Showing posts with label Maneka Gandhi. Show all posts
Showing posts with label Maneka Gandhi. Show all posts

अपने ससुर एवं दादा फिरोज जहांगीर गाँधी की कब्र पर फूल चढ़ाने नहीं जाओगे?”

आज इंदिरा गांधी के पति, राजीव गांधी के पिता, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के ससुर, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के दादा फिरोज खान गांधी की पुण्यतिथि है। लेकिन आज उनकी मजार सूनी पड़ी हुई है। इलाहाबाद प्रयाग के ममफोर्डगंज इलाके में स्थित पारसी कब्रिस्तान के उनकी मजार पर परिवार से ना कोई सजदा करने पहुंचा, ना ही कोई श्रद्धांजलि अर्पित करने आया। पुण्यतिथि पर फिरोज गांधी की कब्र को परिवार की ओर से एक फूल तक नसीब नहीं हुई। बात-बात पर ट्वीट करने वाले राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने अपने दादा की पुण्यतिथि पर एक भी ट्वीट नहीं किया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि उनकी कब्र पर फूल चढ़ाने नहीं जाओगे?
फ़िरोज़ वो सांसद थे, जिनके संसद में खड़े होते ही ससुर जवाहर लाल नेहरू के पसीने बहने लगते थे, जबकि सांसद कांग्रेस से ही थे। फिरोज जहांगीर ने भ्रष्टाचार से कभी कोई समझौता नहीं किया। यदि इंदिरा गाँधी से लेकर राहुल और प्रियंका वाड्रा ने फिरोज जहांगीर का अनुसरण किया होता, परिवार की इतनी दुर्गति नहीं होती। लेकिन हैरानी इस बात पर है कि मेनका और वरुण तक अपने ससुर और दादा तक को स्मरण नहीं करते। इन नकली गांधियों द्वारा अपने ससुर एवं दादा को भूल जाने का कारण है, ये नकली गाँधी नहीं चाहते कि इनके मुस्लिम परिवार से होने की बात उजागर हो और हिन्दू बन जनता को पागल बनाकर वोट लेकर अपनी कुर्सी बचाए रखें। सास एवं दादी इंदिरा की समाधि पर फूलों के टोकरे लेकर पहुँच जाते हैं लेकिन दादा एवं ससुर की कब्र पर फूल की एक पत्ती तक नहीं। जो अपने पूर्वजों का नहीं हुआ, किसका होगा? सब बातें संस्कारों की होती हैं, जब मोती लाल ने अपने बाप और जवाहर ने अपने दादा मुग़ल युग में दिल्ली के कोतवाल ग्यासुद्दीन उर्फ़ गंगा धर के नहीं हुए, वही गंदे संस्कार उनकी फुलवारी में भी विराजमान हैं। जो अपने पूर्वजों को अपमानित करेगा/करेगी वही पूर्वज उनको दुनियां में उनको करेंगे, अपनी खुली आँखों से सब देख भी रहे हैं। 

पारसी परिवार से ताल्लुक रखने वाले फिरोज गांधी की शादी 1942 में इंदिरा गांधी से हुई थी।

हैदराबाद एनकाउंटर पर मेनका गांधी- फिर फायदा क्या है अदालत का, फिर तो आप बंदूक उठाओ

तेलंगाना एनकाउंटर पर बीजेपी की सांसद मेनका गांधी ने कहा कि वहां जो हुआ वह बहुत भयानक हुआ इस देश के लिए. आप लोगों को ऐसे नहीं मार सकते हैं. आप कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकते हैं. मेनका गांधी ने कहा कि वे आरोपी थे और वैसे भी कोर्ट से उसे फांसी की सजा मिलती. उन्‍होंने कहा कि ऐसा होने लगे तो फिर फायदा क्‍या है कानून का, फायदा क्‍या है सिस्‍टम का. मेनका ने कहा, 'इस तरह तो अदालत और कानून का कोई फायदा ही नहीं, जिसको मन हो बंदूक  उठाओ जिसको मारना हो मारो. कानूनी प्रक्रिया में गए बिना आप उसे मार रहे हो तो फिर कोर्ट, कानून और पुलिस का क्‍या औचित्‍य रह जाएगा'.

इससे पहले तेलंगाना में रेप कांड के चारों आरोपियों का आज सुबह एनकाउंटर कर दिया गया. इन चारों पर महिला वेटरनरी डॉक्टर के साथ रेप और मर्डर का आरोप था. पुलिस का दावा है कि ये सभी आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में सभी आरोपी मारे गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह एनकाउंटर आज तड़के 3 बजे से 6 बजे के बीच हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक अदालत में चार्जशीट दाखिल करने के बाद पुलिस इन चारों आरोपियों को घटनास्थल पर ले गई थी ताकि 'सीन ऑफ क्राइम' (रिक्रिएशन) की पड़ताल की जा सके. लेकिन उनमें से एक आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन कर भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर यह आरोपी भाग जाते तो बड़ा हंगामा खड़ा हो जाता इसलिए पुलिस के पास दूसरा कोई रास्ता नहीं था और जवाबी फायरिंग में चारो आरोपी मारे गए.
28 नवंबर को इन चार आरोपियों की जिनकी उम्र 20 से 26 साल के बीच थी, महिला डॉक्टर को टोल बूथ पर स्कूटी पार्क करते देखा था. आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर उसकी स्कूटी पंक्चर की थी. इसके बाद मदद करने के बहाने उसको एक सूनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया और बाद में पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया. पुलिस के मुताबिक घटना से पहले इन लोगों ने शराब भी पी रखी थी. रेप और मर्डर की  इस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा था और इस मामले की सुनवाई के लिए फॉस्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया गया था. 

'मायावती के 77 घर हैं, 15 करोड़ में बेचती हैं टिकट' : केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

मेनका गांधी का मायावती पर निशाना, कहा- 'उनके 77 घर हैं, 15 करोड़ में बेचती हैं टिकट'
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी 03 अप्रैल को सुलतानपुर पहुंचीं. जहां उन्होंने बीएसपी प्रमुख मायावती पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने मायावती पर आरोप लगाया कि वह करोड़ों रुपये लेकर लोकसभा उम्मीदवारों को टिकट बेचती हैं. आपको बता दें कि मेनका गांधी इस बार सुलतानपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार हैं. 
मेनका गांधी ने आरोप लगाया कि सब जानते हैं कि बीएसपी सुप्रीमो टिकट बेचती हैं और ये उनकी पार्टी के लोग गर्व से कहते हैं. उन्होंने कहा कि उनके 77 घर हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके लोग भी ये गर्व से कहते हैं कि हमारी मायावती या तो हीरो में लेती हैं या तो पैसों में लेती हैं. लेकिन. लेती 15 करोड़ रुपये ही हैं. 
सुलतानपुर पहुंची मेनका गांधी यहीं नहीं रुकी. उन्होंने आगे कहा, कोई टिकट मुफ्त में नहीं दिया जाता. 15 करोड़ में टिकट उन्होंने इस तरह बेचे हैं. लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब मैं पूछती बंदूकधारी लोगों से, आपके पास 15 करोड़ रुपये देने के लिए कहा से आए. उन्होंने कहा कि अब सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ़ सोनू पर निशाना साधा और कहा कि अब इन्होंने दे दिए हैं और ये कहां से बनाएंगे 15-20 करोड़, आपके जेबों से.

Maneka Gandhi: Sablog jaante hain ki Mayawati ticket bechti hain, ye to unke party ke log garv se bolte hain, unke 77 ghar hain, unke rehne waale bhi garv se bolte hain hamare Maywati Ji ya to hiro mein leti hain ya to paiso mein leti hain, lekin leti hain 15 cr rupay. (03.04.19)

View image on Twitter
Maneka Gandhi in Sultanpur: Koi ticket muft mein nahi diya jaata. Unhone ticket is tarah beche hain, 15 cr mein. Ab main puchti hu bandookdhaari logon se, aapke paas 15 cr dene ke liye kahan se aaye? Ab inhone de diya hai, aur ye kahan se banayenge 15-20 cr, aapke jebon se. (3.4) pic.twitter.com/ZFmon8blxp
इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने मेनका गांधी को पीलीभीत की जगह सुलतानपुर से टिकट दिया है, वहीं उनके बेटे वरुण गांधी को पार्टी ने पीलीभीत से उम्मीदवार बनाया है.
अवलोकन करें:-

इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को अब तक का सबसे करारा जवाब दि....


इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
गेस्ट हाउस कांड के दौरान मायावती को बीजेपी के तत्कालीन विधायक ब्रह्मदत्त द्विवेदी ने बचाया था आर.बी.एल.निगम, वरिष्...

इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
सेक्स बहुत गन्दी चीज है, इसके बावजूद आज हम डेढ़ सौ करोड़ तक पहुँच गये है। बच्चों को सेक्स की शिक्षा देना चाहिए, तर्कपू.....