Showing posts with label Delhi metro. Show all posts
Showing posts with label Delhi metro. Show all posts

दिल्ली मेट्रो : अश्लीलता की पराकाष्ठा ; सीट पर बैठ हस्तमैथुन करता दिखा युवक: ओरल सेक्स का भी Video वायरल

                                 मेट्रो में अश्लील हरकतें (तस्वीर साभार: वीडियो से लिए स्क्रीनशॉट)
सोशल मीडिया पर मेट्रो में रिकॉर्ड हुई दो आपत्तिजनक घटनाओं की वीडियोज वायरल हो रही हैं। एक वीडियो में खुलेआम एक आदमी को चलती मेट्रो में मास्टरबेशन करते देखा जा सकता है और दूसरी वीडियो में ओरल सेक्स हो रहा है। कथिततौर पर एक घटना दिल्ली की है। इन्हें IANS के असिस्टेंट एडिटर अतुल कृष्णन ने शेयर किया है।

अतुल ने लिखा, “ये सब हो क्या रहा है दिल्ली मेट्रो में। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए वरना ऐसी और वीडियोज देखने को मिलेंगी।”

हैरानी की बात यह है कि दोनों वीडियो चलती ट्रेन में रिकॉर्ड की गई हैं। पहली क्लिप में देख सकते हैं कि दो आदमी हैं और एक दूसरे के सामने झुककर ओरल सेक्स कर रहा है। बैकग्राउंड में सिर्फ ट्रेन का दरवाजा दिखाई दे रहा है इसलिए इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकती कि ये दिल्ली मेट्रो की है या कहीं और की।

दूसरे क्लिप में भी देख सकते हैं कि एक आदमी मेट्रो की सीट पर बैठ मोबाइल में देख रहा है और मास्टरबेट कर रहा है। पहले इनके बगल में एक लड़का-लड़की बैठे दिखते हैं। हालाँकि उसके बाद दोनों लड़का-लड़की चले जाते हैं और वो तब भी लगातार सेक्सुअल एक्टिविटी करता रहता है।

वीडियो देखकर पता चल रहा रहै कि सामने बैठे व्यक्ति ने इस वीडियो को बनाया है। साइड में बैठी महिला आदमी को देख घिन खा रही है और मेट्रो पर स्टेशन का नाम दिल्ली कैंट नजर आ रहा है।

ऑपइंडिया ने इन दिनों ही वीडियोज पर अतुल कृष्णन से बात की। उन्होंने बताया कि वो पहली वीडियो को लेकर पुष्टि नहीं कर सकते कि वो दिल्ली मेट्रो की है या नहीं। लेकिन दूसरी वीडियो को लेकर वो कहते हैं कि ये दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन की ही है।

इन वीडियोज के सामने आने के बाद DMRC ने कहा- “हम यात्रियों से मेट्रो में यात्रा करते समय जिम्मेदारी से व्यवहार करने का अनुरोध करते हैं। यदि अन्य यात्री इस तरह के आपत्तिजनक व्यवहार को देखते हैं तो उन्हें कॉरिडोर, स्टेशन, टाइम आदि का विवरण देते हुए तुरंत डीएमआरसी हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।”

इससे पहले ऐसा मामला इसी साल जनवरी के महीने में आया था। तब जाकिर नाम के आदमी को डीटीसी में महिला यात्री के सामने अश्लील हरकत करते पकड़ा गया था। मध्यप्रदेश में भी एक आदमी विश्वेश्वर महादेव मंदिर के आगे प्राइवेट पार्ट दिखाने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था। 2022 में एक गुरुग्राम का इंजीनियर भी दिल्ली मेट्रो में महिला के सामने ऐसी बेशर्मी करते पकड़ा दया था।

दिल्ली की सल्तनत मांग रही नए किस्म का ऑड-ईवन


दिल्ली सल्तनत इसलिए कहा जा रहा है कि लगता है की अरविन्द केजरीवाल की सरकार अकबर के दीन-ए-इलाही पर काम रही है, जिसे हिन्दू की मौत नज़र नहीं आती, लेकिन इनके गरीब, मजलूम, शांतिप्रिय की मौत होने पर दिल्ली से बाहर कहीं भी पहुँच जाते हैं, वोट और समर्थन हिन्दू का चाहिए। हिन्दू होने के नाते इनको मालूम है कि इसे मुफ्त की रेवड़ियां दे दो, पिटने के बावजूद जी-हजूरी करता रहेगा। दिल्ली में लाल कुआँ और पश्चिम दिल्ली में हिन्दू विरोधी दंगे होने पर दंगाइयों को बचाने में लगे हैं। आरोपियों पर देशद्रोही मुकदमा चलाने के लिए दिल्ली पुलिस को इजाजत देने में आनाकानी कर रहे हैं। मुस्लिम वोट बैंक का सवाल है भाई, कैसे जाने दूँ, कांग्रेस या किसी और के हाथ में।  
दिल्ली के विवादित मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सुर्खियों में बने रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। देश में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों की तरफ से तमाम तरह की सावधानियां बरती जा रही हैं। लेकिन केजरीवाल और उनकी सरकार इसमें भी मसखरी करने से बाज नहीं आ रही है। आपने देखा होगा कि दिल्ली में प्रदूषण खत्म करने को लेकर इन्हीं केजरीवाल साहब ने ऑड-ईवन का फॉर्मूला लागू किया था। लगता है अब कोरोना की रियायतों को लेकर भी वे ऑड-ईवन फार्मूले पर ही चल रहे हैं।
23 अगस्त यानि ऑड डे पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार से दिल्ली में मेट्रो चलाने की मांग कर डाली। उन्होंने कहा कि दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से मेट्रो चलाई जाए।
26 अगस्त यानि ईवन डे पर दिल्ली सरकार में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने मांग की कोविड को देखते हुए NEET/JEE की परीक्षा स्थगति कर दी जाए। और किसी अन्य तरीके से परीक्षा ली जाए।
देखिए जब मेट्रो चलाने की मांग करते हैं तो कोरोना का खौफ खत्म हो जाता है, लेकिन जब परीक्षा स्थगित करने की मांग करते हैं, इन्हें कोरोना वायरस का डर सताता है। यह वो दोगलापन है केजरीवाल की सरकार जो दिल्लीवालों को कदम-कदम पर देखने को मिल रहा है।

मेट्रो में सीनियर सिटीजन और छात्रों को राहत देने की तैयारी

मेट्रो में सीनियर सिटीजन और छात्रों को मिल सकती है राहत, किराए में छूट देने की तैयारी में सरकारएनसीआर में बढ़े हुए किराए के कारण मेट्रो के यात्रियों की संख्या में आई कमी को देखते हुए सरकार जल्द ही सीनियर सिटीजन और छात्रों को किराए में छूट दे सकती है। कहा जा रहा है कि शहरी विकास मंत्रालय इस छूट के लिए प्लान तैयार कर रहा है। अभी इसके लिए मंत्रालय को तकनीक आधारित सोल्युशन खोजने के लिए कहा गया है। जल्द ही सरकार इस मामले को किराया निर्धारित करने वाली समिति को भेजेगी इसके बाद मेट्रो में बुजुर्गों और छात्रों को मेट्रो किराए में छूट मिलेगी
सरकार के इस प्रयास से आभास हो गया है कि चुनाव की तैयारी शुरू हो गयी है। अब जनता को अपनी कारगुजारी पर पर्दा डालने के लिए, लॉलीपॉप बाँटने में सरकार व्यस्त हो गयी है। मेट्रो में यात्रियों की संख्या में कमी किराये में वृद्धि करते ही शुरू हो गयी थी, तब किसी को होश नहीं आया। परन्तु चुनाव सिर पर देख, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को छूट देने का प्रयास केवल जनता को भ्रमित करने वाला मायाजाल के समान है। जनता समझेगी, सरकार को जनता को होने वाली हर दिग्कत से अवगत है और उसका समाधान निकालने में दिन-रात व्यस्त रहती है।   
पिछले साल सितंबर माह में केंद्रीय शहरी और विकास मंत्रालय ने 5-12 किमी का किराया 20 रुपए से बढ़ाकर 30 रुपये और 12- 21 किमी के स्लैब का किराया 30 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपए किया था। सूत्रों का कहना है कि शहरी विकास मंत्रालय दोनों स्लैब में कटौती पर पुनर्विचार के लिए जल्द कह सकती है। इसके अलावा शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली मेट्रो ट्रेन में वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों के लिए किराये के लिए नई स्कीम भी ला सकती है
मालूम हो कि दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी के मामले में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) बोर्ड ने हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद मेट्रो किराए में वृद्धि लागू हो गई थी। दिल्ली मेट्रो के किराए में एक साल के भीतर यह दूसरी बढ़ोतरी है। बढ़े हुए किराये का पहला फेज़ लागू होने से पहले मेट्रो का न्यूनतम किराया आठ रुपये था, जो अब 10 रुपये हो गया है. जबकि अधिकतम किराया 30 रुपये होता था, जो मई में 50 रुपये किया गया और अब तीन अक्टूबर के बाद 60 रुपये हो गया है