Showing posts with label #Swara Bhaskar. Show all posts
Showing posts with label #Swara Bhaskar. Show all posts

‘भगवा लव ट्रैप’ का प्रोपेगेंडा रचने वाले मौलाना नोमानी की खिदमत में संग पहुँची स्वरा भास्कर: लड़कियों के स्कूल जाने को बता चुका है ‘हराम’, अब BJP को वोट देने पर हुक्का-पानी बंद करने की दे रहा धमकी

                     शौहर फहद के साथ स्वरा भास्कर मौलाना नोमानी के साथ (साभार: x/FahadAhmad)
हिंदुओं और भाजपा से दिल की गहराई घृणा करने वाली फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपने शौहर फहद अहमद के साथ मौलाना सज्जाद नोमानी की। फहद ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर साझा कीं। नोमानी वही मौलाना हैं, जो हिंदुओं के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं और भाजपा को वोट देने वालों का हुक्का-पानी बंद करने की धमकी दी है।

मौलाना खलीलुर रहमान सज्जाद नोमानी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मुस्लिम समुदाय से कह रहे हैं, “जो बीजेपी का साथ दे, ऐसे लोगों का हुक्का-पानी बंद होना चाहिए।” इसको लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत की है और कार्रवाई की माँग की है। इसको लेकर भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कॉन्ग्रेस सहित विपक्षी दलों पर निशाना साधा है।

विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता किरीट सोमैया ने कहा, “क्या शरद पवार को शर्म आती है या उन्हें हिंदुओं के बारे में बोलने में डर लगता है? मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी जैसा बयान कोई नहीं देता कि अगर कोई हिंदू बीजेपी के खिलाफ वोट करता है तो उसका सामाजिक बहिष्कार कर उसका नाम अब्दुल रहमान रख दो। हिंदुत्व में इस तरह की भाषा नहीं है।”

 किरीट सोमैया ने आगे कहा, “शरद पवार ने ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड और मराठी मुस्लिम सेवा संघ को समर्थन दिया है। शरद पवार ने वोट जिहाद जैसी बातें फैलाई हैं। राहुल गाँधी, सलमान खुर्शीद के परिवार ने वोट जिहाद फैलाया है। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।” किरीट सोमैया ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलीलउर रहमान सज्जाद नोमानी के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है।

महिलाओं के खिलाफ रहा है नोमानी का मत

पिछले साल अप्रैल 2023 में नोमानी ने मुस्लिमों को भड़काते हुए कहा था कि रमजान के वक्त लड़कियों को स्कूल/कॉलेज अकेले नहीं भेजना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना इस्लाम में हराम है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। इसमें वो मुस्लिम अभिभावकों को भड़काते हुए नजर आते हैं।
वीडियो में नोमानी कहते नजर आते हैं, “अपनी बच्चियों को हिजाब पहनने के बाद भी अकेले स्कूल-कॉलेज मत भेजो। ये हराम है, हराम। पाक रमजान की रात में उन लोगों पर लानत भेजता हूँ, जो अपनी बच्चियों को अकेले कोचिंग सेंटर या स्कूल-कॉलेज भेजते हैं। अल्लाह उन्हें जहन्नुम में भेजेगा।”
वह पूछते हैं, “क्या उन्हें (लड़कियों के अम्मी-अब्बू को) पता है उनकी बेटी स्कूल-कॉलेज जाकर पीरियड अटेंड करती है या नहीं या फिर कॉलेज में आकर चुपके से कहीं चली जाती है। आप अगर बाप हैं। आप अगर मुसलमान हैं। अगर आप शरीफ इंसान हैं और हलाल बाप के रुतबे से पैदा हुए हैं तो ये हराम है कि आप अपनी बच्चियों की तरह से बेफिक्र हों।”

हिंदू लड़कों पर लगाया था लव जिहाद का आरोप

सितंबर 2021 में नोमानी का एक और वीडियो सामने आया था, जिसमें वह हिंदू लड़कों पर लव जिहाद का आरोप लगाया था। अल कमल टीवी पर अपलोड की गई इस वीडियो में नोमानी ने दावा किया था कि 5,000 मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू लड़कों के साथ भागकर शादी की और हिंदू बन गईं। नोमानी के मुताबिक, ये लड़कियाँ हाई प्रोफाइल परिवारों से थीं।
सज्जाद नोमानी ने कहा था, “मुस्लिम महिलाओं को हिंदू धर्म की ओर लुभाने के लिए सुनियोजित साजिश के तहत ये सब किया जा रहा है। दूसरी तरफ (हिंदू धर्म के लोगों की ओर) से ज्यादा से ज्यादा मुस्लिम महिलाओं को लुभाने, उनके मजहब को बर्बाद करने और उनको इस्तेमाल के बाद छोड़ने की साजिश चल रही है। ये सब प्लान के तहत हो रहा है।”
उन्होंने दावा किया था, “मुझे सूत्रों से पता चला है कि एक ग्रुप है जो लड़कों को ट्रेनिंग देता है कि मुस्लिमों से कैसे बात करें। वह उन्हें सलाम वालेकुम बोलना सिखाते हैं। पूछते हैं- कैसे मिजाज हैं। उन्हें ‘खैरियत है’, ‘इंशाल्लाह’ ‘माशाल्लाह’ ‘रहमुदिल्लाह’, ‘सुभानअल्लाह’ और अन्य शब्द कहना सिखाते हैं। वे हमारी बच्चियों से नर्म जुबान में बात करते हैं, ताकि फँसा सकें।”
नोमानी ने दावा किया था कि मोबाइल फोन और स्कूल-कॉलेज में दी जा रही तालीम के कारण ऐसा होता है। उनके मुताबिक, लड़कियों को ऐसी स्वतंत्रता दी जाती है कि वे दूसरे समुदाय के लोगों से दोस्ती करें। नोमानी कहते हैं कि माता-पिता अपनी लड़कियों को इस्लाम का तालीम नहीं देते और न ही जानते हैं कि उनके इर्द-गिर्द क्या हो रहा है।

तालिबान को भेजा था सलाम

इसके अलावा साल 2021 में तालिबान ने जब अफगानिस्तान पर कब्जा किया था तब सज्जाद नोमानी ने भारत में इसका स्वागत किया था। मौलाना सज्जाद नोमानी ने ‘तालिबान के हौसले’ को सलाम करते हुए कहा था कि तालिबान ने दुनिया की सबसे मजबूत फौज को शिकस्त दे दी है।
AIMPLB प्रवक्ता नोमानी ने कहा था, “एक बार फिर यह तारीख रकम हुई है। एक निहत्थी कौम ने सबसे मजबूत फौजों को शिकस्त दी है। काबुल के महल में वे दाखिल होने में कामयाब रहे। उनके दाखिले का अंदाज पूरी दुनिया ने देखा। उनमें कोई गुरूर और घमंड नहीं था।”
अवलोकन करें:-
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने, MVA से मुस्लिम वोटों के लिए सौदेबाजी की और MVA बिक गया; चुनाव आयोग मरणासन
मौलाना सज्जाद नोमानी ने तालिबान की तारीफों के पुल बाँधते हुए कहा था, “उनके कोई बड़े बोल नहीं थे। ये नौजवान काबुल की सरजमीं को चूम रहे हैं। मुबारक हो। आपको दूर बैठा हुआ यह हिंदी मुसलमान सलाम करता है। आपके हौसले को सलाम करता है। आपके जज्बे को सलाम करता है।”

स्वरा भास्कर के शौहर को अखिलेश यादव ने बनाया अध्यक्ष, टिकट के लिए शरद पवार की पार्टी में गए: नवाब मलिक की बेटी से होगा मुकाबला; दल बदलुओं को वोट न कर सबक सिखाए जनता चाहे, ये दल बदलू चाहे किसी पार्टी से हों, ये कभी भी देश को मुसीबत में डाल सकते हैं

सियासत में कोई किसी का सगा नहीं। कौन कब पाला बदल ले नहीं कह सकते। ऐसे दल- बदलुओं को 2024 लोकसभा चुनावों में जनता सबक सिखाने की शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'अब की बार 400 पार' की हवा इसीलिए निकली कि इतने वर्षों से कार्यरत और संघर्ष करने वालों को टिकट न देकर imported को टिकट देना। उस पर कांग्रेस के "खटाखट" ने सोने पर सुहागे का काम कर दिया।    
ऐसे दल बदलुओं पर न कोई ED कार्यवाही करती है और न ही कोई Income Tax क्यों? सियासत एक सफेदपोशी धंधा है। कोई सियासतखोर इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ सकता। बिना किसी लालच के कोई एक पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी में नहीं जाता। जब 56 इंच वाली सरकार ही कुछ नहीं कर रही, चुनाव में ऐसे लालची और दल बदलुओं को जनता एक भी वोट न देकर चारों खाने चित करें। यानि जो पार्टी का नहीं हुआ देश का क्या होगा? ये लालची कभी भी देश को मुसीबत में डाल सकते हैं।     

समाजवादी पार्टी के नेता और अभिनेत्री स्वरा भास्कर के शौहर फहद अहमद ने एनसीपी (शरद पवार) में शामिल होकर मुंबई की अनुशक्ति नगर सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। वे इस सीट पर एनसीपी (अजीत पवार) की सना मलिक के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। सना मलिक एनसीपी नेता नवाब मलिक की बेटी है।

एनसीपी-एससीपी नेता जयंत पाटिल ने बताया कि फहद एक पढ़े-लिखे और अनुभवी युवा नेता हैं। उन्होंने कहा, “फहद पहले समाजवादी पार्टी में थे, लेकिन हमारी बातचीत के बाद वे हमारे साथ आए हैं। हमने उन्हें अनुशक्ति नगर सीट से टिकट दिया है।”

फहाद ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से उनके नाम पर सहमति बनाई। फहद को सपा के यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा का महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। अखिलेश यादव ने ही उन्हें जिम्मेदारी सौंपी थी।

इससे पहले, एनसीपी-एससीपी ने महाराष्ट्र चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें कई प्रमुख नाम शामिल हैं। पहली सूची में 45 नाम थे। बता दें कि महाराष्ट्र चुनाव में कॉन्ग्रेस, एनसीपी-शरद पवार और शिवसेना-उद्धव ठाकरे ग्रुप एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। तीनों पार्टियों के हिस्से 85-85 सीटें आई हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होंगे और 23 नवंबर को मतगणना होगी।

पप्पू नहीं हैं राहुल गाँधी, इतनी ‘गहरी सोच’ कि कई बार समझना मुश्किल होता है: सैम पित्रोदा को कांग्रेस नेता में ‘रणनीतिकार’ दिखे, स्वरा भास्कर ने भी पाया ‘इंटेलिजेंट’

                                स्वरा भास्कर के बाद सैम पित्रौदा ने राहुल गाँधी को 'पप्पू' कहा
अमेरिका के टेक्सास में आयोजित एक कार्यक्रम में गाँधी परिवार के पूर्व सलाहकार सैम पित्रौदा ने मंच पर चढ़कर राहुल गाँधी की तारीफों के पुल बाँधे। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाया कि आखिर क्यों राहुल गाँधी को ‘पप्पू’ नहीं कहा जाना चाहिए।

उन्होंने राहुल गाँधी की तारीफ करते हुए कहा, “राहुल गाँधी का एजेंडा कुछ बड़े मुद्दों को संबोधित करना है। मैं आपको बता दूँ कि वह ‘पप्पू’ नहीं हैं, वह उच्च शिक्षित हैं, वह किसी भी विषय पर गहरी सोच रखने वाले रणनीतिकार हैं और कई बार उन्हें समझना बहुत मुश्किल होता है।।”

सैम पित्रोदा ने आगे कहा कि राहुल गाँधी की सोच का कोई तोड़ नहीं है। उनके पास एक ऐसा दृष्टिकोण है जिसको गलत दिखाने के लिए भाजपा ने करोड़ों रुपए खर्च किए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राहुल के खिलाफ गलत दृष्टिकोण बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए, लेकिन कुछ नहीं हुआ।

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी कांग्रेस समर्थक ने इस तरह मंच से राहुल गाँधी के लिए पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया हो। इससे पहले स्वरा भास्कर ने भी राहुल गाँधी के लिए पप्पू शब्द का इस्तेमाल किया था।

इंडिया टुडे से बात करते हुए स्वरा भास्कर ने कहा था, “मुझे नहीं पता कि इस तरह की तुलना जायज होगी, लेकिन मुझे राहुल गाँधी की याद आ रही है। उन्हें हर कोई पप्पू कहने लगा। इसके कारण धीरे-धीरे लोगों को यकीन होने लगा कि वे पप्पू हैं। लेकिन मैं उनसे मिली हूँ। वे बेहद ही बुद्धिमान और मुखर इंसान हैं। इसी तरह बॉलीवुड का भी पप्पूकरण कर दिया गया है।”

दिलचस्प बात ये है कि पित्रौदा और भास्कर के इन बयानों के कारण राहुल गाँधी की तारीफ की जगह उनका और भी मखौल उड़ता है। लोग कहते हैं कि इस तरह के बयान देकर तो कांग्रेसी  सिर्फ ये बता रहे हैं कि वो भी मानते हैं कि लोग राहुल गाँधी को क्या समझते हैं और उन्हें सिर्फ उनका बचाव करना है।

हिंदू विरोधी दंगा : स्वरा भास्कर से लेकर पूजा भट्ट तक के संपर्क में था उमर खालिद, दिल्ली कोर्ट में पढ़ी गई व्हॉट्सएप चैट: ऑल्ट न्यूज, सुशांत सिंह, योगेंद्र यादव के भी नाम


 दिल्ली के हिंदू विरोधी दंगों की साजिश रचने का आरोपित उमर खालिद बेल के लिए एक से दूसरी अदालतों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसके खिलाफ दायर आरोप पत्र और प्राप्त सबूत उसकी बेल याचिका मंजूर नहीं होने दे रहे। 9 अप्रैल 2024 को भी उसके मामले पर दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान अभियोजन पक्ष द्वारा कोर्ट में उसकी कई हस्तियों के साथ व्हॉट्सएप चैट पढ़ी गई।

इन चैट्स से खुलासा होता है कि उमर खालिद सोशल मीडिया से लेकर मीडिया में फर्जी का नैरेटिव तैयार करने के लिए सेलीब्रिटियों का सहारा लेता था। उसके संपर्क में वामपंथी स्वरा भास्कर के अलावा अभिनेत्री पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत सिंह समेत कई लोग थे। इसके अलावा अपने गढ़े नैरेटिव को हवा देने के लिए वो ऑल्ट न्यूज जैसे संस्थानों का भी सहारा लेता था।

जानकारी के मुताबिक जिन लोगों के साथ उमर खालिद की चैट सामने आई उसमें जिग्नेश मेवानी हैं। चैट में उमर खालिद अपने मतलब की ‘द वायर’ खबर को ज्यादा लोगों तक पहुँचाने के लिए जिग्नेश मेवानी को भेज रहा था और उसे कह रहा था कि वो लिंक ट्विटर पर साझा करे।

इसी तरह योगेंद्र यादव और पूजा भट्ट को मैसेज भेजकर उमर खालिद डॉ कफील पर ट्वीट करने की अपील कर रहा था। इसके अलावा उसने सुशांत सिंह को भी द क्विंट की रिपोर्ट भेजकर कहा था कि अभिनेता उसे अपने ट्विटर पर शेयर करें।

इन चैट्स से पता चलता है कि किस तरीके से उमर खालिद अधिक फॉलोवर्स वाले लोगों का इस्तेमाल अपने फर्जी के नैरेटिव को फैलाने के लिए कर रहा था। वो खुद उन्हें बताता था कि उन्हें कौन से लिंक ट्विटर पर साझा करने चाहिए ताकि उनके द्वारा उठाया मुद्दा गरमाए।

कोर्ट में ‘हम भारत के लोग’ नाम के व्हॉट्सएप ग्रुप का जिक्र भी अभियोजन पक्ष द्वारा किया गया। इसमें उमर कह रहा था कि ‘हम भारत के लोग’ को एक बयान जारी करके जामिया के छात्रों की गिरफ्तारी की निंदा करनी चाहिए। उसका कहना था कि अगर वो ऐसा करेंगे तो उनका पक्ष वायर, क्विंट वाले तो जरूर कवर करेंगे। बाद में वो उस लिंक को सोशल मीडिया के जरिए फैला देंगे।

इसी प्रकार से स्वरा भास्कर के साथ उमर खालिद की बात शाहीन बाग में समर्थन देने को लेकर हुई थी।

रसिका के साथ भी जामिया के मुद्दे पर उमर की बात हुई थी। संजुकता बासु के साथ भी खालिद ने द क्विंट की खबर पर चर्चा की थी। उमर खालिद ने ऑल्ट न्यूज के अर्चित से भी बात की थी कि वो लोग उसका पक्ष अपनी रिपोर्ट में दें।

अभियोजन पक्ष ने कोर्ट में चैट्स को पढ़ते हुए बताया कि किस तरह से उमर खालिद अपने संदेशों को व्यापक स्तर पर पहुँचाने के लिए इन लोगों से संपर्क करता था। ये भी बताया गया कि उसने जो दिल्ली कमिश्नर को पत्र लिखा था वो भी उसने मीडिया को पब्लिश किया था और बाद में वो लिंक फैलाया था। इतना ही नहीं, कोर्ट में खालिद के अब्बा का वीडियो भी चलाया गया जो कि आरफा खानुम के साथ था।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ में स्वरा भास्कर को पैसे के बदले मिला ‘अली का टिश्यू पेपर’

                        अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी बनीं राहुल गाँधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का हिस्सा
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) हाल ही में मध्य प्रदेश के उज्जैन में कॉन्ग्रेस सांसद राहुल गाँधी
 की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। सोशल मीडिया पर उनकी राहुल के साथ कई तस्वीरें सामने आई हैं। स्वरा भास्कर ने ‘टाइम्स आफ इंडिया’ से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने और कथित रूप से ‘बोलने की कीमत चुकाने’ समेत कई मुद्दों पर बातचीत की।

‘भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra)’ में शामिल होने के सवाल पर अभिनेत्री ने कहा, “इस यात्रा का जो संदेश है, उससे मैं बहुत ज्यादा प्रभावित हुई। इसमें कुछ भी गुप्त नहीं है।” वह यह भी कहती हैं कि पिछले 8 वर्षों में सार्वजनिक संस्कृति और राजनीतिक संस्कृति बिगड़ी है। उन्होंने दावा किया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ नफरत का विरोध करने का एक क्रांतिकारी तरीका है और समाज में जिस तरह से नफरत फैल रही है, उससे वह बहुत चिंतित हैं।

स्वरा भास्कर का ये भी आरोप है कि इस दौरान मेनस्ट्रीम मीडिया ने भी अपेक्षित भूमिका नहीं निभाई है। उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से राहुल गाँधी से काफी प्रभावित हैं।

राहुल गाँधी की प्रशंसा करते हुए वह कहती हैं कि कौन कहता है कि वह एक अनिच्छुक नेता हैं? बकौल स्वरा, वह 3600 किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल रहे हैं और आम लोगों से मिल रहे हैं, जो उन्हें अपनी तरह-तरह की समस्याएँ बता रहे हैं। स्वरा भास्कर ने कहा, “वह मुझे बिल्कुल भी अनिच्छुक नेता नहीं लगते। वह मुझे ऐसे नेता लगते हैं, जिसकी भारत को आज सबसे अधिक आवश्यकता है। स्वरा ने कहा, “हम एक ऐसे समय में जी रहे हैं, जहाँ जो लोग झुकते नहीं हैं, उन्हें हर तरह से बदनाम किया जाता हैं। यह मेरे साथ पिछले 8 साल से हो रहा है। सत्ता पर सवाल उठाने वालों को हमेशा बदनाम करने की कोशिश होती रहेगी।”

क्या आपने कभी राजनीति में शामिल होने के बारे में सोचा है? इसके जवाब में स्वरा कहती हैं, “नहीं। लेकिन हर कोई सोचता है कि मैं राजनीति में शामिल होना चाहती हूँ। मुंबई में कई निर्माता हमेशा कहते हैं कि उसे कास्ट मत करो, वह वैसे भी राजनीति में शामिल होने जा रही है। लेकिन मुझे नहीं पता कि आप राजनीति से क्या मतलब रखते हैं। अगर आपका मतलब चुनावी राजनीति से है, तो फिलहाल मेरी कोई योजना नहीं है।”

भाजपा के मुताबिक, कॉन्ग्रेस राहुल गाँधी के साथ चलने के लिए बॉलीवुड हस्तियों को पैसे दे रही है। बीजेपी ने इसके लिए ‘पेड पीआर’ शब्द का इस्तेमाल किया है। क्या आपको पैसे मिले, या आपने पैसे दिए? इस पर वह कहती हैं, “नहीं। मैं पैसे क्यों दूँगी? मेरा मतलब है, मैं किसी को तब तक पैसे नहीं देती, जब तक कोई मेरे बाल नहीं बनाता और मेकअप नहीं करता।”

इसके बाद वह एक किस्सा बताती हैं कि एक बार वो एक कॉफी शॉप में बैठी थी, तभी एक लड़का आया और उसने उन्हें एक टिश्यू पेपर थमाते हुए कहा, “मेरे जाने के बाद आप इसे पढ़ना।” उसने इसमें लिखा था, “हाय, स्वरा, मेरा नाम अली है। मेरी इच्छा बस आपको धन्यवाद कहने की है। क्योंकि भारत में रहने वाले एक मुस्लिम के रूप में, आपको पता नहीं है कि आप जैसे लोगों से हमें कितनी ताकत और एकजुटता की भावना मिलती है।” स्वरा के शब्दों में, “मुझे लगता है कि यह मेरा भुगतान है।”

शाहरुख और आदित्य चोपड़ा ने मेरी लव लाइफ बर्बाद कर दी : स्वरा भास्कर

हिंदू विरोधी बयानों के लिए कुख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर का कहना है कि सिंगल लाइफ कचरा छानने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) ने उनकी लव लाइफ को बर्बाद कर दिया।

स्वरा ने कहा कि राज-सिमरन की जोड़ी में शाहरुख खान और काजोल की मुख्य भूमिका वाली फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे को आदित्य चोपड़ा ने अपने निर्देशन में पहली फिल्म बनाई थी। इस फिल्म ने उन्हें रोमांस का एक अलग विचार दिया, जो बाद में गलत साबित हुआ।

मिडडे से बात करते हुए स्वरा ने कहा, “मैं अपनी लव लाइफ को बर्बाद करने के लिए आदित्य चोपड़ा सर और शाहरुख खान को जिम्मेदार ठहराती हूँ। क्योंकि, मैंने छोटी सी उम्र में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे देखी थी और तब से मैं उस राज की तलाश कर रही हूँ, जो शाहरुख की तरह दिखता है। मुझे यह महसूस करने में कई साल लग गए कि राज मौजूद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मैं रिश्तों के मामले में बहुत अच्छा हूँ।”

स्वरा ने अपनी आगामी फिल्म ‘जहाँ चार यार’ के प्रचार के दौरान एक साक्षात्कार में स्वरा ने यह बात कही है। स्वरा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में प्यार और शादी को लेकर उनके सपने कैसे बदल गए हैं। यह फिल्म महिलाओं की दोस्ती पर आधारित है। इसमें स्वरा के साथ पूजा चोपड़ा, शिखा तलसानिया और मेहर विज मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म के प्रोमोशन के दौरान पूजा चोपड़ा ने कहा, “स्वरा सिंगल हैं और डेट पर जाने के लिए तैयार हैं।” इसके बाद स्वरा ने कहा, “मैं कर चुकी हूँ दोस्तों। अब नहीं कर सकती। मेरे पास अब एनर्जी नहीं है। सिंगल लाइफ कठिन है और कचरा छानने जैसा है।”

स्वरा की आखिरी वीरे दी वेडिंग (2018) भी महिला मित्रता पर आधारित थी। स्वरा की अगली फिल्म ‘मिसेज फलानी’ भी पाइपलाइन में हैं। वह फिल्म में नौ भूमिकाएँ निभाएँगी, जो नौ शॉर्ट स्टोरीज का कलेक्शन है।