Showing posts with label #Danish. Show all posts
Showing posts with label #Danish. Show all posts

क्या भारत को गजवा-ए-हिन्द बनाने की साज़िश पर हो रहा था काम? INDI गठबंधन को समर्थन और वोट देने से पहले सोंचो देश की जासूसी करने वाले एक और यूट्यूबर जसबीर सिंह को पुलिस ने पंजाब से पकड़ा, ज्योति मल्होत्रा दानिश के साथ मिले लिंक: कई बार जा चुका है पाकिस्तान, सबूत मिटाने की भी कोशिश की

कहते हैं "बर्बाद करने को एक उल्लू काफी है यहाँ हर शाख पर उल्लू बैठा है अंजामे गुलिस्तां क्या होगा" पाकिस्तान और INDI गठबंधन पर सटीक बैठती है। आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान पर हुई कार्यवाई से विपक्ष का बौखलाना कोई बड़ी बात नहीं। 2014 में मोदी सरकार बनने से पहले देश में इस्लामिक आतंकवादी हमलों की असलियत यह है कि अपने आपको देशभक्त और जनहितैषी बताने वाले नेता और उनकी पार्टियां इन आतंकियों को ही नहीं पाकिस्तान को भी पाल देश को गजवा-ए-हिन्द बनाने में लगे हुए थे। "हिन्दू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद" नाम देकर जेहादियों को बचाया जा रहा था। जनता को पाकिस्तान और आतंकवाद समर्थकों से पूछना चाहिए कि प्रधानमंत्री आवास में आतंकियों को बिरयानी कोरमा खिलाने वाली युपीए सरकार बेकसूर साध्वी प्रज्ञा, कर्नल पुरोहित और स्वामी असीमानंद के साथ जेल में कितने अत्याचार कर रही थी। यही वजह थी संविधान में छेड़छाड़ की गयी थी। कांग्रेस समेत सारे INDI गठबंधन ने 2024 लोकसभा चुनाव में "संविधान बचाओ" चीख-चीखकर जनता को पागल बनाया, फ्री रेवड़ियां खाने में मदहोश जनता को नहीं मालूम कि पिछली सरकारों ने संविधान में कितना बदलाव किया है वह देश हित में नहीं।

 
 भारत में 'शरिया
शासन'.. आशंका नहीं, सच! पहले गांव.. फिर शहर.. फिर पूरा देश?
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सिर्फ 
68 किलोमीटर दूर एक गांव को इस्लामिक स्टेट घोषित कर दिया गया. इसका खुलासा हुआ ATS के छापेमारी में
। ठाणे के पडघा गांव में महाराष्ट्र ATS ने बैन आतंकी संगठन SIMI से जुड़े रहे साकिब नाचन के ठिकानों पर छापेमारी की। करीब 10 घंटे चले सर्च ऑपरेशन में ATS ने मोबाइल हैंडसेट, तलवार, छुरे, और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए।-- Zeenews    
ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारत में पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर भारत और भी अलर्ट हो गया है। इसी के साथ भारत में रह कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले लोगों पर एक्शन लिया जा रहा है। कोई दिन ही शायद ऐसा जाता हो कि कोई गद्दार न पकड़ा जाए। पंजाब पुलिस ने अब रूपनगर से जसबीर सिंह नाम के एक यूट्यूबर को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ज्योति मल्होत्रा के बाद एक और यूट्यूबर जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पंजाब पुलिस ने मोहाली से यू्ट्यूबर जसबीर सिंह को पकड़ा है। आरोप है कि सिंह PIO के शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के संपर्क में था।

यूट्यूबर की गिरफ्तारी के संबंध में पंजाब के DGP गौरव यादव ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेट स्पेशन ऑपरेशन सेल (SSOC) ने मोहाली के रूपनगर में महालन गाँव निवास जसबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

जसबीर सिंह ‘जान महल’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाता है। सिंह हरियाणा से जासूसी के आरोप में पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा और दानिश समेत पाकिस्तान के अन्य अधिकारियों के संपर्क में भी था। जाँच में यह भी सामने आया कि दिल्ली में पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी जसबीर सिंह शामिल हुआ है।

जसबीर सिंह 2020, 2021 और 2024 में पाकिस्तान जा चुका है। उसके मोबाइल फोन से कापी पाकिस्तानी नंबर मिले हैं। बताया गया कि ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सबूत मिटाने की भी कोशिश की।

PAK नेशनल डे कार्यक्रम में शिरकत

जसबीर सिंह ने भी पाकिस्तान एंबेसी के कर्मचारी दानिश के निमंत्रण पर पाकिस्तान नेशनल डे के कार्यक्रम में शिरकत की थी जो दिल्ली पाकिस्तानी एंबेसी में हुआ था। पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, तेजी से कार्रवाई करते हुए, स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल मोहाली ने गांव महलां, रूपनगर के निवासी जसबीर सिंह से जुड़े एक जासूसी नेटवर्क का खुलासा किया है।

पुलिस ने दी जानकारी

पोस्ट में आगे जानकारी दी गई है कि जसबीर सिंह, “जान महल” नामक यूट्यूब चैनल चलाता है। साथ ही उसका संपर्क पीआईओ शाकिर उर्फ ​​जट्ट रंधावा के साथ जुड़ा हुआ पाया गया है, जो आतंक समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है। पोस्ट में आगे कहा गया, ज्योति मल्होत्रा ​​की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने खुद को बचाने के लिए इन पीआईओ के साथ अपने बातचीत के सभी सबूत मिटाने की कोशिश की। हालांकि अब जसबीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में अब जांच की जा रही है।

इससे पहले भारत में रह कर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले और भी लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मंगलवार को पंजाब के तरनतारन इलाके से पंजाब पुलिस और काउंटर इंटेलीजेंस ने गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ मंगलवार को ही पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले आरोपी शकूर खान को भी गिरफ्तार किया गया था। आरोपी राजस्थान के जैसलमेर का रहने वाला है।

इससे पहले पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा और पंजाब पुलिस ने हिसार की ट्रैवल व्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा और कैथल के मस्तगढ़ गांव के देवेंद्र सिंह (25) को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, फिलहाल पुलिस मामले की पूरी जाँच कर रही है। मोहाली जिले में जसबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।

उत्तर प्रदेश : रामगोपाल मिश्रा की हत्या में पहली गिरफ्तारी मोहम्मद दानिश की, नेपाल भागते हुए UP पुलिस ने दबोचा; इन दंगाइयों का एक ही ईलाज सारी सरकारी सुविधाएं छीनी ही नहीं जाए ब्लैकलिस्ट भी किया जाए

दंगा कर भागने या छुपने वालों पर जब तक सख्ती नहीं की जाएगी, तब तक ये जेहादी सुधरने वाले नहीं। ये ज्यादा नहीं कुछ ही रुपयों के लालच में कट्टरपंथियों के जाल में फंस साम्प्रदायिक दंगे करते हैं। और निचली अदालतों से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक को इसे गंभीरता से जब तक नहीं लेंगी, ये डरपोक जेहादी खून की होली खेलते रहेंगे। जहाँ तक 'गरीब, मजलूम, भटके हुए आदि कहकर victim card खेलना कोई नया नहीं है। यह उतना ही पुराना है जितना जितना पुराना इस्लाम। जिसे समझने के अली सिमा द्वारा लिखित Understanding Mohammad And Muslim को पढ़ना होगा। जो लगता है अनवर शेख द्वारा लिखित 7/8 पुस्तकों का निचोड़ ही नहीं बल्कि हर हादसे को आज हो रही गुंडागर्दी से जोड़ा गया है। इन्हें तालीम ही ऐसी है। 
जब तक मुसलमानों को एक भारतीय नागरिक की तरह नहीं समझा जायेगा, ये जेहादी और इनके संरक्षण नहीं सुधरने वाले। और इस काम में विपक्ष ही नहीं बीजेपी भी बराबर की शामिल है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री जवाब दें किस कारण इनकी वोट लेने के लिए खजाना खोला गया? क्या मंदिरों और मठों के लिए खजाना खोला? आखिर क्यों सरकारी धन को लुटाया जा रहा है? क्या महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एक भी हिन्दू वोट का हक़दार है? जो भी हिन्दू हालातों को देखते हुए शिंदे या इसकी शिवसेना को वोट देता है, फिर जेहादियों द्वारा किया जा रहे हमलों पर रोने का हक़ नहीं।       

दूसरे, सरकारों से लेकर सारी अदालतें और हिन्दू पक्ष के वकील जिम्मेदार हैं किसी ने भी पत्थरबाजों और पत्थर सप्लाई करने वालों पर सख्ती से पेश नहीं आती, जो जेहादियों और कट्टरपंथियों को ऑक्सीजन का काम करता है। जिस दिन अदालतों ने इन जेहादियों से वकीलों से यह सवाल कर दिया कि जिस तरह हिन्दुओं त्योहारों और शोभा यात्राओं पर मुस्लिम इलाकों में पत्थराव किया जाता है अगर हिन्दुओं ने तुम्हारे त्योहारों पर ऐसी भाषा में पलट वार किया उस स्थिति में क्या होगा? क्या 'सिर तन से जुदा' करने वालों पर कोई सख्त कार्यवाही हुई? सिर्फ जेल में बंद करना हल नहीं। किसके कहने पर और कितने रूपए लेकर इस जेहादी काम को अंजाम दिया किसी ने नहीं पूछा, क्यों?               
उत्तर प्रदेश के बहराइच में राम गोपाल मिश्रा की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी हो गई है। आरोपित की पहचान राजा उर्फ मोहम्मद दानिश उर्फ जहीर/सहीर खान के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि जहीर नेपाल जाने की फिराक में था, लेकिन उसे माहसी खंड में राजी क्रॉसिंग पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब जहीर से इस मामले में पूछताछ कर रही है। वहीं सरफराज समेत 5 अन्य आरोपितों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

बहराइच हिंसा मामले में अब तक 11 एफआईआर दर्ज हुई हैं इसमें 6 नामजद और 1304 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है। वहीं राम गोपाल की हत्या मामले में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ​मोहम्मद दानिश उर्फ ​​साहिर/जहीर खान इन्हीं आरोपितों में से एक था। उसके अलावा अब्दुल हामिद, सरफराज, फहीम भी इस मामले में आरोपित हैं।

13 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा मामले में अब तक 55 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है। इसके अलावा प्रशासन ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए महसी सीओ रूपेंद्र गौड़ा को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह रामपुर में तैनात रहे रवि खोखर को सीओ महसी पद पर नियुक्त किया गया है।

आरोप है कि रूपेंद्र गौड़ ने यात्रा में शामिल लोगों पर लाठियाँ चलवाई थीं जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और हिंसा की घटना देखने को मिली। फिलहाल डीजीपी प्रशांत कुमार का कहना है कि अब बहराइच में पूरी तरह से शांति है। डीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बहराइच की स्थिति देखने के बाद डीजीपी को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। रूपेंद्र गौड़ा के अलावा माना जा रहा है कि अभी उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी जिन्होंने घटना वाले दिन स्थानीय स्तर पर लापरवाही की थी।