Showing posts with label Telangana rape accused killed. Show all posts
Showing posts with label Telangana rape accused killed. Show all posts

हैदराबाद एनकाउंटर पर मेनका गांधी- फिर फायदा क्या है अदालत का, फिर तो आप बंदूक उठाओ

तेलंगाना एनकाउंटर पर बीजेपी की सांसद मेनका गांधी ने कहा कि वहां जो हुआ वह बहुत भयानक हुआ इस देश के लिए. आप लोगों को ऐसे नहीं मार सकते हैं. आप कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं. मेनका गांधी ने कहा कि वे आरोपी थे और वैसे भी कोर्ट से उसे फांसी की सजा मिलती. उन्‍होंने कहा कि ऐसा होने लगे तो फिर फायदा क्‍या है कानून का, फायदा क्‍या है सिस्‍टम का. मेनका ने कहा, 'इस तरह तो अदालत और कानून का कोई फायदा ही नहीं, जिसको मन हो बंदूक  उठाओ जिसको मारना हो मारो. कानूनी प्रक्रिया में गए बिना आप उसे मार रहे हो तो फिर कोर्ट, कानून और पुलिस का क्‍या औचित्‍य रह जाएगा'.

इससे पहले तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों का आज सुबह एनकाउंटर कर दिया गया. इन चारों पर महिला वेटरनरी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का आरोप था. पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एनकाउंटर आज तड़के 3 बजे से 6 बजे के बीच हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिक्रिएशन) की पड़ताल की जा सके. लेकिन उनमें से एक आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए.
28 नवंबर को इन चार आरोपियों की जिनकी उम्र 20 से 26 साल के बीच थी, महिला डॉक्टर को टोल बूथ पर स्कूटी पार्क करते देखा था. आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर उसकी स्कूटी पंक्चर की थी. इसके बाद मदद करने के बहाने उसको एक सूनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया और बाद में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक घटना से पहले इन लोगों ने शराब भी पी रखी थी. रेप और मर्डर की  इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा था और इस मामले की सुनवाई के लिए फॉस्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया था. 

तेलंगाना रेप केस : आरोपियों के एनकाउंटर पर महिला डॉक्टर के पिता बोले- अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी

तेलंगाना रेप केस के आरोपियों के एनकाउंटर पर महिला डॉक्टर के पिता बोले- अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगीतेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों के एनकाउंटर के बाद पीड़ित महिला डॉक्टर के पिता की प्रतिक्रिया सामने आई है. डॉक्टर के पिता ने कहा कि अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली है. उन्होंने एएनआई से कहा,  ''मेरी बेटी की मृत्यु को 10 दिन हो चुके हैं. मैं इसके लिए पुलिस और सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता हूं. अब मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिली होगी.''
शुक्रवार को तड़के 3 बजे तेलंगाना मर्डर के सभी आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया. पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं.  
अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिकंस्ट्रक्शन) की जांचने के लिए ले गई थी. लेकिन उनमें से एक आरोपी पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए. माना जा रहा है कि इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं.
अवलोकन करें:- 
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
Hyderabad Rape and Murder case: हैदराबाद रेप मामले के सभी आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है | तस्वीर साभार: ANI तेलंगा...

एनकाउंटर में मारे महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के सभी आरोपी

Hyderabad Rape Case: रेप केस के सभी आरोपी मारे गए, एनकाउंटर में चारों आरोपी ढेर

Hyderabad Rape and Murder case: हैदराबाद रेप मामले के सभी आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है
Hyderabad Rape and Murder case: हैदराबाद रेप मामले के
 सभी आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है  |
तस्वीर साभार: ANI
तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया है। यह खबर न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से है। इन चारों आरोपियों पर महिला वेटेरनरी डॉक्टर के साथ रेप का आरोप था।  पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एनकाउंटर आज तड़के 3 बजे हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिकंस्ट्रक्शन) की जांचने के लिए ले गई थी। लेकिन उनमें से एक आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए। माना जा रहा है कि इस मामले की पूरी जानकारी पुलिस कमिश्नर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं
28 नवंबर को इन चार आरोपियों की जिनकी उम्र 20 से 26 साल के बीच थी। महिला डॉक्टर को टोल बूथ पर स्कूटी पार्क करते देखा था। आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर उसकी स्कूटी पंक्चर की थी।इसके बाद मदद करने के बहाने उसका एक सूनसान जगह पर लेकर गैंगरेप किया और बाद में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना से पहले इन लोगों ने शराब भी पी रखी थी

तेलंगाना के हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर करने वाले सभी 4 आरोपियों का एनकाउंटर
गौर करने वाली बात ये है कि ये आरोपी उसी जगह मारे गए हैं जहां महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार हुआ था। दरअसल पुलिस यहां क्राइम सीन का रिक्रिएशन कर रही थी।  ये सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में थे और पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार कर लिया था कि उन्होंने ही महिला डॉक्टर के साथ इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
27-28 नवंबर की रात चारों आरोपियों ने इस खौफनाक वारदात को पुरी प्लानिंग के साथ अंजाम दिया था। महिला डॉक्टर ने साइबराबाद टोल प्लाजा की पार्किंग में अपनी स्कूटी पार्क की थी। उसके बाद जब वह ड्यूटी से वापस आईं तो वहां स्कूटी पंचर पड़ी थी। आरोपियों में से एक शख्स ने जानबूझकर इसे पंचर किया था।
इसके बाद योजना के तहत एक आरोपी ने डॉक्टर से मदद की पेशकश की। स्कूटी को कुछ दूर ठीक कराने के बहाने ले जाकर आरोपियों ने पीड़िता को बंधक बना लिया और अगवा कर दूसरी जगह ले गए जहां गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी यहीं नहीं रूके बल्कि इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता की हत्या कर शव को जलाने की कोशिश की।