Showing posts with label arson and looting. Show all posts
Showing posts with label arson and looting. Show all posts

न मुगल राष्ट्रनिर्माता थे न अंग्रेज! वह केवल विदेशी आक्रमणकारी थे

बलबीर पुंज,वरिष्ठ पत्रकार 

भारत में इस्लामी त्रासदी के साक्ष्य भारी मात्रा में उपलब्ध है। जब 16वीं शताब्दी में विदेशी इस्लामी आक्रांता बाबर भारत आया, जहां उसके निर्देश पर उसकी मजहबी सेना भारत की सनातन बहुलतावादी संस्कृति को जख्मी कर रही थी… मैसूर के क्रूर इस्लामी शासक टीपू सुल्तान की वह तलवार भी है, जिसमें लिखा था- “अविश्वासियों (काफिर) के विनाश के लिए मेरी विजयी तलवार बिजली की तरह चमक रही है।”

हिंदी फिल्म जगत के प्रसिद्ध गीतकार मनोज मुंतशिर और फिल्मकार कबीर खान सार्वजनिक विमर्श में है। जहां कबीर ने मुगलों को भारत का वास्तविक राष्ट्रनिर्माता बताया है, तो मनोज ने उन्हें लुटेरा, आततायी, मंदिर-विध्वंसक और हिंदुओं-सिखों पर अत्याचार करने वाला। जैसे ही लगभग एक ही समय कबीर और मनोज के विचार सामने आए, तब स्वाभाविक रूप से सोशल मीडिया पर हजारों लोग पक्ष-विपक्ष में उतर आए। मैं व्यक्तिगत रूप से इन दोनों हस्तियों से परिचित नहीं हूं। किंतु कबीर का प्रत्यक्ष-परोक्ष समर्थन और मनोज का मुखर विरोध करने वाले समूह और उनकी मानसिकता से अवगत हूं।

यह कोई संयोग नहीं कि इन लोगों में अधिकांश वही चेहरे है, जो श्रीराम को काल्पनिक बता चुके है- अयोध्या मामले में रामलला के पक्ष में निर्णय आने पर सर्वोच्च न्यायालय को कटघरे में खड़ा कर चुके है- धारा 370-35ए के संवैधानिक क्षरण सहित नागरिक संशोधन अधिनियम को मुस्लिम विरोधी बता कर चुके है और बीते सात वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वैचारिक, राजनीतिक और व्यक्तिगत घृणा के कारण शेष विश्व में भारत की शाश्वत सहिष्णु छवि को कलंकित कर रहे है।

मनोज मुंतशिर का “हम किसके वशंज” नामक वीडियो वायरल हुआ। उसमें वे कहते हैं, “शासक के रूप में मुगलों का कार्यकाल इतिहास में सबसे अच्छा कैसे होगा, जब हजारों हिंदुओं को इस्लाम में परिवर्तित नहीं करने के लिए मार दिया गया था। अगर उनका कार्यकाल सबसे अच्छा था, तो रामराज्य क्या था? हमारे घर तक आने वाली सड़कों के नाम भी किसी अकबर, हुमायूं, जहांगीर जैसे ग्लोरिफाइड डकैत के नाम पर रख दिए गए। हम इस हद तक ब्रेनवाश्ड हो गए कि अचानक हमारे प्री-प्राइमरी टेक्स्ट बुक में ग से गणेश हटाकर ग से गधा लिख दिया गया और हमारे माथे पर बल तक नहीं पड़ा…”

इससे पहले फिल्म “बजरंगी भाईजान”, “न्यूयॉर्क” और “एक था टाइगर” जैसी नामी फिल्मों का निर्देशन करने वाले कबीर खान ने एक साक्षात्कार में कहा था, “मैं मुगलों और दूसरे मुस्लिम शासकों को गलत तरीके से दिखाने पर परेशान हो जाता हूं। यदि आप फिल्मों में मुगलों को गलत दिखाना भी चाहते हैं, तो इसके लिए पहले अध्ययन कीजिए। उन्हें हत्यारा और मतांतरण करने वाला बताने से पहले ऐतिहासिक सबूत दिखाइए। मुझे लगता है कि वे असली राष्ट्र-निर्माता थे।” कबीर अकेले नहीं है, उनसे पहले अभिनेता और फिल्मी-दुनिया के चहेते बच्चों में सूचीबद्ध- तैमूर-जहांगीर के पिता सैफ अली खान भी इसी प्रकार की भावना व्यक्त कर चुके है।

कबीर के विचारों पर मुझे कोई आश्चर्य नहीं हो रहा है। वे भारतीय उपमहाद्वीप (भारत-पकिस्तान सहित) में मुस्लिम समाज के उस बड़े वर्ग का ही हिस्सा है, जो गज़नी, गौरी, बाबर जैसे विदेशी इस्लामी आक्रांताओं और औरंगजेब-टीपू सुल्तान जैसे क्रूर मुस्लिम शासकों को अपना नायक-प्रेरणास्रोत मानते है। सच तो यह है कि पिछले 1400 वर्षों में विश्व का जो भूखंड इस्लाम के संपर्क में आया- उस क्षेत्र की मूल संस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को कालांतर में हिंसा के बल पर या तो बदल दिया गया या फिर उसका प्रयास आज भी हो रहा है।

इस्लाम के आगमन से पहले सनातन भारत में यहां की मूल बहुलतावादी संस्कृति के अनुरूप सभी लोगों (बाहर से आए यहूदी और सीरियाई शरणार्थी सहित) को अपनी आस्था अनुरूप पूजा करने की स्वतंत्रता और किसी विचारभेद पर युद्ध के बजाय सार्थक वाद-विवाद की परंपरा थी। किंतु आठवीं शताब्दी से इस्लामी आक्रांताओं-शासकों द्वारा भारत पर हमले के बाद स्थिति बदलना शुरू हो गई। मजहब के नाम पर पराजित हिंदू-बौद्ध-जैन-सिखों की हत्या, महिलाओं का यौन-शोषण, मंदिरों का विध्वंस, उनपर ज़जिया थोपा गया और तलवार के बल पर गैर-मुस्लिमों का मतांतरण हुआ। इसी रूग्ण चिंतन ने 12वीं-13वीं शताब्दी तक हिंदू-बौद्ध बहुल रहे अफगानिस्तान और कश्मीर का इस्लामीकरण कर दिया, तो आधुनिक दौर में इस्लामी पाकिस्तान-बांग्लादेश का जन्म हो गया।

भारत में इस्लामी त्रासदी के साक्ष्य भारी मात्रा में उपलब्ध है। जब 16वीं शताब्दी में विदेशी इस्लामी आक्रांता बाबर भारत आया, जहां उसके निर्देश पर उसकी मजहबी सेना भारत की सनातन बहुलतावादी संस्कृति को जख्मी कर रही थी- तब उस विभिषका को सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देवजी ने अपने शब्दों में कुछ इस तरह किया था:

खुरासान खसमाना कीआ हिंदुस्तान डराइया।।

आपै दोसु न देई करता जमु करि मुगलु चड़ाइआ।।

एती मार पई करलाणे त्है की दरदु न आइया।।

इन पंक्तियों में नानकजी केवल पंजाब या फिर सिखों का उल्लेख नहीं कर रहे, अपितु उन्होंने इसमें हिंदुस्तान पर मुगलों के अत्याचार की बात कही हैं। ऐसा ही एक साक्ष्य मैसूर के क्रूर इस्लामी शासक टीपू सुल्तान की वह तलवार भी है, जिसमें लिखा था- “अविश्वासियों (काफिर) के विनाश के लिए मेरी विजयी तलवार बिजली की तरह चमक रही है।” खंडित भारत में आज जितने पुराने इस्लामी ढांचे उपस्थित है, उनमें से अधिकांश में खंडित मंदिरों-मूर्तियों के अवशेष दिख जाते है। काशी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद का पिछला हिस्सा और दिल्ली स्थित कुतुब मीनार का परिसर- इसका प्रत्यक्ष उदारहरण है।

भारत में इस्लामी शासन को आदर्श और उन्हें राष्ट्र-निर्माता बताने हेतु वाम-जिहादी गठजोड़ अक्सर कुतर्क करके भ्रम फैलाते है कि इस्लामी आक्रांताओं और स्थानीय हिंदू राजाओं के बीच संघर्ष संस्कृति के लिए अपितु अहंकार की लड़ाई थी। कुतर्कों की यह पराकाष्ठा तब पार हो जाती है, जब कहा जाता है- यदि इस्लामी शासन क्रूर था और स्थानीय हिंदू-मुस्लिमों में वैमनस्य का भाव था, तो मुस्लिम शासकों ने हिंदुओं को और हिंदू राजा-महाराजाओं ने मुस्लिमों को नौकरी पर क्यों रखा? इनके ऐसे ही उदाहरणों में से एक यह है कि हिंदू शूरवीर महाराजा महाराणा प्रताप की ओर से मुस्लिम हकीम खां सूरी ने भी मुगलों के खिलाफ युद्ध लड़ा था।

अब यदि इन कुतर्कों को आधार भी बनाए, तो इनके लिए ब्रितानी भी कभी विदेशी आततायी नहीं रहे होंगे- क्योंकि अंग्रेजी शासन में भी अधिकतर नौकरी करने वाले, स्थानीय लोगों का उत्पीड़न करने वाले, उन्हें जेल में ठूसने वाले और यहां तक कि जलियांवाला बाग में जनरल डायर के निर्देश पर निहत्थे प्रदर्शनकारियों पर गोलियों की बौछार करने वाले गोरखा सैनिक भी भारतीय ही थे, जिनका जन्म यही हुआ था।

यह सच है कि अंग्रेजों ने स्वयं के शासन को अविरल बनाने हेतु कई भव्य भवन (संसद आदि) बनाए, नगरों को सड़कों से जोड़ा, रेल चलाकर यातायात को सुगम आदि बनाया। यही नहीं, सिस्टर निवेदिता, एनी बेसंत, चार्ल्स फ्रीर एंड्रूज आदि कई यूरोपीय नागरिकों ने भारतीय स्वतंत्रता का समर्थन किया। यहां तक गांधीजी, पं.नेहरू, सरदार पटेल, सुभाषचंद्र बोस आदि ब्रितानियों द्वारा स्थापित स्कूल-कॉलेजों से ही पढ़े- तो क्या इस आधार पर ब्रितानियों को भारत का राष्ट्र-निर्माता कहा जा सकता है?- नहीं।

कबीर खान की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी उनके विचारों को स्वतः व्याख्यात्मक बनाती है। कबीर के पिता राशिदुद्दीन खान विशुद्ध वामपंथी प्रोफेसर थे, जिन्हें 1970 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राज्यसभा सांसद के रूप में मनोनित भी किया था। वे दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जे.एन.यू.) के संस्थापक सदस्य प्रोफेसरों में से भी एक थे। यह शिक्षण भारत विरोधी, सनातन संस्कृति और बहुलतावादी परंपराओं से घृणा करने वाली विदेशी वामपंथी विचारधारा का आज भी गढ़ है।

सच तो यह है कि दशकों से बॉलीवुड भी तथाकथित उदारवाद-प्रगतिशीलता के नाम पर वाम-जिहादी कुनबे का प्रयोगशाला बना हुआ है, जहां अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर चयनात्मक रूप से भारतीय सनातन संस्कृति, उसके प्रतीकों को अपमानित करने और उसका उपहास करने की परंपरा चल रही है। स्वयं कबीर खान ने अपनी फिल्म “बजरंगी भाईजान” में पाकिस्तानी जनता, मीडिया, मौलवी और पुलिस को मानवता की प्रतिमूर्ति, तो शाखा का संचालन करने वाले दिवाकर चतुर्वेदी (अतुल श्रीवास्तव) के श्रीहनुमान भक्त बेटे बजरंगी (सलमान खान) और रसिका (करीना कपूर) के पिता दयानंद (शरत सक्सेना) को मुस्लिम विरोधी हिंदू के रूप में दिखाया गया है। यही नहीं, दुबई संचालित अंडरवर्ल्ड से बॉलीवुड का नाता किसी से छिपा नहीं है।

वास्तव में, बॉलीवुड में उस जहरीले चिंतन से पोषण मिल रहा है, जिसने भारत का रक्तरंजित विभाजन किया, कश्मीर को शत-प्रतिशत हिंदू-विहीन कर दिया और अब खंडित भारत को कई टुकड़ों में बांटना चाहता है। ऐसे लोगों को चिन्हित करने की आवश्यकता है। क्या ऐसा वर्तमान समय में संभव है? (साभार: उगता भारत)

बेंगलुरु दंगा : सिर्फ घर ही नहीं जलाया, 3 करोड़ रुपए के सोने-चाँदी भी लूटे

बेंगलुरु दंगा कॉन्ग्रेस MLA
कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति अपने जले
और लूट लिए गए घर को दिखाते हुए
बेंगलुरु में हुई दंगों की घटनाओं मे हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं।अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक़ 11 अगस्त 2020 के दिन हुए दंगों में पुलिस की गाड़ियाँ जलाई गई थीं। कांग्रेस विधायक के घर तोड़-फोड़ हुई और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाया गया। लेकिन बेंगलुरु पुलिस ने कुछ और बड़े खुलासे किए हैं। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक़ उस दिन भीड़ ने लगभग 3 करोड़ के सामान भी लूटे। चर्चा है कि पहले FIR दर्ज करने से मना करने वाले कांग्रेस के दलित विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति ने अब क्यों FIR करवाई? क्या पहले हाई कमांड से इजाजत नहीं मिली थी? या फिर इनका मीम भाईचारा रोक रहा था? मूर्ति द्वारा सीबीआई जाँच की मांग सिद्ध करती है कि ये FIR और CBI के लिए जरूर ऊपर से दबाव है।  कमाल है कि जय मीम ने जय भीम को ही लूट लिया।    
बेंगलुरु पुलिस की जाँच में एक और हैरान कर देने वाली बात सामने आ रही है। दंगों के संबंध में 12 अगस्त को सैयद नदीम नाम के युवक को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। कुछ समय बाद नदीम ने सीने और पेट में दर्द की बात कही। जिसके बाद उसे बोरिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस पर ट्विटर पर लोगों की आती प्रतिक्रियाओं में यह भी बात हो रही है कि एक दलित के पास 3 करोड़ (नकद, सोना अथवा चांदी) घर पर था, फिर बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं में कितना होगा, वाकई जाँच का विषय है। इसकी जाँच सीबीआई ही नहीं आयकर विभाग को भी करनी चाहिए।   
इस दौरान नदीम पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। शनिवार(अगस्त 15) के दिन नदीम की मृत्यु हो गई। कुछ ही समय बाद उसकी कोरोना जाँच की रिपोर्ट भी सामने आई। जिसमें यह पता चला कि वह कोरोना पॉजिटिव था। क्षेत्र के अतिरिक्त मंडलायुक्त हेमंत निम्बलकर ने भी इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सैयद नदीम को कई तरह की परेशानियाँ थी, जब उसकी हालत पर संदेह हुआ, तब उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ कुछ ही समय बाद उसकी मृत्यु हो गई। 
घटना के संबंध में कांग्रेस विधायक ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें दंगों से जुड़ी कई अहम बातें आई हैं। बेंगलुरु पुलिस के मुताबिक़ कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर में लगभग 3 हज़ार लोगों ने तोड़-फोड़ मचाई और गाड़ियों को आग के हवाले किया। इतना ही नहीं घर में मौजूद सोना, चाँदी और नकदी मिला कर लगभग 3 करोड़ का सामान भी लूटा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है और अभी तक कुल 206 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।  
इसके पहले कांग्रेस विधायक इस घटना पर अपना पक्ष रख चुके हैं। कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति ने पत्रकारों से बात करते हुए दुखी मन से कहा था, “मैं मुसलमानों को अपना भाई मानता था। कम से कम 25 साल से हम मिल-जुलकर रह रहे थे। फिर भी आज मैंने अपना 50 साल पुराना घर खो दिया।”
दिल दहला देने वाली घटना को याद करते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि उनके घर पर 2000-3000 मुस्लिम दंगाइयों की भीड़ पहुँची, पथराव किया, पेट्रोल डाला, टायर जलाए और घर में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि उग्र दंगाइयों ने तलवार, कुल्हाड़ी, लाठी से हमला किया और उनके आवास पर पेट्रोल बम भी फेंके। इसके अलावा कांग्रेस MLA ने कहा, “सवाल यह उठता है कि अगर कानून बनाने वाले को यह भुगतना पड़े तो मैं आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे कर सकता हूँ?”
उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अपने परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है। साथ ही मामले की जाँच सीबीआई या सीआईडी ​​को सौंपने की अपील की है। उन्होंने कहा, “एक विधायक होने और कर्नाटक में सबसे बड़े मार्जिन से जीतने के बावजूद आज मेरी यह हालत है। अन्य विधायकों की क्या स्थिति हो सकती है?”
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
नवीन की 'प्रोफाइल' के साथ, इंडिया टुडे बेंगलुरु को जलाने वाली कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ का हिस्सा बन गया आर.बी.एल.निगम, ....
बेंगलुरु के जीडे हल्ली इलाके में अगस्त 11 की रात करीब 9.30 बजे उपद्रवियों ने कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के घर को निशाना बनाया था। इस दौरान विधायक के घर का एक हिस्सा आग के हवाले कर दिया गया था। दरअसल, विधायक श्रीनिवास के भतीजे ने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ़ आपत्तिजनक पोस्ट किया था, जिसके बाद मुस्लिमों ने जमकर बवाल मचाया था। करीब 250 गाड़ियाँ फ़ूँक दी गई। वहीं हिंसा के दौरान हमले में एडिशनल पुलिस कमिश्नर समेत 60 पुलिसकर्मियों को चोटें आईं थीं।