Showing posts with label #Meerut. Show all posts
Showing posts with label #Meerut. Show all posts

‘फहीम, उसका अब्बू, मौलवी और…. याद भी नहीं कितनों ने किया रेप’: मेरठ में जबरन निकाह के बाद ‘जहन्नुम’ बनी हिंदू बेटी की जिंदगी

              फहीम (बाएँ), फहीम का घर (बीच में), हिंदू पीड़िता (दाएँ), (फोटो साभार : Dainik bhaskar)
अक्सर चुनावों में असदुद्दीन ओवैसी और INDI गठबंधन वाले दलितों पर अत्याचार होने का रोना रोते दिखाई पड़ते हैं। लेकिन जब इन लोगों के शांतिदूतों के ही द्वारा दलित लड़कियों का गैंग रेप और इस्लामीकरण किया जाता है सबके सब पता नहीं कब्र में छुप कर बैठ जाते हैं। सबको सांप सूंघ जाता है। जनता है कि इनके मकड़जाल में फंस जाती है। अगर गहराई से देखा जाए तो मुसलमानों के असली दुश्मन ये ही लोग हैं। उधर बंगाल में देखा किस तरह ममता बनर्जी ने हिन्दुओं को बीजेपी का साथ देने पर मुसलमानों की धमकी दी। क्या मुसलमान इंसान नहीं? क्यों उनको बहशी, बलात्कारी और मवालिओं की तरह दिखाकर उनके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाई जा रही है?  

राजधानी दिल्ली के जामिया नगर में एक दलित हिंदू युवती के साथ मजहबी हैवानियत और जबरन धर्मांतरण का ऐसा खौफनाक खेल खेला गया, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। सोशल मीडिया पर ‘साहिल’ बनकर मेरठ के फहीम ने पहले हिंदू युवती को प्रेमजाल में फँसाया, फिर किडनैप कर उसका जीवन नर्क बना दिया।

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपित फहीम, उसके अम्मी-अब्बू (तस्लीम-खुर्शीद), भाई और मौलवी (जैद और मोहम्मद खालिद) सहित 5 दरिंदों को जेल में डाला है, जबकि दो आरोपित अभी भी फरार हैं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि नवंबर 2021 में इंस्टाग्राम पर साहिल नाम के लड़के ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी।

धीरे-धीरे दोस्ती गहरी हुई तो मार्च 2022 में उसने लड़की को दिल्ली के बाटला हाउस बुलाया। साहिल ने हिंदू युवती को अपनी बातों में फँसाकर दोस्त के फ्लैट पर ले गया। वहाँ युवती को नशीला जूस पिलाया गया।

होश आने पर पता चला कि साहिल और उसके दोस्त ने मिलकर उसका रेप किया था। उन्होंने रेप करते हुए का Video भी बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे। इसके बाद आरोपित साहिल ने दोबारा हिंदू युवती को दिल्ली बुलाया।

इस बार उसने सरेआम पिस्टल तान दी और डरा-धमकाकर उसे मेरठ के सठला गाँव ले गया। वहाँ पहुँचकर युवती के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसे वह साहिल समझ रही थी, वह असल में मुसलमान था और उसका असली नाम फहीम था।

उसी रात फहीम और उसके अब्बू खुर्शीद ने हिंदू युवती के साथ जबरदस्ती की। जब हिंदू पीड़िता ने भागने की कोशिश की, तो फहीम की अम्मी तस्लीम और बहन ने उसे बेरहमी से पीटा और बंधक बना लिया।

‘हिंदू लड़की लाओ, जन्नत जाओ’, मदरसे में जबरन निकाह और गोमांस का टॉर्चर

हैवानियत यहीं नहीं रुकी। फहीम की अम्मी तस्लीम और बहन हिंदू युवती को एक मदरसे में ले गईं। वहाँ मौजूद मौलवी (मोहम्मद खालिद) ने हिंदू युवती से कहा, “तू खुशनसीब है कि मुसलमान के घर आ गई, अब तुझे जन्नत मिलेगी।”

इसके बाद जबरन उसका निकाह फहीम से करा दिया गया। घर लाकर उसे पाँचों वक्त की नमाज पढ़ने और बुर्का पहनने के लिए मजबूर किया जाने लगा। उसे जबरदस्ती गोमांस खाने को दिया जाता था। विरोध करने पर उसके सामने जिंदा मुर्गा काटकर उसका खून युवती के ऊपर छिड़क दिया जाता था।

‘कितने लोग कमरे में आए गिनती याद नहीं’, पैसे लेकर सास कराती थी धंधा

निकाह के बाद हिंदू युवती के साथ जो हुआ, वह इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। हिंदू पीड़िता ने रोते हुए बताया कि निकाह के बाद मौलवी (मोहम्मद खालिद) आए दिन उसके कमरे में आने लगा और जोर-जबरदस्ती करता था। जब युवती ने चीख-पुकार मचाई, तो मौलवी ने हँसते हुए कहा, “यह सब फ्री में नहीं होता, तेरी सास को इसके पैसे देते हैं।”

तब पीड़िता को समझ आया कि उसकी सास ही उससे जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही थी। उसकी सास कहती थी कि हिंदू लड़की लाने का मतलब जन्नत का रास्ता साफ करना है। वह अपने बाकी बेटों को भी हिंदू लड़कियाँ फँसाकर लाने को कहती थी।

प्रधान ने बदलवाया आधार कार्ड, तंग आकर ट्रेन के आगे कूदने जा रही थी युवती

हताश और बेबस युवती 3 महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई। गाँव के प्रधान फिरोज ने मिलीभगत करके पीड़िता के आधार कार्ड पर पिता का नाम हटवाकर जबरन फहीम का नाम दर्ज करवा दिया। मार्च 2023 में उसने एक बेटी को जन्म दिया। नवंबर 2024 में फहीम उसे लेकर वापस दिल्ली आया, जहाँ जनवरी में वह हथियारों की तस्करी के मामले में जेल चला गया।

इसके बाद जब युवती अपने मायके पहुँची, तो वहाँ से भी उसे दुत्कार मिला। हर तरफ से हारी-थकी पीड़ित बेटी 10 मई को अपनी 3 साल की बच्ची को लेकर ट्रेन के आगे कूदकर जान देने जा रही थी, तभी एक अजनबी ने उसकी जान बचाई और हिम्मत दी। इसके बाद जामिया नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जाँच कर रही है।

AI समिट में नंगों ने देश को किया बदनाम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 फरवरी 2025) को मेरठ में विकास की नई मिसाल पेश की। उन्होंने दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल के पूरे 82 किलोमीटर लंबे फुल स्ट्रेच का भव्य उद्घाटन किया और मेरठ मेट्रो को भी हरी झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री खुद ट्रेन में सवार होकर शताब्दी नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक सफर किया और वहाँ स्कूली बच्चों तथा दिव्यांग बच्चों से गर्मजोशी से बातचीत की। इस पूरे कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ पूरी तरह मौजूद रहे।

उद्घाटन के बाद मेरठ साउथ स्टेशन पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य फोकस कांग्रेस पर रखते हुए तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की कनेक्टिविटी कैसे होगी इसका शानदार उदाहरण मेरठ मेट्रो और नमो भारत का एक साथ संचालन है। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली और भाजपा की कार्यशैली में जमीन-आसमान का अंतर है।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा, “नमो भारत और मेरठ मेट्रो के एक साथ लोकार्पण में भाजपा की कार्यशैली की झलक है। हमारी कार्यसंस्कृति है कि जिस काम को शुरू किया जाए उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाए। इसीलिए अब की परियोजनाएँ पहले की तरह लटकती-भटकती नहीं हैं।” उन्होंने स्पष्ट रूप से कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस के राज में परियोजनाएँ फाइलों में गुम हो जाती थीं।

मोदी ने कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए कहा कि आज भारत मेट्रो नेटवर्क के मामले में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है। यूपी में मेरठ समेत कई शहरों में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। लेकिन कांग्रेस-सपा के राज में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट फाइलों में ही गुम जाते थे। मशीनें विदेश से लाई जाती थीं और घोटालों का सिलसिला चलता रहता था। हमने न सिर्फ घोटाले बंद किए बल्कि देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम किया।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को सबसे ज्यादा घेरा। उन्होंने हाल के दिल्ली एआई समिट का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया भर के नेता और तकनीकी कंपनियाँ दिल्ली के एआई सम्मेलन में जुटीं। यह भारत का गौरव का पल था लेकिन कॉन्ग्रेस ने इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कॉन्ग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए।

मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए पूछा, “मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूँ कि सारा देश जानता है कि आप नंगे हो फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी? यह दर्शाता है कि कांग्रेस पूरी तरह वैचारिक रूप से दिवालिया हो चुकी है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत की सफलता पच नहीं रही है। कांग्रेस ने देश के एक वैश्विक आयोजन को अपनी राजनीति का मैदान बना दिया जिससे पूरी दुनिया में भारत की छवि खराब हुई।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है। ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। मेरी माँ को गाली देने से उन्हें परहेज नहीं। उन्हें भाजपा से विरोध है एनडीए से विरोध है। अगर आपकी राजनीति यही है तो हम इसको भी सहन कर लेंगे लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि एआई सम्मेलन भाजपा का कार्यक्रम नहीं था। यह देश का कार्यक्रम था फिर भी कांग्रेस ने सारी मर्यादाएँ तोड़ दीं। अब पूरे देश में लोग कांग्रेस पर थू-थू कर रहे हैं।

मोदी ने कांग्रेस पर हमले को और तेज करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग देश की बेईज्जती करने वालों का जयकारा कर रहे हैं। राहुल गाँधी पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठना है तो पहले जनता के दिल जीतने पड़ेंगे। महिला सांसदों को आगे करके सीट पर कब्जा करने से प्रधानमंत्री नहीं बन जाते। कांग्रेस अब देश के लिए बोझ बन गई है।

उन्होंने कांग्रेस के सहयोगी दलों का भी जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली की घटना में कांग्रेस के सभी सहयोगी दलों ने भी कांग्रेस की आलोचना करने की हिम्मत की। मैं उन सभी दलों का सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूँ। यह साफ दिखाता है कि कांग्रेस की राजनीति अब उसके अपने सहयोगियों को भी पसंद नहीं आ रही। कांग्रेस पूरी तरह अलग-थलग पड़ चुकी है।

इस पूरे भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार कांग्रेस की विफलताओं और नकारात्मक राजनीति को उजागर किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की प्रगति नहीं देखना चाहती। जहाँ भाजपा विकास के काम कर रही है वहीं कांग्रेस नंगी राजनीति और बेईज्जती कर रही है।

उत्तर प्रदेश के विकास का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पहले मेरठ और यूपी अपराध के लिए जाना जाता था। आज यूपी विकास और ब्रह्मोस मिसाइल के लिए जाना जाता है। सपा राज में अपराधी बेखौफ घूमते थे आज योगी सरकार में वे जेल में हैं। कानून व्यवस्था सुधरने से व्यापार बढ़ा है। कल ही सेमीकंडक्टर फैक्ट्री का उद्घाटन हुआ। डबल इंजन सरकार यूपी को मैन्युफैक्चरिंग हब बना रही है।

उद्घाटन के बाद अब सराय काले खाँ से मोदीपुरम तक की यात्रा सिर्फ 55 मिनट में पूरी हो सकेगी। यह भारत की सबसे तेज सेमी हाई-स्पीड रीजनल रैपिड ट्रेन है जो 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। इस परियोजना में महिला सशक्तिकरण को विशेष जगह दी गई है। करीब 80 प्रतिशत ड्राइवर महिलाएँ होंगी।

अभी कुछ ही दिन पहले IndiaTV पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी राहुल गाँधी की जमकर धुलाई करते हुए कहा कि "राहुल एक समस्या नहीं बल्कि पूरे देश के लिए समस्या बन चुके हैं . .."

ISI से लिंक, सेना मुख्यालय से लेकर सरकारी दफ्तरों में आना-जाना: मेरठ में अम्मी-बेटी निकली PAK की नागरिक, 30 सालों से फर्जी आधार कार्ड-पासपोर्ट के जरिए भारत में रह रहीं

पाकिस्तानी नागरिक अम्मी-बेटी के खिलाफ जाली भारतीय दस्तावेज और अवैध निवास के आरोप में FIR दर्ज (साभार: Dall-E/X)
उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस ने 14 फरवरी 2026 को एक अम्मी और उसकी बेटी के खिलाफ केस दर्ज किया। आरोप है कि ये दोनों करीब 30 साल से भारत में रह रही थीं, जबकि वे पाकिस्तानी नागरिक हैं। इस मामले की शिकायत सामाजिक कार्यकर्ता रुखसाना ने की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अम्मी-बेटी ने धोखे से भारतीय पहचान पत्र बनवा लिए। रुखसाना ने शिकायत में बताया कि पाकिस्तानी नागरिक होने के बावजूद दोनों ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड, वोटर आईडी और भारतीय पासपोर्ट तक हासिल कर लिया।

मीडिया से बात करते हुए SSP अविनाश पांडेय ने बताया कि उन्हें फरहत मसूद नाम के एक व्यक्ति के बारे में जानकारी मिली। वह दिल्ली गेट इलाके में रहता है। बताया जा रहा है कि फरहत मसूद पाकिस्तान गया था, जहाँ उसने सबा नाम की औरत से निकाह किया। वहीं पाकिस्तान में उनकी एक बेटी पैदा हुई। सबा और उसकी बेटी दोनों ही पाकिस्तानी नागरिक हैं।

SSP ने बताया कि शुरुआती जाँच में यह साफ हो गया है कि आरोपित बिना वैध भारतीय नागरिकता के यहाँ रह रहे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले SP सिटी द्वारा की गई जाँच में भी आरोपों में सच्चाई पाई गई थी। जाँच में तथ्य सामने आने के बाद अब इस मामले में औपचारिक रूप से FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पूरे मामले की गहराई से जाँच के आदेश दे दिए गए हैं।

मामले में FIR की पूरी जानकारी

ऑपइंडिया ने इस मामले में दर्ज की गई FIR की कॉपी देखी है। इस FIR में सबा मसूद उर्फ नाजी उर्फ नाजिया और उशकी बेटी ऐमन फरहत को मुख्य आरोपित बताया गया है। इन दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS)2023 की कई धाराएँ लगाई गई हैं।

इनमें धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2), 351(2) और 352 शामिल हैं। ये धाराएँ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करने और आपराधिक धमकी देने जैसे आरोपों से जुड़ी हुई हैं।

                                                                       साभार: UP पुलिस

शिकायतकर्ता ने बताया कि सबा ने पाकिस्तान में फरहत मसूद से निकाह किया था और उनके बेटी ऐमन का जन्म वहीं 25 मई 1993 को हुआ था। उन्होंने आगे कहा कि जब सबा भारत आई, तो ऐमन भी उसके साथ ही आई थी। ऐमन ने भारत में एंट्री सबा के पाकिस्तानी पासपोर्ट के जरिए की थी। उस पासपोर्ट में ऐमन का नाम और उसकी जन्मतिथि साफ-साफ दर्ज थी।

शिकायतकर्ता रुखसाना ने आगे बताया कि अम्मी और बेटी, दोनों ही पाकिस्तानी नागरिक होने के बावजूद मेरठ में रह रही थीं। उन्होंने कभी भी कानूनी तरीके से भारतीय नागरिकता लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं की। रुखसाना ने यह भी कहा कि ऐमन ने मेरठ में ही पढ़ाई की, जबकि वह पाकिस्तानी नागरिक थी।

                                                              साभार: UP पुलिस

उन्होंने आगे बताया कि ऐमन के लिए भारतीय पासपोर्ट बनवाने के लिए फर्जी और बनावटी दस्तावेज तैयार किए गए। रुखसाना के मुताबिक, सबा ने भी दो अलग-अलग नामों से वोटर कार्ड बनवा लिए थे। इनमें एक सबा मसूद के नाम से और दूसरा नाजिया मसूद के नाम से था। शिकायत में कहा गया है कि ये सब जानबूझकर अपनी असली पहचान छिपाने और भारतीय अधिकारियों को धोखा देने के लिए किया गया।

रुखसाना ने अपनी शिकायत में सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि आरोपित फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेजों के आधार पर कई बार पाकिस्तान और दूसरे देशों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि सबा के अब्बा हनीफ अहमद कथित तौर पर पाकिस्तान नागरिक थे और उनका संबंध ISI से बताया जाता है। रुखसाना के अनुसार, इसी वजह से यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से भी गंभीर हो जाता है।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपित अपनी असली पहचान छिपाकर दिल्ली में सेना मुख्यालय और दूसरे सरकारी दफ्तरों में भी अकसर आते-जाते रहे हैं।
FIR में यह भी दर्ज है कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पहले इस मामले पर आपत्ति जताई थी तब उन्हें धमकाया और डराया गया था। रुखसाना का कहना है कि आरोपितों ने उन्हें यह कहकर दबाव बनाने की कोशिश की कि उनकी राजनीतिक पहुँच है और पुलिस प्रशासन में भी उनके संबंध हैं।

उत्तर प्रदेश : अब्दुल्ला कॉलोनी में हिंदुओं की एंट्री पर रोक : मुंबई की तरह मेरठ में भी मुस्लिमों ने बनाया ‘हलाल इलाका’

                               मेरठ में अब्दुल्ला रेजीडेंसी पर हिंदुओं की एंट्री पर रोक (फोटो साभार: NBT)
उत्तर प्रदेश के मेरठ में अब्दुल्ला रेजीडेंसी में हिंदू धर्म के लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस कॉलोनी में हिंदुओं को प्लॉट बेचने पर भी पाबंदी लगाई गई है। यह भी सामने आया कि कॉलोनी को जेल में बंद गैंगस्टर शारिक की जमीन पर बनाया गया है, जहाँ मस्जिद का निर्माण भी करवा दिया गया है।

मामला सामने आने के बाद ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने अब्दुल्ला कॉलोनी की उच्च स्तरीय जाँच की माँग करते हुए मेरठ जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में कॉलोनी के नक्शा और मस्जिद निर्माण की जाँच की माँग की गई है। मंत्री तोमर ने कहा कि कॉलोनी में गड़बड़ी मिली तो बुलडोजर गरजेगा।

अब्दुल्ला कॉलोनी का नक्शा की वैधता पर उठे सवाल

मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री तोमर ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि अब्दुल्ला रेजीडेंसी पिछले 10 सालों से विकसित की जा रही है, जिसमें केवल मुस्लिम लोगों को बसाने की योजना बनाई गई है। तोमर ने कहा कि यह सोच पूरी तरह गलत है, किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हो सकता।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि कॉलोनी में बनी मस्जिद का नक्शा वैध तरीके से स्वीकृत हुआ है या नहीं। साथ ही गैंगस्टर शारिक की जमीन शामिल होने की बात पर कहा कि इसकी गहराई से जाँच की जाएगी। तोमर ने कहा कि धार्मिक आधार पर बाँटने का प्रयास किसी भी सूरत में सफल नहीं हो पाएगा।

अब्दुल्ला कॉलोनी में 75 प्लॉट में सिर्फ 4 हिंदू परिवार को बेचे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दुल्ला रेजीडेंसी में 90 प्रतिशत प्लॉट मुस्लिम लोगों को बेचे गए हैं। कॉलोनी में कुल 75 प्लॉट हैं, जिनमें सिर्फ 4 प्लॉट हिंदुओं के हैं। कॉलोनी के प्रोजेक्टर के दो पार्टनर हैं, मेजर जनरल जावेद इकबाल और महेंद्र गुप्ता।

जावेद इकबाल के भाई आबिद इकबाल ने सफाई देते हुए कहा कि यह एक बिजनेस प्रोजेक्ट है, जो सभी के लिए खुला है। यहाँ अधिकतर मुस्लिम लोगों ने निवेश किया है। हिंदू खरीदार सिर्फ 10 प्रतिशत हैं। साथ ही आबिद ने मस्जिद निर्माण की बात को भी नकार दिया।

वहीं बिल्डर महेंद्र गुप्ता ने कहा कि सभी आरोप निराधार हैं, अब्दुल्ला रेजीडेंसी में किसी को भी प्लॉट खरीदने पर रोक नहीं लगाई गई है। गुप्ता ने कहा कि यह कॉलोनी आवास विकास की स्वीकृति से बनाई गई है। साथ ही गुप्ता ने कहा कि वे कॉलोनी की जाँच के लिए तैयार हैं।

हालाँकि, आबिद इकबाद और महेंद्र गुप्ता की बातों में कितनी सच्चाई है, यह तो जाँच के बाद ही साफ हो सकेगा। अब्दुल्ला कॉलोनी की जाँच के लिए मंत्री सोमेंद्र तोमर ने डीएम को पत्र लिखा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से कॉलोनी पर किसी भी तरीके की कार्रवाई नहीं की गई है।

मुंबई में हलाल अपार्टमेंट को लेकर भी छिड़ा था विवाद

मेरठ की तरह ही इससे पहले मुंबई के हलाल अपार्टमेंट को लेकर विवाद खड़ा हुआ था। जहाँ मीरा रोड स्थित गैलेक्सी फेस-2 प्रोजेक्ट पर एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन में कहा गया कि इस प्रोजेक्ट को केवल मुस्लिम लोगों को ही बेचा जाएगा। यहाँ तक 22 मंजिला इस इमारत के पहले फ्लोर पर मस्जिद और नमाज के लिए अलग जगह और दूसरे फ्लोर पर हलाल के लिए व्यवस्था तय की गई।

मेरठ में ईद की नमाज के बाद आपस में भिड़ी मुस्लिम जमात, पहले लाठी-डंडे चले, फिर फायरिंग भी: 5 गिरफ्तार, Video


उत्तर प्रदेश के मेरठ में सिवालखास कस्बे में ईद की नमाज़ के बाद मुस्लिम समाज के दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे पर डंडे से हमला किया, फिर पथराव हुआ और बीच में फायरिंग की आवाज भी सुनाई पड़ी। पूरी घटना में कई लोग घायल हो गए, कुछ के तो खून तक निकल आया। हिंसा की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

घटना की सूचना पर जानी थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुँची और मामला शांत कराया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घायलों को मारपीट में मामूली चोटें आई हैं। गंभीर स्थिति नहीं है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर ले ली है। मामले में 5 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

SP देहात राकेश कुमार ने बताया कि रविवार (30 मार्च 2025) को सिवालखास निवासी जाहिद का बाज़ार में नाजिम से कहासुनी हुई थी। उस समय तो मामला संभल गया। सोमवार को ईद की नमाज के बाद रास्ते में दोनों का आमना-सामना हो गया। दोनों तरफ से भारी संख्या में लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। फायरिंग भी हुई। हालाँकि अभी तक किसी को गोली लगने की सूचना नहीं है।

क्रांतिनायक अमर शहीद धनसिंह कोतवाल के नाम पर मेरठ में बनेगा बसअड्डा

                                                      अमित अग्रवाल, विधायक मेरठ कैंट

23 नवंबर 2022 को 1857 के क्रांतिनायक अमर शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ, गुर्जर सभा मेरठ, गुर्जर विकास समिति उत्तर प्रदेश द्वारा बीएनजी स्कूल एवं हीरो बाइक शोरूम के बराबर में किला रोड मेरठ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया । 

जन-क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल का जन्मोत्सव सप्ताह कार्यक्रम दिनांक 21 नवंबर 2022 से दिनांक 27 नवंबर 2022 तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया जाना सुनिश्चित हुआ है। उसी श्रृंखला में आज माननीय विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल जी द्वारा एक वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।   वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में माननीय विधायक मेरठ कैंट श्री अमित अग्रवाल ने कहा की मैंने एक प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार को भेजा है जिसमें क्रांतिनायक अमर शहीद धनसिंह कोतवाल के नाम पर मेरठ में बसअड्डा बनेगा तथा माननीय विधायक जी ने धन सिंह कोतवाल जी की याद में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का आह्वान किया। 

शोध संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने अपने उद्बोधन में बताया कि धनसिंह कोतवाल के जन्मोत्सव सप्ताह में बहुत उत्साह के साथ हर कार्यक्रम में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी प्रतिभाग कर रहे हैं। आज वृक्षारोपण कार्यक्रम विद्यालयों के साथ-साथ महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा भी आयोजित किए गए हैं । महिलाएं धन सिंह कोतवाल जी का चित्र हाथ में लेकर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने नारा दिया कि एक वृक्ष लगाओ धनसिंह कोतवाल का जन्मदिन मनाओ। 

गांधी इंटर कॉलेज  खेकड़ा बागपत  में बड़ी संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया तथा प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने बच्चों को क्रांति नायक धन सिंह कोतवाल जी का जीवन परिचय, उनकी संघर्ष गाथा और शहादत का विस्तार से चर्चा की। 

धन सिंह कोतवाल महिला शोध समूह की सदस्य प्रधान क्यामपुर जनपद बागपत श्रीमती मीनू चौधरी ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में वृक्ष लगाकर महिलाओं को वृक्षों के प्रति सजग किया। इससे प्रेरित होकर सभी महिलाओं ने संकल्प लिया कि क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल की याद में अपने घर पर, अपने खेत में एक वृक्ष जरुर लगाएंगे। 

टिटोडा जनपद मुजफ्फरनगर में स्कूल के विद्यार्थियों तथा धनसिंह कोतवाल महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने मिलकर धन सिंह कोतवाल जी की याद में उनको नमन करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम किया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के अवसरों पर कैप्टन सुभाष चंद, चेयरमैन जबर सिंह, भंवर सिंह अध्यक्ष गुर्जर सभा, प्रधानाचार्य संजीव नागर, एडवोकेट सचिन भड़ाना, वीरेंद्र सिंह, गुलवीर पार्षद, सतीश मावी, शौकत अली पार्षद, कमर पाल सिंह नगर जिला अध्यक्ष गुर्जर विकास समिति मेरठ,  जितेंद्र कुमार, मुकेश धस्माना, प्रधान राजवीर सिंह, भरत शर्मा, शैलेंद्र भारद्वाज, चतुरसेन मित्तल, रघुवीर सिंह,आनंद जाटव, मंजू नागर, मीनू चौधरी, सविता, मोमिना, कलावती, वीरवाला, विमला, मूर्ति,आशा,रीता, पवित्रा, दिव्या,पूनम, दीपांशु शर्मा, नूतन सुनीता, पुष्पा, आरती, संजीदा, आदि ने प्रतिभाग किया

तस्वीर सिंह चपराना 

चेयरमैन। 

धन सिंह कोतवाल शोध संस्थान मेरठ

‘काफिरों वक्त आने पर गाड़ देंगे तुम्हें’: अरशद का जहर वाला Video वायरल, शिवलिंग पर पेशाब करने वाला शोएब गिरफ्तार

    शिवलिंग पर पेशाब का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू आक्रोशित (फोटो साभार: सुदर्शन न्यूज/ वायरल वीडियो का          स्क्रीनशॉट)
टीवी चर्चाओं में छद्दम धर्म-निरपेक्ष गंगा-जमुनी तहजीब और संविधान का राग रगने वाले घटिया तकिया कलाम "गरीब, मजलूम, भटके और डरे हुआ" कहते नज़र आते हैं, यदि इन लोगों की इतनी निडरता है, स्थिति एकदम विपरीत होने की स्थिति में मुगलों की आतताई को भी बहुत पीछे छोड़ देते। सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें अरशद खान काफिरों (हिंदुओं) को गाड़ देने की धमकी दे रहा है। इसी तरह का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक मंदिर में घुसकर शिवलिंग पर पेशाब करते दिख रहा है। उसकी पहचान शोएब के तौर पर हुई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिवलिंग पर पेशाब करने वाला वीडियो उत्तर प्रदेश के मेरठ का है। वायरल वीडियो में एक युवक मंदिर में घुसते और शिवलिंग पर पेशाब करते नजर आता है। मामला मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के गाँव रासना का है। 18 अक्टूबर 2022 की सुबह जब मंदिर में पुजारी पूजा-पाठ के लिए पहुँचे, तो गेट खुला हुआ था। मंदिर के अंदर से बदबू आ रही थी। इसके बाद गाँव के युवक मोहित को बुलाकर सीसीटीवी फुटेज चेक करवाया गया, जिसमें शोएब शिवलिंग पर पेशाब करते हुए देखा गया।

मेरठ पुलिस ने बताया है कि CCTV फुटेज के आधार पर अभियुक्त की पहचान की गई। उसे गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया है। इस संबंध में थाना सरूरपुर में आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जाँच में पाया गया कि ​घटना में शामिल अभियुक्त नशे का आदी है। नशे में धुत होने के कारण उसने यह कृत्य किया।

कोलकाता स्थित इस्कॉन ISKCON के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने शिवलिंग पर पेशाब करने का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, “शोएब ने शिवलिंग पर पेशाब किया। आज हिन्दुओं की स्थिति ऐसी है कि हम सब कुछ नहीं करेंगे।” इसके साथ ही उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुस्तफा अरशद खान नाम का शख्स हिंदुओं को धमकाते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो के साथ राधारमण दास ने लिखा, “जब समय आएगा तो वे सभी हिंदुओं का नामो-निशान मिटा देंगे। यह एक इस्लामिक इन्फ्लुएंसर है। इंस्टाग्राम पर इसके 14,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं। मुस्लिम इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि जब उनका समय आएगा तो वे हिंदुओं के साथ क्या करेंगे। हिंदुओं, आप क्या करेंगे?”

हिंदुओं की भावनाओं का आहत करने के लिए शिवलिंग पर पेशाब किए जाने की कई घटनाएँ पूर्व में भी सामने आ चुकी है। मार्च 2021 में आसिफ को शिवलिंग पर पेशाब करते पकड़ा गया था। जुलाई 2019 में इरशाद उर्फ ईरानी ने जहाँगीरबाद में महादेव के मंदिर में शिवलिंग पर पेशाब किया था। प्राचीन शिव मंदिर की पवित्रता को तार-तार करने वाले इरशाद के खिलाफ बजरंग दल के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की थी, जिसके बाद बुलंदशहर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

उत्तर प्रदेश : मेरठ में दूसरे समुदाय के युवकों ने काँवड़ियों पर थूका, काँवड़ को किया अपवित्र

                                      मेरठ में काँवड़ियों को समझाते पुलिस अधिकारी (फोटो साभार: जागरण)
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के लिए दूसरे समुदाय के युवकों ने काँवड़ यात्रा करने वाले काँवड़ियों पर थूक दिया। इससे काँवड़िए भड़क गए और युवक को जमकर कर पीट दिया। बाद में पुलिस ने मामले को शांत कराया।

अभी तक समस्त #Intolerance, #not in my name, गंगा-जमुनी तहजीब आदि गैंगस्टर खामोश हैं, यदि स्थिति विपरीत होती, अब तक इन पाखंडियों ने आसमान सिर पर उठा लिया। इन उपद्रवियों को लगाम बहुत जरुरी है। केंद्र एवं राज्य सरकारों को इन उपद्रवियों से समस्त सरकारी सुविधाएं तुरंत छीन लेनी चाहिए और अब तक मिल चुकी सुविधाओं को ब्याज सहित वापस लेनी चाहिए। बहुत हो गयी फिरकापरस्ती। इनकी फिरकापरस्ती में मरता बेकसूर है।    

घटना मेरठ के कंकरखेड़ा के पास NH 58 की है। काँवड़ियों के अनुसार, 22 जुलाई 2022 को कुछ काँवड़िए अपने काँवड़ को रखकर शिविर में आराम कर रहे थे। तभी दूसरे समुदाय के दो युवक बाइक से आए और काँवड़ पर थूकने का प्रयास किया। आगे चलकर इनमें से एक युवक बाइक से उतरा और काँवड़ पर थूक कर अपवित्र कर दिया।

जब काँवड़ियों ने इन्हें देखा तो एक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग गया। पकड़ने के बाद काँवड़ियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच पुलिस ने मौके पर पहुँचकर आरोपित को भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ लेकर चली गई।

इस घटना का पता जैसे ही काँवड़ियों के अन्य समूह को लगा, उन्होंने इसके खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बाद में कई समूह जुड़ता चला गया। इसके बाद नाराज काँवड़ियों ने हाइवे पर जाम कर दिया। इतना ही नहीं, गुस्साए लोगों ने थाने में भी तोड़फोड़ की।

उन्होंने पुलिस से कहा जब तक दूसरे समुदाय के युवक को उनके हवाले नहीं किया जाएगा, तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। मामले की नजाकत को देखते हुए SSP रोहित सिंह सजवाण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और काँवड़ियों को समझाया।

एसएसपी ने हाथ में लाउडस्पीकर माइक लेकर खुद लोगों से शांत रहने की अपील की और बम भोले एवं भारत माता की जय के नारे लगाकर काँवड़ियों को आगे बढ़ने के प्रोत्साहित किया। इसके बाद काँवड़िए आगे बढ़े।

राजस्थान के भरतपुर तहसील गाँव सीकरी निवासी हनी मुखीजा, दिशांत, लोकेश आदि काँवड़ियों ने बताया कि 21 जुलाई की शाम को वे हरिद्वार से राजस्थान के लिए 40 काँवड़ियों के साथ चले थे। जैसे वे कंकरखेड़ा के पास पहुँचे, यह घटना हुई।

DM दीपक मीणा और SSP रोहित सिंह के समझाने के बाद यह तय हुआ कि जो काँवड़ खंडित हुई थी, उससे जुड़े चार काँवड़ियों को लेकर पुलिस हरिद्वार जाएगी। वहाँ से पवित्र गंगाजल लेकर वापस कंकरखेड़ा तक आएगी। इसके बाद उस गंगाजल को विशाल काँवड़ में रखकर वे राजस्थान जाएँगे।

उत्तर प्रदेश : ‘इंशाअल्लाह! हमारी सरकार आई तो उन्हें (हिन्दुओं को) छोड़ेंगे नहीं’: सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी

अखिलेश यादव द्वारा कभी जिन्ना तो कभी पाकिस्तान की बात क्यों बोली जाती है कि यह इनके उम्मीदवारों के भड़काऊ बयान सिद्ध कर रहे हैं। 
उत्तर प्रदेश के मेरठ दक्षिण से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार आदिल चौधरी (Adil Chaudhary) ने हिंदुओं से बदला (Hindus) लेने की धमकी दी है। आदिल चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार आई तो उनको (हिंदुओं को) छोड़ेंगे नहीं… चुनचुन कर बदला लिया जाएगा। सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी की धमकी का वीडियोa भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक बंद कमरे में कुछ लोगों को समझाते हुए सपा उम्मीदवार आदिल चौधरी कह रहे हैं, “इंशाअल्लाह हमारी सरकार बन रही है, किसी को भी छोड़ेंगे नहीं। जिस तरीके ये हमारे साथ जुल्म कर रहे हैं, इनसे बदला लिया जाएगा और इनको एहसास दिलाया जाएगा कि आगे ये सौ बार सोचेंगे।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मीडिया सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, “इंशाअल्लाह चुन चुन कर इनसे बदला लेंगे, इनको छोड़ेंगे नहीं, हमारी सरकार आ रही है।” समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी आदिल, अपनी क़ौम को भरोसा दिलाते हुए !!”

वहीं बीजेपी नेता संबित पात्रा ने इसे ट्वीट करते हुए लिखा है, “ये हैं सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी, इनका कहना है- “हमारी सरकार आई तो इन्हें (हिंदुओं को) छोड़ेंगे नहीं चुनचुन कर बदला लिया जाएगा।” सपा गुंडें और माफियाओं को टिकट देकर कौन सा उत्तम प्रदेश बनाना चाहती हैं? ऐसे गुंडों के लिए दुबारा योगी सरकार जरूरी है ताकि गुंडों पर बुलडोजर चलता रहे।”

इससे पहले शामली में नाहिद हसन के समर्थक का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रहा है, “अगर कैराना विधानसभा सीट पर हमारे नाहिद हसन को जाटों ने वोट नहीं दिया तो फिर अच्छा नहीं होगा हम लोग विधानसभा सीट पर रालोद (चौधरी) उम्मीदवार को वोट नहीं देंगे, हमें गड़बड़ी करने में मिनट नहीं लगेगा।”

अवलोकन करें:-

‘सपा सरकार है और सीएम हमारी जेब मैं है, जो चाहेंगे वही होगा’: कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करने वाल
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘सपा सरकार है और सीएम हमारी जेब मैं है, जो चाहेंगे वही होगा’: कांग्रेस को समर्थन का ऐलान करने वाल
शीरान रजा खान के साथ निदा खान उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर मुस...

‘…तो मुँह तोड़ दिया जाएगा’ – कांग्रेस को समर्थन देने वाला मौलाना तौकीर रजा, TV पर एंकर अमन चोपड़ा क
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
‘…तो मुँह तोड़ दिया जाएगा’ – कांग्रेस को समर्थन देने वाला मौलाना तौकीर रजा, TV पर एंकर अमन चोपड़ा क

वीडियो में कुछ लोग टोपी लगाए दिखाई देते हैं। उनमें से एक कह रहा, “ब्लॉक में नाहिद हसन के साथ जाट हरकत कर रहे हैं। अगर वहाँ उन ब्लॉक में जाट नाहिद हसन के साथ हरकत करेंगे तो हम यहाँ उनके साथ हरकत कर देंगे। वहाँ तुम हो 24 हजार, यहाँ हम हैं 90 हजार। इलाज़ बाँध देंगे। भुस भर देंगे। समझ गए?” इस वीडियो को सीएम योगी के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने ट्वीट किया था। जिस पर रिप्लाई करते हुए शामली पुलिस ने बताया था कि प्रकरण के संबंध में थाना कांधला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।