Showing posts with label nude. Show all posts
Showing posts with label nude. Show all posts

बिहार : महादलित महिला को नग्न कर पेशाब पिलाया: अपहरण कर के ले गए फिर पीटा


बिहार की राजधानी पटना में एक महादलित महिला के साथ अमानवीयता किए जाने का मामला सामने आया है। यहाँ सूदखोर ने ब्याज के पैसे न लौटाने पर 45 वर्षीया पीड़िता को रात भर पीटा और निर्वस्त्र भी कर दिया। महिला को पेशाब पिलाने का भी आरोप है। पुलिस ने मामले में मिली शिकायत पर केस दर्ज कर के 2 आरोपितों को नामजद किया है। घटना शनिवार (23 सितंबर, 2023) की है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना पटना के खुशरूपुर प्रखंड की है। यहाँ की एक महिला ने गाँव के सूदखोर से कुछ माह पहले 1500 रुपए उधार लिए थे। तय समय पर महिला ने सारे पैसे ब्याज सहित सूदखोर को लौटा भी दिए। हालाँकि, आरोपित इसके बाद भी और अधिक ब्याज माँग रहा था। पीड़िता ने जब और अधिक पैसे देने से मना कर दिया तब आरोपित ने शनिवार को उसका अपहरण कर लिया। पीड़िता का आरोप है कि न सिर्फ उसे निर्वस्त्र कर के बेरहमी से पीटा गया बल्कि जबरन पेशाब भी पिलाई गई।

आरोपित का नाम प्रमोद सिंह बताया जा रहा है। शिकायत में आगे बताया गया है कि अगले दिन रविवार को पीड़िता जैसे-तैसे आरोपित के चंगुल से छूट पाई। वह सीधे पुलिस स्टेशन गई और सूदखोर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। पीड़िता का अस्पताल में इलाज करवाया गया। घर पर भी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। महिला की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। फिलहाल आरोपित प्रमोद सिंह पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद के मुताबिक, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकाने चिह्नित किए गए हैं जहाँ दबिश जारी है। उन्होंने कहा कि पैसे के लेन-देन को ले कर हुए विवाद में मारपीट की पुष्टि हुई है। हालाँकि, SP ने पीड़िता द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की जाँच जारी होने की बात कही।

"अगर मेरा किरदार डिमांड करेगा की मैं न्यूड चलूं तो मैं चलूंगी।"-- समीक्षा सिंह

sameksha singh, sameksha singh photos, porus, sameksha porus, porus show, sameksha back scene, sameksha bold scene, sameksha bare back, entertainment, jansattaपहले के मुकाबले अब टीवी इंडस्ट्री में बोल्डनेस काफी बढ़ने लगी है। पहले जहां टीवी पर कोई किस सीन तक नहीं दिखाया जाता था वहीं अब एक्टर और एक्ट्रेस के बीच इंटीमेट सीन भी बोल्ड तरीके से दिखाया जाने लगा है। जबकि सीरियल निर्माता अच्छी तरह जानते है कि सीरियल लोग परिवार के साथ घर में देखते हैं, किसी सिनेमा हॉल में नहीं। 
कुछ एक्ट्रेस तो ऐसी हैं जो अफ्ने किरदार को देखते हुए ऑन स्क्रीन बोल्ड सीन भी देने को तैयार हैं। ऐसी ही एक एक्ट्रेस हैं समीक्षा सिंह, जो सोनी टीवी के शो 'पोरस' में ओलंपियन का किरदार निभा रही हैं। वह शो में न्यूड बैक शो करने की वजह से काफी चर्चा में हैं। लेकिन समीक्षा के इरादे कुछ और ही हैं। उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'अगर मेरे किरदार की डिमांड होगी की मैं न्यूड चलू तो मैं न्यूड चलूंगी'।
समीक्षा इस धारावाहिक के एक सीन में काफी बोल्ड नजर आने वाली हैं। इन दिनों वह अपने इसी बोल्ड सीन की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं।
Related imageRelated imageउन्होंने कहा कि बोल्डनेस सिर्फ स्किन शो करना नहीं है। आपको एक एक्टर के रूप में लोगों के सामने अपनी आत्मा दिखानी पड़ती हैं। ये आपकी सहजता नहीं बल्कि आपके किरदार की डिमांड होती है। अगर मेरा किरदार डिमांड करेगा की मैं न्यूड चलूं तो मैं चलूंगी। मैं दो बार भी नहीं सोचूंगी।
Image result for samiksha singhशो के एक सीन में वह सफेद सेमी ट्रांसपेरेंट साड़ी में बोल्ड नजर आने वाली हैं।इस सीन के दौरान उन्होंने अपने को-एक्टर के साथ एक इंटीमेट सीन भी दिया है। समीक्षा इस सीन के अंत में बिस्तर पर चादर लपेटे न्यूड बैक शो करती दिखीं हैं। समीक्षा इससे पहले पीओडब्ल्यू- बंदी युद्ध के, बड़ी दूर से आए हैं, अर्जुन, यहां मैं घर घर खेली, धारावाहिक पोरस, और जारा जैसे धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं। 

रेहाना सुल्तान : 70 के दशक में न्यूड सीन दे प्रसिद्ध हुई

70 के दशक फिल्मों में बोल्डनेस इतने बड़े स्तर पर देखने को नहीं मिलती थी. उस समय फ़िल्में काफी साफ-सुथरी हुआ करतीं थी. फिल्म की कहानी में सेक्स जैसी चीजें इतने बड़े स्तर पर नहीं परोसी जातीं थीं. उस समय फिल्म को हिट बनाने के फार्मूले में अश्लीलता शामिल नहीं थी.
फिल्म चेतना में अनिल धवन के साथ 
लेकिन इसी दौर में कुछ ऐसी फ़िल्में भी आयीं जो लीग से एकदम हटकर थीं. साल 1970 में आयी फिल्म ‘चेतना‘ भी कुछ इसी तरह की फिल्म थी. इस फिल्म में अभिनेत्री रेहाना सुल्तान ने मुख्य भूमिका निभाई थी. फिल्म में खुले तौर पर अश्लीलता को परोसा गया था. इसमें रेहाना ने एक वैश्या का किरदार निभाया था और न्यूड सीन भी दिये थे.
रेहाना के बारे में – 
रेहाना सुल्तान का जन्म 19 नवम्बर, 1950 को इलाहाबाद में हुआ था. रेहाना पुणे के FTII से एक्टिंग से  ग्रेजुएट हैं. साल 1970 में डायरेक्टर राजिंदर सिंह बेदी ने उन्हें 1970 में आयी फिल्म ‘दस्तक‘ में रोल दिया. रेहाना को इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला. इसके अलावा रेहाना ने ‘हार-जीत’ (1972), प्रेम-पर्वत (1973), किस्सा कुर्सी का (1977) जैसी कई फिल्मों में काम किया.
फिल्म चेतना के बारे में –
फिल्म चेतना में रेहाना ने एक सेक्स वर्कर और कॉल गर्ल की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके कई अश्लील डायलॉग भी थे. जैसे वह अपने एक ग्राहक से कहतीं है कि “मैंने इतने मर्दों को नंगा देखा है कि मुझे कपड़े पहने हुए मर्दों से नफरत होने लगी है.” फिल्म का पोस्टर उस दौर में चर्चा का विषय बना था. जिसमें रेहाना ने न्यूड सीन दिया था. उस दौर में इस फिल्म को देखकर फिल्म क्रिटिक्स ने कहा था कि “रेहाना के रोल ने सारी परम्पराओं को तोड़ दिया है.”
फिल्म में एक कपल अनजाने में एक वैश्यालय में फ़्लैट ले लेते हैं. जिसमें पहले एक नाचने वाली रहती थी. रेहाना का किरदार एक ऐसी औरत का था जिसका पति ज्यादातर समय बाहर बिताता है और वह अकेली रहती थी
फिल्म चेतना के दृश्य में 
इस फिल्म को बीआर इशारा ने निर्देशित किया था. बाद में रेहाना ने 34 साल की उम्र में अपने से 16 साल बड़े बीआर इशारा से 1984 में शादी भी की थी. इशारा का निधन साल 2012 में हो चुका है.
कुछ समय बाद लोग इस फिल्म की कहानी तो भूल गए लेकिन रेहाना का किरदार उनके ज़हन से नहीं निकला. यह फिल्म करने के बाद रेहाना के पास इसी तरह की फिल्मों के रोल के ऑफर आने लगे जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया.
फिल्म दस्तक  में संजीव कुमार के साथ 
रेहाना ने एक इंटरव्यूह में कहा था कि चेतना के बाद मुझे सेक्सुअलिटी का दूसरा नाम बना दिया गया था. मेरे डायरेक्टर मुझे सिर्फ बाथ टब और बारिश में भीगने वाले रोल देते थे. जिससे मुझे चिढ़ होने लगी थी.
70 के दशक में कई लोगों का यह भी कहना था कि रेहाना की फ्रेंड लिस्ट में सिर्फ मर्द हैं और वह सिर्फ तीन अक्षरों की कहानी हैं (सेक्स). इस फिल्म के बाद रेहाना ने कुछ साफ़ सुथरे रोल किये. जिन्हें दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद रेहाना ने फ़िल्मी दुनिया से नाता तोड़ लिया.
रेहाना का मानना है कि चेतना फिल्म करना उनके जीवन की बड़ी भूल थी. जिसने उन्हें सेक्स सिंबल बना दिया. रेहाना को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ा और साल 2013 में निर्देशक सुधीर मिश्रा ने उन्हें ‘इनकार’ फिल्म में काम करने का मौका दिया.
अवलोकन करें:--
पत्रकारिता से पूर्व और बाद तक फिल्म व्यवसाय से जुड़े होने के कारण इस चकाचौंध के पीछे क्या होता है, शायद ही कोई फिल्म समीक्षक अज्ञान हो। शायद यही कारण था, कि पूर्व में कोई महिला फिल्मों में काम करने को तैयार नहीं होती थी। ज्ञात हो, फ़िल्मी दुनियाँ के पितामाह दादा साहब फाल्के जब अपनी फिल्म में महिला का अभिनय कोई महिला ही करे, तो महिला की तलाश में वैश्यालय तक पहुँच गए थे, लेकिन वहाँ पहुँचने पर भी निराशा ही मिली, क्योकि उन्हें कहा गया था, "फिल्म में वही वैश्या काम करने को तैयार होगी, यदि तुम अपने किसी बच्चे से शादी करने को तैयार हो।" समय परिवर्तन के साथ, आज जिसे देखो फ़िल्मी नगरी की ओर खींचा जा रहा है।खैर, अब सब इतिहास बन चूका है।

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
इस षड्यंत्र में जो शंका व्यक्त की जा रही है, वास्तव में सच हो रही है। सरकार का चुनाव में असली मुद्दों से ध्यान हटाने ....


NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक आज के दौर का सिनेमा तमाम तरह की रुढ़ियों के साथ-साथ कुछ हदों को भी तोड़ चुका है। बदलते सम...

इस फिल्म में वह चित्रांगदा सिंह के साथ नजर आयीं थीं. लम्बे समय तक फ़िल्मी दुनिया से दूर रहने वाली रेहाना अब कम बैक करना चाहतीं हैं. उनका मानना है कि एक्टिंग तो किसी भी उम्र में की जा सकती है लेकिन क्या कोई उन्हें फिल्मों में काम देगा.