Showing posts with label divorce. Show all posts
Showing posts with label divorce. Show all posts

‘खुला’ से टूटी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की जोड़ी: ‘इद्दत’ का करना पड़ेगा पालन

सुर्खियां बटोरने के लालच में भारतीय महिलाएं पाकिस्तान लड़कों की तरफ ऐसे पागल होती है, मानों पाकिस्तान के सिवा इन्हें कोई लड़का नहीं मिलता। फिल्म अभिनेत्री रीना रॉय, जो स्वयं एक  मुस्लिम है, लेकिन फ़िल्मी नाम हिन्दू होने की वजह से इस्लामीकरण हुआ, नाम रखा आयशा। परिणाम क्या हुआ, नींबू की तरह निचुड़ कर वापस। वैसे एक लम्बी सूची है, जिसमे टेनिस खिलाडी सानिया मिर्ज़ा का भी नाम जुड़ गया।  
पाकिस्तान के पूर्व इंटरनेशनल क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस, मॉडल सना जावेद के साथ निकाह किया है। ये उनकी तीसरी शादी है। उन्होंने सानिया मिर्जा से अलगाव के बाद ये निकाह किया है। शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच तलाक की अफवाहें काफी लंबे समय से चल रही थी, लेकिन अब सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने साफ कर दिया है कि दोनों के बीच अलगाव तलाक के जरिए नहीं हुआ है, बल्कि ये अलगाव ‘खुला’ के जरिए हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सानिया मिर्जा के पिता इमरान मिर्जा ने दोनों के अलगाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ये तलाक नहीं, बल्कि ‘खुला’ था। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि ये ‘खुला’ आखिर है क्या? क्योंकि लोग तलाक के बारे में तो जानते हैं, लेकिन ‘खुला’ के बारे में चर्चा नहीं होती। दरअसल, अगर अलगाव पुरुष द्वारा शुरू किया जाता है, तो ये तलाक कहलाता है, जबकि महिला अपने शौहर से अलगाव चाहे, तो उसे ‘खुला’ कहते हैं।

पुरुषों द्वारा महिलाओं को तलाक देने की कई प्रक्रियाएँ होती हैं, तो महिलाएँ भी अपने शौहर को छोड़ने के लिए तलाक जैसा कदम उठा सकती हैं। इस लेख में हम बता रहे मुस्लिम महिलाएँ तलाक के लिए क्या प्रक्रियाएँ अपना सकती हैं। इसमें औपचारिक तरीका है तलाक-ए-तहवीज का, तो खुला और मुबारत अनौपचारिक तरीका है।

तलाक-ए-तफवीज: इस तरह का समझौता निकाह के समय ही हो जाता है। अगर इस समझौते की शर्तें पूरी नहीं की जाती, तो महिला तलाक माँग सकती है। इसमें पति इस समझौते को मानता है कि अगर वो महिला द्वारा या आपस में रखी गई शर्तों का पालन नहीं कर पाया, तो उसे महिला तलाक दे सकती है। ये एकमात्र तरीका है, जिसमें कोई महिला एकतरफा तरीके से निकाह को खत्म कर सकती है।

खुला: मुस्लिम महिलाएँ आपसी सहमति से तलाक की प्रक्रिया खुला के जरिए पूरी कर सकती हैं। इसके मुताबिक, शौहर और बीवी में लेन-देन भी होता है। कई बार महिला को अपने शौहर से पीछा छुड़ाने के लिए उसे अपनी संपत्ति का हिस्सा भी देना पड़ता है। इसे मेहर की रकम के तौर पर भी देखा जाता है, जिसमें शौहर को भुगतान करना पड़ता है। हालाँकि ये मियाँ-बीवी के बीच बिना लेनदेन के भी हो सकता है, अगर निकाह के दौरान मेहर की रकम न तय हो या मियाँ-बीवी इस बात पर सहमत हों कि वो अब साथ नहीं रहना चाहते और बिना किसी विवाद के अपना निकाह खत्म करना चाहते हैं। इस दौरान इद्दत का पालन करना होगा है।

मुबारत: शौहर से मुक्ति के लिए महिला ये कदम भी उठा सकती है। हालाँकि इसमें दोनों पक्ष आपस में बैठते हैं, इसमें एक पक्ष दूसरे को अलगाव का ऑफर देता है। अगर इस पर दूसरा पक्ष सहमत होता है, तो फिर तलाक की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। हालाँकि इसमें भी इद्दत का पालन करना अनिवार्य होता है।

क्या है इद्दत?

इस्लाम में इद्दत या इद्दाह वह अवधि है, जिसका पालन करना किसी महिला के लिए अनिवार्य है। यह अवधि तब होती है जब किसी मुस्लिम महिला के पति की मृत्यु हो जाती है या उसे तलाक मिल जाता है। इस अवधि के दौरान महिला किसी अन्य पुरुष से निकाह नहीं कर सकती।

इद्दत की अवधि

पति की मृत्यु के बाद 4 महीने और 10 दिन
तलाक के बाद तीन महीने
अगर इद्दत की अवधि के दौरान महिला गर्भवती है, तो प्रसव की तारीख तक

इद्दत के बारे में कुछ और बातें:

इद्दत का मकसद यह है कि अगर महिला गर्भवती है, तो इसका पता चल सके।
इद्दत के दौरान महिला किसी गैर मर्द के सामने नहीं आती।
इद्दत की अवधि के दौरान महिला का पति अपना मन बदल सकता है और तलाक़ वापस ले सकता है। इसके बाद दोनों ही फिर से शादीशुदा जीवन एक साथ शुरू कर सकते हैं।

चूँकि इस मामले में शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के बीच ‘खुला’ के जरिए तलाक हुआ है। ऐसे में दोनों का अलगाव किन शर्तों पर हुआ है, ये बात अभी बाहर नहीं आ पाई है। ये तलाक कब हुआ, इस बात की भी जानकारी नहीं है। चूँकि ये प्रक्रिया पाकिस्तान या यूएई में अपनाई गई है, ऐसे में ये तलाक पूरा माना जा सकता है। वहीं, अगर ये प्रक्रिया भारत में अपनाई जाती और पति ‘खुला’ को नकार देता है, तो अलगाव को पूरा नहीं माना जा सकता।  

उत्तर प्रदेश : हलाला के डर से अस्मत बनी नेहा सिंह, मुस्लिम शिक्षिका : महाकाल का आशीर्वाद लेकर बोली- इस्लाम में औरतों की इज्जत नहीं

                          मुस्लिम शिक्षिका ने अपनाया हिंदू धर्म, बनीं नेहा सिंह (फोटो साभार: अमर उजाला)
बरेली के एक प्राइवेट स्कूल की 33 साल की शिक्षिका नेहा असमत ने इस्लाम में हलाला और ‘तीन तलाक’ के डर से हिंदू धर्म अपना लिया है। अब नेहा सिंह बन चुकी इस टीचर का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से हिंदू धर्म अपनाया है। वो भगवान शंकर को अपना आराध्य मानती हैं।

उन्होंने इस बात का ऐलान किया कि उज्जैन के महाकाल के दरबार में आशीर्वाद लेकर उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया। दरअसल, इस टीचर के परिवार ने उनके साथी शिक्षक मोहित सिंह पर उन्हें अगवा करने का शक जताते हुए सोमवार (11 नवंबर, 2023) को बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब इस टीचर ने अपनी और अपने साथी मोहित को जान का खतरा बताकर बरेली एसएसपी, डीएम और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक, नेहा की अम्मी रानी बेगम ने सोमवार को बारादरी थाने में नेहा के अपहरण की रिपोर्ट कराई थी।

इस रिपोर्ट के आधार पर बारादरी पुलिस नेहा की तलाश कर रही थी। इस दौरान नेहा का उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस दौरान नेहा सिंह बन चुकी टीचर ने बरेली SSP के दफ्तर में अपनी सुरक्षा के लिए पत्र लिखा है।

इस पत्र के मुताबिक, उसने लिखा है कि वो बरेली के मुस्लिम बाहुल्य इलाके फाइक एनक्लेव की रहने वाली है। शुरू से ही उनका सनातन धर्म के लिए झुकाव था। उन्होंने बरेली कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है और उसके बाद बीएड कर रही हैं और इसके साथ ही स्कूल में पढ़ा रही हैं। नेहा सिंह के मुताबिक, वो पढ़ी-लिखी और नौकरीपेशा है और खुद अच्छा-बुरा सब समझती हैं। उनके मुताबिक, बीज विकास निगम में लेखाकार रहे अब्बा असमत अली की मौत हो चुकी है।

                   मुस्लिम शिक्षिका नेहा असमत का पुलिस को दिया शिकायत पत्र (फोटो साभार: दैनिक भास्कर )

उनका आरोप है कि इसके बाद से ही उनकी अम्मी रानी बेगम के साथ मिलकर उनकी बहन गजाला, शबाना, बहनोई डॉ आसिफ और तनवीर अहमद उनका निकाह एक ऐसे अधेड़ शख्स से कराने की साजिश रच रहे हैं जो अपनी बीवी से तलाक लेने के बाद उसका हलाला करा चुका है। टीचर नेहा के मुताबिक, उन्हें यह शादी पसंद नहीं थी और परिवार ने अधिक दबाव बनाया तो उन्होंने घर छोड़ दिया। नेहा ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में अपने धर्म परिवर्तन का प्रमाणपत्र नत्थी किया है लेकिन इसमें अपनी शादी का जिक्र नहीं किया है।

उन्होंने ये भी साफ किया कि उनके परिवारवालों की संजयनगर के रहने वाले मोहित सिंह के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट झूठी है। जबकि उन्होंने खुद की मर्जी से घर छोड़ा और बगैर किसी दबाव के सनातन धर्म अपनाया है।

नेहा का कहना है कि उनके परिवार से उन्हें, मोहित और उसके परिवार को भी जान का खतरा है। वो उनका कत्ल करा सकते हैं। उन्होंने कहा है कि उनके और मोहित के साथ कुछ भी अनहोनी हुई तो इसके लिए उनका मुस्लिम परिवार जिम्मेदार होगा।

‘मेरी माँ (राबड़ी देवी) को मारा, मुझे और मेरे परिवार को गालियाँ’: बोले तेज प्रताप- Video जारी कर दूँगा

2018 में हुई थी तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी (फोटो साभार: Times Now)
राजद नेता व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) के तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या राय तलाक नहीं देना चाहती हैं। इस बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप ने मामले की मीडिया कवरेज पर नाराजगी जताई है। साथ ही वैवाहिक जीवन में मिली प्रताड़ना के वीडियो जारी करने की धमकी दी है।

तेज प्रताप ने 19 जुलाई 2022 को फेसबुक पर लाइव आकर तलाक के मुद्दे पर अपनी छवि खराब करने का आरोप मीडिया पर लगाया। उन्होंने कहा, “मामला कोर्ट में है। मैं हर चीजों को झेलने का काम कर रहा हूँ। किस तरह से इस मामले में हमारी छवि को धूमिल करने का काम किया गया। इसे पब्लिक डोमेन में लाने का काम न करें।”

तेज प्रताप ने कहा कि इस मामले में यदि उन्हें खुलासा करना होगा तो उनके पास एक हजार वीडियो हैं। उन्होंने कहा, “मैं अपने माता-पिता, भाई बहनों के साथ हुए शारीरिक और मानसिक शोषण को साबित करने के लिए अनगिनत वीडियो क्लिप और सबूत पेश कर सकता हूँ। लेकिन मैंने उन्हें साझा नहीं किया, क्योंकि यह एक लड़की का मामला है और बेहद संवेदनशील है।” साथ ही कहा, “हम भी खुलासा कर सकते हैं। हम भी वीडियो चलाने का काम कर सकते हैं। यदि इस मामले को नहीं रोका गया तो मैं आपके सामने दूध का दूध, पानी का पानी करके रहूँगा। मैं अब रुकूँगा नहीं।”

उन्होंने कहा, “चार साल मैंने झेलने का काम किया है। अब इस वीडियो को पूरे बिहार की जनता देखेगी। किस तरीके से मेरी माँ को मारा गया। किस तरीके से मुझे गाली दी गई। मेरे पिता, भाई-बहनों को गाली दी गई।” लाइव के अंत में उन्होंने कहा कि ये चीजें न सामने आए इसलिए मेरी गुजारिश है कि इस मामले को कोर्ट से ही खत्म होने दिया जाए।

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि वे पिछले चार साल से जो झेल रहे हैं, उसे कोई नहीं समझ सकता। ससुराल वालों की तरफ से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। करोड़ों रुपए की डिमांड की जा रही है। उनके पूरे परिवार को बर्बाद करने की साजिश चल रही है।

तेज प्रताप यादव मई 2018 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती ऐश्वर्या राय के साथ के शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन उनका रिश्ता छह महीने से भी कम समय तक चला और अब यह मामला फैमिली कोर्ट में है।

उमर अब्दुल्ला बीवी पायल अब्दुल्ला से तुरंत तलाक लेने पहुँचे सुप्रीम कोर्ट : निकाह के बाद त्याग दिया था ‘नाथ’ सरनेम

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला (फाइल फोटो/चित्र साभार- न्यूज़ 18)
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का अपनी पत्नी पायल अब्दुल्ला से वैवाहिक संबंधों को लेकर चल रहा विवाद अभी भी दिल्ली उच्च न्यायालय में अटका हुआ है। इसका कारण यह है कि उनकी पत्नी के वकील ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग कार्यवाही के लिए अभी तक भी सहमति नहीं दी है, जबकि उमर अब्दुल्ला जल्द तलाक लेना चाहते हैं।

आखिरकार अब उमर अब्‍दुल्‍ला ने सुप्रीम कोर्ट की मदद लेने का फैसला लिया है। उमर अब्दुल्ला ने एक याचिका के जरिए दिल्‍ली हाईकोर्ट के उस सर्कुलर को चुनौती दी है, जिसमें कहा गया है कि दूरस्‍थ माध्‍यम की सुनवाई (वर्चुअल सुनवाई) के लिए दोनों पक्षों को सहमत होना जरूरी है। रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई एसए बोबडे और जस्टिस एएस बोपन्ना और वी रामासुब्रमण्यम की पीठ ने उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए नोटिस जारी किया है।

उमर अब्दुल्ला और पायल की शादी सितंबर 01, 1994 को हुई थी। दोनों ही साल 2009 से अलग रह रहे हैं। पायल नाथ एक सिख फैमिली से थी और उनके पिता मेजर जनरल रामनाथ सेना से रिटायर्ड हैं। गौरतलब है कि दिल्ली HC ने राहत देने से इंकार करने के बाद उमर अब्दुल्ला ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई और कहा कि सर्कुलर के खिलाफ उसकी याचिका को खारिज कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट ने फ़रवरी 18, 2021 को उमर अब्दुल्ला की याचिका पर सुनवाई करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा अप्रैल, 2020 को जारी सर्कुलर को चुनौती देने पर सहमति जताई है। साथ ही, पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को नोटिस जारी किया और प्रतिक्रिया भी माँगी।
हालाँकि, सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री की इस याचिका पर जल्‍द सुनवाई के लिए मना कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इस मामले को सही समय पर ही सुना जाएगा। इस मामले में उमर अब्दुल्ला की ओर से कॉन्ग्रेस नेता और वकील कपिल सिब्बल केस लड़ रहे हैं।
कपिल सिब्बल ने कहा कि वैवाहिक मामले में अन्य पक्ष अंतिम सुनवाई के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जल्द सुनवाई की सहमति नहीं दे रहा है। कपिल सिब्बल ने दलील दी कि दूसरा पक्ष ट्रायल कोर्ट के समक्ष कार्यवाही में उपस्थित हुआ है। इस पर कोर्ट ने कहा कि वो दूसरे पक्ष को सहमति देने के लिए बाध्य कर सकते हैं?
इस मामले में अगली सुनवाई अब दो सप्ताह के बाद होगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने अप्रैल 26, 2020 के सर्कुलर को चुनौती देने वाली अब्दुल्ला की याचिका को पिछले साल 03 नवंबर को खारिज कर दिया था। उमर अब्दुल्ला ने दलील दी थी कि सुनवाई अदालत के 2016 के एक आदेश के खिलाफ उनकी विवाह संबंधी अपील फरवरी, 2017 से अंतिम सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है।
वहीं, सुनवाई अदालत ने अब्दुल्ला की तलाक याचिका को खारिज कर दिया था। कोरोना वायरस महामारी के बीच अदालतों के सीमित कामकाज के दौरान इस पर सुनवाई नहीं हो सकी क्योंकि उमर अब्दुल्ला से अलग हो चुकीं उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला ने वर्चुअल सुनवाई के लिए अपनी सहमति नहीं दी।

तलाक के बदले में पत्नी ने पति से की ऐसी डिमांड, चौंक गए जज साहब

देशभर के फैमिली कोर्ट में चल रहे तलाक (Divorce) मामलों में एक अनूठा मामला सामने आया है. इस केस में पति के तलाक (Divorce) की मांग की तो पत्नी ने चौंकाने वाली मांग कर दी. मामला महाराष्ट्र के नांदेड़ फैमिली कोर्ट का है. जहां तलाक (Divorce) पाने की चाहत रखने वाले पति से महिला ने गर्भधारणा की मांग की है. इतना ही नहीं, मामले में जज के आदेश से देशभर के तलाक (Divorce) के मामलों में चौंकाने वाला मोड़ आ सकता है.
पत्नी ने कहा, 'मैं तलाक (Divorce) से पहले पति से प्रेग्नेंट होना चाहती हूं'
ख़बर में कोर्ट के आदेश के अनुसार, महिला एवं पुरुष का परिचय गुप्त रखा जा रहा है. लेकिन, इतना सार्वजनिक है की यह डॉक्टर दम्पति का मामला है, जिसकी सुनवाई महाराष्ट्र के नांदेड़ फैमिली कोर्ट में चल रही है. मामले में डॉक्टर पत्नी ने कोर्ट में मांग की है कि, उसे अपने पति से गर्भ ठहराना है. वह अपनी ढलती उम्र के चलते जल्द से जल्द अपने पति से गर्भवती होना चाहती है. 

महिला को दूसरे बच्चे का है कानूनन अधिकार है
गौरतलब है कि ऐसी मांग करने वाली महिला को तलाक (Divorce) की मांग करने वाले पति के साथ छह साल तक चली असफल शादी से हुआ लड़का पहले से है. अपने लड़के को भाई या बहन का सुख देने के लिए महिला ने तलाक (Divorce) मांगने वाले पति से बच्चा मांगा है. वह खुद बच्चा जनना चाहती है.

महिला के वकील शिवराज पाटिल ने ZEE मीडिया से बातचीत में कहा कि दम्पति को दो संतान पाने का कानूनन अधिकार है. चूंकि डॉक्टर महिला का तलाक (Divorce) मंजूर नहीं हुआ है, ऐसे में वह अब भी अपने पति के साथ शादी में बंधी है. लिहाजा भले उसका पति तलाक (Divorce) मांग रहा हो औरत उससे गर्भधारणा की चाहत रख सकती है.
IVF तकनीक से महिला की मांग होगी पूरी
इस तर्क अनुसार नांदेड़ फैमिली कोर्ट की जज स्वाति चव्हाण ने महिला की मांग को देखते हुए आईवीएफ एक्सपर्ट और मैरेज काउंसलर को भी निर्धारित किया है. कोर्ट अपने आदेश में कहता है कि, महिला को संतान सुख देने के लिए आईवीएफ तकनीक के इस्तेमाल पर विचार हो. इसके लिए सर्वप्रथम महिला और पुरुष की मेडिकल जांच कराई जाए.

महिला कोर्ट के फैसले से खुश है
महिला और पुरुष को एक महीने के भीतर यह प्रक्रिया का सामना करना होगा. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि, इस प्रक्रिया का खर्च याचिकाकर्ता महिला को ही उठाना होगा. यहां बता दें कि, आईवीएफ कृत्रिम गर्भधारणा कि वह तकनीक है, जिसमें बिना शारीरिक सम्बन्ध बनाए केवल पुरुष के शुक्राणु महिला के गर्भ में धारण कराए जाते हैं.

कोर्ट के फैसले से खुश महिला ने ZEE मीडिया से बातचीत में कहा है कि, जज का फैसला दार्शनिक है और कई महिलाओं को मददगार साबित होगा. महिला दावा करती है कि अगर उसका पति उसे गर्भवती करता है तो वह अपनी दूसरी संतान के भरण पोषण का खर्च खुद उठाएगी.(एजेंसीज इनपुट्स)

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में दरार

लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी में दरार, ऐश्वर्या से तलाक की दी अर्जी: सूत्र
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के घर में खटपट की खबर पहले से ही आ रही थी. लेकिन यह बात तेज प्रताप यादव और उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव को लेकर सामने आ रही थी. हालांकि अब लालू यादव के घर के अंदर से अलग ही चौंकाने वाली खबर आ रही है. दरअसल, सूत्रों के अनुसार खबर है कि तेजप्रताप यादव अपनी पत्नी ऐश्वर्या रॉय से तलाक लेने वाले हैं. उन्होंने ऐश्वर्या से तलाक लेने के लिए फैमि‍ली कोर्ट में अर्जी भी दे दी है.
सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही हैं क‍ि तेज प्रताप और ऐश्‍वर्या पि‍छले चार महीने से साथ नहीं रह रहे हैं. इन्‍हीं खबरों के बीच ऐश्‍वर्या अपने पि‍ता चंद्रि‍का राय के साथ राबड़ी देवी के आवास पहुंच गए हैं. उधर तेज प्रताप यादव, लालू से मि‍लने के ल‍िए रांची रवाना होने वाले हैं. तेजप्रताप ने उमाशंकर द्वि‍वेदी की कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है.
इस मामले में अब  29 नवंबर को सुनवाई होगी. बताया जाता है कि तेजप्रताप यादव और उनकी पत्नी ऐश्वर्या के बीच काफी अनबन चल रही थी. जिसके बाद तेजप्रताप यादव ने अपनी पत्नी के साथ नहीं रहने का फैसला किया है. इसके बाद उन्‍होंने अपनी पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देने का फैसला किया है. खबरों के अनुसार तेजप्रताप यादव ने पटना के सिविल कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी भी दाखिल कर दी है.
लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या से करीब 5 माह पहले ही पटना में शादी हुई थी. तेज प्रताप यादव की शादी 12 मई को पटना में बड़े धूम-धाम से हुई थी. जिसमें भारी संख्या में लोग जुटे थे. वहीं, सजायाफ्ता लालू यादव को तेजप्रताप यादव की शादी के लिए पैरोल दिया गया था. वहीं, उनकी पत्नी ऐश्वर्या के राजनीति में एंट्री होने की भी खबर आई थी.
ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पौत्री और परसा विधानसभा क्षेत्र से राजद के विधायक चंद्रिका राय की बड़ी बेटी हैं. एश्वर्या राय ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पटना से की है. और उच्च शिक्षा दिल्ली से पूरा किया है. हालांकि इस बारे में मुख्य कारण क्या है इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है. वहीं, इस बारे में लालू यादव के परिवार की ओर से खारिज की जा रही है.

'मुझे जि‍स राधा की तलाश, वह ऐश्‍वर्या नहीं'-- तेजप्रताप 

लालू प्रसाद यादव के परिवार से एक बेहद चौंकाने वाली खबर आई है. लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप की शादी टूटने की खबरें आ रही हैं. इससे भी ज्‍यादा चौंकाने वाली खबर ये है कि तेजप्रताप ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है. उन्‍होंने कहा है कि वह मानसिक रूप से परेशान हैं. उन्‍होंने यहां तक कहा कि वह कृष्‍ण की तरह रहना चाहते हैं, लेकिन ऐश्‍वर्या राधा नहीं बन पाईं. उन्‍होंने यहां तक कहा कि उन्‍हें जिस राधा की तलाश है, वह ऐश्‍वर्या नहीं हैं.
पटना से रांची जाते समय जब जब मीडिया वालों ने तेज प्रताप से जब पूछा कि क्या ये सही है, तब उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है. उन्‍होंने कहा वह रांची जा रहे हैं. हालांक‍ि बाद में जब उनकी मां राबड़ी देवी ने उनसे फोन पर बात की तो वह अपना कार्यक्रम बदल कर वापस घर लौट आए. उधर लालू का परि‍वार इन खबरों का लगातार खंडन कर रहा है, लेकि‍न ज‍िस तरह के हालात हैं, उनसे साफ है क‍ि तेज प्रताप के वैवाहि‍क जीवन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

अरबाज का एक गुनाह बन गया था 44 वर्षीय मलाइका के गले की हड्डी

Related imageमलाइका अरोड़ा को सलमान खान के भाई अरबाज खान से तलाक लिए एक साल से ज्यादा का वक्त बीत गया है। अब उन्होंने यह बताया है कि अरबाज से रिश्ता टूटने के बाद उन्होंने खुद को कैसे संभाला और कैसे उनकी जिंदगी बदल गई। 44 साल की मलाइका ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे अरबाज से अलग होने के बाद पहले से ज्यादा शांत और सहज महसूस कर रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वे अब पहले से ज्यादा सुखी भी हैं।
मलाइका बोलीं- तलाक के बाद ख्याल आता था कि अब जिंदगी कहां जाएगी
मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मेरे मन में कई तरह के ख्याल आते थे। जैसा कि सभी को लगता है, वैसे ही मैं भी सोचती थी कि अब आगे क्या होगा? जिंदगी कहां लेकर जाएगी? लेकिन मैंने किसी भी बात को खुद पर हावी नहीं होने दिया और न ही आपा खोया। मेरे लिए यह सबसे अच्छी बात रही। बस मैंने सब कुछ वक्त पर छोड़ दिया और बेहतर समय आने का इंतजार किया।"

अरबाज की सट्टेबाजी की आदत से परेशान हो गई थीं मलाइका
इसी साल जून में जब अरबाज खान क्रिकेट में सट्टेबाजी के आरोप में फंसे, तब उन्होंने खुद चौंकाने वाला बयान दिया था। अरबाज ने पुलिस को दिए बयान में माना था कि मलाइका के साथ उनका रिश्ता सट्टेबाजी की आदत की वजह से बर्बाद हुआ। अरबाज ने बताया था कि सट्टेबाज वसूली के लिए मलाइका को भी फोन करने लगे थे। इसी को लेकर अनबन शुरू हुई थी और बात तलाक तक पहुंच गई।
5 साल डेटिंग के बाद शादी और फिर 19 साल बाद तलाक
Related imageमलाइका और अरबाज ने करीब 5 साल की डेटिंग के बाद 1998 में शादी की थी। लेकिन 2016 में वे अलग रहने लगे और मई 2017 में उनके तलाक पर कानूनी मुहर लग गई । दोनों का 15 साल का बेटा (अरहान खान) है, जो अब मलाइका के साथ रहता है। बता दें कि तलाक के बावजूद अरबाज और मलाइका को अरोड़ा और खान परिवार के फंक्शंस और लंच-डिनर पर साथ देखा जा सकता है।
51 साल के अरबाज कर रहे दूसरी शादी की तैयारी
अरबाज खान इन दिनों मॉडल और एक्ट्रेस जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं । दोनों को अक्सर पार्टीज और पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा जा सकता है। अगस्त में कुछ रिपोर्ट्स में ऐसी खबर आई थी कि 51 साल के अरबाज जॉर्जिया से दूसरी शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में करीबी सूत्रों के हवाले से कहा गया था अरबाज और जॉर्जिया की शादी के लिए खान परिवार की सहमति नहीं मिली है। बावजूद इसके वे शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। दरअसल, सलमान खान और उनके पेरेंट्स को लगता है कि अरबाज की पहली शादी इस वजह से टूटी है, क्योंकि वे जिंदगी में कुछ खास नहीं कर पाए। खुद के दम पर पहचान बनाने वाली मलाइका ने अरबाज से शादी सिर्फ इसलिए की थी, क्योंकि वे सलमान खान के भाई हैं। अरबाज खुद की पहचान बनाने की बजाय अपने सुपरस्टार भाई पर ही डिपेंड होते गए। फाइनली, मलाइका को उनसे अलग होने का फैसला लेना पड़ा। कथित तौर पर यही वजह है कि खान परिवार अरबाज की दूसरी शादी को सहमति नहीं दे रहा है। बता दें कि जॉर्जिया जुलाई 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' में बतौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन, कृति खरबंदा और परेश रावल अहम भूमिका में थे।
 लड़की जिसे अरबाज खान आजकल डेट कर रहे हैं।

अरबाज़ ने किया कुबूल, इनको कर रहे है डेट

एक्टर, डायरेक्टर और निर्माता अरबाज खान ने अपनी पत्नी मलाइका से अलग होने के एक साल बाद किसी और लड़की को डेट करने की बात कुबूल करली है। लेकिन अरबास ने उस लड़की का नाम नहीं बताया। अरबास ने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में किया है।
दरअसल, अरबास और मलाइका पिछले साल मार्च में अलग हुए थे और उसके बाद दोनों को एक साथ नवंबर में फैमली कोर्ट के बाहर देखा गया था। इस इंटरव्यू में जब अरबास से मलाइका के साथ दौबार आने के बारे में सवाल किया गया, तो अरबास ने कहा की, मुझे लगता है की अगर हम थोड़ा समय और लेते तो शायद अब तक हम साथ आ चुके होते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसका मतलब है की हम कभी एक दूसरे के लिए बने ही नहीं थे।
साल 2017 की शुरुआत में ही दोनों अपने बेटे के साथ गोवा की ट्रिप पर गए थे। इस बारे में जब अरबास से सवाल किया गया तो अरबास ने कहा की, मैं जबसे मलाइका को जानता हूं तब से ही मलाइका के परिवार के साथ मेरा अच्छा रिश्ता है। हमारा बेटा और फिर उसके ग्रेंड पैरेंट्स हैं, अंकल-आंटी है। मैं और मलाइका चाहे जिस भी वजह से अलग हुए हों लेकिन बमारे दोनों के परिवार के साथ संबंध कभी खराब नहीं हुए है। यह हम दोनो का निजी फैसला है और इशके लिए कभी भी हमारे परिवार वालों ने हमारे ऊपर साथ आने का दवाब नहीं दिया है।