Showing posts with label #Hamas war. Show all posts
Showing posts with label #Hamas war. Show all posts

इजरायल ने शुरू किया घर में घुस कर मारना… बिजली-राशन-पानी-गैस सब बंद : प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का ऐलान – हमने स्टार्ट कर दिया

लेबनान की तरफ गोलीबारी करते इजरायली तोप, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने की बड़ी बैठक (फोटो साभार: AFP/फेसबुक)
इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने सोमवार (9 अक्टूबर, 2023) को कहा कि इजरायल ने गाजा पट्टी का ‘सीज’ शुरू कर दिया है। गाजा पट्टी से आतंकवादी समूह हमास द्वारा इजरायल के खिलाफ दशकों में सबसे घातक हमला शुरू करने के 3 दिन बाद उनका देश फिलीस्तीनी क्षेत्र पर ‘घेराबंदी’ के हिस्से के रूप में गाजा पट्टी को ब्लॉक कर दिया है। इस बीच, इजरायल के तीन लाख से अधिक रिजर्व सैनिकों ने अपनी पोजिशन सँभाल ली है और गाजा सीज की कार्रवाई शुरू कर दी है।

योव गैलेंट ने कहा कि उन्होंने गाजा पट्टी पर ‘पूर्ण घेराबंदी’ का आदेश दिया है, उन्होंने कहा कि ‘कोई बिजली, कोई भोजन, कोई गैस’ फिलिस्तीनी क्षेत्र तक नहीं पहुँचेगी। इजरायली रक्षा मंत्री ने कहा कि हम बर्बर आतंकियों से लड़ रहे हैं और उसी के हिसाब से जवाब देंगे। इसके लिए अब पूरी तरह से ‘गाजा पट्टी को सीज’ किया जाता है। योव गैलेंट ने एक वीडियो मैसेज में ये ऐलान किया। गैलंड इजरायली सेना के पूर्व कमांडर रह चुके हैं और बेंजामिन नेतन्‍याहू सरकार में अपने सख्‍त रुख के लिए जाने जाते हैं।

गाजा पट्टी से सटे इलाकों में तीन लाख से अधिक रिजर्व सैनिकों ने मोर्चा सँभाल लिया है और गाजा के सीज के आदेश को मानने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी गाजा में हवाई हमलों की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, “हमने शुरू कर दिया है। इजरायल की विजय होगी।”

गाजा पट्टी में करीब 23 लाख लोग रहते हैं। यह तीन तरफ से इजरायल और एक तरफ से मिस्र से घ‍िरा हुआ है। इजरायल और हमास के बीच युद्ध में अब तक 1000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं और सैकड़ों की तादाद में लोग ज़ख़्मी हुए हैं।

येरुशलम पर भी हमला

इस बीच, हमास ने सोमवार को कई इजरायली शहरों पर रॉकेट हमलों किए, जिसका इजरायली सेना मुँहतोड़ जवाब दे रही है। सोमवार सुबह के बाद शाम को इजरायल पर रॉकेट बरसाए गए हैं। इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर इसकी सूचना दी है। इसमें बताया गया है कि अब येरूशलम पर भी हमले हो रहे हैं और सायरन बज रहे हैं।
इजरायली रक्षा बलों ने कहा कि उसने रविवार रात गाजा पट्टी में हमास और इस्लामी जिहाद के ठिकानों पर 500 हमले किए। वहीं, गाजा से सटे हुए सारे इलाकों में जहाँ हमास के लड़ाके घुस आए थे, सारे इलाके मुक्त करा लिए गए हैं। सेना ने पूरे इलाके को कंट्रोल में ले लिया है। हालाँकि, छिटपुट लड़ाई अब भी जारी है।

लेबनान की तरफ से इजरायल में घुसने वाले कई हमलावर ढेर

इस बीच, इजरायली सेना ने जानकारी दी है कि लेबनान से लगने वाले ब्लू-जोन को पारकर इजरायल में घुस रहे कई हमलावरों को मार गिराया गया है। बता दें कि लेबनान में ताकतवर मिलिशिया संगठन हिज्बुल्ला, जो हमास को मदद देता है, उसने इजरायल पर हमले की घोषणा की थी। हिज्बुल्ला ने कहा था कि वो हमास के संघर्ष में उसके साथ है। इसी क्रम में उसकी तरफ से आतंकियों ने इजरायल में घुसने की कोशिश की, तो इजरायली सेना ने ऐसे कई आतंकियों को ढेर कर दिया है। इजरायली सेना ने कहा कि वो मजबूती से अपनी जमीन की सुरक्षा कर रही है।

ऑस्ट्रिया, जर्मनी के बाद पूरे ईयू ने बंद की फिलीस्तीन को मिलने वाली मदद

हमास के आतंकियों की ओर से इजरायल पर किए गए हमले के बाद यूरोपियन देशों इजरायल से एकजुटता दोहराई है। गाजा पट्टी की सीज की घोषणा के कुछ ही समय बाद ऑस्ट्रिया और जर्मनी ने फिलीस्तीन को जाने वाली मदद पूरी तरह से रोक दिया है। यही नहीं, यूरोपीय यूनियन ने फिलीस्तीन को मिलने वाली ‘हरेक पाई’ को रोकने की घोषणा कर दी है और सभी प्रकार की वित्तीय सहायता को रिव्यू करने के निर्देश दे दिए हैं।

योम कुप्पुर युद्ध के बाद सबसे बड़ा हमला

इस्लामी आतंकी संगठन हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर अचानक हमला किया। इसमें 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 100 से अधिक लोगों अब भी बंधक हैं। इजरायल पर हमास लगातार रॉकेट हमले कर रहा है। बताया जा रहा है कि इस हमले को अंजाम देने से पहले इजरायल को हमास यह विश्वास दिलाने में सफल रहा था कि वह शांति चाहता है। हमास का यह हमला वर्ष 1973 में योम किप्पुर युद्ध के बाद इजरायल पर हुआ सबसे बड़ा हमला है। वहीं, इजरायली पलटवार में 500 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

हमास के बाद हिज़्बुल्ला ने भी बोला हमला: इजरायल ने उन मस्जिदों को तबाह किया, जिनमें छिपे थे आतंकी

इस्लामी आतंकी संगठन हमास के दक्षिणी इजरायल पर हमले के बाद अब लेबनान की तरफ से भी इजरायल पर हमले चालू हो गए हैं। हमास को सहायता देने वाला आतंकी संगठन हिज़्बुल्ला (Hezbollah) अब खुद लड़ाई में उतर आया है।

हिज़्बुल्ला ने एक वीरान इलाके में रॉकेट दागे हैं। (चित्र साभार : BBC)
हिज़्बुल्ला ने इजरायल से सटी लेबनान सीमा की तरफ से रॉकेट दागे हैं। हेज्बोल्लाह ने इजरायल के शेबा फार्म इलाके में राकेट और गोले दागे हैं। हालाँकि, इस हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिज़्बुल्ला ने कहा है कि उसका निशाना इजरायल के कुछ राडार स्टेशन थे, जिनको ध्वस्त करने के लिए उसने ये रॉकेट दागे। इजरायल ने भी इसके प्रतिरोध में काफी फायरिंग की है। हिज़्बुल्ला ने इजरायल, सीरिया और लेबनान की सीमा पर बसे गोलान हाइट्स इलाके में भी बमबारी की है। यह इलाका वर्ष 1967 के बाद से इजरायल के कब्जे में है। हिज़्बुल्ला ने सबसे पहले हमास के हमले की प्रशंसा की थी।

हिज़्बुल्ला ईरान समर्थित शिया आतंकी समूह है जिसने लेबनान में अपना बेस बनाया हुआ है। वह यहाँ काफी प्रभावशाली है और कई तरह के अवैध व्यापार समेत तस्करी और अन्य धंधों में लिप्त है। वह लेबनान के भीतर से ही इजरायल पर लगातार हमले करता है। हालाँकि, अभी अन्य अरब देशों ने इजरायल के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई को लेकर कोई भी बात नहीं कही है। क़तर को छोड़ कर बाकी सभी देशों ने इजरायल में हुए हमले की निंदा की है। ईरान ने इस हमले का समर्थन किया है और ईरानी जनता ने सड़कों पर आकर इसका जश्न मनाया है।

इसके अतिरिक्त, हमास ने कहा है कि वह लगातार इजरायल से लड़ रहा है और अभी भी उनका इजरायल के कुछ हिस्सों पर कब्ज़ा है, कम से कम 7 स्थानों पर दोनों के बीच लड़ाई चल रही है। इजरायल ने गाजा के भीतर घुस कर हवाई हमले चालू कर दिए हैं और अपनी रिज़र्व सेना को भी बुला लिया है। एक जानकारी के अनुसार, इजरायल द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अब तक लगभग गाजा में 250 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और लगातार घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है। इजरायल ने अपनी कार्रवाई में गाजा के भीतर कई मस्जिदों को तबाह कर दिया है। इजरायल का कहना है कि फिलिस्तीनी आतंकी इन्हीं मस्जिदों के भीतर से काम कर रहे थे।

अवलोकन करें:-

इजरायल की हो या जर्मनी की, सभी गैर-मुस्लिम लड़कियों-औरतों को लूटेंगे-खसोटेंगे: हमास के इस्लामी आ

हमास के हमले में मरने वाले इजरायलियों की संख्या भी 350 पार हो गई है। इजरायल के रक्षा मंत्रालय ने 26 सैनिकों की मौत की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। मरने वालों में 18 से 42 वर्ष तक के सैनिक शामिल थे जो कि हमास के हमले के समय सीमा पर तैनात थे। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि इजरायल अपनी सेनाओं को जमीन के रास्ते गाजा पट्टी और फिलिस्तीन के भीतर भेज सकता है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि वह गाजा पट्टी को रेगिस्तान में बदल देंगे।