Showing posts with label rally. Show all posts
Showing posts with label rally. Show all posts

मोदी के खिलाफ चुनाव आयोग जाने वालों को ही नहीं मालूम कांग्रेस मैनिफेस्टो में क्या लिखा है और राहुल गाँधी अपने भाषणों में क्या बोल रहा है; सैम पित्रोदा भी संपत्ति विभाजन की वकालत कर रहा है ; वीडियो

                      सैम पित्रोदा (बाएँ) और राहुल गाँधी (दाएँ ) (चित्र साभार: Mint & India Today)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 22 अप्रैल 2024 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर, अब आपकी कमाई और आपकी संपत्ति पर है। कांग्रेस का कहना है कि उनकी सरकार आई तो कौन कितना कमाता है, किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है। किसके पास कितने मकान हैं। उसकी जांच कराएंगे। इतना ही नहीं वो आगे कहते हैं, ये जो संपत्ति है, उनको सरकार अपने कब्जे में लेकर उसको सबको बांट देगी। आपकी मेहनत की कमाई, आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। आपका स्त्री धन लूटना चाहती है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा।’

फिरोज जहांगीर खान की पोती प्रियंका हिन्दू कब से हो गयी? कब हिन्दुत्व अपनाया, जो कह रही है कि 'मेरी माँ ने देश की खातिर मंगलसूत्र न्यौछावर कर दिया'? क्या मुस्लिम समाज में सुहागन मंगलसूत्र पहनती है?

मोदी के इस बयान पर विपक्ष हंगामा कर रहा है कि मोदी भड़काऊ बयानबाज़ी कर मुद्दों से भटका रहे हैं। चुनाव आयोग में शिकायत की जा रही है, जो इस बात को साबित करता है कि कांग्रेस को ही नहीं मालूम की मेनिफेस्टों में क्या लिखा है और कांग्रेस का बंटाधार करने वाला राहुल अपने भाषण में इस बात को कह रहा है। यानि परिवार भक्ति में डूबी कांग्रेस को भी न मैनिफेस्टो की चिंता और न ही राहुल के भाषणों की।


देखिए वीडियो:-

 

कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने मृत्यु के बाद लोगों की आधी सम्पत्ति जब्त करने के कानून की वकालत की है। उन्होंने इसके लिए अमेरिकी कानून का हवाला दिया है। पित्रोदा का बयान राहुल गाँधी के सम्पत्ति के सर्वे और उसे दोबारा बाँटने के वादों के बीच आया है।

ओवरसीज कांग्रेस के मुखिया सैम पित्रोदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “अमेरिका में एक विरासत कर (इनहेरिटेंस टैक्स) है। अगर किसी व्यक्ति के पास 100 मिलियन डॉलर है और जब वह मरता है तो वह केवल इसका 45% ही अपने बच्चों को दे सकता है, 55% सरकार के खजाने में जाता है। इस कानून के अनुसार, आपने अपने समय में सम्पत्ति बनाई और अब इसे जनता के लिए छोड़ दीजिए। पूरी नहीं तो कम से कम आधी तो जनता के लिए छोड़ ही दें। मुझे ये एकदम सही लगता है।”

इसके बाद सैम पित्रोदा ने इस कानून की वकालत में कहा, “भारत में ऐसा कोई कानून नहीं है, भारत में अगर किसी के पास 10 बिलियन डॉलर (लगभग 82,000 करोड़ रूपए) हैं और वह मरता है तो उसके बच्चों को पूरे 10 बिलियन डॉलर मिलते हैं। जनता को उसमे से कुछ नहीं मिलता। यह कुछ मामले हैं जिन पर बहस और विचार होगा। जब हम सम्पत्ति दोबारा से बाँटने के बारे में बात करेंगे तो इसका मतलब नए कानून और नीतियों पर बात करना होगा।”

सैम पित्रोदा ने आरोप लगाया कि भारत के लोग अपने नौकरों को पैसा नहीं बांटते बल्कि उस पैसे से दुबई और विदेश घूमने टहलने जाते हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस यदि सत्ता में आती है तो वह नौकरों और घर में काम करने वालों को कितना पैसा दिया जाए इसके लिए भी नियम बनाएगी।

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी लगातार देश के लोगों के सम्पत्ति के सर्वे की बात कर रहे हैं। कांग्रेस के मेनिफेस्टो में भी सर्वे की बात की गई है। राहुल गाँधी ने यह भी कहा है कि सर्वे के बाद सम्पत्ति का दोबारा से बँटवारा किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राहुल गाँधी और कॉन्ग्रेस के इस चुनावी एजेंडे को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस महिलाओं का मंगलसूत्र छीनना चाहती है। कांग्रेस के सम्पत्ति बँटवारे की योजना को लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी विरोध हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘जनता के धन को लूटना कांग्रेस अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझती है। सेना की हर खरीद में घोटाले करने वाली कांग्रेस कभी यहां डिफेंस कॉरिडोर नहीं बनवा सकती थी। बीजेपी की वजह से अब हमारा यूपी आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर सेना का बहुत बड़ा हब बनने जा रहा है। कुछ दिन पहले ही हमने ब्रह्मोस मिसाइल की पहली खेप फिलिपींस को निर्यात की है। आने वाले दिनों में ये घातक ब्रह्मोस मिसाइल भी यूपी में बनेंगी।’

अलीगढ़ की विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘अलीगढ़, हाथरस और आसपास के छोटे, लघु और कुटीर उद्योग ये सभी विकसित भारत की ऊर्जा हैं। आपके काम को बढ़ावा मिले, इसलिए भाजपा वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट पर बल दे रही है। अलीगढ़ के ताले हों, हाथरस का हींग हो, मेटल उद्योग हो, गारमेंट उद्योग हो, गुलाल उद्योग हो, भाजपा सरकार हर उद्योग की ताकत बढ़ा रही है।’

उन्होंने ये भी कहा कि ‘आजकल जब मैं कहता हूं कि 10 साल में जो किया वो ट्रेलर है, अभी तो बहुत सारा काम करना है। और जब मैं इतनी सारी बातें बताता हूं न तो सपा-कांग्रेस वाले को समझ ही नहीं आता ये मोदी कहां ले जा रहा है। वो मोदी के साथ कदम ही नहीं मिला पा रहे हैं। ये मोदी है, आपके लिए जीता है, वो रुकना जानता नहीं है। और इसीलिए क्योंकि मैंने तय किया है, आपका सपना ही मेरा संकल्प है।’

अवलोकन करें:-

कांग्रेस का manifesto ही कांग्रेस का काल बनेगा; हर शांतिप्रिय चाहे वह हिन्दू, मुस्लिम, सिख एवं ईसाई हो

सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत में इस्लाम की हुकूमत नहीं ले आते : अरफ़ा खानुम, मुस्लिम पत्रकार

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत में इस्लाम की हुकूमत नहीं ले आते : अरफ़ा खानुम, मुस्लिम पत्रकार
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार ऐसा लगता है मानो जैसे-जैसे समय बीत रहा है, CAA-NRC का विरोध अब शाहीन बाग़ से होते हुए अपने असल....

The Story of Two Lals--Motilal & Jawaharlal

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
The Story of Two Lals--Motilal & Jawaharlal
Jawahar Lal Nehru Moti Lal Nehru SOMETIME back I used to receive a pamphlet titled “ SHAKTI SANDESH ” published from Calcutta a...

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘कांग्रेस-सपा जैसी पार्टियों ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की और मुसलमानों के राजनीतिक-सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए कभी कुछ नहीं किया। और जब मैं पसमांदा मुसलमानों की मुसीबत की चर्चा करता हूं, तो इनके बाल खड़े हो जाते हैं, क्योंकि ये उपर के लोगों ने मलाई खाई है और पसमांदा मुसलमानों को भी उसी हालत में जीने के लिए इन लोगों ने मजबूर कर दिया है।’

पटना : नरेंद्र मोदी की जनसभा में ब्लास्ट करने वाला मेहरे आलम 10 साल बाद दरभंगा से गिरफ्तार

10 साल पहले बिहार के पटना में नरेंद्र मोदी की प्रचार सभा में बम ब्लास्ट के आरोपित मेहरे आलम को बिहार की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। आलम की गिरफ्तारी शनिवार (20 मई 2023) को दरभंगा से हुई है। आलम इससे पहले NIA द्वारा गिरफ्तार किया गया था लेकिन वहाँ से वो चकमा दे कर फरार हो गया था। इस केस में 3 आरोपितों को कोर्ट ने पहले ही सजा सुना रखी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेहरे आलम के फरार होने के बाद उसकी तलाश लगातार जाँच एजेंसियाँ कर रहीं थी। इस बीच शनिवार को बिहार STF को आलम के दरभंगा में होने की सूचना मिली। पुलिस को पता चला कि वह अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के सिंधौली गाँव में रुका हुआ था। STF की टीम मौके पर पहुँची तो सूचना सही मिली और शनिवार देर रात दबिश दे कर आलम को गिरफ्तार कर लिया गया। फ़िलहाल मेहरे आलम से पूछताछ की जा रही है।

आलम पर NIA ने मुजफ्फरपुर के नगर थाना में 30 अक्टूबर, 2013 को कांड संख्या 612/13 दर्ज किया गया था और इसी के बाद उसे NIA ने मेहरे आलम को गिरफ्तार भी किया, लेकिन वो राष्ट्रीय जाँच एजेंसी को चकमा देकर फरार हो गया। तब वह NIA के साथ बतौर गवाह गया था। तब से आलम लगातार फरार ही था। माना जा रहा है कि जल्द ही NIA व अन्य एजेंसियाँ भी मेहरे आलम से पूछताछ कर सकती हैं। फिलहाल बिहार STF केस में जरूरी कानूनी औपचारिकताएँ पूरी कर रही है।

क्या था मामला

27 अक्टूबर, 2013 को पटना के गाँधी मैदान में तब बम ब्लास्ट हुआ था जब गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। मोदी की सभा के अलावा एक ब्लास्ट पटना जंक्शन पर भी हुआ था। इन धमाकों में कुल 6 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 82 लोग घायल हुए थे। शायद वही पहली और आखरी सभा थी, जिसमें मोदी भाषण देकर बैठने के बाद फिर खड़े होकर, जनता से कहा था "घबराने की कोई बात नहीं, आराम से अपने-अपने घर जाइए, कुछ लोग ख़ुशी में पटाखे फोड़ रहे हैं।" यानि किस तरह नरेंद्र मोदी ने भगदड़ में सैकड़ों को मरने से बचा लिया था। उस समय टीवी पर सीधा प्रसारण देखने नहीं भूले होंगे कि सभा स्थल पर किस तरह आतंक मचा हुआ था, लेकिन जनता भी बड़े धैर्य से अपने भावी प्रधानमंत्री को सुनने के लिए जान में जोखिम में डाल सभा स्थल से टस से मस नहीं हुए।   

जब 5 मिनट तक फ्लाइंग किस देते भगवंत मान बार-बार गिर रहे थे: AAP ने बनाया चेहरा तो बोले लोग – ‘उड़ते पंजाब का उड़ता CM’

पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है। भगवंत मान को लोग नेता के अलावा बतौर कॉमेडियन के रूप में भी जानते हैं। उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाने की औपचारिक घोषणा करने के बाद से उनके पुराने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे हैं।

ट्विटर पर यूजर्स भगवंत मान को ‘पेगवंत मान’ कहकर संबोधित कर रहे हैं। उनके पाँच साल पहले का फोटो शेयर कर रहे हैं, जब उन पर शराब पीकर जनसभा में पहुँचने के आरोप लगे थे और लगातार 5 मिनट तक फ्लाइंग KISS देते रहे थे।

ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा, “पंजाब में सीएम उम्मीदवार के लिए ‘पेगवंत मान’ का चयन करना गलत है। वह गोवा में बेहतर सेवाएँ दे सकते हैं।”

वहीं संतोष कुमार नाम के यूजर ने लिखा, “केजरीवाल चले पंजाब को नशामुक्त करने, एक नशेड़ी के सहारे।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पंजाब में दारू वाला, गोवा में फेनी वाला।”

पाँच साल पहले की बात है। मोगा की पुरानी अनाज मंडी में भगवंत मान एक जनसभा में पहुँचे थे, लेकिन जब वह बोलने उठे तो 5 मिनट तक ऑडियंस को फ्लाइंग किस ही देते रहे और बार-बार लड़खड़ाकर गिर रहे थे। संभले, उठे और फिर से फ्लाइंग किस देने लगे। बताया जाता है कि वह भाषण के दौरान एक बार भी सीधे खड़े नहीं हो पाए थे। किसी तरह सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें संभाला और सहारा देकर गाड़ी तक पहुँचाया था।

इसको लेकर कभी दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी रह चुके वकील प्रशांत भूषण ने ‘आप’ सांसद भगवंत मान पर शराब पीकर जनसभा को संबोधित करने का अरोप लगाया था। भूषण ने एक अखबार की फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा था, “आम आदमी पार्टी के स्‍टार परफॉर्मर भगवंत मान चुनावी बैठकों में शराब पीकर पहुँचे।”

अवलोकन करें:-

पंजाब में AAP का भगवत मान मुख्यमंत्री उम्मीदवार
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पंजाब में AAP का भगवत मान मुख्यमंत्री उम्मीदवार
पंजाब में ‘आम आदमी पार्टी’ ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोहाली के एक कार्यक्रम में मंगलवार (18 जनवरी 2022) को घोषणा करते हुए बताया कि 93.9% लोगों ने CM उम्मीदवार के रूप में भगवंत मान को अपनी पसंद बताया। वो 2014 से ही AAP से जुड़े हुए हैं। उससे पहले उन्होंने 2012 के विधानसभा चुनाव में संगरूर के लेहरा विधानसभा क्षेत्र से किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें हार नसीब हुई थी। अल्कोहल को लेकर उनकी समस्या को लेकर कई बार आवाज़ उठ चुके हैं। हालाँकि, वो पंजाब में नशा मुक्ति की बात करते हैं।