Showing posts with label Shamima Begum. Show all posts
Showing posts with label Shamima Begum. Show all posts

पहले नरेंद्र मोदी को बदनाम किया, अब ISIS की 'जेहादी दुल्हन' शमीमा बेगम BBC के लिए बनी ‘महान काम करने वाली सेलेब्रिटी’

ब्रिटेन के लोगों के पैसे से चलने वाला प्रोपेगेंडा मीडिया संस्थान बीबीसी एक बार फिर विवादों में है। बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। मीडिया कंपनी ने गुजरात दंगों का सारा दोष प्रधानमंत्री मोदी पर मढ़ने की कोशिश की थी। यह विवाद अभी थमा भी नहीं था कि बीबीसी ने 7 फरवरी, 2023 की रात अपनी इच्छा से आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) में शामिल होने वाली शमीमा बेगम (Shamima Begum) की डॉक्यूमेंट्री प्रसारित कर दी।

क्या कारण है कि बीबीसी ने ISIS की हसीन दुल्हन शमीमा बेगम को निर्दोष साबित करने डॉक्यूमेंट्री बनाई? डॉक्यूमेंट्री प्रसारित करने से ब्रिटेन में ही बीबीसी की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगना शुरू हो गया है। जिस कारण अब ब्रिटेन में #boycott BBC ट्रेंड होने लगा है। सूत्रों की माने तो जब शमीमा बेगम ISIS कैंप से बाहर आई थी, तब 'ISIS की हसीन दुल्हन' के नाम से चर्चित हुई थी और ब्रिटेन सरकार ने इसे वापस लेने से इंकार करने के कारण सीरिया के शरणार्थी कैंप में रह रही है। साल 2015 में अपने दो साथियों से साथ शमीमा आईएसआईएस में शामिल हो गई थी। इसने आतंकी कैंप में जाने पर किसी तरह का अफ़सोस नहीं था। 

बीबीसी ने अपने एजेंडे के तहत इस आतंकवादी महिला को किसी सेलिब्रिटी की तरह दिखाने की कोशिश की है, मानो आईएसआईएस में शामिल होकर उसने कोई महान काम किया था। बीबीसी की इस हरकत को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है और इसे देखने वाले कई लोग अब दोबारा बीबीसी का लाइसेंस नहीं लेने की बात कह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में टीवी पर बीबीसी के कार्यक्रम को देखने के लिए सालाना कुछ निश्चित राशि का भुगतान करना होता है।

एक यूजर ने शो प्रसारित होने से पहले ट्वीट कर कहा, “शमीमा बेगम की कहानी बीबीसी पर रात 9 बजे… मैं उस गंदगी के ढेर को नहीं देख पाऊँगी। जब वह वहाँ गई तो उसे पता था कि वह क्या कर रही है। चकित हूँ कि बीबीसी इसे एयरटाइम दे रहा है।”

The Shamima Begum Story on @BBC2 at 9pm…I for one wont be watching that pile of shit 😡She knew what she was doing when she signed up for it!! Astounded the BBC are giving it airtime 🤦🏻‍♀️ #BBC2 #wasteofmytvlicence #shamimabegum

— MrsAhmed 💋 (@Samahmed1973) February 7, 2023

एक और यूजर ने कहा, “बीबीसी ने शमीमा बेगम को ‘कमजोर युवा लड़की’ के रूप में दिखाया है। एक म्यूजिक ट्रैक, मूडी शॉट्स, कैमरे के लिए आँसू को खूबसूरती से गिरते दिखाया गया है। इससे बेहतर होता उन्हें उसके आईएसआईएस साथियों द्वारा मारे गए और प्रताड़ित लोगों के परिवारों में से कुछ को दिखाना चाहिए था?”

वहीं शमीमा बेगम ने BBC को बताया, “मैं ISIS के साथ प्यार में थी और इसमें शामिल होने के लिए बेताब थी। मैंने गैटविक से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी, जहाँ एक ISIS हैंडलर बस के साथ मेरा इंतजार कर रहा था। जब मैं देश से भागी थी, तो मुझे आतंकवादी समूह से जुड़े ‘अत्याचारों’ के बारे में नहीं पता था।”

अवलोकन करें:-

सीरिया जाकर ISIS में शामिल होने वाली जिहादी शमीमा बेगम से नागरिकता छीनेगा ब्रिटेन

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
सीरिया जाकर ISIS में शामिल होने वाली जिहादी शमीमा बेगम से नागरिकता छीनेगा ब्रिटेन
सीरिया जाकर आईएसआईएस में शामिल होने वाली 19 साल की शमीमा बेगम से ब्रिटेन नागरिकता वापस लेगा। ये जानकारी शमीमा बेगम ....

ISIS की ‘जिहादी दुल्हन’ शमीमा बेगम बिना बुर्के के आई नजर, ब्रिटेन के लोगों से माँगी माफी

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
ISIS की ‘जिहादी दुल्हन’ शमीमा बेगम बिना बुर्के के आई नजर, ब्रिटेन के लोगों से माँगी माफी

उसने कहा कि आईएसआईएस के भयानक वीडियो देखने के बाद भी उसने अपना विचार नहीं बदला था। उसने कहा कि वह ब्रिटेन लौटना चाहती है और अपनी ब्रिटिश नागरिकता छीनने के फैसले के खिलाफ अपील की है। बेगम ने कहा, “मैं उत्तरी सीरिया में एक शरणार्थी शिविर में रह रही हूँ। यह ‘जेल से भी बदतर’ है।  मैं अंदर ही अंदर खुद से नफरत करती हूँ… कम से कम जेल की सजा के बारे में आप जानते हैं कि इसका अंत होने वाला है।’ लेकिन यहाँ, आप नहीं जानते कि इसका अंत होने वाला है या नहीं।”

ISIS दुल्हन शमीमा बेगम, जिसके लिए बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री फांसी की सजा चाहते हैं

कौन है ISIS दुल्हन शमीमा बेगम, जिसके लिए बांग्‍लादेश के विदेश मंत्री फांसी की सजा चाहते हैं
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
बांग्लादेश के विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि ब्रिटेन से भाग गई आईएसआईएस की सदस्य दुल्हन शमीमा बेगम यदि बांग्लादेश आती है तो उसे आतंकवाद का समर्थन करने के जुर्म में फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा। मंत्री अब्दुल मोमेन ने कहा कि बेथनल ग्रीन से भागकर सीरिया चली गयी और अब सीरिया में अल होल मरूभूमि शरणार्थी शिविर में रह रही 19 वर्षीय बेगम को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी, क्योंकि बांग्लादेश आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करता है।
बेगम तीन स्कूली लड़कियों में से थी, जो 2015 में आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए बेथनल ग्रीन से चली गई और मार्च में सीरिया के एक शरणार्थी शिविर में नजर आईं. ब्रिटेन के गृह मंत्री साजिद जाविद ने बेगम (अब 19 साल की) की ब्रिटिश नागरिकता फरवरी में छीन ली। मोमेन ने ब्रिटिश आईटीवी न्यूज से कहा, ‘हमारा शमीमा बेगम से कोई लेना-देना नहीं है। वह बांग्लादेशी नागरिक नहीं है। उसने कभी बांग्लादेश की नागरिकता के लिए आवेदन नहीं दिया। वह ब्रिटेन में जन्मी और उसकी मां ब्रिटिश है।’
उन्होंने कहा, ‘यदि कोई आतंकवाद में संलिप्त पाया जाता है तो हमारे यहां सीधा नियम है, मृत्युदंड। कुछ और नहीं। उसे जेल में डाला जाएगा और तत्काल उसे फांसी पर चढ़ा दिया जाएगा।' उन्होंने कहा कि लेकिन उन्हें उदासी होगी कि यदि बेगम को बिना किसी राष्ट्रीयता के छोड़ दिया जाता है। इस्लामिक स्टेट से जुड़ने के लिए महज 15 साल की उम्र में भाग गई बेगम के बारे में माना जाता है कि वह अपने माता-पिता की विरासत के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकता की हकदार है।
अवलोकन करें:-

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
सीरिया जाकर आईएसआईएस में शामिल होने वाली 19 साल की शमीमा बेगम से ब्रिटेन नागरिकता वापस लेगा। ये जानकारी शमीमा बेगम ....

इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के चंगुल से आजाद हुई यजीदी लड़की ने अपनी आपबीती सुनायी तो लोगों के रोंगटे सिहर उठे। ...
बेगम फरवरी, 2015 में आईएसआईए से जुड़ने के लिए भाग गई थी और उसने डच आईएसआईएस रंगरूट यागो रीडजिक से शादी की थी। सीरिया में कुर्दिश हिरासत केंद्र में रह रहा, रीडजिक ने कहा है कि वह चाहता है कि उसकी बीवी और बच्चे को नीदरलैंड लौटने दिया जाए। लेकिन नीदरलैंड्स और बांग्लादेश इससे इनकार कर चुके हैं कि बेगम को उनमें से किसी के यहां प्रवेश का अधिकार होगा।
जबकि भारत में कुर्सी के भूखे नेता अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए आधी रात को कोर्ट खुलवाने वकीलों को खरीद देश की जनता और कोर्ट को गुमराह करने में व्यस्त हो जाते हैं। आतंकवादियों को बेगुनाह और बेगुनाह हिन्दू साधु-संत और साध्वियों को गुनाहगार सिद्ध करने में अपनी शान समझते हैं। श्रीलंका में 12 आतंकवादियों को फाँसी लगा दी जाती है, किसी ने सरकार का विरोध नहीं किया। भारत में कुर्सी के भूखे नेता वास्तविकता से लड़ने के लिए क्या विदेशी नेताओं से शिक्षा लेने का कष्ट करेंगे?