Showing posts with label offer. Show all posts
Showing posts with label offer. Show all posts

एक हाथ में त्रिशूल, एक में खप्पर और प्रसाद में मदिरा… 6 हजार साल पुराना है काल भैरव मंदिर का इतिहास, जहाँ होती है शिव के रौद्र रूप की पूजा

 काल भैरव की मूर्ति (बाएँ), मंदिर का प्रवेश द्वार (दाएँ) (साभार : Instagram -kaal_bhairav_temple_ujjain)
मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक ऐसा मंदिर है, जहाँ भगवान को शराब चढ़ाई जाती है। फिर उसी मदिरा को भक्तों को प्रसाद के रूप में बाँटा जाता है। ये सच्चाई है काल भैरव मंदिर की। जो उज्जैन का न सिर्फ धार्मिक बल्कि रहस्यमयी चमत्कार भी है। काल भैरव को शिव के रौद्र रूप के तौर पर पूजा जाता है। यहाँ हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु शराब की बोतल लेकर आते हैं और काल भैरव को अर्पित करते हैं।

माना जाता है कि पिलाते वक्त शराब मूर्ति के मुँह से गायब हो जाती है। कोई नली, कोई ट्रिक, यहाँ तक की अब तक कोई वैज्ञानिक भी इसका ठोस जवाब नहीं दे सका है। ये मंदिर सिर्फ आस्था का नहीं बल्कि जिज्ञासा का भी केंद्र है। यहाँ साधारण भक्तों से लेकर तांत्रिक तक सभी बाबा काल भैरव के दर्शन के लिए पहुँचते हैं।

                           काल भैरव की मूर्ति को शराब का प्रसाद चढ़ाते महंत ( साभार : TripAdvisor)

मंदिर का इतिहास

 काल भैरव मंदिर का इतिहास लगभग छह हजार वर्ष पुराना है। मंदिर का उल्लेख स्कंद पुराण और कालिका पुराण जैसे ग्रंथों में भी मिलता है। काल भैरव की पूजा कपालिका और अघोरा संप्रदाय का हिस्सा रही है। इतिहासकार की मानें तो मंदिर का निर्माण शिप्रा नदी के ऊपर राजा भद्रसेन ने करवाया था।

                                     काल भैरव मंदिर के भीतर का दृश्य (साभार : MP Tourism)

हालाँकि वर्तमान मंदिर 18वीं शताब्दी में बनकर तैयार हुआ था। यह मंदिर मराठा काल में बनवाया गया था। सन् 1788 में मराठा शासक महादजी शिंदे ने इस मंदिर को फिर से बनवाया और सजाया। उज्जैन प्राचीन अवंतिका नगरी रही है और यहाँ शैव परंपरा का गहरा असर है।

मंदिर की संरचना

मंदिर की बनावट बहुत ही साधारण पर प्रभावशाली है। मालवा शैली के अद्भुत चित्र मंदिर की दीवारों को सजाते हैं। मुख्य द्वार पर दो विशाल सिंहों की मूर्तियाँ हैं जो मंदिर की रक्षा का प्रतीक मानी जाती हैं। अंदर प्रवेश करते ही मुख्य गर्भगृह है। जहाँ काले पत्थर से बनी काल भैरव की मूर्ति विराजमान है। इस मूर्ति की खास बात है इसका मुंँह, जिसके जरिए शराब ‘पी’ जाती है।
                                काल भैरव मंदिर का बाहरी दृश्य ( साभार : MP Tourism)
मूर्ति के दाएँ हाथ में त्रिशूल और बाएँ हाथ में खप्पर (खोपड़ी का पात्र) है। मंदिर में दीवारों पर भैरव से जुड़े चित्र और तांत्रिक प्रतीक भी देखे जा सकते हैं। आसपास छोटे-छोटे मंदिर भी हैं जो अन्य भैरव रूपों को समर्पित हैं। मंदिर में एक अलग जगह पर शराब अर्पण की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालु अपनी बोतल वहीं पुजारी को देते हैं और वो मूर्ति के मुँह से चढ़ाते हैं।
                                          काल भैरव की मूर्ति ( साभार : timeofindia)

मंदिर तक कैसे पहुँचे?

काल भैरव मंदिर उज्जैन शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर स्थित है। उज्जैन रेलवे स्टेशन से ऑटो, टैक्सी या लोकल बस के ज़रिए आसानी से पहुँचा जा सकता है। हवाई यात्रा कर आने वाले भक्तों के लिए नजदीकी एयरपोर्ट इंदौर है। जो मंदिर से लगभग 60 किलोमीटर दूर है। वहाँ से टैक्सी या बस से उज्जैन पहुँचना बहुत आसान है। शहर में होटल और धर्मशालाओं की भी अच्छी सुविधा है।

पुणे के पब ने कस्टमर को ‘कंडोम- ORS पैकेट’ के साथ न्यू ईयर पार्टी में आने कहा : AIDS से कर रहे जागरूक

          न्यू ईयर पार्टी के लिए कंडोम बाँटने पर घिरा पुणे का पब (प्रतीकात्मक चित्र साभार- X/Times 360 News)
न्यू ईयर की पार्टी में कंडोम और ORS (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) के साथ ग्राहकों को आने का निमंत्रण पुणे का एक पब दे रहा है। उसने अपने रेगुलर कस्टमर को इसके पैकेट भी भेजे हैं। विवाद खड़ा होने पर पब ने अपने कदम का बचाव किया है। वहीं युवा कांग्रेस ने इसे आपत्तिजनक बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

पब पर पुणे की सांस्कृति और शैक्षणिक विरासत के साथ खिलवाड़ के आरोप लग रहे हैं। हाई स्पिरिट्स कैफे नाम रेस्तरां सह पब पुणे के मुंधवा इलाके में स्थित है। पब ने कहा है कि इन सामानों को बाँटने का मकसद युवाओं में जागरूकता पैदा करना है। सुरक्षा और जिम्मेदारी से नए साल का जश्न मनाने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पब ग्राहकों को नए साल के जश्न के निमंत्रण के तौर पर कंडोम और ORS का पैकेट बाँट रहा है। पब की तरफ से आए बयान में इस कदम को ‘सेफ्टी एंड सेलिब्रेशन’ का नाम दिया गया है। यह भी कहा कि वे इस अभियान के तहत लोगों को AIDS जैसी बीमारियों के खिलाफ जागरूक कर रहे हैं।

पब की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि उन्होंने जिस बैग में ये दोनों चीजें उपहार स्वरूप रखीं थीं, उसमें ध्वनि उपकरण और शराब पी कर गाड़ी न चलाने जैसे दिशा-निर्देश से जुड़ी बुकलेट भी है। महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी अक्षय जैन ने हाई स्प्रिट्स कैफे पर कार्रवाई की माँग की है। उन्होंने पुणे पुलिस कमिश्नर के पास इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में अक्षय जैन ने बताया कि हाई स्प्रिट्स कैफे की हरकत महाराष्ट्र की संस्कृति के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे कामों को बढ़ावा देने से युवाओं में गलत संदेश जाता है जो एक अच्छे समाज के लिए सही नहीं है। फिलहाल पुणे पुलिस इस शिकायत पर जाँच कर रही है।

पाकिस्तान की हार का ‘बदला’ भारत से लेने के लिए हिरोइन ने बांग्लादेश की टीम को दिया ऑफर; ढाका में मछली खाकर बिताएगी रात, बंगाली लड़का होगा साथ…

पाकिस्तान की एक हिरोइन है- सहर शिनवारी (Sehar shinwari)। आए दिन ऊल-जलूल ट्वीट करती रहती है। अब उसने क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत से पाकिस्तान की हार का ‘बदला’ लेने के लिए बांग्लादेश की टीम को ऑफर दिया है। इसके मुताबिक बांग्लादेश की जीत पर सहर शिनवारी ढाका जाकर बंगाली लड़के साथ रात में मछली खाएँगी।

सहर शिनवारी ने एक्स/ट्विटर पर पोस्ट कर कहा है, “इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंदू अगले मैच में हमारा बदला लेंगे। अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊँगी और बंगाली लड़के के साथ फिश डिनर डेट करूँगी।” क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत और बांग्लादेश की 19 अक्टूबर को भिड़ंत होनी है।

 इससे पहले 14 अक्टूबर को पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने उसे 7 विकेट से रौंद दिया था। वैसे विश्व कप में पाकिस्तान अब तक तीन मैचों में से केवल एक ही हारा है, लेकिन जिस तरीके से टीम प्रदर्शन कर रही है उससे उसकी क्षमताओं पर सवाल उठ रहे हैं।

वैसे सहर शिनवारी ऐसे ट्वीट करती रहती है। 2022 में जब क्रिकेट का टी 20 वर्ल्ड कप चल रहा था तो वह अपने निकाह वाले ट्वीट को लेकर चर्चा में बनी हुई थी। उसने ट्वीट किया था, “मैं जिम्बाब्वे के लड़के से निकाह करूँगी, अगर उनकी टीम रोमांचक तरीके से अगले मैच में भारत को हरा देती है तो।” उसके बाद भी इसी तरह एक ट्वीट करते हुए उसने लिखा था, “अगर आज श्रीलंका जीत जाती है तो मैं श्रीलंकाई लड़के से निकाह करूँगी।”

अन्य देश के खिलाड़ियों से निकाह का बार-बार प्रस्ताव देने पर शिनवारी का सोशल मीडिया में खूब मजाक भी बना था। शिनवारी भारत, बीजेपी और पीएम मोदी को लेकर भी अपनी नफरत दिखाती रहती है। 19 अक्टूबर 2023 को ऐसे ही एक पोस्ट में उसने कहा है, “मेरे ज्योतिषीय ज्ञान के मुताबिक, 2025 के आखिर तक कश्मीर को भारतीय कब्जे से आजादी मिल जाएगी। प्रधानमंत्री राहुल गाँधी संयुक्त राष्ट्र की देखरेख में वहाँ जनमत संग्रह कराएँगे और अंततः 100% वोट भारत से आजादी के पक्ष में होगा। इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ कश्मीर विश्व और OIC के नक्शे पर 59वाँ मुस्लिम मुल्क बन जाएगा।”

सहर शिनवारी पाकिस्तान के हैदराबाद शहर में पैदा हुई। कोहट के शिनवारी समुदाय से उनका ताल्लुक हैं। परिवार के एक्टिंग करियर के खिलाफ होने के बाद भी साल 2014 में वो इस पेशे में आई थी। उनका पहला कॉमेडी सीरियल ‘शेर सवा शेर’ था। इंटरनेट की भाषा में कहें तो शिनवारी जो कर रही हैं, उसे ‘टट्टी पोस्टिंग’ और ‘बेटिंग’ कहा जाता है। आम तौर पर मशहूर होने के लिए, फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाने के लिए या फिर किसी का रिएक्शन पाने के लिए ऐसे ट्वीट किए जाते हैं। सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ होने के लिए यह एक आम हथकंडा है।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के सामने औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने ट्वीट कर कहा है, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पाकिस्तानी पत्रकारों की वीजा में देरी और मौजूदा विश्व कप 2023 के लिए पाकिस्तान फैंस के लिए वीजा पॉलिसी की गैरमौजूदगी पर आईसीसी के सामने एक और औपचारिक विरोध दर्ज कराया है। पीसीबी ने 14 अक्टूबर 2023 को भारत के खिलाफ मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम को निशाना बनाकर किए गलत व्यवहार के बारे में भी शिकायत दर्ज कराई है।”