Showing posts with label documentary. Show all posts
Showing posts with label documentary. Show all posts

सेक्स गॉड की दी हुई सबसे खूबसूरत चीज, LGBT का स्वागत करें कैथोलिक चर्च: पोप फ्रांसिस

पोप फ्रांसिस  (फोटो साभार: WION)
ईसाइयों के गुरु पोप फ्रांसिस ने कहा है कि ईश्वर द्वारा मनुष्यों को दी गई सबसे खूबसूरत चीज सेक्स है। इसके अलावा उन्होंने हस्तमैथुन, चर्च में LGBT को अधिकार, पॉर्न इंडस्ट्री, गर्भपात और यौन शोषण समेत कई अन्य मुद्दों पर बात की है।

दरअसल, बुधवार (5 अप्रैल 2023) को डिज्नी प्लस प्रोडक्शन ने ‘द पोप आंसर्स’ (The Pope Answers) डॉक्यूमेंट्री रिलीज की है। यह डॉक्यूमेंट्री 20 साल की उम्र के 10 युवाओं के साथ हुई बातचीत पर आधारित है। इन युवाओं ने साल 2022 में पोप फ्रांसिस से कई मुद्दों पर सवाल किए थे।

इस बातचीत में पोप ने सेक्स को लेकर कहा है, “सेक्स गॉड द्वारा मनुष्य को दी गई खूबसूरत चीजों में से एक है।”

मास्टरबेशन यानि हस्तमैथुन को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए पोप ने कहा है कि खुद को सेक्शुअली यानी यौन रूप से व्यक्त करना एक समृद्धि है। इसलिए जो चीज आपको असल यौन अभिव्यक्ति से दूर करती है। वह इस समृद्धि को कम कर सकती है।

LGBT या थर्ड जेंडर को लेकर बात करते हुए पोप फ्रांसिस ने कहा है, “कैथोलिक चर्च को ऐसे लोगों का स्वागत करना चाहिए। सभी व्यक्ति ईश्वर की संतान हैं। ईश्वर किसी को भी अस्वीकार नहीं करता। ईश्वर एक पिता है। मेरे पास किसी को चर्च से निकालने का कोई अधिकार नहीं है।”

वहीं, गर्भपात को लेकर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि चर्च के पादरियों को गर्भपात कराने वाली महिलाओं के प्रति दयालु होना चाहिए। लेकिन गर्भपात एक ऐसी प्रथा है जिसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

डिज्नी प्लस की डॉक्यूमेंट्री ‘द पोप आंसर’ में पोप फ्रांसिस द्वारा की गई इस बातचीत को दुनिया के सबसे बड़े चर्च ‘वैटिकन चर्च’ के आधिकारिक अखबार L’Osservatore Romano में भी प्रकाशित किया गया। अखबार ने पोप फ्रांसिस की इस बातचीत को ‘खुली और ईमानदार बातचीत’ कहा है।

पादरियों के ‘सेक्स पर प्रतिबंध’ के नियम अस्थाई: पोप फ्रांसिस

इससे पहले पोप फ्रांसिस ने पादरियों के लिए बनाए गए नियम ‘सेक्स पर प्रतिबंध’ को अस्थाई बताया था। उन्होंने कहा था कि पादरियों को शादी करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। पोप ने कहा था कि पादरियों को सेक्स करने से रोकने वाले चर्च के पुराने हो चले नियमों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने उन्होंने चर्चों से भी नियमों में बदलाव की चर्चा का स्वागत करने की अपील की थी।

 

‘BBC ने मोदी के बारे में बढ़ा-चढ़ा कर पेश किया, ये स्तरहीन पत्रकारिता’: बॉब ब्लैकमैन, ब्रिटिश सांसद, कहा – ठीक से नहीं किया रिसर्च


बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन) ब्रिटेन और पश्चिमी देशों के एजेंडे को आगे बढ़ाती है। पश्चिमी देशों का एजेंडा है भारत की प्रगति में अवरोध पैदा करना। यह इस बात से जाहिर होती है कि बीबीसी कभी भी भारत के संदर्भ में आतंकियों को आतंकवादी नहीं कहता बल्कि चरमपंथी कहता है। इसी एजेंडे के तहत गुड आतंकवाद और बैड आतंकवाद जैसे शब्द गढ़े गए। पश्चिमी देशों और पाकिस्तान में होने वाली आतंकी घटनाएं बैड आतंकवाद पुकारे जाते। परंतु भारत में होने वाले आतंकवाद को गुड आतंकवाद कहा जाता है। 

बीबीसी लगातार हिंदूफोबिक एजेंडे के तहत अपनी खबरें प्रकाशित व प्रसारित करता रहा है। बीबीसी हिंदुओं को असहिष्णु और चरमपंथी के रूप में प्रचारित करता है। सवाल यह हहै कि जिस देश ने सताए हुए पारसियों, यहूदियों, तिब्बतियों, बहाइयों और कई अन्य लोगों को आश्रय दिया है, उसे असहिष्णु कैसे कहा जा सकता है। बीबीसी का दोहरा चरित्र तब उजागर हो जाता है जब कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादी घटनाएं होती हैं तो वह वहां आतंकवादी को आतंकवादी नहीं कहता वह चरमपंथी कहता है।

बीबीसी के इसी हिंदू विरोधी एजेंडे की वजह से सितंबर 2022 में लीसेस्टर में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच झड़प भी हुआ। इसके खिलाफ ब्रिटेन में रह रहे हिंदूओं ने लामबंद होकर प्रदर्शन भी किया। दर्जनों ब्रिटिश हिंदू संगठनों ने बीबीसी के हिंदू विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देने और हिंदूफोबिक होने के खिलाफ यहां पोर्टलैंड के बीबीसी हाउस के सामने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए ब्रिटेन में हिंदुओं ने ट्विटर पर अभियान शुरू किया था।

ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन (UK MP Bob Blackman) ने बीबीसी (BBC) की प्रोपेगेंडा डॉक्यूमेंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। ब्लैकमैन ने मंगलवार (14 फरवरी, 2023) को कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री में तथ्यों को पूरी तरह से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है।

ब्रिटिश सांसद ने News18 से बात करते हुए कहा, “बीबीसी ब्रिटिश सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। पीएम मोदी को लेकर ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ शीर्षक से दो पार्ट में बनाई गई डॉक्यूमेंट्री स्तरहीन पत्रकारिता का परिणाम है। इस पर उचित शोध नहीं किया गया है। ये पूरी तरह से अनुचित है।”

इससे पहले कश्मीरी पंडितों के नरसंहार के 33 वर्ष पूरे होने पर 27 जनवरी, 2023 को ट्वीट कर हैरो ईस्ट के कंजरवेटिव सांसद बॉब ब्लैकमैन ने उन पर (कश्मीरी पंडितों) हुए अत्याचार के बारे में अपने देश के लोगों को शिक्षित करने की कसम खाई थी। उन्होंने कहा था कि घाटी में 1990 में कश्मीरी पंडितों का नरसंहार हुआ, जिसके कारण उन्हें अपने घरों को छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

बीबीसी की विवादित डॉक्यूमेंट्री पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गृहमंत्री ने कहा, “हजारों साजिशें सच्चाई को नुकसान नहीं पहुँचा सकतीं। सच्चाई सूरज की तरह चमकता है। साल 2002 से लेकर अब तक वे लोग नरेंद्र मोदी के खिलाफ ऐसा कर रहे हैं। हर बार हम मजबूत और सच्चाई के साथ लोगों के बीच अधिक लोकप्रियता हासिल करके उभरे हैं।”

बीबीसी ने ‘इंडिया : द मोदी क्वेश्चन’ शीर्षक से दो पार्ट में बनाई गई विवादित डॉक्यूमेंट्री सीरीज में गुजरात दंगों को लेकर नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री के कार्यकाल पर हमला किया है। इसको लेकर केंद्र सरकार ने ट्विटर और यूट्यूब से डॉक्यूमेंट्री से संबंधित लिंक हटाने का आदेश जारी किया था। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब वीडियो के लिंक वाले 50 से ज्यादा ट्वीट्स को ब्लॉक किया गया था। विदेश मंत्रालय ने इसे भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने की कोशिश करार दिया था।

इस डॉक्यूमेंट्री में गोधरा कांड में इस्लामवादियों की भूमिका पर पर्दा डालने की कोशिश की गई है। गोधरा कांड में 59 हिंदू मारे गए थे। यही नहीं, BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और जेएनयू (JNU) में काफी बवाल भी हुआ था।

पहले नरेंद्र मोदी को बदनाम किया, अब ISIS की 'जेहादी दुल्हन' शमीमा बेगम BBC के लिए बनी ‘महान काम करने वाली सेलेब्रिटी’

ब्रिटेन के लोगों के पैसे से चलने वाला प्रोपेगेंडा मीडिया संस्थान बीबीसी एक बार फिर विवादों में है। बीबीसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। मीडिया कंपनी ने गुजरात दंगों का सारा दोष प्रधानमंत्री मोदी पर मढ़ने की कोशिश की थी। यह विवाद अभी थमा भी नहीं था कि बीबीसी ने 7 फरवरी, 2023 की रात अपनी इच्छा से आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (ISIS) में शामिल होने वाली शमीमा बेगम (Shamima Begum) की डॉक्यूमेंट्री प्रसारित कर दी।

क्या कारण है कि बीबीसी ने ISIS की हसीन दुल्हन शमीमा बेगम को निर्दोष साबित करने डॉक्यूमेंट्री बनाई? डॉक्यूमेंट्री प्रसारित करने से ब्रिटेन में ही बीबीसी की विश्वसनीयता पर प्रश्नचिन्ह लगना शुरू हो गया है। जिस कारण अब ब्रिटेन में #boycott BBC ट्रेंड होने लगा है। सूत्रों की माने तो जब शमीमा बेगम ISIS कैंप से बाहर आई थी, तब 'ISIS की हसीन दुल्हन' के नाम से चर्चित हुई थी और ब्रिटेन सरकार ने इसे वापस लेने से इंकार करने के कारण सीरिया के शरणार्थी कैंप में रह रही है। साल 2015 में अपने दो साथियों से साथ शमीमा आईएसआईएस में शामिल हो गई थी। इसने आतंकी कैंप में जाने पर किसी तरह का अफ़सोस नहीं था। 

बीबीसी ने अपने एजेंडे के तहत इस आतंकवादी महिला को किसी सेलिब्रिटी की तरह दिखाने की कोशिश की है, मानो आईएसआईएस में शामिल होकर उसने कोई महान काम किया था। बीबीसी की इस हरकत को लोगों ने बिल्कुल भी पसंद नहीं किया है और इसे देखने वाले कई लोग अब दोबारा बीबीसी का लाइसेंस नहीं लेने की बात कह रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में टीवी पर बीबीसी के कार्यक्रम को देखने के लिए सालाना कुछ निश्चित राशि का भुगतान करना होता है।

एक यूजर ने शो प्रसारित होने से पहले ट्वीट कर कहा, “शमीमा बेगम की कहानी बीबीसी पर रात 9 बजे… मैं उस गंदगी के ढेर को नहीं देख पाऊँगी। जब वह वहाँ गई तो उसे पता था कि वह क्या कर रही है। चकित हूँ कि बीबीसी इसे एयरटाइम दे रहा है।”

The Shamima Begum Story on @BBC2 at 9pm…I for one wont be watching that pile of shit 😡She knew what she was doing when she signed up for it!! Astounded the BBC are giving it airtime 🤦🏻‍♀️ #BBC2 #wasteofmytvlicence #shamimabegum

— MrsAhmed 💋 (@Samahmed1973) February 7, 2023

एक और यूजर ने कहा, “बीबीसी ने शमीमा बेगम को ‘कमजोर युवा लड़की’ के रूप में दिखाया है। एक म्यूजिक ट्रैक, मूडी शॉट्स, कैमरे के लिए आँसू को खूबसूरती से गिरते दिखाया गया है। इससे बेहतर होता उन्हें उसके आईएसआईएस साथियों द्वारा मारे गए और प्रताड़ित लोगों के परिवारों में से कुछ को दिखाना चाहिए था?”

वहीं शमीमा बेगम ने BBC को बताया, “मैं ISIS के साथ प्यार में थी और इसमें शामिल होने के लिए बेताब थी। मैंने गैटविक से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी, जहाँ एक ISIS हैंडलर बस के साथ मेरा इंतजार कर रहा था। जब मैं देश से भागी थी, तो मुझे आतंकवादी समूह से जुड़े ‘अत्याचारों’ के बारे में नहीं पता था।”

अवलोकन करें:-

सीरिया जाकर ISIS में शामिल होने वाली जिहादी शमीमा बेगम से नागरिकता छीनेगा ब्रिटेन

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
सीरिया जाकर ISIS में शामिल होने वाली जिहादी शमीमा बेगम से नागरिकता छीनेगा ब्रिटेन
सीरिया जाकर आईएसआईएस में शामिल होने वाली 19 साल की शमीमा बेगम से ब्रिटेन नागरिकता वापस लेगा। ये जानकारी शमीमा बेगम ....

ISIS की ‘जिहादी दुल्हन’ शमीमा बेगम बिना बुर्के के आई नजर, ब्रिटेन के लोगों से माँगी माफी

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
ISIS की ‘जिहादी दुल्हन’ शमीमा बेगम बिना बुर्के के आई नजर, ब्रिटेन के लोगों से माँगी माफी

उसने कहा कि आईएसआईएस के भयानक वीडियो देखने के बाद भी उसने अपना विचार नहीं बदला था। उसने कहा कि वह ब्रिटेन लौटना चाहती है और अपनी ब्रिटिश नागरिकता छीनने के फैसले के खिलाफ अपील की है। बेगम ने कहा, “मैं उत्तरी सीरिया में एक शरणार्थी शिविर में रह रही हूँ। यह ‘जेल से भी बदतर’ है।  मैं अंदर ही अंदर खुद से नफरत करती हूँ… कम से कम जेल की सजा के बारे में आप जानते हैं कि इसका अंत होने वाला है।’ लेकिन यहाँ, आप नहीं जानते कि इसका अंत होने वाला है या नहीं।”

हिटलर को भाता था सेक्स के दौरान मुँह पर महिलाओं का पेशाब करना: नए डॉक्यूमेंट्री से खुलासा

जर्मनी के तानाशाह एडोल्फ हिटलर पर ‘Hitler’s Secret Sex Life’ नाम से एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज हुई है। ये डॉक्यूमेंट्री हिटलर के यौन मनोविज्ञान पर प्रकाश डालती है। इसमें उन दावों की पड़ताल है जिनमें हिटलर को पोर्न एडिक्ट बताया गया और कहा गया कि वह चुपके से दूसरों को संभोग करता देख आनंद पाता था।

इस डॉक्यूमेंट्री, जिसे स्काई हिस्ट्री पर मई 2 को रिलीज किया गया, इसमें बताया गया है कि हिटलर को सेक्स के दौरान उसके ऊपर पेशाब करने वाली महिलाएँ पसंद थीं और उसके संबंध अपनी भतीजी से भी थे। इन सबके अलावा वह सेक्स के दौरान चाहता था कि महिलाएँ उसे मुक्का मारें। फिर वह ऐसी स्थिति (शारीरिक या मानसिक पीड़ा पाकर खुद सुख लेना) का आनंद लेता था।

डॉक्यूमेंट्री कहती है कि हिटलर के बारे में दावे हैं कि वह इच्छाओं पर संयम रखने वाला, वेश्यावृत्ति के ख़िलाफ़ बोलने वाला और कम कामुक मर्दों को कमजोर और दयनीय बताता था। वह वेश्याओं और स्ट्रिपर्स को प्राइवेट कार्यक्रमों में निमंत्रण देता था। कथित तौर पर नाजी के आधिकारिक फोटोग्राफर हेनरिक हॉफमैन को अश्लील फिल्में सप्लाई करने का काम दिया गया था, जिन्हें हिटलर रात के अँधेरे में देखता था। 

भतीजी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

डॉक्यूमेंट्री कहती है कि हिटलर के अपनी भतीजी गेली रॉबल (Geli Raubal) से संबंध थे, जो बाद में जर्मनी के मुनिक में मृत पाई गई। फिल्म में दिखाया गया है कि गेली के साथ हिटलर ने यौन संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की। संबंध लगभग 6 साल चला। फिर 1931 में वह मृत मिली जिसके बाद इस बात ने तूल पकड़ लिया कि हिटलर ने ही उसे मारा।

द सन पर प्रकाशित खबर के अनुसार, हिटलर अपनी भतीजी से कई घटिया चीजें करने को कहता था। जैसे वह उसे नंगा करता, अपने मुँह पर बैठाता और उत्तेजित होने के बाद वह उसे अपने मुँह पर पेशाब करने को कहता था। गेली ने ऐसी हरकतों को बेहद घिनौना कहा था।

डॉक्यूमेंट्री में एक और किस्से का जिक्र है जहाँ हिटलर के साथ सेक्सुअली एक्टिव होने के बाद अभिनेत्री रेनेटा मुलर की मृत्यु हो गई थी। एक्ट्रेस ने भी बताया था कि हिटलर उनसे उसे मारने को कहता था। मुलेर ने कथित तौर पर फिल्म निर्देशक अल्फ्रेड जेसलर को कहा था कि वह हिटलर को लगातार मारती थी, क्योंकि वह खुद ही जमीन पर लेटकर उसे ऐसा करने को कहता था।

इसके अलावा इसमें उन अफवाहों पर भी प्रकाश डाला गया है जिसमें हिटलर अपनी 13 साल की प्रेमिका इवा ब्रॉन के साथ सेक्स नहीं कर पाया था। इवा की गायनाकोलॉजिस्ट ने कथित तौर पर दावा किया था कि उसकी योनि इतनी कसी हुई थी कि सेक्स उसके लिए बेहद पीड़ादायक होता। वहीं उसकी हेयर ड्रेसर ने दावा किया था कि उन्हें इवा ने खुद बताया कि हिटलर ने कभी उसके साथ सेक्स नहीं किया।