Showing posts with label #Hindu girl. Show all posts
Showing posts with label #Hindu girl. Show all posts

ओमान में बैठे मोहम्मद इस्लाम ने हिन्दू युवती का ब्रेनवॉश कर बेचने के लिए पासपोर्ट बना राजस्थान से बुलाया: दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने फ्लाइट चढ़ने से रोका, घर का सोना-चाँदी भी किया बरामद

मामला राजस्थान के चुरू जिले का है। यहाँ तारानगर थाने में युवती के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी अचानक घर से गायब हो गई है। साथ में एक लाख रुपए नगद और सोने-चाँदी के आभूषण भी लेकर गई है। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी मदद से युवती को ट्रेस किया। युवती की लोकेशन दिल्ली के इंदिरा गाँधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर मिली।

यहाँ युवती ओमान जाने वाली फ्लाइट पर चेक-इन कर चुकी थी। फिर चुरू पुलिस ने दिल्ली पुलिस, एयरपोर्ट सुरक्षा, भारतीय दूतावास से संपर्क किया। समय रहते ही युवती को फ्लाइट में चढ़ने से रोक लिया गया।

मोहम्मद इस्लाम ने ब्रेनवॉश किया

रविवार (29 जून 2025) को पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। चुरू एसपी जय यादव ने बताया कि युवती की ओमान के मस्कट में रहने वाले मोहम्मद इस्लाम से सोशल मीडिया पर दोस्ती थी। इस्लाम ने ही युवती का ब्रेनवॉश कर प्रेम-जाल में फँसाया। यहाँ तक की ओमान जाने के लिए भी हामी भरवा ली।

युवती इस कदर ब्रेनवॉश हो चुकी थी कि परिजनों से छिपकर तीन महीने पहले पासपोर्ट भी बनवा लिया। फिर अपने ही घर से सोना-चाँदी और एक लाख रुपए नगर चोरी कर ओमान जाने के लिए तैयार भी हो गई। एसपी ने बताया कि इस्लाम ने युवती के ओमान पहुँचने तक की पूरी व्यवस्था कर रखी थी। युवती के लिए घर से एयरपोर्ट तक कैब भी बुक की।

फ्लाइट में बैठने वाली थी युवती, तभी पकड़ा

एसपी जय यादव ने बताया कि युवती दिल्ली एयरपोर्ट में इमिग्रेशन करवा चुकी थी। चुरू पुलिस टीम ने दिल्ली एयरपोर्ट एसीपी को ई-मेल भेजा। इसके बाद एयरपोर्ट एसएचओ से संपर्क हुआ। युवती फ्लाइट में बैठने वाली कतार में लगी हुई थी। उसी समय दिल्ली पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया। युवती को वापस लाने के लिए चुरू पुलिस भी दिल्ली पहुँची और उसको सुरक्षित परिजन को सौंप दिया गया।

ओमान पहुँचती तो बेच दी जाती: एसपी

एसपी ने बताया कि मोहम्मद इस्लाम पिछले कई समय से युवती को सोशल मीडिया पर बरगला रहा है। साथ ही ओमान आने के लिए ब्रेनवॉश किया, जिसके लिए युवती जा चुकी थी। अगर युवती फ्लाइट में बैठ जाती तो ओमान पहुँच जाती। जहाँ युवती को बेच दिया जा सकता था। या फिर मानव तस्करी में लिप्त करा दिया जाता।

महिला विरोधी कांग्रेस की काली करतूत : लव जिहाद को हो रही फंडिंग : हिंदू लड़कियों को फँसाओ, उनसे निकाह करके धंधा करवाओ: इंदौर में लव जिहाद केस के लिए मुस्लिम लड़कों को पैसे दे रहा था कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी, खुलासा होते ही हुआ फरार

इंदौर लव जिहाद में फंडिंग करने वाला कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी (बाएँ), आरोपित अल्ताफ खान और साहिल शेख (दाएँ) ( साभार: R.bharat/DainikBhaskar)
ऐसा आभास होता है कि कांग्रेस का मध्य प्रदेश से सफाया होना निश्चित हो रहा है, जिसका निशाना मध्य प्रदेश से बाहर निकल अन्य राज्यों में भी होने वाला है। आतंकवाद की लड़ाई में कांग्रेस की असलियत तो सामने पहले ही आ चुकी है, बाकि की कसर लव जिहाद में हिन्दू लड़कियों को फंसाकर उनसे धंधा करवाने का पर्दाफाश हो गया है। एक लम्बे समय से मांग थी कि लव जिहाद में पकडे जाने वालों से इनको वित्तीय सहायता देने वालों की जानकारी लेनी चाहिए। जो अब तक नहीं हुआ। लेकिन अब एक financer कांग्रेस पार्षद का नाम आ गया है। इसी को पकड़ कर सारी जानकारी लेनी चाहिए ताकि बिकाऊ गैंग के हाथों हिन्दू लड़कियों की सुरक्षा प्रदान की जा सके। राज्य सरकार को इस पार्षद के विरुद्ध सख्त रुख अपनाना चाहिए। जब बिल्ली भागों छीका टूटा है तो सरकार को उसका फायदा उठाना चाहिए। अन्यथा बेकार है पूर्ण बहुमत वाली बीजेपी सरकार।     

मध्य प्रदेश के इंदौर लव जिहाद मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ अनवर डकैत का नाम उजागर हुआ है। आरोप है कि उसने हिंदू लड़कियों को फँसवाने के लिए अपने दो गुर्गे साहिल शेख और अल्ताफ खान को लाख-लाख रुपए दिए थे। उसने इन दोनों को पैसे देकर कहा था कि हिंदू लड़कियों को शादी करके फँसाओ और फिर देह व्यापार में धकेल दो। अब पुलिस मामले की जाँच कर रही है। पार्षद फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने शुक्रवार को आरोपित साहिल और अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने कांग्रेस पार्षद से पैसे लेने की बात स्वीकारी है। साहिल ने बताया कि उसे हिंदू लड़की से शादी करने के 2 लाख रुपए दिए गए थे। वहीं, अल्ताफ ने भी माना कि उसे भी 1 लाख रुपए ही मिले थे। पार्षद ने काम पूरा होने के बाद बाकी पैसे देने का वादा किया था। दोनों के बयान का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में लव जिहादी साहिल और अल्ताफ अपने फोन में कुछ हिंदू लड़कियों की तस्वीरें भी दिखाते हैं। इन लड़कियों को उन्होंने सोशल मीडिया पर हिंदू आईडी बनाकर फँसाया था। फिर मिलने के लिए बुलाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद शादी कर धर्म परिवर्तन करवाने की योजना थी। लव जिहादियों ने बताया कि कांग्रेस पार्षद ने उन्हें इन लड़कियों से ‘धंधा’ करवाने के लिए भी कहा था।

पुलिस ने लव जिहादियों के बयान के आधार पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए घर पहुँचे, तो वह फरार हो चुका था। अब पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने बताया कि साहिल और अल्ताफ को सोमवार (16 जून 2025) तक रिमांड में रखकर पूछताछ की जा रही है।

बजरंग दल ने लव जिहादियों को रंगे हाथों पकड़ा

साहिल शेख और अल्ताफ खान को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथों पकड़ा था। जब वह हिंदू लड़की के साथ सार्वजनिक जगह पर मिलने गए थे। बजरंग दल ने साहिल को सुपर कॉरिडोर इलाके में दबोचा। इसके बाद लड़की को घर के लिए रवाना कर दोनों जिहादियों को खूब पीटा।

साहिल और अल्ताफ ने कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी के कहने पर हिंदू लड़कियों को फँसाने की बात कही। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़कर बाणगंगा पुलिस के हवाले कर दिया। इनमे साहिल कार शोरूम में काम करता है और अल्ताफ पेंटर है।

बजरंग दल के कार्यकर्ता ने बताया कि एक लव जिहादी के मोबाइल फोन में चैट खुली मिली थी। इसमें वो किसी हिंदू युवक से बात करते हुए धमकी दे रहा है। जिहादी कहता है, “मैं लड़की का बॉयफ्रेंड हूँ और नरवल में रहता हूँ। तुझसे जो बने कर लेना। इसे इस्लाम धर्म कबूल करवाऊँगा और तू मेरा कुछ नहीं कर पाएगा।” युवक ने जब कारण पूछा तो कहने लगा, “हमारे धर्म में ऐसा ही लिखा है।”

                                   जिहादी की इंस्टाग्राम पर धमकी देते हुए चैट्स (साभार: R.Bharat)

जिहादी ने आगे कहा, “तू इतना सब क्यों पूछ रहा है। तू संगठन का आदमी है, मुझे सब पता चल जाता है। तुम्हारे संगठन के आदमी मुझसे भी जुड़े हैं।” इसके बाद बजरंग दल ने जब उसका फोन खंगाला तो हिंदू युवतियों के साथ महाकाल दर्शन के फोटो भी मिले। ये जिहादी इंस्टाग्राम पर हिंदू नाम से आईडी बनाकर लड़कियों को फँसाते थे।

बताया गया कि साहिल ने अर्जुन और अल्ताफ ने राज नाम से फेक आईडी बनाई हैं। इन आईडी का इस्तेमाल कर वे हिंदू लड़कियों से दोस्ती करते थे। बजरंग दल ने इन दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, इस साजिश में फंडिंग करने वाला कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी की जल्द गिरफ्तारी की माँग भी उठाई जा रही है।

दो हिंदू युवतियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि दो पीड़िताओं ने साहिल और अल्ताफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई हैं। इसके आधार पर मौनी बाबा आश्रम के पीछे सांवेर रोड बाणगंगा के रहने वाले 20 वर्षीय अल्ताफ खान और नरवल निवासी साहिल शेख पर दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पार्लर में काम करने वाली युवती से बनाए अवैध संबंध

19 वर्षीय पीड़िता ने माँ के साथ पहुँचकर बाणगंगा पुलिस में अल्ताफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवती ने बताया कि वह पार्लर में काम करती है। अल्ताफ उसका पड़ोसी है। साल 2020 में अल्ताफ से मकान खरीदा था। पड़ोने होने के चलते दोनों के बीच आम बातचीत शुरू हुई।

फिर अल्ताफ ने युवती को प्रपोज कर दिया। कहा कि वह युवती से शादी करना चाहता है। साथ ही बात करने के लिए कीपैड मोबाइल भी दिलाया। लेकिन अल्ताफ की हरकतों के चलते युवती ने उससे दूरी बना ली। ये देख अल्ताफ ने उसके घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी और दुष्कर्म किया।

बुर्का पहनने को कहा, कैफे में ले जाकर किया दुष्कर्म

वहीं, एक अन्य हिंदू युवती केयरटेकर का काम करती है। पीड़िता ने साहिल शेख के खिलाफ शिकायत की है। पीड़ित युवती ने बताया कि पाँच महीने पहले इंस्टाग्राम पर साहिल से बातचीत शुरू हुई थी। उसने खुद को हिंदू बताकर दोस्ती की थी। इस बीच 12 मई 2025 को पीड़िता को मिलने बुलाया और सांवेर रोड स्थित दोस्त के कमरे पर ले गया।

यहाँ साहिल ने युवती से कहा कि वो उससे बहुत प्यार करता है। शादी का झाँसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। पीड़िता ने बदनामी के डर के यह बात किसी से नहीं कही थी। फिर सच सामने आने पर साहिल से दूरी बना ली। लेकिन 30 मई 2025 को साहिल ने विजय नगर स्थित कैफे में मिलने बुलाकर दुष्कर्म किया।

अवलोकन करें:-

जब तक इस्लाम है दुनिया में आतंकवाद रहेगा, गैर-मुस्लिम और महिलाएँ रहेंगी असुरक्षित: तस्लीमा नसर
जब तक इस्लाम है दुनिया में आतंकवाद रहेगा, गैर-मुस्लिम और महिलाएँ रहेंगी असुरक्षित: तस्लीमा नसर
 

युवती ने कहा कि उसके विरोध करने पर साहिल ने उसे पैसे का लालच दिया। साहिल ने कहा, “तू सिर्फ एक बार धर्म परिवर्तन कर ले, तुझे जितना बोलेगी उतना पैसा दूँगा।” युवती ने बताया कि साहिल ने उस पर जबरन बुर्का पहनने का दबाव भी बनाया।

दिल्ली विश्वविद्यालय में दलित छात्रा के जवाब से राहुल गाँधी की किरकिरी, Video वायरल


कांग्रेस पार्टी के नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। ताजा प्रकरण एक हिंदू दलित छात्रा से जुड़ा हुआ है जिसके जवाब ने राहुल को ट्रोल कर दिया।

दिल्ली विश्वविद्यालय में मंगलवार (27 मई 2025) को राहुल गाँधी छात्र संगठन को लोगों से चर्चा कर रहे थे। छात्रों के बीच राहुल अपनी पार्टी और खुद को मसीहा साबित करने में लगे हुए थे। उन्होंने कहा, “हमने तेलंगाना राज्य में दिए गए कॉन्ट्रैक्ट की सूची मँगाई। उसे चेक किया तो पाया कि कोई भी कॉन्ट्रैक्ट दलितों, पिछड़ों या आदिवासियों को नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में आप लोग राजनीति कैसे करेंगे या राजनीति में कैसे आएंगे?”

राहुल गाँधी की बात छात्रा बड़े ध्यान से सुन रही थी। राहुल की बात खत्म होने के तुरंत बाद उसने पलटवार कर दिया। किसी लाग लपेट के उसने राहुल गाँधी से कह दिया, “हम राजनीति कर भी नहीं रहे सर, राजनीति में यूज (इस्तेमाल) हो रहे हैं।”

छात्रा की इस बात से राहुल ने बात पलटते हुए कहा कि वो दूसरी बात है। हालाँकि इतने में ही उनकी अच्छी खासी किरकिरी हो चुकी थी।

उत्तर प्रदेश : BSP के पूर्व सांसद शाहिद अख़लाक़ के बेटे दानिश ने लड़की से किया रेप, पीड़िता बोली- और भी हिंदू लड़कियों को फँसा रखा है

पूर्व बसपा सांसद शाहिद अख़लाक़ के बेटे दानिश के खिलाफ रेप की शिकायत (चित्र साभार- @RajuSharmajour1 ट्विटर)
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बसपा के पूर्व सांसद शाहिद अखलाक के बेटे दानिश पर रेप का आरोप लगा है। दिल्ली की रहने वाली एक हिन्दू लड़की ने शुक्रवार (25 अगस्त 2023) को दानिश के खिलाफ शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोपित पर लड़की को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को एक लड़की मेरठ के SSP ऑफिस में शिकायत लेकर पहुँची। खुद को दिल्ली की रहने वाली बताते हुए लड़की ने कहा कि कुछ समय पहले उसके इंस्टाग्राम पर दानिश कुरैशी नाम के एक युवक ने मैसेज किया था। थोड़े समय की चैटिंग के बाद दोनों के बीच फोन नंबर की लेन-देन हुई और फिर बातचीत होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि दानिश ने खुद को कुँवारा बताया और अपने झाँसे में ले लिया।

दानिश 20 अगस्त को लड़की से मिलने के लिए दिल्ली के हौजखास इलाके में आया। यहाँ उसने खुद को पूर्व सांसद शाहिद अखलाक का बेटा बताया। 2 दिनों के बाद यानी 22 अगस्त को दानिश अख़लाक़ ने लड़की को मेरठ के देहरादून-दिल्ली रोड पर स्थित होटल क्रोम का पता देकर वहाँ मिलने के लिए बुलाया। पीड़िता का कहना है कि होटल में उससे कोई पहचान पत्र नहीं लिया गया। जब वह होटल पहुँची तो मैनेजर ने उसको एक कमरे में भेज दिया।

शिकायत के अनुसार, कुछ देर बाद वहाँ दानिश आया और बातचीत करने लगा। इसी दौरान उसने शराब पीनी शुरू कर दी। शराब पीने के बाद दानिश ने पीड़िता का रेप किया। लड़की रोने लगी तो दानिश ने शादी का वादा करके उसे चुप करा दिया। यहीं नहीं, इसी होटल में आरोपित ने पीड़िता का नहाते हुए वीडियो भी बना लिया। शक होने पर पीड़िता ने दानिश का मोबाइल चेक किया और वीडियो डिलीट कर दिया।

दानिश का मोबाइल चेक करने के दौरान ही पीड़ित युवती को उसके शादीशुदा होने की जानकारी मिली। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि दानिश के फोन की चैटिंग में उसने देखा कि वह कई हिंदू लड़कियों के संपर्क में है। इन सब लड़कियों को वह ऐसे ही बात करके धोखा दे रहा है।

इस घटना से पीड़िता खुद को ठगा महसूस करने लगी। इसके बाद उसने मामले में शिकायत दर्ज करवाई। ऑपइंडिया के पास शिकायत कॉपी मौजूद है। पीड़िता ने मीडिया को दिए गए बयान में यह भी बताया कि उसे धोखा दिया गया है। उसने कहा कि दानिश ने उसे हर सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया है और कॉल भी नहीं उठा रहा है।

शिकायत के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जाँच शुरू कर दी है। हिन्दू संगठनों ने शाहिद अख़लाक़ के बेटे दानिश पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। एक हिन्दू संगठन के पदाधिकारी सचिन सिरोही ने कहा कि शाहिद अख़लाक़ के परिवार का इतिहास साल 1990 से कलंकित रहा है। सचिन का कहना है कि दानिश अख़लाक़ एक बार बंदूक के साथ पकड़ा गया था, जिसे मेरठ पुलिस ने खिलौना बता दिया था।

दानिश के अब्बा मोहम्मद शाहिद अख़लाक़ मांस के कारोबारी हैं। वो बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर साल 2004 में सांसद भी रह चुके हैं। शाहिद पर साल 2009 में कमेला (कसाईघर) को लेकर 24 अन्य लोगों के साथ केस भी दर्ज हो चुका है।


उत्तर प्रदेश : डॉक्टर ने 12000 रूपए में नवजात हिन्दू लड़की मुस्लिम दंपति को बेच दी : अस्पताल सील

                                            हिंदू बच्ची को डॉक्टर ने बेचा (फोटो साभार: दैनिक भास्कर)
उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर से हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आ है। यहाँ के एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर पैसों के लिए नवजात हिंदू बच्ची को बेचने का आरोप है। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद प्रशासन भी सचेत हुआ और उस बच्ची को वापस उसकी जन्म देने वाली माँ को सौंपा गया। वहीं अस्पताल को भी सील कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर के ‘नवजीवन अस्पताल’ के एक डॉक्टर पर आरोप है कि उसके एक नवजात हिंदू बच्ची को कुछ पैसों के लालच में आकर एक मुस्लिम परिवार को बेच दिया। जब इसकी भनक हिंदू संगठनों को पड़ी तो उन्होंने इसके खिलाफ हंगामा किया और फिर पुलिस ने मामले में दखल देते हुए मामले को शांत करवाया।

बताया जा रहा है कि नवजात बच्ची के पिता का नाम रमाकांत है और वो पहले से ही 5 बेटियों के पिता है। रमाकांत ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टर ने उनसे कहा कि तुम्हारी पूर्व में 5 बेटियाँ हैं तो तुम इस नवजात बच्ची का पालन पोषण कैसे कर पाओगे। बच्ची को उनसे माँगा और कहा इसके बदले इलाज के पैसे मत देना। इसके बाद उसने बच्ची को ले लिया।

इस बात की खबर लगने के बाद हिंदू संगठन के नेता राजेश अवस्थी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। राजेश अवस्थी ने बताया कि डॉक्टर अशोक राठौर ने गरीब हिंदू दंपति की नवजात बच्ची को मुस्लिम समुदाय के दंपति से मोटी रकम लेकर बेच दिया।

हिंदू नेता के अनुसार, उन्होंने इस प्रकरण की जानकारी प्रशासन को दे दी हैं और उनसे डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की माँग की है। वहीं इस मामले में SO रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले कि जाँच की जा रही है। विरोध होने के बाद बच्चा वापस कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ उस परिवार से भी होगी, जिसने बच्चे को गोद लिया था। इस घटना का आरोपित डॉक्टर फ़िलहाल फरार है।