Showing posts with label #Purnia. Show all posts
Showing posts with label #Purnia. Show all posts

पप्पू यादव की सिक्योरिटी बढ़ाने के लिए अपने ही करीबियों राम बाबू से दिलवाई गई धमकी का रचा था ड्रामा: बिहार पुलिस का खुलासा

जिस तरह अपने ही लोगों से कभी स्याही, जूता फेंकवाना, थप्पड़ मारना और पानी फेंकना आदि हरकते कर चुनावों में जनता की सहानुभूति बटोरने अरविन्द केजरीवाल की घिनौनी हरकतों को अन्य नेताओं ने भी अपनाना शुरू कर दिया है। जिसका नया उदाहरण पप्पू यादव का सामने आया है।     
लॉरेंस बिश्नोई के नाम से पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को धमकी देने वाले राम बाबू राय ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बि​हार पुलिस के अनुसार उसने पूछताछ में बताया है कि अपनी सुरक्षा बढ़वाने के लिए पप्पू यादव ने खुद यह साजिश रची थी।

पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने 3 दिसंबर 2024 को बताया कि पूछताछ में राम बाबू राय ने बताया कि पप्पू यादव के सहयोगियों ने उससे संपर्क किया था। उसे 2 हजार रुपए एडवांस दिए थे और काम होने पर 2 लाख रुपए देने का वादा किया था।

उसे भोजपुर जिले में पार्टी का पदाधिकारी बनाने का प्रलोभन भी दिया गया था। इसके बाद राम बाबू ने धमकी के 2 वीडियो शूट किए थे। दूसरे वीडियो को कुछ दिन बाद वायरल करने का प्लान था, लेकिन उससे पहले ही बिहार पुलिस ने उसे पकड़ लिया। राम बाबू को इन दावों की पुलिस गहराई से जाँच कर रही है। 

बिहार : तेजस्वी यादव के बगल में राजा जो वहीं के व्यवसायी को सुपारी देकर मरवाता है जहां से माँ(बीमा भारती) को RJD लड़वाती है चुनाव: हत्या के बाद देता है मटन पार्टी

चुनाव प्रचार के दौरान तेजस्वी यादव के साथ राजा (लाल घेरे में) और बीमा भारती (दाएँ), तेजस्वी यादव को राजा के साथ कई बार मंच साझा करते देखा गया था (चित्र साभार: Live Hindustan/YT)
बिहार के पूर्णिया में 2 जून, 2024 को हुई एक व्यवसायी गोपाल यादुका की हत्या की सुपारी राजद नेता बीमा भारती के बेटे राजा ने दी थी। उसने ही व्यापारी को मारने के लिए शूटरों का इंतजाम किया था। हत्या का खुलासा होने के बाद से राजा फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बीमा भारती ने हाल ही में राजद के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा था।

पूर्णिया पुलिस ने हार्डवेयर व्यापारी गोपाल यादुका की हत्या का खुलासा करते हुए पूरा घटनाक्रम बताया है। पुलिस ने बताया है कि संजय नाम के एक शख्स से गोपाल यादव का जमीनी विवाद था। वह गोपाल यादुका की हत्या करवाने के लिए शूटर तलाश रहा था। संजय, राजा का दोस्त है। जब उसे शूटर नहीं मिले तो उसने अपनी यह परेशानी बीमा भारती के बेटा राजा को बताई, इसके बाद राजा ने हत्या करवाने के लिए शूटर उपलब्ध करवाए।

हत्या के लिए ₹5 लाख में डील तय हुई थी। इसके लिए विशाल नाम के शूटर को सुपारी दी गई थी। विशाल ने एक विकास यादव नाम के एक और अपराधी को अपने साथ इस हत्या के लिए शामिल किया था। दोनों ने 2 जून, 2024 को सुबह ही गोपाल यादुका की हत्या कर दी। इस दौरान वह भवानीपुर में अपनी दूकान खलने गए हुए थे। हत्या के दौरान ब्रजेश यादव और संजय भी मौजूद थे। ब्रजेश यादव भी राजा का दोस्त है।

इस हत्या के बाद यह चारों राजा के पास कडवा वासा इलाके में इकट्ठा हुए जहाँ सबने मिलकर मटन पार्टी की। राजा ने इस दौरान ब्रजेश यादव को ₹48,00 और विकास यादव को ₹50,000 दिए। विकास को हत्या से पहले भी ₹76,000 भेजे जा चुके थे। पुलिस ने हत्या के खुलासे के बाद विकास यादव, ब्रजेश यादव और संजय को गिरफ्तार कर लिया है। राजा इस हत्या के खुलासे के बाद फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

इस मामले में राजा के शामिल होने की सूचना सामने आने के बाद बीमा भारती पर प्रश्न उठ रहे हैं। बीमा भारती ने पूर्णिया से लोकसभा चुनाव 2024 राजद के टिकट पर लड़ा था। उन्हें मात्र 27,120 वोट यहाँ से मिले थे। वह रुपौली विधानसभा क्षेत्र से पाँच बार विधायक रही हैं। 2024 लोकसभा चुनाव के पहले वह जदयू छोड़ कर राजद में आ गईं थी। रुपौली सीट पर फिर से उपचुनाव होने वाला है। लोकसभा चुनाव हारने के बाद बीमा भारती यहाँ से टिकट के लिए प्रयासरत हैं।

बीमा भारती ने मंगलवार (18 जून, 2024) को बीमा भारती ने स्पष्ट किया है कि उन्हें राजद विधानसभा उपचुनाव के लिए भी टिकट दे रही है। उन्होंने कहा है कि इस सीट से वह खुद या उनके पति चुनाव लड़ेंगे। अपने बेटे के हत्या में शामिल होने को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। बीमा भारती का बेटा राजा लोकसभा चुनाव के दौरान तेजस्वी यादव के बगल में खड़ा देखा गया था।

बिहार : तेजस्वी यादव ने NDA के लिए माँगा वोट! जहाँ से निर्दलीय खड़े हैं पप्पू यादव, वीडियो वायरल

राजनीति भी क्या चीज है, जो रंग बदलने में गिरगिट को भी बहुत पीछे छोड़ रही है। जिस पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल में किया था, लेकिन लालू ने पूर्णिया से अपनी बेटी बीमा भारती को दे दिया। जिससे हताश होकर पप्पू ने निर्दर्लीय चुनाव लड़ने का फैसला लेने से तेजस्वी अपना संतुलन खोकर NDA के लिए वोट मांग बैठे।  

लोकसभा चुनावों के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने पूर्णिया में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन के लिए वोट माँगने का काम किया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेजस्वी यादव जनता को संबोधित करते दिख रहे हैं।

इसमें वो जनता से कह रहे हैं कि या तो लोग इंडी गठनबंधन को वोट दे दें वरना एनडीए गठबंधन को। उन्होंने जनता से अनुरोध किया कि इन दो विकल्पों के अलावा और किसी को वोट न दिया जाए।

इस वीडियो में तेजस्वी यादव कहते हुए सुनाई पड़ते हैं- दुआ कीजिए आपका आशीर्वाद बना रहे। हमें एकजुट रहना है। किसी के धोखे में नहीं आना। ये किसी एक व्यक्ति का चुनाव नहीं है। ये दो धारा का चुनाव है। या तो इंडी गठबंधन या तो एनडीए की लड़ाई है।

आगे वो साफ-साफ पूर्णिया की जनता से कहते हैं- या तो आप इंडी गठबंधन को चुनो। और अगर आप इंडी गठबंधन की बीमा भारती को नहीं चुनते हो तो आप एनडीए को चुन लो। साफ बात। साफ बात…।

उनके रैली में ऐसा कहने के बाद अब उनकी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रही है। कहा जा रहा है किये पूर्णिया में निर्दलीय चुनाव में खड़े पप्पू यादव की हवा है जो तेजस्वी यादव खुद कह रहे हैं कि या तो एनडीए को चुन लोग या फिर इंडी गठबंधन को। लोगों के मुताबिक राजद पप्पू यादव को मिल रहे जनसमर्थन से डर गई है।

अवलोकन करें:-

पप्पू यादव इस बार पूर्णिया से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने पिछले दिनों तेजस्वी पर निशाना साधते हुए बोला था कि तेजस्वी दो बार उप-मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने पूर्णिया के लिए क्या किया। पप्पू यादव ने कहा था कि वो यहाँ से चुनाव में नहीं खड़े हैं बल्कि पूरी जनता उनके लिए खड़ी हुई है।

बिहार : पूर्णिया से किसका भविष्य चमकेगा पप्पू यादव या लालू यादव?

बिहार में एक कहावत है

बेटा मांगे गइली भतार गंवा के अइली
पप्पू यादव का लगभग यही हाल हो गया है


बेचारे ने कांग्रेस में अपने पार्टी का विलय कर लिया क्योंकि इन्हें लगा कि यदि कांग्रेस और RJD का साथ मिल गया तो शायद पूर्णिया से सांसद बन जाउंगा लेकिन लालू यादव कभी नही चाहेंगे की कोई दुसरा यादव नेता आगे बढ़ें क्योंकि उनके नवमीं फेल बेटा तेजस्वी यादव का फ्यूचर जो बनाना है, यदि यादव समुदाय का कोई दूसरा नेता आगे आ जाता है फिर उनके बेटे के फ्यूचर का क्या होगा?

किसी समय में पप्पू यादव से लेकर रामकृपाल यादव तक लालू यादव के दाहिना और बाएं हाथ हुआ करते थे लेकिन अब रामकृपाल यादव को हराने के लिए हर बार अपनी नासमझ बेटी मिसा भारती को खड़ा करते हैं। हालांकि, यह अलग बात है कि वह दोनों बार बुरे तरीके से चुनाव हारी है, तीसरी बार भी हारेगी और वही खेला इन्होंने पप्पू यादव के साथ कर लिया जब इन्होंने इतना बड़ा बलिदान यानी कि अपने पूरे पार्टी का विलय कांग्रेस में कर लिया इस उम्मीद पर की लालू यादव एक पिता समान उनके सर पर आशीर्वाद देंगे लेकिन लालू यादव तो ठहरे घोर परिवारवादी उनके लिए अपने परिवार से बढ़कर जाति कभी नहीं रहा लेकिन यह बात यादवों को कब समझ में आएगा? जो इंसान सिर्फ अपने परिवार के लिए सोच रहा हो वो जनता का कभी भी नहीं हो सकता ,, चाहे तुम जितना यादव यादव कर लो
बेचारे पप्पू यादव इसी चक्कर में एक बार फिर से बर्बाद हो गए और इस बार ऐसा बर्बाद हुए की कहीं के ना रहेंगे