Showing posts with label legal notice. Show all posts
Showing posts with label legal notice. Show all posts

‘3 दिन में माँफी माँगो, वरना तुम्हारे पैसे से तुम्हीं पर करेंगे कार्रवाई’ : कांग्रेस को नितिन गडकरी ने भेजा लीगल नोटिस


मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजा गया है। ये नोटिस इसलिए है क्योंकि कॉन्ग्रेस ने केंद्रीय मंत्री के इंटरव्यू की एक वीडियो से क्लिप काटकर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने की कोशिश की थी। इस नोटिस में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी नितिन गडकरी से लिखित में माफी माँगे वरना वो आगे कार्रवाई करेंगे।

केंद्रीय मंत्री के वकील बालेंदु शेखर द्वारा भेजे गए नोटिस में कांग्रेस नेताओं को कहा गया, “ये कानूनी नोटिस आपको एक्स से तुरंत उस पोस्ट को हटाने के लिए कहता है। कानूनी नोटिस मिलने के बाद किसी भी हालत में पोस्ट को अगले 24 घंटे में हटाया जाए। साथ ही तीन दिनों के भीतर मेरे मुवक्किल से लिखित माफी माँगी जाए।” नोटिस में आगे कहा गया, “अगर कांग्रेस द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है, तो मेरे मुवक्किल के पास आपके जोखिम और खर्च (At your risk and expense) पर नागरिक एवं आपराधिक (Civil and Criminal) सभी कार्रवाइयों का सहारा लेने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचेगा।”

नितिन गडकरी की ओर से भेजे गए नोटिस में कांग्रेस द्वारा शेयर वीडियो क्लिप को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया गया है। साथ ही कहा गया कि कांग्रेस ने ऐसा जानबूझकर किया है ताकि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के बीच वैचारिक दरार पैदा हो सके।

नोटिस में कहा गया कि कांग्रेस की ऐसी हरकत से सोशल मीडिया पर बड़े स्तर पर लोगों ने उस वीडियो को देखा जो कि बिलकुल तथ्यात्मक नहीं है। इससे नितिन गडकरी की प्रतिष्ठा में क्षति, मानहानि और विश्वसनीयता में बड़ी हानि हुई है।

इंटरव्यू की वीडियो को तोड़-मरोड़कर, संदर्भहीन और प्रासंगिक अर्थ के बिना पेश किया गया है। कॉन्ग्रेस ने उन हिस्सों को काट दिया, जहाँ बताया गया था कि हालातों को सुधारने के लिए मोदी सरकार द्वारा कितने प्रयास किए जा रहे हैं जिसके वर्तमान में अच्छे परिणाम भी हैं।

क्यों है वीडियो पर विवाद?

कल (1 मार्च 2024) कांग्रेस ने अपने हैंडल पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें नितिन गडकरी को बोलते दिखाया गया था कि आज गाँव, गरीब, मजदूर और किसान दुखी हैं। गाँव में अच्छे रोड नहीं हैं, पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है, अच्छे अस्पताल नहीं हैं, अच्छे स्कूल नहीं।
इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस ने ऐसा दिखाया जैसे नितिन गडकरी ने ये कहकर मोदी सरकार के कार्यों की पोल खोली हो। लेकिन इस वीडियो में हकीकत में जो पूरी बात केंद्रीय मंत्री ने कही थी वो थी कि- “कृषि पर जो पॉपुलेशन डिपेंड है वो 65 प्रतिशत है जब गाँधी जी थे जब 90% की आबादी गाँव में रहती थी और धीरे-धीरे 30% पलायन क्यों हुआ। इसका मतलब है कि आज गाँव गरीब, मजदूर, किसान दुखी है। इसका कारण है कि जल जंगल जमीन और जानवर… ये जो ग्रामीण इकोनॉमी है यहाँ अच्छे रोड नहीं है, पीने के लिए पानी नहीं है, अच्छा अस्पताल नहीं है, अच्छा स्कूल नहीं है, किसान के फसल को अच्छे भाव नहीं है… ऐसा नहीं है कि यहाँ विकास नहीं हुआ, लेकिन जिस हिसाब से बाकी जगह हुआ है उतना नहीं है। हमारी सरकार आने के बाद हम इसपर बहुत काम कर रहे हैं। ऐसे ब्लॉक निकाले गए हैं जहाँ विशेष रूप से कार्य करने की जरूरत है।”
वीडियो से साफ था कि गडकरी के बयान पर जो संदेश फैलाने का काम हो रहा है वो सरासर भ्रामक है। असल में केंद्रीय मंत्री ये बता रहे थे कि पलायन इसलिए हुआ क्योंकि ग्रामीणों को अच्छे संसाधन नहीं मिले और उनकी सरकार इस मुद्दे पर महत्वपूर्ण रूप से काम कर रही है। न कि वो ये कह रहे हैं कि मोदी सरकार में देश के ये हालात हैं।

कांग्रेस की इसी हरकत पर उन्हें नोटिस भेजा गया है। लेकिन अभी नोटिस का उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया।

‘अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ममता बनर्जी कर रहीं The Kashmir Files को बदनाम’ – विवेक अग्निहोत्री ने भेजा लीगल नोटिस

सुदीप्तो सेन की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) का कट्टरपंथी इस्लामियों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। इस बीच  ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) को भी निशाना बनाया जा रहा। इसी कारण डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को एक कानूनी नोटिस भेजा है।

विवेक अग्निहोत्री ने मंगलवार (9 मई 2023) को अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा: “मैंने, अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी के साथ मिलकर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने हमें और हमारी फिल्मों ‘द कश्मीर फाइल्स’ और अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को बदनाम करने के इरादे से झूठे और अपमानजनक बयान दिए हैं।”

समाचार एजेंसी एएनआई (ANI) से बात करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा, “पिछले कई वक्‍त से मैं खामोश था। कोई भी मुख्‍यमंत्री, चाहे वो दिल्‍ली के चीफ मिनिस्‍टर हों, या बड़े-बड़े जर्नलिस्ट हों, नेता हों, ये कभी भी उठ कर कह देते थे कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) एक प्रोपेगेंडा फिल्‍म है। अब मुझे लगा कि बहुत हो चुका है। जिसे भी लगता है कि यह प्रोपेंगेडा फिल्म है, वह आकर यह साबित करे कि इसमें कौन सा डायलॉग, कौन सा सीन, कौन सा फैक्‍ट है, जो प्रोपेगेंडा है। मैं, फिल्‍म के प्रोड्यूसर अभ‍िषेक अग्रवाल और पल्‍लवी जोशी जी अपनी तरफ से एक बहुत ही सख्‍त और लीगल कार्रवाई करेंगे।”

विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने आगे कहा, “कल (8 मई 2023) को बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ और मेरी अगली फिल्‍म, जो बंगाल के नरसंहार पर आधारित है, उस पर आरोप लगाए। उन्‍होंने कहा कि मुझको ‘द कश्‍मीर फाइल्‍स’ बनाने के लिए या अगली फिल्‍म बनाने के लिए बीजेपी स्‍पॉन्‍सर करती है। फंड करती है। यह मेरे मन को आहत करने वाली, मेरे रोजगार को प्रभावित करने वाली और पूरी तरह से झूठ व बेबुनियाद बात है, जो पॉलिट‍िकल एजेंडा के तहत अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए ममता जी ने कही है।”

लीगल नोटिस क्यों भेजा, इस पर बात करते हुए विवेक अग्‍न‍िहोत्री ने आगे कहा: “मैंने, मेरे प्रोड्यूसर अभ‍िषेक अग्रवाल जी ने, पल्‍लवी जोशी जी ने तय किया है कि हम उनके (ममता बनर्जी) खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। हमने उनको लीगल नोटिस भेजा है। वह इस बात का जवाब दें कि उन्‍होंने जो बातें कहीं है, उसका तथ्‍य क्‍या है। अन्‍यथा यह मानहानि है। मेरी नजर में यह एक आदमी की रोजी-रोटी को प्रभावित करने के लिए गलत इरादे से दिया गया बयान है।”

विवेक अग्रिहोत्री के निर्देशन में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर आधारित है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिल्म की सराहना की है।


तनुश्री और नाना पाटेकर के बीच बढ़ता विवाद

एक्‍ट्रेस तनुश्री दत्ता ने दिग्‍गज एक्‍टर नाना पाटेकर पर 'हॉन ओके प्‍लीज' फिल्‍म की शूटिंग के दौरान शोषण करने का आरोप लगाया है. इसी अरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए हाल ही में नाना पाटेकर ने कहा था कि वह तनुश्री पर जल्‍द ही कानूनी कार्यवाई करेंगे. ऐसे में अब नाना पाटेकर के वकील का बयान सामने आया है कि जिसमें कहा गया है कि तनुश्री को आज शाम तक कानूनी नोटिस मिल जाएगा. नाना पाटेकर के वकील राजेंद्र शिरोड़कर ने कहा है, 'तनुश्री ने गलत अरोप लगाए हैं और वह झूठ बोल रही हैं इसलिए उन्‍हें हमारी तरफ से नोटिस भेजा जा रहा है. हम उन्‍हें आज शाम तक नोटिस भेज देंगे. इसके जरिए हम उनसे उनकी गलत बयानबाजी के लिए माफी मांगने की बात कह रहे हैं.'
हाल ही में तनुश्री दत्ता ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्‍यू में बताया कि कैसे एक फिल्‍म की शूटिंग के दौरान एक्‍टर नाना पाटेकर ने उनके साथ शोषण करने की कोशिश की. तनुश्री ने कहा कि दुखद है कि जब उन्होंने ये मुद्दा 10 साल पहले उठाया था तो किसी ने इंडस्‍ट्री में उनका साथ नहीं दिया था.
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, फिल्म समीक्षक करण जौहर बॉलीवुड के ऐसे फिल्‍ममेकर हैं, जो मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍मों के लिए जाने जाते है.....

वह मेरे साथ सेट पर जबरदस्‍ती कर रहे थे
इस निजी चैनल के इंटरव्‍यू में तनुश्री ने कहा, 'मैं नाम भी लेना चाहती हूं, एक्‍टर नाना पाटेकर, प्रोड्यूसर सामी सिद्दीकी, डायरेक्‍टर राकेश सारंग और कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य. नाना पाटेकर ने जब मेरे साथ बद्तमीजी की तो मैंने इसकी शिकायत प्रोड्यूसर-डायरेक्‍टर से की कि इस बंदे (नाना पाटेकर) का तो सेट पर काम ही नहीं है तो यह यहां क्‍या कर रहा है. वह मुझे पकड़कर खींच रहा है, मुझे डांस सिखा रहा है. लेकिन बजाए मेरी शिकायत सुनने और उसे सही करने के, नाना पाटेकर ने एक और डिमांड रख दी कि वह अब इस गाने में मेरे साथ एक इंटीमेट डांस स्‍टैप करना चाहता है. मतलब लड़की नई एक्‍ट्रेस है तो जरूरत हो या न हो, उसके साथ इंटीमेट सीन कर लो.'

तनुश्री और नाना के झगड़े के बीच में आई कथित चश्‍मदीद, जानें उसकी जुबानी... पूरी कहानीतनुश्री और नाना के झगड़े के बीच में आई कथित चश्‍मदीद

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तनुश्री दत्ता इस समय सुर्खियों में हैं. उन्होंने 10 साल पहले अपनी फिल्‍म 'हॉर्न ओके प्‍लीज' के एक गाने के दौरान दिग्‍गज अभिनेता नाना पाटेकर पर उन्‍हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. 2009 में उठे इस विवाद के बाद तनुश्री फिल्‍मों से दूर हो गई थीं, लेकिन अब अपने एक ताजा इंटरव्‍यू में तनुश्री ने इस किस्‍से का फिर से जिक्र करते हुए इंडस्‍ट्री की तरफ से कोई मदद न मिलने की बात कही है. तनुश्री ने इस इंटरव्‍यू में खुलासा किया है कि कैसे इंडस्‍ट्री के सब लोग सारी बात जानते हुए भी चुप्‍पी साधे रहे. वहीं, नाना पाटेकर ने तनुश्री के इस आरोप को खारिज करते हुए कहा है कि वह कानूनी कारवाई कर सकते हैं.
अब इस मामले में एक नया मोड़ सामने आया है. तनुश्री और नाना पाटेकर के इस झगड़े के बीच एक कथित चश्मदीद सामने आई है, जिनका नाम जैनिस स्कवीरिया है और पेशे से वह एक पत्रकार हैं. जैनिस ने इस मामले में सिलसिलेवार तरीके से कई ट्वीट्स कर इस पूरी घटना की जानकारी दी. उन्होंने अपने ट्वीट्स के माध्यम से यह दावा किया है जब यह घटना घटी थी, तो वह उस वक्त मौके पर ही थीं.
Tanushree Dutta
जैनिस स्कवीरिया नाम की इस पत्रकार ने ट्वीट करते हुए बताया कि जिंदगी की कुछ कहानियां ऐसी भी होती हैं, जो हमेशा आपके अंदर ताजा रहती है. एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के साथ फिल्म 'हॉर्न ओके प्‍लीज' सेट पर जो हुआ, वो किस्सा भी इन्हीं में से एक है. उन्होंने खुद उस पूरे वाकये को उस दौरान अपनी आखों से देखा है.
उन्होंने इस पूरी घटना पर अपना पहला ट्वीट करते हुए बताया कि 2008 में उन्हें आजतक और हेडलाइंस टुडे की ओर से फिल्म के गाने की शूट को कवर करने के लिए भेजा गया था. जब वह सेट पर पहुंची तो मुझे बताया गया कि शूटिंग रुक गई है, क्योंकि फिल्म की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता बहुत परेशानियां पैदा कर रही हैं.Tanushree Dutta  
जैनिस ने बताया कि उन्‍होंने सेट पर तनुश्री को देखा, जो कुछ हद तक परेशान थीं. सेट पर नाना पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य और एक आदमी (जो एक प्रोड्यूसर था) आपस में बातचीत कर रहे थे, वहीं बैक डांसर्स बैठे इंतजार कर रहे थे. ऑफिशियली यह कहा जा रहा था कि हीरोइन को-ऑपरेट नहीं कर रही है. 
अगले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि इसके बाद शूटिंग फिर शुरू हुई. पर कुछ ही देर में तनुश्री सेट छोड़कर चली गईं. इसके बाद उन्होंने अपने आप को वेनिटी वेन में बंद कर लिया और बाहर आने से मना कर दिया. इसके बाद शूटिंग फिर से रुक गई.
उन्होंने आगे लिखा कि न जाने कहां से, इसके तुरंत बाद वहां कुछ गुंडें आ गए, जिन्होंने जोर-जोर से वेनिटी वेन का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया. उन्हें बताया गया कि इन सेट पर इन गुंडों को प्रोड्यूसर ने बुलाया है. इसी बीच नाना पाटेकर आए और कहने लगे, 'ये मेरी बेटी जैसी है', जिसका उस वक्त कोई अर्थ नहीं निकल रहा था.Tanushree Dutta
आज उन बातों को कई साल हो गए, लेकिन उनकी अभी की सारी बातें उस समय की बातों से हूबहू मिल रही हैं. इससे इतना तो साफ है कि वह उस वक्त भी सच ही बोल रही थीं. (हालांकि तनुश्री और जैनिस की वो सारी बातें ऑफ रिकॅार्ड थी, लेकिन उस दौरान भी तनुश्री ने कई चैनल को अपना इंटरव्यू दिया था.)
जैनिस ने अपने ट्वीट में लिखा कि उस दौरान तनुश्री की आवाज को कई मजबूत लोगों ने दबा दिया, लेकिन वह एक बार फिर लौटी हैं. वहीं, जैनिस के इन ट्वीट्स के बाद बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सपोर्ट किया है. गौरतलब है कि तनुश्री के इस खुलासे के बाद बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारों का बयान भी सामने आ चुका है. एक तरफ जहां अमिताभ बच्चन ने इस मामले में कुछ बोलने से इनकार कर दिया, तो वहीं, आमिर खान ने कहा, 'किसी बात की गहराई और असलीयत जाने बिना उसपर किसी भी तरह की टिप्‍पणी करना सही नहीं होगा. लेकिन जब भी ऐसा कुछ होता है तो यह काफी दुखद है. यदि ऐसा कुछ हुआ है तो यह जरूर जांच का विषय है और इस पर जांच की जानी चाहिए.' 
लेकिन जैनिस के ट्वीट्स से ऐसा आभास होता है,कि मामले में कुछ हवा देने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि जिस चैनल के लिए वह गयी थी, फिर भी मामला दब गया, दाल कुछ गल नहीं पा रही।  
बॉलीवुड में तनुश्री के बयान के बाद से विवाद बढ़ता जा रहा है. नाना पाटेकर का खुलकर नाम लेने वाली एक्‍ट्रेस ने नाना के बाद डायरेक्‍टर विवेक अग्‍न‍िहोत्री पर गंभीर आरोप लगाए हैं. अमिताभ बच्‍चन और सलमान खान जैसे बड़े स्‍टार जहां इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं वहीं रिचा चड्ढा, फरहान अख्तर, ट्विंकल खन्‍ना और स्वरा भास्कर जैसे कलाकार खुलकर तनुश्री को समर्थन कर रहे हैं. तनुश्री के बयान के बाद नाना पाटेकर ने उनके बात को सिरे से खारिज कर दिया है.
डीएन से बात करते हुए तनुश्री ने कहा कि फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने फिल्‍म 'चॉकलेट' के एक गाने की शूटिंग के दौरान उन्‍हें कपड़े उतार कर डांस करने को कहा था. तनुश्री ने आगे बताया कि इरफान के साथ एक गाने की शूटिंग चल रही थी कि तभी विवेक ने उन्हें इरफान के सामने क्यूज देने को कहा. तनुश्री ने कहा कि उस सीन में मेरी जरूरत भी नहीं थी और उसके बावजूद विवेक ने कहा कि कपड़े उतार कर नाच और इरफान वहां मौजूद थे. 

Image result for मल्लिका दुआमेरा भी हुआ यौन शोषण--कॉमेडियन मल्लिका दुआ

हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिसा मिलानो ने अपने साथ हुए यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाते हुए #MeToo अभियान चलाया था. उन्होंने दुनिया भर की महिलाओं से आह्वान किया कि वो #MeToo अभियान में शामिल हों. उनके इस अभियान को पूरी दुनिया से समर्थन मिल रहा है. हॉलीवुड से शुरू हुआ #MeToo अभियान अब बॉलीवुड पहुंच चुका है. कॉमेडियन मल्लिका दुआ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर MeToo का हैश टैग लगाते हुए बचपन में अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे में लिखा है.
मल्लिका ने अपने फेसबुक और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक पोस्‍ट के जरिये बताया कि 7 साल की उम्र में उनके साथ भी यौन शोषण की घटना हुई. मल्लिका ने घटना का जिक्र करते हुए लिखा, "मैं भी... खुद अपनी कार में. मेरी मां कार ड्राइव कर रही थीं जबकि वह हमारे साथ पीछे सीट पर बैठा था. पूरे समय उसका हाथ मेरी स्‍कर्ट में था. उस वक्त मैं सिर्फ 7 साल की थी और मेरी बहन 11 साल की. उसका हाथ मेरी स्‍कर्ट के अंदर हर जगह और मेरी बहन की पीठ पर घूमता रहा. मेरे पिता, जो उस समय दूसरी कार में थे, ने उसका मुंह तोड़ दिया क्‍योंकि उसी रात उन्‍होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया."
मल्लिका दुआ आज कल स्‍टार प्‍लस के शो 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' की शूटिंग में व्यस्त हैं.