Showing posts with label SALMAN KHAN. Show all posts
Showing posts with label SALMAN KHAN. Show all posts

उत्तर प्रदेश : "....ये क्या टट्टी सा मुँह लेकर राम-राम कर देते हो। बहन#द हम अलीगढ़ से टीचर बुला-बुला कर ला रहे हैं...." साईमा मंसूर पब्लिक स्कूल का टीचर मोहम्मद अदनान बर्खास्त, प्रिंसिपल पर कार्रवाई कब?

हाथरस के स्कूल में राम-राम बोलने वाले छात्र को प्रिंसिपल सलमान ने बकी गालियाँ (चित्र साभार- X/ @RajeshG66967196)
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक स्कूल के अंदर अपने टीचर को राम-राम बोलने पर एक छात्र को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने पहले छात्र और बाद में उनके परिजनों को गालियाँ दीं। हिन्दू संगठनों ने स्कूल के आगे प्रदर्शन किया और मामले में शामिल सभी आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की। फिलहाल मोहम्मद अदनान नाम के एक टीचर को बर्खास्त कर दिया गया है।

स्कूल प्रशासन ने इस मामले में लिखित माफीनामा भी जारी किया है। विवाद साईमा मंसूर पब्लिक स्कूल का है, जो कि अलीगढ़ की नूरुल उलूम एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाता है। घटना शुक्रवार (8 दिसंबर 2023) की बताई जा रही है।

यह मामला हाथरस जिले के चंदपा थानाक्षेत्र का है। 8 दिसंबर 2023 को स्कूल के गेट से एक छात्र के भाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में खुद को गजेंद्र सिंह सिसोदिया बता रहा व्यक्ति साईमा मंसूर पब्लिक स्कूल के गेट पर खड़ा दिखाई दिया। गजेंद्र ने बताया कि उनके भाई ने अपनी क्लास में पढ़ाने आए टीचर से राम-राम कह दी थी। टीचर ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया और वो क्लास खत्म होने के बाद चला गया। टीचर का नाम मोहम्म्द अदनान बताया जा रहा। आरोप है कि टीचर ने इस बात को लेकर प्रिंसिपल सलमान किदवई से शिकायत की।

गजेंद्र सिसोदिया का आरोप है कि टीचर मोहम्म्द अदनान की शिकायत के बाद प्रिंसिपल सलमान किदवाई क्लास में आए। इसके बाद क्लास में सलमान किदवाई ने कहा, “ये क्या गंदगी फैला रहे हो। ये क्या टट्टी सा मुँह लेकर राम-राम कर देते हो। बहन#द हम अलीगढ़ से टीचर बुला-बुला कर ला रहे हैं और तुम यहाँ गंदगी फैला रहे हो। कोई भी यहाँ राम-राम वैगरह नहीं कहेगा।”

गजेंद्र का दावा है कि स्कूल में ‘सलाम वाले क़ुम’ और ‘नमस्ते’ ही करने के लिए कहा जाता है। गजेंद्र के अनुसार पीड़ित छात्र कक्षा 11 में पढ़ता है।

गजेंद्र ने बताया कि जब वो इसकी शिकायत करने गए तो उनको धक्के मार कर निकाल दिया गया। इस दौरान सिक्यॉरिटी गार्ड पर भी आरोप है कि उसने पीड़ित अभिभावक को गालियाँ देते हुए कहा कि राम-राम क्या मतलब है?

शुक्रवार को इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हाथरस के हिन्दू संगठनों में नाराजगी फैल गई। शनिवार (9 दिसंबर) को तमाम हिन्दू संगठन के पदाधिकारी साईमा मंसूर पब्लिक स्कूल के गेट पर जमा हो गए। उन्होंने वहाँ हनुमान चालीसा पढ़ी और जय श्री राम के नारे लगाए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को संभाला।

हिन्दू संगठन के लोग स्कूल प्रिंसिपल और आरोपित टीचर पर कार्रवाई की माँग कर रहे हैं। वहीं जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक जाँच दल का गठन कर दिया है। इसी दौरान स्कूल प्रिंसिपल सलमान किदवई ने मीडिया को बताया कि राम-राम के अभिवादन पर आपत्ति जताने वाले टीचर मोहम्मद अदनान को नौकरी से निकाल दिया गया है। साथ ही उन्होंने 30 साल से चल रहे साईमा मंसूर पब्लिक स्कूल की तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए वहाँ का माहौल धर्म निरपेक्ष बताया।

स्कूल प्रशासन ने अपनी गलती मानते हुए लिखित माफीनामा भी जारी किया है। इस माफीनामे में दोबारा ऐसी हरकत न करने का भरोसा भी दिया गया है।

साईमा मंसूर पब्लिक स्कूल मूलतः अलीगढ़ की नूरुल उलूम एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित किया जाता है। बच्चों को शिक्षा देने का दावा करने वाली नूरुल उलूम एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष नसीम अहमद, उपाध्यक्ष सनाउल्लाह खान और सचिव नफीस अहमद हैं। इस संस्थान का रजिस्ट्रेशन जनवरी 1998 में हुआ था।


‘The Kashmir Files’ की सफलता के बाद राहुल गाँधी छोड़ दें राजनीति, विवेक की अगली फिल्म होगी ‘गोधरा फाइल्स’: KRK ने तीनों खान को भी दी नसीहत

                         'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद राहुल गाँधी छोड़ दें राजनीति : KRK की नसीहत
बॉलीवुड ने यदाकदा कई फिल्में दी हैं, जिन्होंने इतिहास रचा, जैसे जय संतोषी माँ और नानक नाम जहाज है, शायद आज की पीढ़ी को इन फिल्मों के इतिहास नहीं मालूम होगा। जिस-जिस सिनेमा घर पर इस फिल्म का प्रदर्शन होता था, बाहर हार-फूल वालों की दुकान लग जाती थी। हालाँकि कुछ समय बाद अभिनेता दारा सिंह ने भक्ति में शक्ति फिल्म बनाई, चर्चित भी हुई, इस फिल्म में मुग़ल आक्रांता अकबर द्वारा ज्वाला माता की निकल रही जोत को शांत करने की हर नीचता नाकाम होने के बाद नंगे पांव जाकर पूजा करने को मजबूर होना पड़ा था। लेकिन फिल्म किस्सा कुर्सी का को जरुरत से ज्यादा कटिंग के बाद प्रदर्शन की इजाजत दी गयी।  

कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की काफी चर्चा हो रही है। हर कोई इसे मार्मिक बता रहे हैं। लोगों को ये फिल्म रूला रही है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी लोग लिख रहे हैं। इस बीच अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) ने फिल्म के बहाने राजनीति का जिक्र किया। राहुल गाँधी की राजनीति का।

केआरके का कहना है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता ये बताती है कि राहुल गाँधी राजनीति में कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं। केआरके ने कहा कि इसलिए बेहतर है कि राहुल गाँधी को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। राजनीति के मौजूदा दौर को देखते हुए केआरके ने ये टिप्पणी की है।

केआरके ने ट्वीट में लिखा, “द कश्मीर फाइल्स की सफलता इस बात का प्रमाण है कि राहुल गाँधी सफल नहीं हो सकते, इसलिए बेहतर है कि उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए। क्योंकि विकास शिक्षा रोजगार आदि का आज की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। राहुल गाँधी बीजेपी को हराने के लिए ध्रुवीकरण करने में सक्षम नहीं हैं।”

केआरके ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा कि अगर कश्मीर फाइल्स 2014 से पहले बनती है तो यह एक आपदा होती। लेकिन आज यह ब्लॉकबस्टर है। एक बार फिर साबित कर दिया कि हर अच्छी कहानी सही समय पर अच्छी होती है। 95 प्रतिशत अभिनेता किसी विशेष कहानी के समय के बारे में नहीं जानते हैं और इसी वजह से 95 प्रतिशत फिल्में फ्लॉप हो जाती हैं।

उन्होंने इस फिल्म को हिट या सुपहिट नहीं, बल्कि ब्लॉकबस्टर बताया और इसके लिए फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री को ‘शुभकामनाएँ’ भी दीं। इसके साथ उन्होंने ये भी दावा किया कि विवेक की अगली फिल्म ‘गोधरा कांड’ पर होगी।

अवलोकन करें:-

The Kashmir Files : कश्मीरी पंडितों से नेहरू ने कहा था – शेख अब्दुल्ला का साथ दो, या जहन्नुम में जाओ

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
The Kashmir Files : कश्मीरी पंडितों से नेहरू ने कहा था – शेख अब्दुल्ला का साथ दो, या जहन्नुम में जाओ
‘द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files)’ फिल्म अग

इससे पहले कमाल राशिद खान ने इस फिल्म पर ‘मुग़ल ए आज़म’ न होने का तंज कसा था। यद्यपि बाद में उस पर कपिल शर्मा ने सफाई भी दी थी। फिल्म को रोकने की याचिका को भी बॉम्बे हाईकोर्ट ख़ारिज कर चुका है।

सलमान खान के फार्म हाउस में गड़ी हैं लाशें, बच्चों की तस्करी में भी शामिल

अभिनेता सलमान खान और उनके पड़ोसी केतन कक्कड़ के बीच विवाद चर्चा में है। अभिनेता का कहना है कि कक्कड़ बिना मतलब इस झगड़े में उनके मजहब को घसीट रहे हैं। उन्होंने पड़ोसी के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कर रखा है। मुंबई सिटी सिविल कोर्ट में एडिशनल सेशन जज अनिल एच लड्ढा ने गुरुवार (20 जनवरी 2022) को इस पर सुनवाई की। इस दौरान सलमान खान की ओर से पेश वकील प्रदीप गाँधी ने कोर्ट के सामने कक्कड़ द्वारा लगाए गए आरोप रखे और आपत्तिजनक सामग्रियों को सोशल मीडिया से हटाने के लिए निर्देश देने की अपील की।

असल में पनवेल में सलमान का एक फार्म हाउस है। यहीं पिछले दिनों उन्हें साँप ने काट लिया था। कक्कड़ का भी इसके बगल में एक प्लॉट है। उनका दावा है कि प्लॉट तक जाने के रास्ते को अभिनेता ने ब्लॉक कर दिया है।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक वकील प्रदीप गाँधी ने अदालत में कक्कड़ के पोस्ट और इंटरव्यू पढ़कर सुनाए। उन्होंने बताया कि केतन ने आरोप लगाया है कि सलमान ‘डी गैंग के फ्रंट मैन’ हैं। सलमान के धर्म पर टिप्पणी की। उन्हें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के नेताओं का करीबी बताया। यह भी दावा किया कि सलमान बच्चों की तस्करी में शामिल हैं और उनके फार्म हाउस में कई फिल्म स्टार्स की लाशें दफन हैं।

गाँधी ने कहा, “बिना किसी सबूत ये आरोप लगाए गए। ये सारे आरोप केतन कक्कड़ की कल्पना की उपज हैं।” उन्होंने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति होने के बावजूद कक्कड़ उनके मुवक्किल पर इस तरह के गुंडाछाप आरोप लगा रहे हैं। उनकी व्यक्ति प्रतिष्ठा को खराब कर रहे हैं। उनके धर्म को झगड़े के बीच में ला रहे हैं, जबकि सलमान की माँ एक हिंदू हैं। उनके भाइयों ने हिंदुओं से शादी की है। उनका परिवार सारे त्योहार मनाता है।

यह बताते हुए कि सलमान खान का राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है, गाँधी ने कहा, “आजकल सबसे आसान काम कुछ लोगों को इकट्ठा करना, सोशल मीडिया पर आना और अपना सारा गुस्सा निकालना है।” उन्होंने मामले में यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और सर्च इंजन गूगल को पक्षकार बनाने तथा ‘अपमानजनक सामग्री’ को हटाने का निर्देश देने की अपील अदालत से कह। कहा कि अभिनेता या उनके फार्महाउस के बारे में अपमानजनक सामग्री पोस्ट करने या प्रकाशित करने से रोकने के लिए वे एक स्थायी आदेश चाहते हैं।

Bigg Boss 13: लड़का- लड़की एक ही बेड कर रहे हैं शेयर, नाराज हुए लोगों ने कहा- सलमान बंद करो शो

Bigg Boss 13: लड़का- लड़की एक ही बेड कर रहे हैं शेयर, नाराज हुए लोगों ने कहा- सलमान बंद करो शो
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
जबसे colours टीवी पर Bigg Boss शुरू हुआ है, अश्लीलता को लेकर हमेशा से विवादों में रहा है। फिर पता नहीं किस कारण इसे प्रसारित किया जाता है। ये भी संभव है कि भारतीय संस्कृति के विरोधी इस कार्यक्रम को प्रोत्साहित कर रहे हों। अक्सर अपने इसी ब्लॉग पर हर बार इसमें होने वाली अश्लीलता के विरुद्ध लिखता रहा हूँ।
#metoo पर सियापा करने वाले/वाली खुलेआम हो रही अश्लीलता पर खामोश है, क्यों? क्या #metoo पर सियापा प्रायोजित होता है? 
बिग बॉस को लेकर कंट्रोवर्सी होना कोई नई बात नहीं है. शो में अश्लीलता को लेकर पहले भी कई बार सवाल उठ चुके हैं। इसी वजह से इसका टाइम भी बदल दिया गया था।इस बार भी शो अपने रंग में रंगा ही था कि फिर से विवाद हो गया है। सोशल मीडिया पर इसे अश्लीलता फैलाना वाला शो कहा जा रहा है और इसे बंद करने की मांग की जा रही है। ट्विटर पर #UnsubscribeColoursTV, #Boycott_BigBoss, #JehadFelataBigBoss जैसे हैश टैग ट्रेंड कर रहे हैं। यही नहीं कुछ यूजर्स ब्लैक स्क्रीन शॉट के साथ अपना विरोध जता रहे हैं।
बीजेपी के नेता सत्यदेव पचौरी ने भी बिग बॉस को लेकर नाराज़गी जताई है। उन्होंने कहा कि ये शो नहीं, अय्याशी का अड्डा बना रहे हैं। इससे समाज में गंदगी फैल रही है. इसे तुरंत बंद किया जाना चाहिए।


Confederation Of All India Traders (CAIT) नाम का एक संगठन है। इसने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख कर कलर्स टीवी के शो ‘बोग बॉस’ पर बैन लगाने की माँग की है। कॉन्फ़ेडरेशन ने केंद्रीय मंत्री को लिखे पत्र में इस ‘बेहूदा’ शो के माध्यम से फैलाई जा रही ‘अश्लीलता’ की तरफ़ ध्यान आकृष्ट कराया है। पत्र में कहा गया है कि इस शो के कारण कलर्स चैनल को पारिवारिक माहौल में घर में देखना मुश्किल हो गया है। आरोप लगाया गया है कि सलमान ख़ान द्वारा होस्ट किया जाने वाला ‘बिग बॉस’ का 13वाँ सीजन देश की पारम्परिक और सांस्कृतिक मूल्यों को कलंकित कर रहा है।
कॉन्फ़ेडरेशन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न सिर्फ़ भारत बल्कि पूरी दुनिया में देश के सांस्कृतिक मूल्यों की बात करते हैं, इसीलिए इस शो को तुरंत बैन किया जाना चाहिए क्योंकि इससे भारत की ग़लत छवि पेश हो रही है। इस पत्र में लिखा गया है कि ‘बिग बॉस’ बिना शक हमेशा से विवादित कार्यक्रम रहा है और हमारे देश के नैतिक मूल्यों को नुकसान पहुँचाता रहा है। कॉन्फ़ेडरेशन को मुख्य आपत्ति शो के नए कॉन्सेप्ट ‘बेड फ्रेंड फॉरएवर’ से है। इसके तहत दो लोगों को एक बेड पर सोने का टास्क दिया जाता है।
ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने इसे टीवी की दुनिया के लिए निंदनीय बताया है। उसने इस बात पर आपत्ति जताई है कि इसे ‘प्राइम टाइम’ में प्रसारित किया जाता है और यह रात का वो समय होता है जब परिवार के सभी लोग, यहाँ तक कि बच्चे भी टीवी देख रहे होते हैं। ‘कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स’ ने केंद्रीय मंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है:
“कलर्स पर आने वाले ‘बिग बॉस’ के 13वें सीजन ने नैतिकता के सभी मूल्यों को ताक पर रखते हुए हद पार कर दी है। न सिर्फ़ शो बल्कि शो में दिए जा रहे अलग-अलग टास्क भी मानवीय और सांस्कृतिक मूल्यों के ख़िलाफ़ हैं। इस शो के कंटेंट्स काफ़ी ओछे हैं और इसे एक ऐसे नेशनल टीवी चैनल पर प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए, जिसे घर-घर में देखा जाता हो। जब फ़िल्मों को सेंसर बोर्ड से पास कराना अनिवार्य होता है तो फिर टीवी कार्यक्रमों को प्रसारण से पहले सेंसर बोर्ड की अनुमति क्यों नहीं लेनी होती? अगर सेंसर बोर्ड से अनुमति ली जाती है तो फिर ऐसे अश्लील और ओछे कंटेंट को पास कैसे किया गया?”
अवलोकन करें:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
बिग बॉस जो कलर tv में सलमान होस्ट कर रहा है उस में कुवारी लड़कियो को बेड पाटर्नर के रूप में लड़के दिए है ताकि पूरी तरह से ...

कॉन्फ़ेडरेशन ने आरोप लगाया कि आज़ादी की आड़ में उन सिद्धांतों से समझौता किया जा रहा है, जो हमारे देश में निहित है। पत्र में माँग की गई है कि इस शो को या तो तुरंत बंद किया जाए या फिर इसे तभी प्रसारण की अनुमति दी जाए, जब इसमें से अश्लील कंटेंट्स हटा लिए जाएँ।
Related imageहर सीजन रहा विवादों में 
बिग बॉस का कोई भी सीजन बिना कॉन्ट्रोवर्सी के निकला हो ऐसा नहीं हुआ। सीजन 1 से लेकर सीजन 12 तक ऐसे कई विवाद रहे जिसके कारण बिग बॉस सुर्खियों में रहा, TRP बटोरी और टीवी का सबसे पॉपुलर शो बनने की राह में आगे बढ़ता रहा। शो को सलमान खान होस्ट कर रहे हैं और हर वीकेंड में बिग बॉस के घर में हुई कॉन्ट्रोवर्सीज पर चर्चा करते हैं। यहां अब तक के सारे सीजन की कॉन्ट्रोवर्सीज की लिस्ट यहां दी गई है:
Bigg Boss Season 1
इस सीजन में Rakhi Sawant जैसी ड्रामा क्वीन घर में थी तो समझ लीजिए कि कुछ तो हंगामा होना तय था। राखी सावंत के साथ इस सीजन की कंटेस्टेंट Kashmira Shah से भिड़ गई। राखी ने कश्मीरा के जीवन पर व्यक्तिगत टिप्पणी की जो कि उन्हें पसंद नहीं आई और वह बुरी तरह लड़ पड़ीं। इसके बाद पूरा घर राखी के खिलाफ हो गया था।
Image result for bigg boss 13
Season 2
Rahul Mahajan ने उस समय सुर्खियां बटोरीं जब उन्होंने शो के नियमों को तोड़ा और दीवार पर कूदकर घर से भाग गए थे।
इसी सीजन में श्वेता तिवारी के पूर्व पति Raja Chaudhary भी थे। राजा चौधरी और Sambhavna Seth ने इन्टिमेट होने से पहले एक-दूसरे के साथ बदतमीजी की। हालांकि बाद में शो के दौरान उन्हें किस लेते हुए भी पकड़ा गया।
सम्भाना सेठ की कॉन्ट्रोवर्सी केवल यहीं तक सीमित नहीं थी लेकिन वह Payal Rohatgi के साथ भी बहस भी पड़ गई। एक नॉमिनेशन के दौरान दोनों के बीच बुरी तरह लड़ाई हुई। इस में पायल ने अपने प्रेमी राहुल महाजन को भी लड़ाई में उतारा।
Season 3
तीसरे सीजन में, कंटेस्टेंट Kamal Rashid Khan ने घर के अंदर हंगामा मचाया था, जिसके बाद रोहित वर्मा पर बोतल फेंकने के बाद मेकर्स ने कॉन्ट्रोवर्शियल एग्जिट कर दिया। यह बोतल शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को लग गई थी।
Season 4
टीवी कलाकार Sara Khan और Ali Merchant को शो में शादी करने के लिए 50 लाख रुपए का भुगतान किया गया था। शादी को इस्लाम में वर्जित माना जाता है, क्योंकि सारा खान और अली मर्चेंट पहले से शादीशुदा थे। हालांकि, अली मर्चेंट की मां, सलमा ने कहा कि मुस्लिम कानून ने एक ही जोड़े को कई बार पुनर्विवाह करने की अनुमति दी।
चौथे सीजन के दौरान, Sara ने बिग बॉस कंटेस्टेंट Dolly Bindra के व्यवहार को लेकर आपत्ति जताई थी। जब से डॉली बिंद्रा ने घर में दोबारा प्रवेश किया, घरवालों के प्रति उनके रुख और रवैये में काफी बदलाव आया। डॉली काफी विनम्र हो गई और उसे कुछ फायदे हुए जैसे उसे दोबारा प्रवेश करने के तुरंत बाद रानी बना दिया गया था। इस तरह, लगभग सभी लोग बुरी तरह से भड़क उठे, सारा ने डॉली को लेकर पक्षपात का विरोध किया। सारा शिकायत करती रही कि 'बिग बॉस' निष्पक्ष नहीं था, जिस पर फिर से एंट्री करने वाले समीर सोनी ने भी सारा से सहमति जताई। सारा को बाद में बिग बॉस और सलमान खान द्वारा इन अस्पष्ट आरोपों के बारे में सख्त चेतावनी दी गई थी।
Dolly Bindra की Shweta Tiwari और Sameer Soni से बुरी तरह लड़ाई हुई जब डॉली ने श्वेता के हाथ पकड़ लिए और इससे निशान हो गए। डॉली और समीर की लगभग हाथाापाई हो गई। इसके बाद दोनों को ही घर से बाहर निकाल दिया गया।
इस सीजन में पाकिस्तानी अभिनेत्री Veena Malik के भी खूब चर्चे थे। Ashmit Patel से उनके रिश्ते ने काफी विवाद भी पैदा किए।
 Season 5
Pooja Misrra को शो में लगातार धमकाया गया था। पूजा ने प्रतियोगी सिद्दार्थ भारद्वाज पर हाथ भी उठाया जिसके कारण निर्माताओं ने उसे बेदखल करने का फैसला किया। हालांकि, टीआरपी वास्तव में कम हो गई, क्योंकि शो ने अपनी दर्शकों की संख्या खोनी शुरू कर दी।
इसी सीजन में Akashdeep Saigal की महक चहल से बुरी तरह लड़ाई हुई और सलमान ने आकाशदीप को फटकारा भी। उसके बाद आकाशदीप ने सलमान पर पीटने का आरोप भी लगाया। शो खत्म होने के बाद भी उसने सलमान पर करियर खत्म करने का आरोप लगाया था।
Season 6
कंटेस्टेंट Imam Siddiqui ने होस्ट सलमान खान के बारे में बयान दिया कि सलमान ने उनसे पैसे लिए। उन्होंने अपने को-पार्टिसिपेंट Aashka Goradia के साथ आधी रात की लड़ाई के बाद अपने कपड़े भी उतार दिए थे। इमाम सिद्दीकी यहीं नहीं रूके। उसने Urvashi Dholakia और पेरेंटिक स्किल्स पर भद्दी टिप्पणी की, जिसके कारण उर्वशी खूब रोई थी।
Sapna Bhavnani ने तो सलमान खान को भी नहीं छोड़ा और खूब बदतमीजी की। सपना ने सलमान को सीरीयल वुमन-बीटर का खिताब तक दे दिया जिससे कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो गई।
Season 7
Armaan Kohli को शो के सेट से तब गिरफ्तार किया गया था जब ब्रिटिश गायिका-अभिनेत्री Sofia Hayat द्वारा उनके शो में रहने के दौरान उनके साथ मारपीट करने की शिकायत दर्ज की गई थी। Kushal Tandon और Tanisha Mukherjee के बीच एक टास्क के दौरान नोकझोंक हो गई जिसके बाद तनीषा ने कुशाल को धक्का दे दिया और कुशाल ने उसे बॉडी शेमिंग कमेंट्स कर दिए और उसने तनीषा को काफी बुरा भला कहा। कुशाल भी छत पर चढ़ गया और इस घटना के बाद घर से भाग गया। सप्ताहांत में सलमान ने कुशाल के बदले तनीषा के पक्ष में खड़े हुए।
Gauhar Khan पर VJ Andy द्वारा भद्दे कमेंट करने के बाद वीजे एंडी के साथ कुशाल टंडन फिजिकल हो गए। इसके कारण बिग बॉस ने कुशाल को घर से बाहर निकाल दिया।
Season 8
Karishma Tanna की Gautam Gulati से खूब लड़ाई हुई जब दूसरे सप्ताह में हाईजैक टास्क के दौरान गौतम ने भलाबुरा कहा। इससे पूरा घर गौतम के खिलाफ हुआ।
नवंबर 2014 में, गौतम गुलाटी के जन्मदिन पर, Diandra Soares उन्हें बाथरूम में ले गई, जिससे घर में एक और विवाद छिड़ गया। डायंड्रा के घर से बाहर होने के बाद, एक और विवादास्पद मुद्दा खड़ा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार वह गर्भवती थी जब वह अस्पताल गई थी लेकिन बाद में उसने सभी अफवाहों का खंडन किया।
Ali Quli Mirza ने गलत टिप्पणी की तो Sonali Raut ने थप्पड़ मार दिया फिर क्या था अली छत पर चढ़कर घर से भागने की कोशिश करने लगे।
Puneet Issar को एक टास्क के दौरान बेहद हिंसक होने और यहां तक ​​कि को-कंटेस्टेंट आर्य बब्बर के साथ हाथापाई की जिसके घर से बाहर निकाल दिया गया था।
Season 9
Rishabh Sinha के कप में Kishwar Merchant ने थूक दिया जिसके ऋषभ ने तीन घंटे तक किश्वर को दौड़ाया। इसके बाद Prince Narula की ऋषभ से लड़ाई हुई और वह काफी बढ़ गई।
हाईवे टास्क के दौरान Mandana Karimi ने किश्वर मर्चेंट को पेट में लात मारी। इसके बाद किश्वर अपना आपा खो देती है और टास्क जारी रखने से मना कर देती है।
Season 10
Lopamudra Raut को बहुत बुरा-बुरा बोलने के बाद Priyanka Jagga को सलमान ने शो से बाहर कर दिया था।
कंटेस्टेंट Swami Om ने Bani और Rohan के ऊपर पेशाब फेंक दी थी। बाद में निर्माताओं ने उन्हें शो से निकाल दिया। वह कई बार शो से बाहर हुए लेकिन वापस लौट आए।
Season 11
Zubair Khan ने शो से बाहर निकलने के लिए आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब उन्हें होस्ट सलमान खान द्वारा घर की महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के कारण खूब फटकारा था।
उनका दावा है कि सलमान खान ने उन्हें धमकी दी थी कि वह एक बार घर छोड़ने के बाद इंडस्ट्री में काम नहीं कर पाएंगे।
Hina Khan मे घर में काफी कॉन्ट्रोवर्सी पैदा की थी। उन्होंने साउथ इंडियन एक्ट्रेसेस और अन्य टीवी एक्ट्रेसेस के लिए खराब बातें बोली थी। उन्होंने Shilpa Shinde को बॉडी शेम भी किया।
Vikas Gupta तीन बार बिग बॉस की जेल से भागे औप उन्होंने Shilpa shinde के भड़काने और हैरेस करने पर छत पर चढ़कर भागने की कोशिश की।
Season 12
Saba Khan और Srishty Rode एक टास्क के दौरान हाथापाई करने लगीं। बिग बास ने दोनों को इसके बाद कप्तानी से बैन कर दिया।

आखिर कब तक हिन्दू विरोधी सीरियल प्रसारित होते रहेंगे?

Image may contain: 4 people, text
बिग बॉस जो कलर tv में सलमान होस्ट कर रहा है उस में कुवारी लड़कियो को बेड पाटर्नर के रूप में लड़के दिए है ताकि पूरी तरह से भारतीय सस्कृति के विपरीत बिना शादी किये मर्दो के साथ रहे माडर्न बनने की यह प्रथा हिन्दू लड़कियों में देखा देखी पूरे भारत मे फैलाने वाले ये नापाक इरादे रख कर हिंदुस्तान की संस्कृति को विकृत कर देना चाहते है जो ओर लड़कियों को शादी के पहले ही शायद बच्चे पैदा करने की एक प्रकार से उकसा रहे है या ट्रेनिंग दे रहे है? जो भारत की सभ्य घराने की लड़कियों को बिगाड़ने के उद्देश्य से किया प्रतीत होता है
अगर tv सीरियल को देखा देखी ये सब हो गया तो पूरा भारत छीन भिन्न हो जाएगा
शायद आने वाले दिनों में आपके हमारे घरों में लड़कियां बिना शादी के ही पुरुष मित्रो से हम बिस्तर न होने लग जाये
ऐसे प्रोग्रामो को सरकार को ध्यान में रख कर तत्काल रोक देना चाहिए ओर बनाने वाले के नापाक इरादों को भाप कर इनको गिरफ्तार कर देना चाहिए
देश की परंपरा व हिन्दुओ के रीति रिवाजों को कुचलने वाला या प्रोग्राम बिगबॉस को बंद करने के लिए हम सब को पुरजोर विरोध करना चाहिए
इस बार बिग बॉस ने सारी मर्यादा,सारी हदें लाँघ दी,कश्मीर से मुस्लिम लड़के को बुलाया और उसे जानबूझकर पार्टनर ब्राह्मण लड़की थी
सीधे सीधे लव जेहाद को बढ़ावा,और ब्राह्मण लड़की को जानबूझकर लैट्रीन और बाथरूम की सफाई की जिम्मेदारी दी,बिग बॉस मुस्लिम और भीम आर्मी के एजेंडे पर चल रहा है...
यही नहीं "कौन बनेगा करोड़पति" में अमिताभ के सामने जब एक पंडित ब्राह्मण प्रतियोगी आकर बैठता है तो अमिताभ बच्चन उसकी हँसी उड़ाते हुये नजर आता है,जबकि हॉट सीट पर जब कोई मुस्लिम आकर बैठता है तो अमिताभ बच्चन उसके सामने इस्लाम की अच्छाईयों पर चर्चा करते नजर आती है..
ये सब पूरी तरह से देश की युवा जनरेशन को गुमराह करकर इस्लामिक एजेंडा सैट किया जा रहा है,जैसा पुरानी फिल्मों में दिखाया जाता था,ब्राह्मण, साहुकार और ठाकुर को हमेशा लालची और बेईमान दिखाना और मुस्लिम और ईसाई को हमेशा मानवतावादी,परोपकारी दिखानी!
बिग बॉस में इस बार भारतीय संस्कृति और संस्कारों की खुलकर धज्जियाँ उड़ाई जा रही है,जवान लड़के और लड़की एक साथ बैड शेयर करेंगे,ऐसा कल्चर भारतीय संस्कृति में कभी नहीं रहा,,,,क्या सलमान की माँ बहन ऐसे किसी अनजान आदमी के साथ सो सकती है ?
बिग बॉस घर में आने वाले राशन को बेहूदगी और भौंडेपन से लिपलॉक करते हुये प्रतियोगी आगे पहुँचाते है,बिग बॉस में अश्लीलता और गंदगी हर हद पार कर चुकी है,यूँ ही चलती रही तो आने वाला बिग बॉस कांतिशाह की किसी थर्ड क्लास C ग्रेड की मूवी बन जायेगी।
जहाँ नंगापन और सैक्स हर टीवी पर दिखाया जायेगी।
ऐसे घटिया प्रोग्रामों पर रोक लगनी चाहिये ,समझ नहीं आता सरकार ऐसे प्रोग्रामों को टीवी पर दिखाने की हरी झंडी कैसे देती है।

एक समय था जब हमारे टीवी पर रामायण,महाभारत, चाणाक्य,महाराणा प्रताप,उड़ान जैसे सीरियल दिखाए जाते थे,और आज बिग बॉस,रोडिज या सास बहु के झगड़े दिखाकर देश की युवा जनरेशन की मानसिकता को सड़ायी जा रही है!
हमारे देश का मिडिया ऐसे भौंडे घटिया प्रोग्रामों को टीआरपी देने का काम करता है।
नेटफ्लिक्स,अमेजन प्राइम जैसी वेबसीरिज पर पहले ही अश्लीलता की बाढ़ आ चुकी है।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला के साथ बेड शेयर करने में रश्मि देसाई को दिक्कत

टीवी का विवादित शो बिग बॉस की रविवार (30 सितंबर) से शुरूआत हो चुकी है. संडे शाम को शो का जबरदस्त प्रीमियर हुआ जिसमें सलमान खान ने हमेशा की तरह सारे कंटेस्टेंट का दर्शकों से परिचय करवाया. इसमें रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला भी शामिल थे. कहा जा रहा है कि शो में इस कपल की आपस में बनने वाली नहीं है. शो से पहले ये दोनों एक साथ टीवी सीरियल ‘दिल से दिल तक’ में भी नज़र आए थे. उस वक्त दोनों के बीच काफी तनाव और नोकझोक की खबरें आई थीं. ऐसे में दोनों का इस शो में साथ रहना मुश्किल सफर होगा. दरअसल, बिग बॉस के रूल के मुताबिक दोनों को इस घर में एक बेड शेयर करना पड़ेगा. एक वीडिया भी सामने आया है जिसमें रश्मि कह रही हैं. हम दोनों एक ही बेड थोड़ी शेयर करेंगे.इसके बाद सिद्धार्थ कहते हैं, ‘ऐसा ही है’.


इस बार शो में देवोलीना भट्टाचार्य, आरती सिंह , माहिरा शर्मा, कोएना मित्रा, रश्मि देसाई, पारस छाबड़ा, शेफाली बग्गा, दलजीत कौर, असीम रिजाय , शहनाज कौर गिल, सिद्धार्थ शुक्ला , अबू मलिक , सिद्धार्थ डे ,जैसे सितारे शामिल हैं.
Bigg Boss 13: बिग बॉस के घर में शादी करने आई हैं रश्मि देसाई?
शादी करने आई हैं रश्मि देसाई?
अभिनेत्री रश्मि देसाई ने इस सीजन के ‘बिग बॉस’ के घर के अंदर उनके शादी करने की अफवाहों को बकवास बताया है. शहर के एक हालिया रिपोर्ट में ऐसी सूचना दी गई थी कि ‘उतरन’ अभिनेत्री रश्मि अपने बॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ घर के अंदर शादी कर सकती हैं. मालूम हो कि शो का पहला एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ था.
रश्मि ने जहां रविवार को घर के अंदर प्रवेश किया है, वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अरहान भी कुछ सप्ताह के बाद कथित तौर पर घर में प्रवेश करेंगे.
इस बारे में रश्मि ने कहा, “मैं वास्तव में जानना चाहती हूं कि ऐसी अफवाहें कौन फैला रहा है. मैं जिम्मेदार महिला हूं और मुझे पता है कि निर्णय कैसे लिया जाता है. मुझे समझ नहीं आता है कि आखिर कुछ लोग ऐसा क्यों करते हैं. यह बहुत ही बकवास अफवाह है. यह (शादी) काफी खूबसूरत चीज होती है. अगर मैं शादी करती हूं, तो मैं लोगों को अच्छी तरह से सूचित करुंगी. मैं कोई अपराध नहीं कर रही हूं.”
वहीं घर में प्रवेश करने को लेकर रश्मि ने बताया कि वे काफी घबराई हुई हैं, वहीं वह उत्साहित भी हैं.
हालांकि अभिनेत्री ने यह भी बताया कि घर के अंदर जाना आसान नहीं था.

रश्मि ने कहा, “वहां जाना आसान नहीं होगा, लेकिन मेरा मानना है कि मेरी यात्रा मजेदार होगी. इस शो के प्रतिभागी रह चुके लोगों ने बताया कि जब आप शो में जाओगी तो आप अपने मूड स्वींग्स और अपनी भावनाओं पर काबू करना सीख जाओगी. मेरे ख्याल से वो शानदार चीज होगी. ये आपको मजबूत इंसान बनाएगी.”
घर के अंदर नए दोस्त बनाने के सवाल पर रश्मि ने कहा, “वहां मैं उनसे मिलने वाली हूं, जिन्हें मैं नहीं जानती हूं और न जिनसे मैंने पहले कभी बात की है. ऐसे में मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं है कि वहां मेरे नए दोस्त बनेंगे या नहीं.”
प्रीमियर पर सलमान से होने वाली थी बहुत बड़ी गलती
कैटरीना कैफ और सलमान खान की बॉन्डिंग हम सभी जानते हैं और दोनों को अक्सर ही एक दूजे के साथ देखा जाता है. दोनों की जबरदस्‍त केमिस्‍ट्री है और दोनों एक दूजे की तारीफें करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं. ऐसे में बीते कल कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 13 का आगाज हो गया जो बहुत ग्रैंड अंदाज में हुआ. वहीं शो के प्रीमियर पर सलमान से अजीब सी गलती हो गई, जो उन्होंने खुद कबूल भी की. जी हां, स्‍टेज पर एक कंटेस्‍टेंट को बुलाते-बुलाते सलमान को न जाने क्‍या हुआ कि उन्‍हें अपनी दोस्त यानी कटरीना कैफ की याद आ गई.
शो के प्रीमियर के दौरान कंटेस्टेंट में मेल और फीमेल कंटेस्टेंट को बुलाया गया और जब नंबर आया बॉलीवुड की प्रसिद्ध एक्‍ट्रेस रह चुकीं कोइना मित्रा को बुलाने का तो सलमान खान ‘क’ बोलते-बोलते रुक गए और हंसने लगे. केवल इतना ही नहीं, सलमान खुद कहते हुए नजर आए, ‘अभी मेरे मुंह से कैटरीना का नाम निकलने वाला था..’ उसके बाद अपनी इस दीवानगी पर सलमान खुद भी शर्माते हुए दिखे. अब इसे देखकर यह कहा जा सकता है कि कटरीना को सलमान कहीं नहीं भूलते और वह उन्हें हमेशा याद रहती हैं.
वैसे भी कटरीना और सलमान की जोड़ी और उनकी जबरदस्‍त केमिस्‍ट्री तो किसी से छिपी नहीं है. फिर वह ‘टाइगर जिंदा है’ में नजर आई हो या फिल्म ‘भारत’ में. बीते दिनों भी आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड्स में भी सलमान खान कटरीना की परफॉर्मेंस से पहले उनका नाम लेकर चिल्‍लाते हुए भी नजर आ चुके हैं.

नरेन्द्र मोदी ने बॉलीवुड सितारों से वोटिंग के लिए मांगी मदद, कहा ''अपना टाइम आ गया है''

PM Modi ने बॉलीवुड सितारों से वोटिंग के लिए मांगी मदद, कहा ''अपना टाइम आ गया है'' पढ़ेंचुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद से हर तरफ चुनाव का माहौल दिखाई दे रहा है. ऐसे में मोदी सरकार लगातार युवाओं से वोट करने की मांग करते दिखाई दे रही है. जहां आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्मी सितारों से वोट करने की मांग की है. देखिए पीएम मोदी का यह खास ट्वीट.
My young friends @RanveerOfficial, @Varun_dvn & @vickykaushal09,

Many youngsters admire you.

It is time to tell them: Apna Time Aa Gaya Hai and that it is time to turn up with high Josh to a voting centre near you.
मोदी जी ने इस ट्वीट में अपने युवा दोस्तों से बात करते हुए लिखा "मेरे दोस्त रणवीर सिंह, वरुण धवन और विक्की कौशल. कई युवा आपकी प्रशंसा करते हैं. उन्हें यह बताने का समय आ गया है- अपना टाइम आ गया है और ये समय है आपके पास के वोटिंग सेंटर पर जोश हाई करने का."
When @mangeshkarlata Didi, @sachin_rt and @arrahman say something, the nation takes note!

I humbly request these remarkable personalities to inspire more citizens to come out and vote in the 2019 elections.

A vote is a great way to make the people's voice heard.
बॉलीवुड के नामचीन सिंगर लता मंगेशकर और ए आर रहमान से भी पीएम मोदी ने अपील की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मैं विनम्रतापूर्वक आप से अनुरोध करता हूं कि वे 2019 के चुनावों में अधिक से अधिक लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें. एक वोट लोगों की आवाज सुनने का एक शानदार तरीका है.
Requesting @deepikapadukone, @aliaa08 and @AnushkaSharma to urge people to vote in large numbers for the coming elections.

As renowned film personalities whose work is admired by many, I am sure their message will have a positive impact on our citizens.
Dear @BajrangPunia, @shankar_live and @BajpayeeManoj,

Your talent and skill has entertained millions, and made India proud.

Your voice is respected widely.

Please lend strength to our democracy by increasing voter awareness and inspiring people to vote.
Dear @akshaykumar, @bhumipednekar and @ayushmannk,

The power of a vote is immense and we all need to improve awareness on its importance.

Thoda Dum Lagaiye aur Voting ko Ek Superhit Katha banaiye.
इतना ही नहीं पीएम मोदी ने एक्टर मनोज बाजपेयी और सिंगर शंकर माहदेवन से भी अपील की है. इसके साथ ही उन्होंने अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर और आयुष्मान खुराना, से थोड़ा दम लगाकर वोटिंग को हिट बनाने की मांग की है.
Voting is not only a right but it’s also a duty.

Dear @BeingSalmanKhan and @aamir_khan,

It is time to inspire and motivate youth in your own Andaz to vote so that we can strengthen Apna Democracy & Apna country.
इसके साथ ही मोदी जी ने सलमान खान और आमिर खान को को ट्वीट करते हुए लिखा '' वोटिंग ना केवल हमारा अधिकार है बल्कि हमारी ड्यूटी भी है. डियर सलमान खान और आमिर खान अपने अंदाज में ये देश के युवा को मोटिवेट और इंस्पायर करने का समय है. ताकि हम अपना लोकतंत्र और अपना देश मजबूत कर सकें.''