Showing posts with label rammandir shilanyas. Show all posts
Showing posts with label rammandir shilanyas. Show all posts

वैदिक शिक्षक डेविड फ्रॉली : ‘राम मंदिर निर्माण नेहरूवादियों, मार्क्सवादियों, मीडिया, शिक्षाविदों की हार है, जिसने इतिहास, पुरातत्व, भक्ति को नकारने की कोशिश की’

डेविड फ्रॉली ने
पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित अमेरिकी वैदिक शिक्षक डेविड फ्रॉली ने बुधवार (अगस्त 5, 2020) को कहा कि राम मंदिर के निर्माण की शुरुआत एक अरब सपनों का साकार होना है। ज्ञात हो, डेविड फ्रॉली वेद, हिन्दुत्व, योग, आयुर्वेद और वैदिक एस्ट्रॉलजी पर कई किताबें लिख चुके हैं।
डेविड फ्रॉली ने टाइम्स नाउ के प्रधान संपादक राहुल शिवशंकर के साथ एक्सक्लुसिव इंटरव्यू में राम मंदिर पर अपने विचार रखते हुए कहा कि भगवान राम की महिमा को पुन: स्थापित किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि अयोध्या विवाद संभवतः दुनिया के इतिहास में सबसे अधिक समय तक चलने वाला मुकदमा था।
अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन का कार्यक्रम
भूमि पूजन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 
डेविड फ्रॉली ने राम मंदिर के निर्माण को देश की आजादी के बाद आधुनिक भारत की सबसे महत्वपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि रामायण एशिया की सबसे लोकप्रिय कहानियों में से एक है और अब राम मंदिर भारत को उसके वास्तविक भाग्य के प्रति जागृत करेगा। उन्होंने आगे कहा, “हमें ‘अयोध्या के विजय’ को श्री राम की विजय के रूप में स्वीकार करना चाहिए।”
फ्रॉली ने कहा कि अयोध्या भारत के सात पवित्र शहरों में सबसे महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही उन्होंने कहा, “हिन्दू धर्म एक परंपरा है जो कई प्रकार के आध्यात्मिक मार्ग स्वीकार करता है। यह संकीर्ण विचारधारा वाली परंपरा नहीं है।”

फ्रॉली ने आगे कहा, “हिन्दुओं ने अपने मंदिरों के पुन: प्राप्ति के लिए राजनीतिक रूप से कोई स्टैंड नहीं लिया। जब तक हिन्दू राजनीतिक रूप से स्टैंड नहीं लेगें, उन्हें अल्पसंख्यक ही माना जाएगा, उन जगहों पर भी, जहाँ पर वो बहुसंख्यक हैं।”
फ्रॉली ने ट्वीट करते हुए लिखा था, “राम मंदिर का निर्माण नेहरूवादियों, मार्क्सवादियों, माओवादियों, चीन समर्थकों, मीडिया और शिक्षाविदों के लिए हार है, जिसने इतिहास, पुरातत्व और भक्ति को नकारने की कोशिश की थी।”
डॉ फ्रॉली ने अपने ट्वीट के माध्यम से वास्तविकता को नकारने वालों को बेनकाब कर एक नयी बहस को जन्म दे दिया है। ट्विटर पर इनके पक्षकारों की भी कमी नहीं। इस सच्चाई से इंकार भी नहीं किया जा सकता कि केवल मुस्लिम तुष्टिकरण के चलते भारत के गौरवमयी इतिहास को अंधकारमय कर मुग़ल आतताइयों को महान बताया गया, जो भारत के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण समय रहा। यदि वास्तविक इतिहास पढ़ाया जाता न अयोध्या मुद्दा विवादित बनता और न ही रामजन्म स्थान मुकदमा इतना लम्बा चलता।
साम्प्रदायिक कौन?
जब संघ समर्पित विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल एवं हिन्दू महासभा ने हिन्दुओं को अपने राम के प्रति जागृत करने आंदोलन कर रहे थे, छद्दम धर्म-निरपेक्षों के साथ हमारा मीडिया संघ, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और हिन्दू महासभा के विरुद्ध देश में शांति भंग कर साम्प्रदायिकता का जहर फ़ैलाने जैसे समाचारों को खूब प्रसारित कर रहा था। बाबरी पक्षकार और इनके समर्थक दल झूठ पर झूठ बोल जनता को गुमराह कर राममंदिर पक्षकारों के विरुद्ध समाचारों को प्रमुखता दे रहे थे, उस समय किसी खोजी पत्रकार ने वास्तविकता को उजागर करने का साहस तक नहीं किया। 2014 चुनाव के बाद ऐसा समय चक्र घुमा, वही मीडिया गले फाड़-फाड़ कर राम धुन गाने लगा।
अगर राम मंदिर मुक़दमे का गहन अध्ययन किया जाए, तो तुष्टिकरण की चाटुकारिता में मुस्लिम कट्टरपंथियों का साथ छद्दम धर्म-निरपेक्ष, धूर्त नारा गंगा-जमुना तहजीब, संविधान पर आघात का शोर मचाने वाले हिन्दुओं की भी जमात थी। राम के अस्तित्व को नाकारा जा रहा है, लालची हिन्दू धर्म पर होते प्रहारों को बर्दाश्त करते रहे। मुस्लिम कट्टरपंथी तो साम्प्रदायिकता फ़ैलाने में बदनाम है, लेकिन इनका साथ देने में जयचन्दी हिन्दू भी पीछे नहीं रहे।
इतना ही नहीं, अभी जब नागरिकता संशोधक कानून के विरोध में हुए धरने और प्रदर्शनों में साम्प्रदायिकता का नंगा नाच इन्हीं जयचन्दी हिन्दुओं के सम्मिलित रहते "fuck hindutva ", "मोदी तेरी कब्र खुदेगी" और "योगी तेरी कब्र खुदेगी" आदि नारेबाजी के माध्यम से होता रहा। दूसरे, जब दिल्ली में हिन्दू-विरोधी दंगे हुए, तो आरोपियों को बचाने में यही छद्द्म धर्म-निरपेक्ष हिन्दू आगे आ रहा है, इनमें से कोई कोट पर जनेऊ पहन घूमते देखा गया तो किसी को हनुमान चालीसा पढ़ते आदि।     




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में बुधवार(अगस्त 5) को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और मंदिर की आधारशिला रखी। इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “यह मेरा सौभाग्य था कि श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुझे मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में आमंत्रित किया। आज पूरा देश राममय और हर मन दीपमय है। सदियों का इंतजार समाप्त हुआ।”
मोदी ने कहा, ”राम हमारे मन में गढ़े हुए हैं, हमारे भीतर घुल-मिल गए हैं। कोई काम करना हो, तो प्रेरणा के लिए हम भगवान राम की ओर ही देखते हैं। भगवान राम की अद्भुत शक्ति देखिए। इमारतें नष्ट कर दी गईं, अस्तित्व मिटाने का प्रयास भी बहुत हुआ, लेकिन राम आज भी हमारे मन में बसे हैं, हमारी संस्कृति का आधार हैं। श्रीराम भारत की मर्यादा हैं, श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं।”

‘बाबरी विध्वंस’ के लिए प्रियंका पर ओवैसी का कटाक्ष -- खुशी है कि अब नाटक नहीं कर रहे

ओवैसी प्रियंका गाँधी
अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन पाँच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इस भूमि पूजन से पहले लगातार राजनीतिक बयानबाजी भी हो रही है। लेकिन इस सभी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने बयान जारी करते हुए कहा कि भूमि पूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रियंका के इस ट्वीट को लेकर उनकी खिंचाई की। ओवैसी ने कांग्रेस पार्टी पर उस ‘आंदोलन में योगदान देने का आरोप लगाया जिसने बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया।’ 
ओवैसी इस बात को भी भूल रहे हैं कि ताला भी कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गाँधी के कार्यकाल में खुला था, और शिलान्यास भी। क्यों? उस समय ऐसी कौन-सी मजबूरी आ गयी थी, जो ताला खुलवाने से लेकर शिलान्यास तक हो गया? कुछ स्मरण भी आ रहा है कि विरोध का एक भी स्वर नहीं निकला था। ये नाटक क्या था? और आज चीख-चिल्लाट? उस समय शाहबानो के अलावा वो कौन-सा दबाव था, जिसने तब राम विरोधियों की आवाज़ बंद कर दी थी? और उस संगीन मामले के ठंठा होते ही वापस मंदिर मुद्दा कोर्ट में ले गए, ओवैसी साहब दाल में कुछ काला नहीं, पूरी दाल ही काली है, क्यों ठीक कहा ना? क्यों मुस्लिम होकर मुस्लिम के खून की होली खेली जा रही है? दंगे में हिन्दू ही नहीं मुसलमान भी मरता है। 
ओवैसी ने प्रियंका गाँधी के ट्वीट पर टिप्पणी करते हुए लिखा, “खुशी है कि वे अब और नाटक नहीं कर रहे हैं। यह अच्छी बात है कि वो भी अतिवादी विचारधार को गले से लगा रही हैं। लेकिन भाईचारे के मुद्दे पर वो खोखली बातें क्यों करती हैं। शर्म मत कीजिए, आप इस बात पर गर्व महसूस करिए कि किस तरह से आपकी पार्टी ने उस आंदोलन में योगदान दिया, जिसकी वजह से हमारे बाबरी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया गया।”

प्रियंका गाँधी वाड्रा ने अपने ट्वीट में लिखा था, “सरलता, साहस, संयम, त्याग, वचनवद्धता, दीनबंधु राम नाम का सार है। राम सबमें हैं, राम सबके साथ हैं। भगवान राम और माता सीता के संदेश और उनकी कृपा के साथ रामलला के मंदिर के भूमिपूजन का कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, बंधुत्व और सांस्कृतिक समागम का अवसर बने।” इसके साथ प्रियंका गाँधी ने अपना वक्तव्य भी शेयर किया है, जिसके अंत में उन्होंने ‘जय सियाराम’ लिखा है।
प्रियंका गाँधी वाड्रा की ओर से ये बयान तब आया, जब कांग्रेस की ओर से राम मंदिर को लेकर अलग-अलग तरह के बयान सामने आ रहे थे। एक तरफ मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भूमि पूजन का समर्थन किया, साथ ही स्वागत भी किया। उन्होंने लोगों को भूमि पूजन की बधाई भी दी। इतना ही नहीं कमलनाथ ने अपने ट्विटर पर प्रोफाइल फोटो भी बदल ली है और भगवा वस्त्र में नज़र आ रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर दिग्विजय सिंह की ओर से भूमि पूजन के वक्त पर सवाल खड़े किए गए थे, उन्होंने कहा था कि अभी शुभ मुहूर्त नहीं है ऐसे में इसे कुछ वक्त के लिए टाल देना चाहिए।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान राम के मंदिर बनाने की औपचारिक शुरुआत बुधवार (अगस्त 5, 2020) को प्रधानमंत्री नरेंद्र .....
इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने शुभ मुहूर्त ना होने और भाजपा नेताओं को कोरोना होने के कनेक्शन को जोड़ दिया था जिस पर काफी विवाद हुआ था। इन बयानों के बाद ही भाजपा की ओर से आरोप लगाया जा रहा था कि कॉन्ग्रेस एक बार फिर मंदिर निर्माण में अड़ंगा लगा रही है।

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने फिर दिखाया दोगलापन ; हिन्दू-मुसलमानों आंखें खोलो

Image may contain: 6 people, text that says 'मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़ हज हाउस का किया शिलान्यास ईद उल अजहा के मौके मौकेपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने वीडियो का्रेंसिंग के जरिए किया छत्तीसगढ़ हज हाऊस का शिलान्यास हज हाऊस का निर्माण नवा रायपुर में लग. 26 करोड़ रुपए की लागत से तीन एक? किया जाएगा पांच मंजिला इस भवन में हज यात्रियों के लिए सभी सुविधाएं होंगी उपलब्ध गहबोनवा छतीसगढ'
जैसाकि सर्वविदित है कि कांग्रेस जवाहर लाल नेहरू से लेकर आज सोनिया गाँधी तक राम मंदिर का विरोध करते रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार भाजपा की तर्ज पर उस राम की माताश्री कौशल्या का मंदिर बनाने के लिए खजाना खोलती है, जिसके पुत्र राम को पार्टी काल्पनिक कह चुकी है, लेकिन अयोध्या में बनने जा रहे भव्य मंदिर के लिए जनमानस में उमड़ते उल्लास से भयभीत हो राज्य में कौशल्या मंदिर एवं रामायण के जुड़े अन्य धार्मिक स्थलों को भव्य रूप देने से मुस्लिम वोट बैंक नाराज न हो जाए, बनवा दो हज हाउस। 
शिकायत हज हाउस से नहीं, समय से है। यानि हिन्दुओं को भी ब्लैकमेल करो और मुसलमानों को भी, जो कांग्रेस के दोगलापन को प्रमाणित करता है। और देखिए : राम मंदिर का ताला खुला कांग्रेस के राज में, फिर शिलान्यास हुआ कांग्रेस राज, क्यों?आखिर किस आधार पर ताला खुलवाया गया था? किस आधार पर शिलान्यास पर करवाया गया था? क्या किसी की ज़मीन पर कोई शिलान्यास कर सकता है? फिर मामला वापस कोर्ट में, क्या सिद्ध करती हैं ये सब बातें? फिर कोर्ट के आदेश पर हुई खुदाई में मिले मंदिर के हज़ारों सबूतों को छुपाकर केवल एक ही खम्बा दिखाकर कोर्ट में मुस्लिम हित में झूठ बोला, हाँ, अगर स्थिति विपरीत होती, कोई सबूत छुपाने की बजाए शायद आधी रात को ही अदालत खुलवाकर मस्जिद के पक्ष में निर्णय दिलवा देते।   
साभार : सोशल मीडिया 

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हज हाउस बनाने का ऐलान किया है, जिसके लिए 26 करोड़ रुपए ख़र्च किए जाएँगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईद-उल-अजहा के मौके पर अपने निवास स्थान से ही वीडियो कॉल के माध्यम से हज हाउस का शिलान्यास किया। तीन एकड़ की भूमि में हज हाउस का निर्माण किया जाएगा। ये भवन 5 मंजिला होगा और इसमें हज यात्रियों के लिए सारी सुख-सुविधाएँ मौजूद होंगी।
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा हज हाउस का निर्णय लिए जाने की खबर कांग्रेस द्वारा खुद को रामभक्त घोषित करने की कोशिशों के बीच आई है। जहाँ मध्य प्रदेश में कमलनाथ राम मंदिर निर्माण का स्वागत करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में भगवान राम के ननिहाल में माता कौशल्या का मंदिर बनाने के लिए 15 करोड़ की लागत से प्रोजेक्ट तैयार किया गया है।
जहाँ तक हज हाउस की बात है, इसका निर्माण मंदिर हसौद रोड एयरपोर्ट के पास नवा रायपुर अटल नगर में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुसलमानों को बकरीद की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए ये दोहरी ख़ुशी का मौका है। उन्होंने ‘समाज के लोगों’ को हाजियों की परेशानी कम करने के लिए मेहनत करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि लम्बे समय से इस हज हाउस की माँग चल रही थी, जो आज पूरी हुई।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान हज की जम कर तारीफ की और इसे मुसलमानों के जीवन का अभूतपूर्व पल करार दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण इस साल की हज यात्रा पहले जैसी नहीं है, ऐसे में 2021 की हज यात्रा में केंद्र सरकार को पहले से चयनित छत्तीसगढ़ के हज यात्रियों को मौका देना चाहिए। ‘हज कमिटी ऑफ इंडिया’ से छत्तीसगढ़ को 5 करोड़ रुपए मिलने हैं, जिसके लिए उन्होंने पहल करने की बात कही।
अवलोकन करें :-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
छत्तीसगढ़ के चंदखुरी स्थित माता कौशल्या के मंदिर को किया जाएगा विकसित (फोटो साभार: CG Dekho Blog ) आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रक....
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पहले मुसलमानों को हज हाउस के लिए नागपुर जाना पड़ता था। साथ ही वहाँ की सरकार छत्तीसगढ़ से ही हज के लिए उड़ान की व्यवस्था भी करने वाली है। हज हाउस के निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ में ही मुसलमानों को सारी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी। इसे कांग्रेस की मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के रूप में भी देखा जा रहा है क्योंकि भूपेश बघेल इससे पहले भी मुस्लिम वोट्स के लिए ये जुगत करते रहे हैं।