Showing posts with label Telangana encounter. Show all posts
Showing posts with label Telangana encounter. Show all posts

हैदराबाद गैंगरेप :कपड़ों पर पाए गए सेमिनल मारे गए 4 दरिंदों के: DNA रिपोर्ट से पुष्टि

प्रीति रेड्डीहैदराबाद के चत्तनपल्ली में फ्लाइओवर के नीचे मिली जली हुई लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बेरहमी से जलाई गई उस लाश के डीएनए वेटनरी डॉक्टर के परिवार के सदस्यों से मैच कर गए हैं। इसके साथ ही वेटनरी डॉक्टर के शव के डीएनए जांच में ये भी पाया गया कि घटनास्थल पर पाए गए सीमेन के धब्बे उन चारों आरोपियों में से दो से मिलते जुलते हैं।
27 नवंबर को हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर में एक युवती का अधजला शव बरामद हुआ था। उस शव की पहचान प्रीति रेड्डी के तौर पर हुई थी। प्रीति रेड्डी की गैंगरेप के बाद हत्या की गई और फिर लाश को जला दिया गया था। इस मामले में मोहम्मद पाशा, नवीन, चिंताकुंता केशावुलु और शिवा को गिरफ्तार किया गया था।
HYDERABAD GANGRAPE MURDER
आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर लोग इन्हें जल्द से जल्द सजा दिलवाने की माँग कर रहे थे। घटना के 9 दिन के भीतर ही खबर आई कि हैदराबाद पुलिस ने इनका एनकाउंटर कर दिया है। आरोपितों को पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने ले गई थी। वहाँ पुलिस का हथियार छीन आरोपितों ने भागने की कोशिश की और पुलिस कार्रवाई में मारे गए। सुप्रीम कोर्ट ने इस एनकाउंटर की जाँच के लिए तीन सदस्यीय आयोग का गठन किया है।
ये दो आरोपी वहीं हैं जिन्हें अन्य दो आरोपियों के साथ पुलिस ने एक एनकाउंटर में मार गिराया था। चारों आरोपियों मोहम्मद आरिफ, जे शिवा, जे नवीन और चेन्नाकेशवुलु के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद 6 दिसंबर को सैइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने कहा था कि पुलिस ने आरोपियों के डीएनए सैंपल ले लिए हैं।
उन्होंने कहा था कि आरोपियों के डीएनए सैंपल ये साबित करेंगे कि वेटनरी डॉक्टर के साथ गैंगरेप और मर्डर में उन्हीं का हाथ था। इसके साथ ही ये डीएनए सैंपल तेलंगाना और पड़ोसी राज्यों में हुए अन्य अपराधों के जांच में भी अहम खुलासे करेगा।
आरोपियों के डीएनए सैंपल और वेटनरी डॉक्टर के डीएनए सैंपल को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया था जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के शरीर के उपरी हिस्से के जले हुए बोन को डीएनए जांच के लिए भेजा गया था। पीड़िता का डीएनए उसके परिवार के सदस्यों से मैच हो गया। 
पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक डीएनए रिपोर्ट और घटनास्थल पर पाए गए सबूतों जैसे पीड़िता के चप्पल, जूलरी और कपड़ों से इस बात की पुष्टि हो गई कि जली हुई बॉडी दिशा की ही है।
फोरेंसिक एक्सपर्ट ने घटनास्थल से पाए गए पीड़िता के कपड़ों और स्कार्फ से सीमेन के जो दाग पाए गए उसकी भी जांच की गई जो आरोपियों के डीएनए से मेल खाती है। पुलिस के मुताबिक अन्य लैब में कराई जा रही जांच के रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है।  

‘ऊपर’ से अनुमति के बिना कुछ नहीं, एनकाउंटर का क्रेडिट CM को: तेलंगाना के मंत्री, तलसानी श्रीनिवास यादव

तलसानी श्रीनिवास यादव
हैदराबाद में महिला वेटनरी डॉक्टर से गैंगरेप के बाद हत्या करने के सभी आरोपितों को तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार (दिसंबर 6, 2019) को एनकाउंटर में मार गिराया था। इस एनकाउंटर को लेकर भले ही कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हों, लेकिन तेलंगाना के मंत्री ने इसे जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इस तरह के क्रूर अपराध को अंजाम देता है, उसके दिमाग में अब इस तरह के एनकाउंटर का डर हो सकता है। मंत्री ने कहा कि यह एक तरह का संदेश है। उन्होंने कहा कि अगर आपका आचरण गलत है, तो आप किसी भी अदालती मुकदमे, जेल की सजा या बाद की जमानत का लाभ नहीं उठा सकेंगे, क्योंकि हम ऐसा होने ही नहीं देंगे। इस एनकाउंटर के माध्यम से हम संदेश देना चाहते हैं कि जो कोई भी क्रूर और गलत है, उसका एनकाउंटर होगा।
राज्य के पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने द संडे एक्सप्रेस से बात करते हुए पहली बार इस एनकाउंटर में सरकार की कथित भूमिका पर बोला। उन्होंने कहा कि यह एनकाउंटर पूरे देश के लिए संदेश है। आगे उन्होंने कहा कि सरकार पर तत्काल कार्रवाई के लिए दबाव था। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था पर संदेह जाहिर करते हुए कहा कि अगर अदालती प्रक्रिया से न्याय होता तो इसमें काफी लंबा समय लगता। उनका कहना है कि भारतीय न्यायिक प्रक्रिया लंंबे समय तक चलती है।
एनकाउंटर को लेकर उन्होंने कहा, “इसका क्रेडिट मुख्यमंत्री को जाता है।” उन्होंने संडे एक्सप्रेस को बताया कि क्राइम सीन को रिक्रिएट करना और फिर एनकाउंटर करना ‘ऊपर’ से अनुमति के बिना नहीं हुई होगी। यह पूछे जाने पर कि क्या शीर्ष नेतृत्व की जानकारी के बिना एनकाउंटर हो सकता है, तो उन्होंने कहा कि 100% क्राइम सीन को रिक्रिएट करना ‘ऊपर’ के निर्देश से हुआ। उन्होंने कहा कि तेलंगाना राज्य तत्काल कार्रवाई करने में बहुत तेज है।
आगे यह पूछे जाने पर कि क्या यह कहा जा सकता है कि एनकाउंटर के लिए सीएम की अनुमति थी, उन्होंने कहा, “अनुमति नहीं, लेकिन जब पुलिस को कार्रवाई करनी है, तो हम क्या कर सकते हैं? अनुमति नहीं थी, लेकिन तत्काल कार्रवाई के लिए दबाव था।” बलात्कार के आरोपितों के एनकाउंटर हत्या के बारे में बात करते हुए वह कहते हैं, “मैं बहुत खुश हूँ। पूरे भारत में लोग खुश हैं। मैं इस मंत्रिमंडल का हिस्सा बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।” उन्होंने कहा कि यह पूरे भारत के लिए एक संदेश है। 
तलसानी श्रीनिवास यादव ने आगे कहा कि 16 दिसंबर को दिल्ली में हुए सामूहिक बलात्कार के सात साल हो चुके हैं। लेकिन आज तक इस मामले में कुछ नहीं हुआ है। यह केस भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के लिए एक महत्वपूर्ण मामला था। इससे यह संदेश जाता है कि देश में कोई कानून-व्यवस्था नहीं है। लोग जेल जाते हैं, बाहर आते हैं और फिर से अपराध करने का मौका मिलता है। भारत में यही हालत है। इसलिए इस मामले में यह (एनकाउंटर) पूरे भारत में एक मजबूत संदेश है।
यह पूछे जाने पर कि क्या इस दबाव ने सरकार को मजबूर किया, उन्होंने कहा, “हाँ, हाँ, यह पूरे भारत से महसूस किया गया था। यह घटना सभी के लिए एक झटका थी। तेलंगाना पुलिस बहुत मजबूत है। पूरे भारत में हैदराबाद पुलिस बहुत मजबूत है।” तेलंगाना मंत्री ने बताया कि कैसे बसपा प्रमुख मायावती और दिल्ली सामूहिक बलात्कार पीड़िता निर्भया की माँ ने एनकाउंटर के बाद तेलंगाना सरकार की प्रशंसा की थी। उन्होंने कहा, “कल, पूरे भारत में यह एकमात्र राष्ट्रीय समाचार था।”
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
राज्य के पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव हैदराबाद से आर.बी.एल. निगम, वरिष्ठ पत्रकार हैदराबाद में एनकाउंटर मे....

वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सहित मानवाधिकार समूहों द्वारा उठाई गई चिंताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “ऐसे लोग (कुछ भी) कह सकते हैं। (पीड़ित के) परिवार के बारे में क्या? वे उन्हें क्या बोलेंगे?” यादव ने इस बात पर भी संदेह व्यक्त किया कि अगर न्यायिक प्रक्रिया से चारों आरोपित गुजरे होते तो क्या न्याय मिलता? उन्होंने कहा, “इसका कोई अंत नहीं होगा। भारतीय कानून, भारतीय न्यायिक प्रक्रिया… हमेशा के लिए चलेगी। पूरे भारत के लोग जानते हैं कि भारतीय न्यायपालिका में बहुत देरी होती है, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यहाँ तक कि निर्भया की माँ ने भी इस पर नाराजगी जताई। यही है भारतीय कानून है। अभी इसमें काफी बदलाव की आवश्यकता है। लोगों को इसके बारे में सोचना होगा।”

तेलंगाना एनकाउंटर: NHRC ने भेजा नोटिस, साइबराबाद के पुलिस कमीशनर BC सज्जनार ने कहा हम देंगे जवाब

तेलंगाना एनकाउंटर: NHRC ने भेजा नोटिस, साइबराबाद के पुलिस कमीशनर BC सज्जनार ने कहा हम देंगे जवाबराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने हैदराबाद में रेप के आरोपी 4 लोगों की शुक्रवार सुबह किये गए एनकांउटर की घटना पर स्वत: संज्ञान लिया है. न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार एनएचआरसी (NHRC) ने अपने महानिदेशक (Investigation) को आदेश दिया है कि एसएसपी (SSP) की अध्यक्षता में इस मामले की फैक्ट फाइंडिग के लिए तुरंत एक टीम घटना स्थल पर भेजा जाए और जल्द से जल्द इस मामले पर अपनी रिपोर्ट सौंपे. 
NHRC के नोटिस पर साइबराबाद के पुलिस कमीशनर BC सज्जनार ने कहा है कि हम NHRC के सवालोें का जवाब देंगे. गौरतलब है कि घटना के बाद से कई लोगों के द्वारा इस मामले पर सवाल खड़े किये जा रहे हैं. बता दें कि शुक्रवार तड़के 3 बजे चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया था. इन चारों आरोपियों पर महिला वेटेरनरी डॉक्टर के साथ रेप का आरोप था.

पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए. इस मामले पर प्रशासन और सरकार के प्रति खुशी जताते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि अब उनकी बेटी को शांति मिली होगी. वहीं 'निर्भया' की मां ने भी इस कदम की तारीफ की है और अपनी बेटी के केस में न्याय की मांग की.
दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने कहा था कि कोर्ट को 6 महीने में फांसी पर लटका देना चाहिए. बता दें 28 नवंबर को इन चार आरोपियों की जिनकी उम्र 20 से 26 साल के बीच थी. महिला डॉक्टर को टोल बूथ पर स्कूटी पार्क करते देखा था. आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर उसकी स्कूटी पंक्चर कर दी थी. इसके बाद मदद करने के बहाने उन्हें एक सूनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया और बाद में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. इस घटना पर देश भर में लोगों ने गुस्सा जाहिर किया और बुधवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
तेलंगाना एनकाउंटर पर मीनाक्षी लेखी ने कहा- पुलिस को बंदूकें सजाने के लिए नहीं दी

तेलंगाना एनकांउटर : उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को प्रेरणा लेनी चाहिए--BSP प्रमुख मायावती

बीएसपी सुुुप्रीमो मायावती ने कहा है कि तेलांगना एनकांउटर पर कहा है कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली पुलिस को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए.  मायावती ने अपने बयान में कहा है कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध चरम पर है लेकिन राज्य सरकार सो रही है, यहां की पुलिस और दिल्ली को हैदराबाद पुलिस से प्रेरणा लेनी चाहिए. लेकिन दुर्भाग्य यह है कि उत्तर प्रदेश में अपराघियों को गेस्ट बनाकर रखा जाता है, उत्तर प्रदेश में जगंल राज है'. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की थी. गुरुवार सुबह जब वह केस की सुनवाई के लिए रायबरेली के लिए घर से निकली तो आरोपी ने अपने साथियों के साथ उसके ऊपर केरोसिन छिड़ककर आग लगा दी.

पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. अधिकारियों के मुताबिक पीड़िता 60-70 फीसदी तक जल गई है. पीड़िता ने पांच आरोपियों के नाम बताए हैं, इनमें से 3 को पहले पकड़ लिया गया था. बाद में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया. 
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों के एनकाउंटर के बाद पीड़ित महिला डॉक्टर के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है....

घटना के बाद से ही विपक्षी पार्टी लगातार सरकार पर हमलावर है. गुरुवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा था "उन्नाव की दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाये जाने के दुस्साहस की नैतिक ज़िम्मेदारी लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार का सामूहिक इस्तीफ़ा होना चाहिए."

तेलंगाना रेप केस : आरोपियों के एनकाउंटर पर महिला डॉक्टर के पिता बोले- अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी

तेलंगाना रेप केस के आरोपियों के एनकाउंटर पर महिला डॉक्टर के पिता बोले- अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगीतेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों के एनकाउंटर के बाद पीड़ित महिला डॉक्टर के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है. डॉक्टर के पिता ने कहा कि अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली है. उन्होंने एएनआई से कहा,  ''मेरी बेटी की मृत्यु को 10 दिन हो चुके हैं. मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी.''
शुक्रवार को तड़के 3 बजे तेलंगाना मर्डर के सभी आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया. पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं.  
अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिकंस्ट्रक्शन) की जांचने के लिए ले गई थी. लेकिन उनमें से एक आरोपी पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए. माना जा रहा है कि इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं.
अवलोकन करें:- 
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
Hyderabad Rape and Murder case: हैदराबाद रेप मामले के सभी आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है | तस्वीर साभार: ANI तेलंगा...

एनकाउंटर में मारे महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के सभी आरोपी