Showing posts with label #Swati Maliwal case. Show all posts
Showing posts with label #Swati Maliwal case. Show all posts

हाई कोर्ट पहुँचे विभव कुमार कहा: ‘मेरी गिरफ्तारी अवैध, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के खिलाफ हो जाँच’ : माँगा मुआवजा; सुनीता केजरीवाल के खिलाफ भी कोर्ट में वीडियो बनाने पर PIL

The News चैनल के अनुसार कोर्ट में अरविन्द केजरीवल की चल रही कार्यवाही का वीडियो बनाने के विरुद्ध PIL फाइल की गयी है, किसी अन्य चैनल से इस समाचार की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन अगर इस चैनल की माने तो मुसीबत केवल अरविन्द ही नहीं परिवार और पार्टी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

   

दूसरी ओर बिभव कुमार जिस दलील को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा है, उसमे और केजरीवाल की दलीलों में बहुत समानताएं है। दोनों अपनी गिरफ़्तारी को अवैध बता रहे हैं। दोनों ही सबूतों और बयानों में नाम शामिल होने को गलत बता रहे हैं। दोनों ही अपने मोबाइल का पासवर्ड नहीं बता रहे।   

दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी रहे विभव कुमार ने बुधवार (29 मई 2024) को दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ गुहार लगाई है। विभव ने गिरफ्तारी को पूरी तरह से 
‘अवैध’ बताया है। खबरों की मानें तो कुमार ने इस संबंध में एक रिट याचिका डाली है, जिसमें उन्होंने माँग की है कि उनकी गिरफ्तारी को अवैध करार दिया जाए, उन्हें इस अवैध गिरफ्तारी का मुआवजा मिले और जिसने उनके खिलाफ कार्रवाई की है उनपर एक्शन लिया जाए।

कुमार के खिलाफ दिल्ली राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट के आरोप हैं। मालीवाल ने पुलिस के बयान और अपने कई इंटरव्यू में बताया है कि कुमार ने सीएम आवास में उनसे साथ बदसलूकी की और उन्हें खूब मारा-पीटा।

मालीवाल के आरोपों के अनुसार, कुमार ने मालीवाल के साथ गाली-गलौच की। उन्हें इस तरह मारा की उनका सिर जाकर सेंटर टेबल से अड़ा। फिर उन्हें उठाया गया जिसमें उनके कुर्ते के बटन तक खुल गए। स्वाति बताती हैं कि इस घटना के दौरान वो खूब चिल्लाईं लेकिन कोई उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया।

इस मामले में फिलहाल विभव न्यायिक हिरासत में है। कल उनकी हिरासत कोर्ट ने तीन दिन के लिए और बढ़ा दी है। उन्होंने पहले तीस हजारी कोर्ट में बेल की माँग की थी। हालाँकि कोर्ट ने स्वाति मालीवाल और दिल्ली पुलिस का पक्ष सुनने के बाद उन्हें बेल देने से मना कर दिया था।

स्वाति इस सुनवाई के दौरान रोने भी लगी थीं। उन्होंने कोर्ट में कहा था कि अगर विभव को रिहाई दी गई तो उनकी जान के लिए और उनके परिवार के लिए वो खतरा हो सकता है।


केजरीवाल आरोपी बिभव की गिरफ़्तारी का असफल विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो उधर दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास से electronic devices जब्त


आज(मई 19) को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल अपने PA बिभव कुमार द्वारा एक महिला के साथ की गयी मारपीट के आरोप में  गिरफ्तार किये जाने पर उसके बचाव में बीजेपी मुख्य कार्यालय पर किया प्रदर्शन पूरी तरह से असफल हो गया। प्रदर्शनकारियों से अधिक मीडिया और पुलिस का जमावड़ा दिखाई दिया। केजरीवाल के कहने पर इतने भी कार्यकर्ता या समर्थक नहीं जुटे, जैसे अक्सर जमावड़ा देखा जाता था। अपने भाषण में अपने PA की गिरफ़्तारी किये जाने का विरोध तो किया लेकिन यह नहीं बताया कि उसकी गिरफ़्तारी किस संगीन आरोप में की गयी है?

पार्टी में भी स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट को लेकर बहुत मतभेद हैं। अब तो जनता में भी सुप्रीम कोर्ट की उस पीठ पर गुस्सा है जिन्होंने ने महिला विरोधी केजरीवाल को जमानत दी। केजरीवाल उस दरिंदे के बचाव में प्रदर्शन कर रहा है जिसने उस महिला की माहवारी की बात को भी नज़रअंदाज़ कर पेट के नीचे पैरों से वार किया। ये आदमी या इसकी पार्टी महिलाओं को क्या सुरक्षा देगी? मालीवाल पार्टी की पहली महिला नहीं, जिस पर जानवरों की तरह पैरों से मारा गया। इस हादसे ने कोली जैसे कई मुद्दे ताजा कर दिए। जिसका केजरीवाल पार्टी को भारी नुकसान हो सकता है। 

मई 18 को बिभव द्वारा पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले मुख्यमंत्री आवास में लगे CCTV से सारे सबूत नष्ट करने का भी आरोप लग गया है। सम्भव है अगर CCTV से सबूत नष्ट नहीं किये होते, अरविन्द और पत्नी सुनीता भी इस षड़यंत्र में कानून की लपेट में होते। इसने तो तय है कि बिना बॉस की आज्ञा के कोई PA अथवा कर्मचारी ऐसा नहीं कर सकता। उधर केजरीवाल प्रदर्शन कर रहे थे दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास से electronic devices अपने कब्जे के कर रही थी। 

प्रदर्शन के दौरान स्वाति मालीवाल ने कहा कि कुछ साल पहले 'दामिनी' के आरोपियों को सजा दिलवाने प्रदर्शन किया और आज आरोपी के बचाव में।

 

स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी के मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ सड़क पर मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी पहले ही इस मामले को बीजेपी द्वारा सीएम को फंसाने के लिए रची गई साजिश और स्वाति को इस साजिश का मोहरा करार दे चुकी है। अब सीएम ने भी इसके खिलाफ सड़क पर उतरने का ऐलान कर दिया है। शनिवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केजरीवाल ने ऐलान किया है कि वह रविवार दोपहर 12 बजे अपने सभी सांसदों, विधायकों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ डीडीयू मार्ग स्थित बीजेपी हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे। उन्होंने बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चुनौती दी है कि आपको जितने लोगों को गिरफ्तार करना है, कर लेना। सीएम खुद भी गिरफ्तारी दे सकते हैं। तय समय पर केजरीवाल आप दफ्तर से बीजेपी दफ्तर गए लेकिन उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिली और प्रदर्शन को वहीं रोकना पड़ा।

अरविंद केजरीवाल आम आदमी पार्टी के तमाम नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय से बीजेपी दफ्तर की ओर मार्च कर रहे हैं। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी भारी सुरक्षा का इंतजाम किया है।

केजरीवाल ने कहा, बीजेपी आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाहती है। आप को कुचलने का इरादा बनाया जा रहा है। इन लोगों ने इसके लिए ऑपरेशन झाड़ू शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। चुनाव के बाद हमारी पार्टी के बैंक अकाउंट खाली किए जाएंगे और हमारे दफ्तर को खाली कराया जाएगा। उनको लगता है कि वो इस तरह पार्टी को खत्म कर देंगे। लेकिन ये 140 करोड़ लोगों के सपने की पार्टी है।

 शराब नीति घोटाले को फर्जी बताया। उन्होंने कहा आज तक शराब घोटाले में एक रुपया भी निकला है। ये लोग कहते हैं 100 करोड़ का घोटाला हुआ, तो घोटाले का रुपया कहां उड़ गया। एक दम फर्जी मामले में इन लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाल रखा है।

इन्होंने मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और मुझे गिरफ्तार कर लिया। कल इन्होंने मेरे पीए को भी गिरफ्तार कर लिया। आज हम सभी बीजेपी ऑफिस जा रहे हैं, हमें एक साथ ही गिरफ्तार कर लो।

केजरीवाल ने कहा कि हम लोग यहां से बीजेपी दफ्तर तक जाएंगे। मैं आगे रहूंगा आप सब साथ रहना। जहां तक जाने देंगे हम जाएंगे, अगर रास्ते में रोकेंगे, तो वहीं सड़क पर बैठ जाएंगे। हम आधे घंटे बैठेंगे, अगर ये लोग हमें गिरफ्तार नहीं करते तो ये उनकी हार होगी।