Showing posts with label chandni chowk. Show all posts
Showing posts with label chandni chowk. Show all posts

चांदनी चौक के AAP विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित

चांदनी चौक के AAP विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित, हाल ही में कांग्रेस में हुईं थी शामिल
चांदनी चौक से आम आदमी पार्टी  विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित हो गई हैं. अलका लांबा ने हाल ही में कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी, जिसके बाद 'आप' विधायक सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने अलका लांबा को अयोग्य घोषित करने की याचिका लगाई थी. याचिका पर फैसला देते हुए विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने अलका लांबा को अयोग्य घोषित कर दिया. बता दें कि  इसी महीने की शुरुआत में अलका लांबा ने 'आप' का साथ छोड़ा था. उन्होंने ट्वीट कर किया था, "time to say good bye" यानी गुड बॉय बोलने का समय आ गया है. अलका लांबा काफी समय से पार्टी छोड़ने की बात कह रही थीं और उन्होंने ऐलान भी किया था कि अगले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी.

आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले अलका लांबा 20 सालों तक कांग्रेस से जुड़ी रहीं थीं, लेकिन साल 2013 में उन्होंने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली और चांदनी चौक से चुनाव जीता था. लेकिन इस साल लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार पर उन्होंने अरविंद केजरीवाल की भी जिम्मेदारी तय करने की बात कही. लेकिन इसके बाद उनको आम आदमी पार्टी के विधायकों वाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया.
अलका लांबा निर्दलीय लड़ेंगी अगला चुनाव
इसके बाद मतभेद लगातार बढ़ते चले गए और जब अरविंद केजरीवाल के रोड शो में उन्हें कार में ही बैठे रहने को कहा गया तो वह बीच में रोड शो को छोड़कर चली आईं. वहीं अलका लांबा ने पार्टी के उस प्रस्ताव का भी खुले तौर पर विरोध किया जिसमें राजीव गांधी को मिले भारत रत्न वापस लेने की मांग की गई थी. 

दिल्ली : अक्षय कुमार चांदनी चौक सीट से मोदी के लिए लड़ सकते हैं लोकसभा चुनाव

Actor Akshay Kumar may be bjp candidate from chandni chowk
भारत द्वारा पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक से पूर्व दिल्ली में चाँदनी चौक, दक्षिण एवं पूर्वी सीटें डामाडोल दिख रही थीं, शायद भाजपा कोई खतरा मोल न लेते हुए, उम्मीदवार बदलने की योजना बना रही है। 
इसमें कसूर वर्तमान सांसद डॉ हर्षवर्धन का नहीं, बल्कि जिलों एवं मंडलों का है। कुछ मंडल तो ऐसे हैं, जो ढंग से संगठित ही नहीं, उसके बावजूद भी उन मंडलों में डॉ साहब के कार्यक्रम हुए, अब ये कार्यक्रम जनता पर कितना प्रभाव छोड़ पाए होंगे, अंदाज़ा लगाया जा सकता है। व्हाट्सअप पर फोटो देख उच्च पदाधिकारी खुश हो गया, मंडल का काम पूरा हो गया।  
बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार इ‍न द‍िनों 21 मार्च को र‍िलीज होने वाली अपनी फ‍िल्‍म केसरी को लेकर व्‍यस्‍त हैं। यह फ‍िल्‍म सारागढ़ी (Saragarhi) के युद्ध पर बनी है। इससे पहले वह सामाजिक मुद्दों पर बनी फ‍िल्‍म पैडमैन (Padman) और टॉयलेट एक प्रेमकथा (Toilet Ek Prem Katha) में नजर आए थे। इस दौरान कई बार अक्षय कुमार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर चुके हैं। देशभक्‍ति या सामाजिक सरोकार के व‍िषयों पर फ‍िल्‍में बनाने के बाद ये खबरें आने लगी थीं कि अक्षय कुमार राजनीति में आ सकते हैं। 
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बाॅलीवुड के एक्शन स्टार मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार अब एक्टिंग के बाद पाॅलिटिक्स ज्वाॅइन कर सकते हैं। राजनीतिक गलियारे में इसकी चर्चा तेज है कि भाजपा उन्हें चांदनी चौक लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसको लेकर पार्टी उनके संपर्क में है। पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अक्षय कुमार की नजदीकियां देखी जा रही हैं। कई मौकों में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले हैं। बुधवार को ही पीएम मोदी ने अक्षय को ट्वीट कर उन्हें लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है। 
लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही ये खबर तेजी से फैली। अब इन खबरों पर अक्षय कुमार का बयान आया है। अक्षय कुमार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राजनीति में आने की खबरों पर बयान द‍िया है। अक्षय कुमार ने साफ कर द‍िया कि वह राजनीति में नहीं उतरेंगे क्‍योंकि ये उनका एजेंडा नहीं है। अनुपमा चोपड़ा को दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने यह बयान द‍िया है। उन्‍होंने कहा कि मैं फिल्मों में जैसा कर रहा हूं वैसा राजनीति में नहीं कर पाउंगा। इसल‍िए मैं यहीं सही हूं। 

चांदनी चौक से है अक्षय कुमार का खास कनेक्शन

अक्षय कुमार का बचपन चांदनी चौक की गलियारों में ही बीता है। पुरानी दिल्ली से अक्षय कुमार भलि-भांति वाकिफ है। कूचा लंट्टू शाह में बचपन गुजारने वाले अक्षय कुमार का चांदनी चौक से प्रेम जगजाहिर है। चांदनी चौक की बात होते ही अक्षय चाट-पकौड़ी की तारीफ करते थकते नहीं है।

सबसे ज्यादा टैक्स चुकाते हैं अक्षय कुमार

पिछले साल के रिकाॅर्ड के अनुसार, अक्षय कुमार बाॅलीवुड के उन एक्टर्स के लिस्ट में शामिल हैं जो कि सबसे ज्यादा टैक्स चुकाते हैं। 2018 में अक्षय कुमार ने लगभग 30 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया था।

बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कमायी के मामले में भी सबसे आगे है।

बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार कमायी के मामले में भी सबसे आगे है। मीडिया रिपार्ट के अनुसार अक्षय एक फिल्म के 40-45 करोड़ रुपए लेते हैं और साल में कम से कम 3 फिल्में तो करते ही हैं। लगभग सभी फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल की जाती है। अक्षय की कमाई का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो टैक्स पे करने वाले स्टार्स की लिस्ट में सबसे आगे रहते हैं।

मोदी के इस अभियान में हैं साथ

अक्षय कुमार ने स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े मुद्दे शौचालय पर सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म बनाकर देशवासियों का भी दिल जीता। इसके अलावा इधर उनकी कई सामाजिक संदेश वाली फिल्मों ने देश-विदेश में सुर्खियां बटोरी हैं। देश व सेना को आगे बढ़ाने में अक्षय कुमार बढ़चढ़ कर अपना योगदान देते हैं। 

दिल्ली का दिल कटरा नील

कटरा नील मार्केट, चांदनी चौक
कटरा नील, चांदनी चौक
अंग्रेजों के जमाने में यह नील कारोबारियों का मोहल्ला होता था। यहां महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू भाषण देने आते थे। तब यहां रहने वाले लोग अपने घर में ही ‘नील’ का कारोबार करते थे। उस समय यहां से देश-विदेश में नील की सप्लाई होती थी। लेकिन समय के साथ नील कारोबारियों का यह मोहल्ला व्यापारिक हब के रूप में विकसित होता गया। अब यहां सालाना 1000 करोड़ रुपए का कारोबार होता है। लेकिन यह कारोबार नील का नहीं बल्कि गारमेंट्स का है। पुरानी दिल्ली का इलाका वर्तमान में कटरा नील के नाम से जाना जाता है। यहां अब 500 से अधिक दुकानें काम कर रही है।
कटरा नील मार्केट के प्रधान अरविंदर सिंह ने Moneybhaskar.com से हुई बातचीत में बताया कि  200 साल पुराने इस बाजार में आज भी कई ऐसी दुकानें देख सकते हैं जो मुगल के जमाने से चली आ रही हैं। आज यह मार्केट पूरी तरह लेडी गारमेंट्स की है और यहां 500 से अधिक दुकानें हैं। सिंह ने बताया कि  इस मार्केट में लेडी गारमेंट्स जैसे कि सलवार-कमीज, दुपट्टा, कुर्ती अन्य की कीमत 500 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक है। इस मार्केट में मुख्य रूप से होलसेल का काम होता है, लेकिन अब यहां रिटेल में भी कारोबार किया जा रहा है।
कटरा नील मार्केट, चांदनी चौक
कटरा नील मार्केट, चांदनी चौक
इस मार्केट से जुड़ी रोचक तथ्य
1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में पहली गोली इसी कटरा नील के मुख्य दरवाजे पर चली थी जिससे एक क्रांतिकारी की जान चली गई थी। कटरा नील की हर गली में मंदिर है। एेतिहासिक मंदिर घंटेश्वर मंदिर और बाबे लालू जशराज की पीठ समेत दो मस्जिद भी हैं। इनमें पूजा-अर्चन और नमाज के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
समय के साथ बदला ‘कटरा नील’ बाजार संकीर्ण गलियों के बीच हलवाई की दुकान और मंदिर-मस्जिद इस मार्केट की खास पहचान है। भारत में बड़े स्तर पर यहां से लेडी गारमेंट्स का सप्लाई किया जाता है। यूएसए, जापान और दुबई तक में यहां से लेडी गारमेंट्स पहुंचाए जाते हैं। सिंह ने बताया कि मार्केट का सलाना टर्नओवर लगभग 1 हजार करोड़ रुपए का हैं। कमाई के मामले में यह मार्केट पुरानी दिल्ली का सबसे मशहूर बाजार है।