इस एंगल से भी की जा रही है कि कहीं आरोपित इन तस्वीरों के माध्यम से पीड़िताओं को ब्लैकमेल तो नहीं करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपित के फोन में मौजूद कुछ तस्वीरें एडिटेड हैं जबकि कुछ असली भी हैं।

ताबीज- झाड़-फूंक और चंगाई सभा ठीक तो धीरेंद्र शास्त्री गलत कैसे?

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को मोहरा बनाकर सनातन धर्म पर हमला करने वाले पाखंडी धर्म-निरपेक्ष मौलवी और पादरियों द्वारा धर्मांतरण करने पर क्यों चुप्पी साधे रहते हैं? जबकि धीरेन्द्र किसी मजहब के विरुद्ध नहीं बोल रहे, बल्कि अपने दरबार में अपने उस मुसलमान मित्र का वर्णन करना भी नहीं भूलते, जिसने अपनी बहन समझ उनकी बहन की शादी करवाई थी। 20,000 रूपए देने के अलावा बहन का सारा दहेज़। मै और मेरी बहन हिन्दू और मुसलमान। 

बापू आसाराम जिन्हें बलात्कार के आरोप में जेल में डाला गया, पाखंडी धर्म-निरपेक्ष जवाब दो कि पीड़िता और उसके माँ-बाप से घंटों पहले मीडिया कमला मार्केट थाने कैसे पहुंचा? क्या मीडिया इतनी अन्तरयामी है कि पीड़िता पुलिस में शिकायत करने आ रही है? सारे चैनल सुबह से लेकर शाम आसाराम को आरोपी सिद्ध करते रहे। रपट कमला मार्केट थाने में ही क्यों? क्या मीडिया ने कभी सच्चाई जानने की कोशिश की? यदि नहीं तो क्यों? देखिए संलग्न मेरी प्रकाशित रपट। जिसका आज तक किसी ने खंडन नहीं किया। 

बापू के विरुद्ध षड्यंत्र जून 2012 से चल रहा था, जब अपने एक समागम में उन्हें तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी की छत्रसाया में ईसाई मिशनरी देश में धर्मान्तरण करने पर कहा था कि "सोनिया मैडम बहुत हो चूका तुम हिन्दुओं को ईसाई बनवाओगी आसाराम और उसके चेले उन्हें वापस हिन्दू बनाएंगे..." क्यों नहीं मीडिया ने सच्चाई सामने लेकर आयी? कहाँ थी खोजी पत्रकारिता? क्या खोजी पत्रकारिता हिन्दुओं के ही विरुद्ध जागती है?  

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आजकल चर्चा में हैं। हर चैनल पर बाबा बागेश्वर धाम छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके बारे में ही चर्चा हो रही है। अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जादू-टोने और अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। अगर इस आरोप को सकारात्मक रूप में देखा जाये तो अब उंगलियां दूसरे मजहबों में हो रहे धर्मांतरण पर चर्चा करनी शुरू कर प्रश्नचिन्ह लगाने शुरू कर दिए हैं। यही कारण है कि इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष में भी लोग सामने आ गए हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में खड़े हो गए हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का साफ कहना है कि जब से उन्होंने धर्मांतरण और घर वापसी का मुद्दा उठाया है, तब से इससे जुड़े कुछ लोग उनके पीछे पड़ गए हैं। विदेशी फंडिंग प्राप्त संस्थाओं की ओर से हो रहे धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चलाने के कारण बागेश्वर धाम का विरोध हो रहा है। अंधविश्वास के सवाल पर लोगों का साफ कहना है कि क्या पादरियों के सामने पागल बन कर नाचना और दरगाहों पर चादर चढ़ाना सही है? 

हिन्दू लड़कियों से लव जेहादियों से सतर्क रहने की बात करते उन्हें 'बहन' कहकर सम्बोधित करते हैं। इतना ही नहीं, जिस मुस्लिम महिला ने हिन्दू धर्म स्वीकार किया, उसे भी 'बहन' कहकर सम्बोधित किया।  

सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे है कि अगर ताबीज- झाड़-फूंक और ईसाई मिशनरियों की ओर से आयोजित चंगाई सभा ठीक है तो फिर धीरेंद्र शास्त्री गलत कैसे हैं? लोगों का कहना है कि सनातन धर्म पर सवाल उठाने वाले ईसाई मिशनरियों और पीर-बाबाओं के चमत्कार पर चुप्पी क्यों साध लेते हैं? इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग ईसाई मिशनरियों और पीर-बाबाओं के चमत्कार वाले कई वीडियो शेयर पर तंज कस रहे हैं।

‘मेरी माँ (राबड़ी देवी) को मारा, मुझे और मेरे परिवार को गालियाँ’: बोले तेज प्रताप- Video जारी कर दूँगा

2018 में हुई थी तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी (फोटो साभार: Times Now)
राजद नेता व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) के तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय तलाक नहीं देना चाहती हैं। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप ने मामले की मीडिया कवरेज पर नाराजगी जताई है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मिली प्रताड़ना के वीडियो जारी करने की धमकी दी है।

तेज प्रताप ने 19 जुलाई 2022 को फेसबुक पर लाइव आकर तलाक के मुद्दे पर अपनी छवि खराब करने का आरोप मीडिया पर लगाया। उन्होंने कहा, “मामला कोर्ट में है। मैं हर चीजों को झेलने का काम कर रहा हूँ। किस तरह से इस मामले में हमारी छवि को धूमिल करने का काम किया गया। इसे पब्लिक डोमेन में लाने का काम न करें।”

तेज प्रताप ने कहा कि इस मामले में यदि उन्हें खुलासा करना होगा तो उनके पास एक हजार वीडियो हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने माता-पिता, भाई बहनों के साथ हुए शारीरिक और मानसिक शोषण को साबित करने के लिए अनगिनत वीडियो क्लिप और सबूत पेश कर सकता हूँ। लेकिन मैंने उन्हें साझा नहीं किया, क्योंकि यह एक लड़की का मामला है और बेहद संवेदनशील है।” साथ ही कहा, “हम भी खुलासा कर सकते हैं। हम भी वीडियो चलाने का काम कर सकते हैं। यदि इस मामले को नहीं रोका गया तो मैं आपके सामने दूध का दूध, पानी का पानी करके रहूँगा। मैं अब रुकूँगा नहीं।”

उन्होंने कहा, “चार साल मैंने झेलने का काम किया है। अब इस वीडियो को पूरे बिहार की जनता देखेगी। किस तरीके से मेरी माँ को मारा गया। किस तरीके से मुझे गाली दी गई। मेरे पिता, भाई-बहनों को गाली दी गई।” लाइव के अंत में उन्होंने कहा कि ये चीजें न सामने आए इसलिए मेरी गुजारिश है कि इस मामले को कोर्ट से ही खत्म होने दिया जाए।

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि वे पिछले चार साल से जो झेल रहे हैं, उसे कोई नहीं समझ सकता। ससुराल वालों की तरफ से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। करोड़ों रुपए की डिमांड की जा रही है। उनके पूरे परिवार को बर्बाद करने की साजिश चल रही है।

तेज प्रताप यादव मई 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ के शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन उनका रिश्ता छह महीने से भी कम समय तक चला और अब यह मामला फैमिली कोर्ट में है।