Showing posts with label Nathuram Godse. Show all posts
Showing posts with label Nathuram Godse. Show all posts

महेश मांजरेकर द्वारा नाथूराम गोडसे पर फिल्म का AAP नेता संजय सिंह का विरोध क्यों ?

नाथूराम गोडसे पर महेश मांजरेकर द्वारा नाथूराम गोडसे पर फिल्म निर्मित करने का बहुत ही साहसिक निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय से तुष्टिकरण पुजारियों, छद्दम धर्म-निरपेक्षों और सेक्युलरिस्ट्स के पेटों में मरोड़ होना स्वाभाविक है। नाथूराम गोडसे को आतंकवादी या हत्यारा कहने से पहले किसी ने कोर्ट में दर्ज 150 बयान पढ़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। शायद विश्व में गोडसे का ही ऐसा इतिहास है कि उन्हें माइक से अपने 150 बयान पढ़कर सुनाने की कोर्ट ने इजाजत दी थी। उनका कोर्ट में कहना कि कोर्ट या कोर्ट से बाहर जमा इन हजारों की भीड़ को क्या मालूम कि "मैंने गाँधी को क्यों मारा?" जिन्हें सुन जस्टिस खोसला ने कहा था कि "अगर जनता को जज बना दिया जाये तो सब ये ही कहेंगे कि नाथूराम गोडसे निर्दोष हैं।" मांजरेकर को गोडसे पर फिल्म कई दशक पूर्व ही निर्मित कर सच्चाई को जनता के सम्मुख रख देना चाहिए था। गोडसे की आलोचना करने वालों को अदिति शर्मा के ट्वीट में दिए नक़्शे को गंभीरता से देखना होगा। नागरिकत संशोधक कानून के विरोध में लगे शाहीन बागों के याद है, भारत का चिकेन नैक अलग की बात। वह गाँधी के अरमानों को धीरे-धीरे पूरा करने की योजना थी।  

गोडसे के पक्ष में लिखित श्रृंखला 
का एक पृष्ठ 
गोली लगने पर गाँधी को हस्पताल क्यों नहीं ले जाया गया?

गोडसे को हत्यारा कहने वालों को शायद नहीं मालूम कि गाँधी की जीवन लीला समाप्त कर पाकिस्तान के बाद भारत का एक और टुकड़ा होने से रोका था। गोडसे के बयानों को पढ़ने उपरांत शायद ही कोई नाथूराम गोडसे को हत्यारा कहेगा। गाँधी की जीवनलीला समाप्त कर गोडसे का कद गाँधी से कहीं ज्यादा ऊँचा हो गया, लेकिन कुर्सी के भूखे नेताओं ने वास्तविकता को जनता के सामने नहीं आने दिया। दूसरे, गोडसे को हत्यारा कहने वालों को कांग्रेस से पूछना चाहिए कि जब गोलियां लगने के 40 मिनट तक गाँधी के जीवित रहते किसी हस्पताल में क्यों नहीं ले जाया गया? क्या तत्कालीन कांग्रेस नेता भी गाँधी की हरकतों से परेशान होकर छुटकारा पाना चाहते थे? फिर सच्चाई उजागर होने के डर से क्यों इन तुष्टिकरण पुजारियों, छद्दम धर्म-निरपेक्षों-सेक्युलरिस्ट्स ने क्यों 150 बयानों के सार्वजनिक होने पर प्रतिबन्ध लगाया? 
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता संजय सिंह ने 3 अक्टूबर, 2021 को पीएम मोदी से सवाल किया कि क्या उन्होंने नाथूराम गोडसे पर बायोपिक बनाने की इजाजत दे दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “मोदी जी के जीवन पर फ़िल्म बनाने वाले फ़िल्म निर्माता अब बापू की हत्या करने वाले आतंकवादी गोडसे को महिमामंडित करने की होशियार कोशिश के तहत ‘गोडसे’ पर फ़िल्म बनाने जा रहे हैं। ये फ़िल्म का पोस्टर है। मोदी जी क्या आपने ये फ़िल्म बनाने की इजाज़त दी है?”

पीएम मोदी से सवाल करने के पीछे संजय सिंह का लॉजिक यह था कि फिल्म के निर्माताओं में से एक संदीप सिंह ने 2019 में पीएम मोदी की बायोपिक बनाई थी। उल्लेखनीय है कि किसी फीचर फिल्म या बायोपिक को बनाने के लिए किसी भी मेकर्स को प्रधानमंत्री से अनुमति की आवश्यकता नहीं होती है, जब तक कि यह सीधे तौर पर उनकी जिंदगी से जुड़ा हुआ न हो। फिल्म रिलीज के लिए तैयार हो जाने के बाद निर्माता सेंसर बोर्ड से संपर्क करते हैं और सर्टिफिकेट लेते हैं, ताकि फिल्म भारत में रिलीज हो सके। मगर संजय सिंह इस बायोपिक के बारे में इसकी टीम से पूछने की बजाय पीएम मोदी से सवाल कर रहे हैं।

संजय के ट्वीट के बाद से लोगों ने लगा दी क्लास:-

 

फिल्म की घोषणा फिल्म निर्माता महेश मांजेरकर ने गत गाँधी जयंती पर की थी। उन्होंने ट्वीट किया, “नाथूराम गोडसे की कहानी हमेशा मेरे दिल के करीब रही है।” गोडसे पर आने वाली फिल्म का निर्माण लीजेंड ग्लोबल स्टूडियो और थिंकइंक पिक्चर के बैनर तले किया जाएगा। फिलहाल, फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और इसके 2022 के सेकेंड हाफ में रिलीज होने की उम्मीद है।”

प्रेस रिलीज में मांजरेकर ने कहा, “इस तरह की फिल्म का समर्थन करने के लिए काफी साहस चाहिए। मैं हमेशा कठिन विषयों और बिना समझौता किए कहानी कहने में विश्वास करता हूँ। लोग गोडसे के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं, सिवाय इसके कि वह गाँधी पर गोली चलाने वाले व्यक्ति थे। उनकी कहानी बताते हुए हम न तो किसी को संरक्षण देना चाहते हैं और न ही किसी के खिलाफ बोलना चाहते हैं। हम इसे दर्शकों पर छोड़ देंगे कि कौन सही है या गलत।” मांजरेकर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में भी यह बातें लिखी। 

वहीं संदीप सिंह ने कहा, “नाथूराम गोडसे की कहानी वह है जिसे मैं अपनी पहली फिल्म बनाने के बाद से बताना चाहता था। यह एक अनकही कहानी है, जिसे सिनेमा प्रेमियों के सामने पेश किया जाना चाहिए। गोडसे और गाँधीजी के बारे में कहानियों के विभिन्न संस्करण हैं। महेश, राज और मेरा इरादा तथ्यात्मक कहानी को सामने लाने का है और इस तरह आज की पीढ़ी के लिए भूले-बिसरे इतिहास के पात्रों की सिनेमाई कृति सामने लाना है।”

अवलोकन करें:-

क्या महात्मा गांधी जन्मजात हिन्दू विरोधी थे ?

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
क्या महात्मा गांधी जन्मजात हिन्दू विरोधी थे ?
आज देश नहीं बल्कि तुष्टिकरण पुजारी महात्मा गांधी जयंती मना रहे है। आप जानते ही होंगे कि महात्मा गांधी ने आजादी में...

गोडसे ने गाँधी को मारा क्यों?

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
गोडसे ने गाँधी को मारा क्यों?
इन नेताओं ने अपनी कुर्सी की खातिर देश के वास्तविक इतिहास को आज तक 
जब मोपला में हुआ हिंदुओं का नरसंहार, तब गाँधी पढ़ा रहे थे खिलाफत का पाठ

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
जब मोपला में हुआ हिंदुओं का नरसंहार, तब गाँधी पढ़ा रहे थे खिलाफत का पाठ

राज शांडिल्य ने कहा, “पिछले कुछ वर्षों में नाथूराम गोडसे के बारे में जानने में एक नई दिलचस्पी पैदा हुई है। साथ ही, हम ऐसे समय में रह रहे हैं जहाँ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और विभिन्न दृष्टिकोणों और विचारों को प्रोत्साहित किया जाता है। इसलिए, हमें लगता है कि नाथूराम गोडसे पर फिल्म लाने का यह सही समय है।”

उल्लेखनीय है कि 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने मोहनदास करमचंद गाँधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। गोडसे को 15 नवंबर 1949 को फाँसी पर लटका दिया गया था।

कथित राष्ट्रपिता गांधी पर भारी सच्चा राष्ट्रपुत्र भगत सिंह


लेखक आर्य सागर खारी

आज(2 अक्टूबर) राष्ट्र हिन्दुओं को अपमानित करने वाले महात्मा गाँधी को याद कर रही है, लेकिन देश को गौरव प्रदान करने वाले लाल बहादुर शास्त्री को नहीं। क्यों? कारण है हिन्दू मार खाकर भी शिक्षा नहीं लेना चाहता, जबकि हिन्दू विरोधी गाँधी का नाम लेकर सत्ता का आनंद भोग रहे हैं। नाथूराम गोडसे पागल नहीं था, जो गाँधी को मारा, बल्कि गाँधी से अधिक हिन्दू और देशभक्त था। गाँधी भक्त राष्ट्र को बताएं गाँधी को क्रांतिकारियों से अधिक अंग्रेज़ भक्ति क्यों पसंद थी? क्यों नहीं भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की फांसी रुकवाने का प्रयास किया? 

मोहनदास करमचंद गांधी हाड मास का पुतला ही नहीं जैसा भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टाइन ने उनके विषय में कहा था। गांधी अनेक दुर्गुण दोषो का भी पुतला थे। गांधी को परनिंदा करने में बहुत आनंद आता था । इस काम के लिए गांधी बखूबी इस्तेमाल करते थे अपने धनी मित्र मंडली सेठो के द्वारा संचालित पोषित अखबारों का विशेष तौर पर यंग इंडिया अखबार पत्रिका का। मोहनदास करमचंद गांधी क्रांतिकारियों के कटु आलोचक थे कोई मौका वह नहीं चूकते थे भगत सिंह चंद्रशेखर आजाद बिस्मिल जैसे अमर बलिदानी क्रांतिकारियों के प्रयास से प्रज्वलित परतंत्र भारत की जनता के हृदय में विद्यमान स्वतंत्रता की वैचारिक क्रांति की अग्नि को बुझाने में । आज हम देखते हैं हम गांधी की विपरीत विचारधारा के तौर पर नाथूराम गोडसे को स्थापित करते हैं लेकिन गॉडसे गांधी के जीवन के सांप्रदायिक पक्ष को ही देख पाये जिसमें मुस्लिम तुष्टिकरण प्रधान था लेकिन गांधी की रग रग से असल तौर पर वाकिफ भगत सिंह थे। वह जानते थे गांधी जैसे कुटिल व्यक्ति को उन्हीं की भाषा में कैसे माकूल जवाब दिया जा सकता है। इसका सबसे बड़ा कारण यह था नाथूराम गोडसे की अपेक्षा शहीद भगत सिंह का चिंतन अधिक विकसित था वह अधिक स्वाध्यायशील अध्ययनशील थे उन्होंने विश्व इतिहास दुनिया की क्रांति का भली-भांति अध्ययन किया था।

शहीद भगत सिंह ने लाहौर जेल से अनेक वैचारिक लेख परिपत्र पर्चे पत्र कुछ पुस्तकें भी लिखी जिनमें दुर्भाग्य से आज कुछ ही उपलब्ध है उनके अनेक लेख पत्रों का संपादन संग्रहण उनके छोटे भाई कुलतार की सुपुत्री विरेंद्र सिंधु ने किया है।

घटना 30 दिसंबर 1929 की है क्रांतिकारी यशपाल ने तत्कालीन वायसराय लार्ड इरविन की ट्रेन के नीचे बम विस्फोट किया दुर्भाग्य से लार्ड इरविन बच गया धमाका कम तीव्रता का हुआ था। यह वही लॉर्ड इरविन है जो गांधी नेहरू के मित्र थे । ब्रिटिश भारत में अप्रैल 19 27 से लेकर अप्रैल19 31 तक गवर्नर जनरल रहे। इन्हीं के साथ में भगत सिंह की फांसी से 16 दिन पूर्व गांधी ने लंदन जाकर दूसरे गोलमेज सम्मेलन में समझौता किया था। जिसके तहत कांग्रेस के नेताओं अपने भक्तों की रिहाई अपने सविनय अवज्ञा आंदोलन की वापसी की घोषणा गांधी ने की थी। भगत सिंह साथी क्रांतिकारियों के मुकदमे को सम्मेलन मे उठाया ही नहीं था जानबूझकर गांधी ने। इसके पीछे गांधी का सोचा समझा षड्यंत्र था मूल विषय की और लौटते हैं।

30 दिसंबर 1929 के घटनाक्रम में जब लॉर्ड इरविन बच गया तो देश में अहिंसा वादी नेतृत्व ने अर्थात गांधी वादियो ने और खुद गांधी ने क्रांतिकारियों की निंदा का तूफान खड़ा कर दिया। वायसराय की स्पेशल ट्रेन को बम से उड़ाने के प्रयास के विरुद्ध कांग्रेस द्वारा निंदा प्रस्ताव पारित किया गया यंग इंडिया में गांधी ने “दि कल्ट आफ दी बाम” के नाम से लेख लिखा जिसमें क्रांतिकारियों की कटु आलोचना की उन्हें हतोत्साहित किया गया। कांग्रेस ने जो प्रस्ताव पारित किया उसका मसौदा खुद गांधी ने तैयार किया था उस प्रस्ताव को पारित कराने के लिए गांधी ने अपनी सारी शक्ति लगा दी । क्रांतिकारियों के विरुद्ध गांधी ने माहौल तैयार करने का प्रयास किया भगत सिंह जैसे प्रखर बुद्धिजीवी वीर कहां चुप रहने वाले थे भगत सिंह ने जेल से ही क्रांतिकारियों की आलोचना के लिए गांधी को जमकर लताड़ा उन्होंने 26 गांधी के लेखों के जवाब में जनवरी 1930 को “बम का दर्शन “नामक शीर्षक से एक विस्तृत परिपत्र लिखा बहुत ही गजब का है यह परिपत्र है।

उस परिपत्र के कुछ चुनिंदा अंश इस प्रकार हैं शहीद भगत सिंह की लेखनी व जुबानी।

“महात्मा गांधी की भक्त सरला देवी चौधुरानी के मत को मैं यहां उद्धृत करना चाहूंगा जो जीवन भर कांग्रेस की भक्त रही है और गांधी भक्त भी हैं। उन्होंने बताया है महात्मा गांधी ने क्रांतिकारियों के विरुद्ध प्रस्ताव को कांग्रेस से पारित कराने में अपना पूरा बल लगा दिया जबकि आधे से अधिक कांग्रेस के सदस्य इसके खिलाफ थे। 1913 की सदस्य संख्या में केवल 31 अधिक मतों से है प्रस्ताव पारित होता सका क्या यह राजनीतिक ईमानदारी थी, जी नहीं। मुझे मालूम हुआ है जिन कांग्रेस के सदस्यों ने प्रस्ताव के पक्ष में मत दिया है वह अपनी आत्मा से इसके खिलाफ थे लेकिन महात्मा जी के प्रति व्यक्तिगत निष्ठा के कारण में अपना विरोध प्रकट ना कर सकें प्रस्ताव के विरुद्ध मत देने में असमर्थ रहे इतना ही नहीं प्रस्ताव पर विचार के दौरान गांधी समर्थको कांग्रेस सदस्यों ने गाली गलौज की क्रांतिकारियों को बुजदिल कहा और उनके कार्यों को घृणित कहा क्या यह शोभा देता है? किसी गांधीवादी को गांधी कांग्रेसियों को वैचारिक वाणी की हिंसा से मुक्त नहीं कर पाए।”

(आज भक्त शब्द राजनीतिक व्यंग्य में देश की सबसे बड़ी सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के समर्थकों के लिए इस्तेमाल किया जाता है लेकिन शहीद भगत सिंह ने यह शब्द इतिहास में सर्वप्रथम कांग्रेसियों और गांधी समर्थकों के लिए इस्तेमाल किया था।)

“गांधी जी ने हम क्रांतिकारियों के विरुद्ध यंग इंडिया में लेख लिखा है क्रांतिकारियों पर दूसरा हमला किया है इस पर आगे कुछ कहने से पहले हम अच्छी तरह विचार करेंगे इसलिए कि उन्होंने तीन बातों का उल्लेख किया है जिसका शीर्षक है उनका विश्वास ,उनके विचार और उनका मत। हम उनके विश्वास के संबंध में विश्लेषण नहीं करेंगे क्योंकि विश्वास में तर्क के लिए स्थान नहीं है गांधीजी जिसे हिंसा कहते हैं और जिस के विरुद्ध उन्होंने जो तर्कसंगत विचार प्रकट किए हैं हम उनका सिलसिलेवार विश्लेषण करेंगे। गांधीजी सोचते हैं कि उनकी यह धारणा सही है कि अधिकतर भारतीय जनता को हिंसा की भावना छू तक नहीं गई है और अहिंसा उनका राजनीतिक शस्त्र बन गया है। हाल ही में उन्होंने देश का जो भ्रमण किया है उस अनुभव के आधार पर उनकी यह धारणा बनी है परंतु उन्होंने अपनी इस यात्रा की से इस भ्रम में ना पडना चाहिए। यह बात सही है कि कांग्रेस के नेता अपने दौरे वहीं तक सीमित रखते है जहां तक डाक गाड़ी उन्हे आराम से पहुंचा सकती है जबकि गांधीजी ने अपनी यात्रा का दायरा वहां तक बढ़ा दिया है जहां तक की मोटर कार द्वारा वे जा सके। गांधी जी अपनी यात्रा में धनी व्यक्ति के ही निवास स्थान पर रुके। इस यात्रा का अधिकतर समय उनके भक्तों द्वारा आयोजित गोष्ठियों में की गई उनकी प्रशंसा सभाओं में यदा-कदा अशिक्षित जनता को दिए जाने वाले भाषणों में मे ही बीता । भारतीय जनता जिसके विषय में उनका दावा है कि वे उन्हें अच्छी तरह समझते हैं परंतु यह बात इस दलील के विरुद्ध है कि वह आम जनता की विचारधारा को जानते हैं कोई व्यक्ति जनसाधारण की विचारधारा को केवल मंचों से भाषण और उपदेश देकर नहीं समझ सकता वह तो केवल इतना ही दावा कर सकता है कि उसने विभिन्न विषय पर अपने विचार जनता के सामने रखें क्या गांधी जी ने इन वर्षों में आम जनता के सामाजिक जीवन में कभी प्रवेश करने का प्रयत्न किया? क्या कभी उन्होंने किसी शाम को गांव के किसी चौपाल के अलाव के पास बैठकर किसी किसान के विचार जानने का प्रयत्न किया क्या किसी कारखाने के मजदूर के साथ एक शाम को जाकर उसके विचार समझने की कोशिश की है पर हमने यह किया है और इसलिए हम दावा करते हैं कि हम आम जनता को गांधी से अधिक जानते हैं हम गांधीजी को विश्वास दिलाते हैं कि साधारण भारतीय साधारण मानव के समान ही अहिंसा तथा अपने शत्रु से प्रेम करने की आध्यात्मिक भावना को बहुत कम समझता है संसार का तो यही नियम है तुम्हारा एक मित्र है तुम उससे इतने प्रेम करते हो कभी-कभी तो इतना अधिक कि तुम उसके लिए अपने प्राण भी देते देते हो तुम्हारा शत्रु है तो उसे किसी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहते हो। क्रांतिकारियों का यह सिद्धांत नितांत सत्य सरल और सीधा है और ध्रुव सत्य है ।आदम और हव्वा के समय से चला आ रहा है तथा इसे समझने में कभी किसी को कठिनाई नहीं हुई। हम यह अनुभव के आधार पर कह रहे हैं वह दिन दूर नहीं जब लोग क्रांतिकारी विचारधारा को सक्रिय रूप देने के लिए लाखों की संख्या में जमा होंगे।”

“गांधीजी घोषणा करते हैं कि अहिंसा के सामर्थ्य तथा अपने आपको पीडा देने की प्रणाली से उन्हें आशा है कि वह 1 दिन विदेशी शासकों का हृदय परिवर्तन कर अपनी विचारधारा का उन्हें अनुयाई बना लेंगे अब उन्होंने अपने सामाजिक जीवन के चमत्कार की “प्रेम सहिंता “के प्रचार के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया है अडिग विश्वास के साथ उसका प्रचार कर रहे हैं जैसा कि उनके अनुयायियों ने भी किया है परंतु क्या बता सकते हैं कि भारत में कितने शत्रुओं का हृदय परिवर्तन कर उन्हें भारत का मित्र बनाने में समर्थ हुए हैं ।वह कितने ओ डायर, डायर ,रीडिंग और इरविन को भारत का मित्र बना सकें ।यदि किसी को भी नहीं तो भारत उनकी विचारधारा से कैसे सहमत हो सकता है ।वे इंग्लैंड को समझा-बुझाकर इस बात को स्वीकार करने के लिए तैयार कर लेंगे कि वे भारत को स्वतंत्रता दे दे। यदि वायसराय की गाड़ी के नीचे बंबो का विस्फोट ठीक हुआ होता तो दो में से एक बात अवश्य हुई होती तो वायसराय अधिक घायल हो जाते या उनकी मृत्यु हो जाती ऐसी स्थिति में वायसराय तथा राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच मंत्रणा ना हो पाती यह प्रयास रुक जाता और उससे राष्ट्र का भला होता यदि बम का ठीक से विस्फोट हुआ होता तो भारत का एक शत्रु उचित सजा पा जाता मेरठ तथा लाहौर षड्यंत्र और भुसावल कांड का मुकदमा चलाने वाले केवल भारत के शत्रु को ही मित्र प्रतीत हो सकते हैं”

“गांधी जी यह प्रतिपादन करते हैं कि जब जब हिंसा का प्रयोग हुआ है तब तक सैनिक खर्च बढ़ा है यदि उनका मंतव्य क्रांतिकारियों की पिछले 25 वर्षों की गतिविधियों से है तो हम उनके वक्तव्य को चुनौती देते हैं कि वह अपनी इस कथन को तथ्यों और आंकड़ों से सिद्ध करें। बल्कि हम तो यह कहेंगे कि उनके अहिंसा और सत्याग्रह के प्रयोगों का परिणाम जिनकी तुलना स्वतंत्रता संग्राम से नहीं की जा सकती नौकरशाही पर हुआ है आंदोलन का फिर वह हिंसात्मक हो या हिंसात्मक सफल और असफल परिणाम तो भारत की अर्थव्यवस्था पर होगा ही”

“गांधी जी का कथन है कि हिंसा से प्रगति का मार्ग अवरुद्ध होकर स्वतंत्र का दिवस स्थगित होता है तो हम इस विषय में उदाहरण दे सकते हैं जिन देशों ने क्रांति हिंसा से काम किया लिया उनकी सामाजिक प्रगति होकर उन्हें राजनीतिक सफलता प्राप्त हुई हम रूस तथा तुर्की का उदाहरण ही ले ले। दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के जो न्यायोचित अधिकार माने जाते थे उन्हें प्राप्त करने में अहिंसा का शस्त्र असफल रहा है भारत को स्वराज्य दिलाने में भी असफल रहा जबकि राष्ट्रीय कांग्रेस सदस्यों की बड़ी सेना उसके लिए प्रचार करती रही तथा उस पर लगभग सवा करोड रुपए भी खर्च किया गया हाल ही में बारदोली सत्याग्रह में असफलता सिद्ध हो चुकी है इस अवसर पर सत्ताग्रह के नेता गांधी और पटेल ने बारदोली के किसानों को जो कम से कम अधिकार दिलाने का आश्वासन दिया था उसे भी वह दिलाना सके इसके अतिरिक्त अन्य किसी देशव्यापी आंदोलन की बात हमें मालूम नहीं अब तक इस अहिंसा को एक ही आशीर्वाद मिला है और वह है असफलता का। ऐसी स्थिति में यह आश्चर्य नहीं कि देश में फिर उसके प्रयोग से इंकार कर दिया । गांधीजी के सत्याग्रह जिसका स्वाभाविक परिणाम समझौते में होता है जैसा कि अनेक बार स्पष्ट है। इसलिए जितनी जल्दी हम समझ ले कि स्वतंत्रता और गुलामी में कोई समझौता नहीं होता उतना ही अच्छा है”

“गांधी जी ने सभी विचारशील लोगों से कहा कि वे लोग क्रांतिकारियों से सहयोग करना बंद कर दें तथा उनके कार्यों की निंदा करें जिससे हमारे इस प्रकार उचित देशभक्तों की हिंसात्मक विचारधारा को बल् न मिल सके और वह हिंसा की निरर्थकता तथा और हिंसात्मक कार्यों में जो हानि है उसे समझ सके। क्रांतिकारी अलग-थलग हो जाए अपना कार्यक्रम स्थगित करने के लिए विवस हो जाए। मैं कहना चाहूंगा गांधीजी ने जीवन भर जन जीवन का अनुभव किया पर यह बड़े दुख की बात है कि वह फिर भी क्रांतिकारियों का मनोविज्ञान ना तो समझते हैं और ना समझना ही चाहते हैं वह सिद्धांत अमूल्य है जो प्रत्येक क्रांतिकारी को प्रिय है जो व्यक्ति क्रांतिकारी बनता है जब वह अपना सिर हथेली पर रखकर किसी भी पल आत्म बलिदान के लिए तैयार रहता है तो केवल खेल के लिए नहीं हैं क्रांतिकारी बलिदान इसलिए भी नहीं करता कि जब जनता उसके साथ सहानुभूति दिखाने की स्थिति में हो तो उसकी जय जयकार करें वह इस मार्ग का इसलिए अवलंबन करता है कि उसका सदविवेक उसे इसकी प्रेरणा देता है उसकी आत्मा उसे उसके लिए प्रेरित करती है। एक क्रांतिकारी सबसे अधिक इस सिद्धांत में विश्वास करता है वह केवल तर्क और तर्क नहीं विश्वास करता है किसी प्रकार का गाली गलौज निदा चाहे फिर वह ऊंचे से ऊंचे स्तर से की गई हो उसे अपने निश्चित उद्देश्य प्राप्ति से वंचित नहीं कर सकती यह सोचना कि यदि जनता का सहयोग ना मिला या उसके कार्य की प्रशंसा न की गई तो वह अपने उद्देश्य को छोड़ देगा यह कोरी मूर्खता है अनेक क्रांतिकारी जिनकी कार्यों की वैधानिक आंदोलनकारियों ने घोर निंदा की फिर भी वह उसकी परवाह न कर फांसी के तख्ते पर झूल गए यदि तुम चाहते हो कि क्रांतिकारी गतिविधियों को स्थगित कर दें तो उसके लिए होना तो यह चाहिए कि उनके साथ अपना मत प्रमाणित किया जाए यह एक और केवल यही एक रास्ता है बाकी बातों के विषय में किसी को शंका नहीं होना चाहिए इस प्रकार के डराने धमकाने से क्रांतिकारी कदापि हार मानने वाले नहीं है।

कथित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को आईना दिखाने के पश्चात उनकी आलोचना का माकूल जवाब देने के बाद अपने परिपत्र के अंत में शहीद भगत सिंह देशवासियों से सीधी अपील करते हैं जो इस प्रकार है।

“हम प्रत्येक देशभक्त से निवेदन करते हैं कि वह हमारे साथ गंभीरता पूर्वक इस युद्ध में शामिल हो कोई भी व्यक्ति( गाँधी) अहिंसा और ऐसे ही अजीबोगरीब तरीकों से मनोवैज्ञानिक प्रयोग कर राष्ट्र की स्वतंत्रता के साथ खिलवाड़ ना करें। स्वतंत्रता राष्ट्र का प्राण है हमारी गुलामी हमारे लिए लज्जास्पद है ना जाने कब हम मे यह बुद्धि और साहस होगा कि हम उससे मुक्ति प्राप्त कर स्वतंत्र हो सके हमारी प्राचीन सभ्यता और गौरव की विरासत का क्या लाभ यदि हम यह सभी स्वाभिमानी ना रहे कि हमें विदेशी गुलामी विदेशी झंडे और बादशाह के सामने सर झुकाने से अपने आप को ना रोक सके। क्या यह अपराध नहीं कि ब्रिटेन ने भारत में अनैतिक शासन किया हमें भिखारी बनाया हमारा समस्त खून चूस लिया। एक जाति और मानवता के नाते हमारा घोर अपमान तथा शोषण किया गया है क्या जनता भी चाहती है कि अपमान को भुलाकर हम ब्रिटिश शासकों को क्षमा कर दें। हम बदला लेंगे जो जनता द्वारा ब्रिटिश शासकों से लिया गया न्याय उचित बदला होगा कायरो को पीठ दिखाकर समझौता और शांति की आशा से चिपके रहने दीजिए हम किसी से भीख नहीं मांगते और हम किसी को भी क्षमा नहीं करेंगे हमारे युद्ध विजय, मृत्यु के निर्णय तक चलता ही रहेगा। क्रांति चिरंजीवी हो।(साभार: उगता भारत)

महात्मा गाँधी प्रेमियों को गोडसे के 150 बयान घर-घर बंटवाने में क्या आपत्ति है?

Image may contain: one or more people and people standing
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
"I have however no doubt that had the audience of that day been constituted into a jury and entrusted with the task of deciding Godse's appeal, they would have brought in a verdict of 'not guilty' by overwhelming majority".
                                        Justice Khosla
                  The Murder of the Mahatma
                                             (page 234)
Image may contain: one or more people"यदि देश-भक्ति पाप है तो मै मानता हूँ मैंने पाप किया है। यदि प्रशंसनीय है तो मै आपको उस प्रशंसा का अधिकारी समझता हूँ। मुझे विश्वास है की मनुष्यों द्वारा स्थापित न्यायालय के ऊपर कोई न्यायालय हो तो उसमें मेरे काम को अपराध नहीं समझा जाएगा। मैंने देश और जाति की भलाई के लिए यह काम किया। मैंने उस व्यक्ति पर गोली चलाई जिसकी नीति से हिन्दुओं पर घोर संकट आए, हिन्दू नष्ट हुए।
मेरा विश्वास अडिग है कि मेरा कार्य नीति की दृष्टि से पूर्णतया उचित है। मुझे इस बात में लेशमात्र भी सन्देह नहीं कि भविष्य में किसी समय सच्चे इतिहासकार इतिहास लिखेंगे तो वे मेरे कार्य को उचित ठहराएंगे।"
                                                                                           -- नाथूराम गोडसे    
*देश को सत्य बताना यदि गुनाह है तो मैं यह गुनाह बार -बार करूंगी :साध्वी प्रज्ञा*
भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में गोडसे को बताया 'देशभक्‍त', हंगामे के बाद BJP सांसदों ने ही उन्‍हें बैठाया
वो आतंकियों का भी खुलकर समर्थन करते है हम। देशभक्तों का भी खुलकर समर्थन नही कर पाते हैं....आखिर अखण्ड भारत का स्वप्न दिलो दिमाग मे रखने वाला व्यक्ति देशभक्त नही होता है क्या?
ऐसा स्पष्ट बयान देश की लोकसभा में देने वाली साध्वी प्रज्ञा पर हमें गर्व है! 
Image may contain: textमहात्मा गाँधी प्रेमियों(चाहे किसी भी राजनीतिक दल से हों) से निवेदन है एक बार घर-घर नाथूराम गोडसे के कोर्ट में दर्ज 150 बयानों को बंटवा दें। जनता बता देगी "महान देशभक्त कौन? नाथूराम गोडसे या महात्मा गाँधी?" अपने बयान नंबर 1 से लेकर 150 तक किसी बयान में माफ़ी नहीं मांगी, बल्कि मारने का कारण बताए हैं। अंत में यह भी बताया कि "गाँधी का अब जीवित रहना देश का एक और विभाजन", क्योकि जिन्ना की लाहौर से लेकर ईस्ट पाकिस्तान(वर्तमान बांग्लादेश) तक वाया दिल्ली 16 मीटर चौड़ी सड़क, जिसके दोनों तरफ केवल मुस्लिम आबादी रहे, मांग ने गोडसे ने गाँधी को जीवित रखना देश के लिए घातक समझा। वास्तव में अगर गाँधी जीवित रहते, 1949 में एक और बटवारे की आधारशिला रख दी गयी होती। जिस तरह आज वर्तमान सरकार पाकिस्तान पर भारी पड़ रही है, पाकिस्तान भारत पर हावी होता। PoK को क्या आज तक वापस ले पाए? वह तो मात्र एक छोटा-सा टुकड़ा है, जिन्ना की मांग पूरी होने पर देश का कितना बड़ा हिस्सा देश से कट गया होता, जिसे नेताओं की तुष्टिकरण नीति के चलते क्या स्थिति होती भारत के नक़्शे की, समझा जा सकता है।  
Image result for चितपावन ब्राह्मण
अखंड भारत का इंतज़ार करती गोडसे की अस्थियां 
 गोडसे ने अपनी वसीयत में कहा है कि मेरे अंतिम संस्कार के बाद मेरी अस्थियों को तब तक रखना जब तक भारत अखंड न हो जाये तब मेरी अस्थियों को सिंधु नदी में ही प्रवाह करना। अब बताओं देशभक्त कौन? 

ऊधम सिंह ने लंदन जाकर जलियांवाला बाग के हत्यारे जनरल डायर को मारा! वैसे ही गांधी ने बटवारे पूर्व पाकिस्तान में रह रहे हिन्दुओं को भरोसा दिया था कि देश का बंटवारा उसकी लाश पर होगा और लोगों ने उस पर भरोसा करके पाकिस्तान में रुक गए किन्तु एकाएक बिना पर्याप्त समय दिए बटवारे की घोषणा हो गई जिससे लाखों हिन्दुओं का कत्लेआम हुआ .... ऐसे हत्यारे गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे भी सच्चे देशभक्त हैं ....
इतना ही नहीं, महात्मा गाँधी भक्त देश को बताएं कि "जब ऊधम सिंह ने जनरल डायर को मारा था, तब गाँधी ने ब्रिटिश सरकार से क्या कहा था? क्या कोई देशभक्त ऐसी बात बोल सकता है?" दूसरे, जब जयपुर में जतिन दास की ब्रिटिश सरकार की गोली से हत्या होने पर, जब गाँधी(उस समय गाँधी जयपुर में ही थे) से श्रद्धांजलि देने के लिए आग्रह किया गया तो क्यों गाँधी ने श्रद्धांजलि देने से इंकार कर दिया था?(पढ़िए गोडसे के 150 बयानों में)
Image result for चितपावन ब्राह्मण
Image result for चितपावन ब्राह्मणफिर क्या कारण है कि आज तक गाँधी हत्या पर हुए अब तक के सबसे भयंकर नरसंहार की क्यों नहीं जाँच हुई? क्या चितपावन ब्राह्मण इंसान नहीं थे? यह स्वतंत्र भारत का सर्वाधिक भयंकर नरसंहार था, जिसमे 30,000 से अधिक चितपावन ब्राह्मणों को जिन्दा जलाया/मारा गया था, क्योकि गोडसे चितपावन ब्राह्मण थे। 
पिताश्री एम.बी.एल.निगम 
गाँधी का एक और हिन्दू विरोधी बयान जिसके मेरे पिताश्री एम.बी.एल.निगम ने अपनी आँखों से देखा था। ब्रिटिश राज हर वर्ष बकरा ईद पर दिल्ली के सदर बाजार में गऊ हत्या को लेकर दंगा होता था। 
बात सन 1945 की है, बकरा ईद के दिन पिताश्री अपने अनुज की ससुराल करोल बाग़ से घर वापस जब आ रहे थे, उनको झंडेवालान मंदिर के पास रोक लिया गया, मालूम हुआ कि लोटन पहलवान ने आज गाय को बचाते मुसलमानों से टक्कर ली है और पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ला रही है। उस दिन पहली बार पिताश्री ने लोटन पहलवान को लहू-लुहान स्थिति में पुलिस ट्रक पर देखा था, घर पहुँच मौहल्ले में सबको बताया। उन दिनों गाँधी मंदिर मार्ग स्थित बाल्मीकि कॉलोनी में शाम के समय प्रवचन देते थे, जिसका सीधा रेडियो पर प्रसारण होता था।  देखिए गाँधी जी महाराज अपने प्रसारण में क्या फरमाते हैं:-
सत्यधर्म प्रकाशन
डी-12, सेक्टर-8
रोहिणी, दिल्ली 
"आज दिल्ली में सब कुछ ठीक-ठाक रहा, बस पुलिस ने एक दंगाई को गिरफ्तार कर लिया है।" क्या गौ-रक्षक लोटन पहलवान दंगाई था? क्यों नहीं गाँधी ने सच्चाई बताई? लोटन के इस साहसिक कदम से फिर बकरा ईद पर गौ-हत्या नहीं हुई।   
लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने पर सियासी पारा बढ़ गया। अब इसे सच्चाई से मुंह फेरना न कहा जाए तो क्या कहा जाए?
महात्मा गाँधी के अंधभक्तों को यदि नाथूराम गोडसे से इतनी नफरत है तो घर-घर गोडसे के कोर्ट में दर्ज उन बयानों को क्यों नहीं बंटवाते? अपने-आप जनता निर्णय कर लेगी कि गाँधी और गोडसे में कौन महान? क्या कारण था तत्कालीन जवाहर लाल नेहरू की सरकार ने उन बयानों के सार्वजनिक होने पर प्रतिबन्ध लगा दिया था? देश के लिए सबसे बड़ी दुःख की बात यह है कि नेहरू सरकार से लेकर आज वर्तमान मोदी सरकार तक गाँधी की बुराइयों पर पर्दा डाल रही है। 
हेमगंगा प्रकाशन
27, राजपुर रोड,
सिविल लाइन्स, दिल्ली 
सूर्य-भारती प्रकाशन
नई सड़क,
दिल्ली 
विपक्षी दल तो उनका विरोध कर रही रहे हैं लेकिन अब वे अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर आ गई हैं। नवम्बर 27 को लोकसभा में राजनाथ  सिंह ने कहा कि अगर कोई नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताता है, तो हमारी पार्टी इसकी कड़ी निंदा करती है। महात्मा गांधी हमारे लिए आदर्श हैं, वह हमारे पथ प्रदर्शक हैं और हमेशा रहेंगे। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाली सोच समाप्त होनी चाहिए।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''नाथू राम गोडसे को देशभक्त कहना तो दूर, उन्हें देशभक्त मानने की सोच का भी हमारी पार्टी निंदा करती है। महात्मा गांधी की विचारधारा हमेशा प्रासंगिक थी, है और रहेगी।''
सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद सदन में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रज्ञा के विवादित बयान का मुद्दा उठाया और कहा कि यह सदन इस तरह के बयानों की अनुमति कैसे दे सकता है। इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया गया है और ऐसी स्थिति में इस पर सदन के भीतर चर्चा करने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद कड़ी आपत्ति जताते हुए कांग्रेस के सभी सांसदों ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले बयान को लेकर प्रज्ञा सिंह ठाकुर का राजनैतिक दुनिया के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इसका जमकर विरोध हो रहा है। नवम्बर 26 को लोकसभा सदन में  द्रमुक सदस्य ए राजा ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता को लेकर गोडसे का उदाहरण दिया, जिस पर प्रज्ञा अपने स्थान पर खड़ी हो गईं और कहा कि 'देशभक्तों का उदाहरण मत दीजिए'। इससे पहले भी प्रज्ञा सिंह नाथुराम गोडसे को देशभक्त बता चुकी हैं, जिसे लेकर काफी विवाद खड़ा हो गया था। इसके अलावा कुछ दिनों पहले ही भोपाल से BJP की सांसद साध्वी ठाकुर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की जगह राष्ट्रपुत्र बताया था। 
प्रज्ञा ठाकुर की सफाई, कहा- बस, मैंने उधम सिंह का अपमान नहीं सहा
लोकसभा में बुधवार को महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को 'देशभक्त' बताने वाली टिप्पणी पर भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की सफाई आई है। प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा कि यह झूठ है, मैंने केवल उधम सिंह का अपमान नहीं सहा। उन्होंने लिखा है, 'कभी-कभी झूठ का बवंडर इतना गहरा होता है कि दिन में भी रात लगने लगती है लेकिन सूर्य अपना प्रकाश नहीं खोता। पलभर के बवंडर में लोग भ्रमित न हों सूर्य का प्रकाश स्थाई है। सत्य यही है कि मैंने उधम सिंह जी का अपमान नहीं सहा बस।' बता दें, प्रज्ञा ठाकुर की इस टिप्पणी पर भाजपा ने भी कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने उनका नाम रक्षा मामलों की समिति से हटा दिया है।
नाथुराम गोडसे पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि भाजपा, लोकसभा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी की निंदा करती है, पार्टी ऐसे बयानों का कभी समर्थन नहीं करती। नड्डा ने कहा, प्रज्ञा ठाकुर संसद सत्र के दौरान भाजपा संसदीय दल की बैठक में हिस्सा नहीं ले सकेंगी। 

वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर को 'आतंकी' कहा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को एक देशभक्त कहा है। यह भारतीय संसद के इतिहास में एक दुखदायी दिन है।' वहीं, मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रज्ञा ठाकुर जो बोल रही है वह बीजेपी और आरएसएस की आत्‍मा है। मैं क्‍या कह सकता हूं। यह कोई छुपा हुआ नहीं है।मैं अपना समय उस महिला के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की मांग करके गंवाना नहीं चाहता हूं।
ऐसे में प्रश्न होता है कि जब लोकसभा महात्मा गाँधी के विरुद्ध कुछ नहीं सुन सकती, फिर किस आधार पर नाथूराम गोडसे को आतंकी सुन चुप्पी साध ली?
संसद में प्रज्ञा ठाकुर द्वरा नाथुराम गोडसे को देशभक्‍त के रूप में व्‍यक्‍त करने को लेकर विपक्षी दलों ने कड़ा रूख अपनाया है। इस बयान पर सदन में रक्षा मंत्री को बयान देना पड़ा है। विपक्षी दलों के हंगामें के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्‍मा गांधी सभी के आदर्श हैं। वे जाति, धर्म, प्रांत से परे हैं।

गौरतलब है कि   
प्रज्ञा ठाकुर ने तब एक टिप्पणी कर विवाद खड़ा कर दिया था जब द्रमुक सदस्य ए राजा अदालत के समक्ष नाथूराम गोडसे द्वारा दिये गए उस बयान को उद्धृत कर रहे थे कि उसने महात्मा गांधी को क्यों मारा। ठाकुर की टिप्पणी को लेकर विपक्षी सदस्यों द्वारा विरोध जताए जाने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि एसपीजी (संशोधन) विधेयक पर चर्चा के दौरान सिर्फ द्रमुक नेता का बयान ही रिकॉर्ड में जाएगा। लोकसभा सचिवालय ने बाद में एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि ठाकुर की टिप्पणी 'दर्ज नहीं की गई है।' 
No photo description available.सत्ता का अहंकार
एससी/एसटी एक्ट का कठोर प्रावधान, सावरकर, गोकुल सिंह के स्थान पर, अम्बेडकर व गांधी का महिमामंडन, केवल मुसलमान की बेटी ही संघ+भाजपा की बेटी हैं, अहिन्दू (अल्पसंख्यक) सशक्तिकरण,
समलैंगिक व्याभिचार को स्वीकृति देना, भाजपा गौसेवा प्रकोष्ठ की समाप्ति, गौरक्षको को गुण्डे घोषित करके, उनके विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी राज्यों को दिशानिर्देश देना, कत्लखानों को सब्सिडी देना, ...इत्यादि... से ही संघ भाजपा का पतन होना शुरू हुआ।
मार्च 2018 तक जो भाजपा देश के सर्वाधिक राज्यों पर सत्तासीन थी, वो अपने नेताओं के अहंकार व सरकार की हिन्दू विरोधी नीतियों के चलते नवंबर 2019 तक देश के कुछ ही राज्यों तक सीमित हो गई।

अवलोकन करें:-

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
भारतीय मानसिकता भी क्या मानसिकता है समझ नहीं आता? हमारे छद्दम धर्म-निरपेक्ष नेता भी अपने मीडिया सहयोगियों से साठग....