Showing posts with label india today group. Show all posts
Showing posts with label india today group. Show all posts

नवीन की ‘प्रोफाइल’ के सहारे, इंडिया टुडे बना बेंगलुरु को जलाने वाली खून की प्यासी कट्टरपंथियों की भीड़ का हिस्सा

नवीन-राहुल कंवल
नवीन की 'प्रोफाइल' के साथ, इंडिया टुडे बेंगलुरु को जलाने वाली
कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ का हिस्सा बन गया
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
बेंगलुरु में हुए दंगों में जहाँ कट्टरपंथी मुस्लिम भीड़ पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ एक कथित ईशनिंदा पोस्ट के कारण भड़की थी, उसको लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो आम लोगों की दुश्मन है। मीडिया जो अब असल अपराधी को छिपाने का काम कर रही है। जिस तरह यूपीए के कार्यकाल में इस्लामिक आतंकवादियों को बचाने "हिन्दू आतंकवाद" और "भगवा आतंकवाद" का शोर मचाकर हिन्दुओं को अपमानित किया जा रहा था।
ये तथाकथित खोजबीन पत्रकार जनता की नब्ज की पढ़ने में पूर्णरूप से असफल होने का प्रमाण दे रहे हैं। इन तथाकथित खोजबीन पत्रकारों को नहीं मालूम की आखिर 2009 से 2014 के बीच ऐसा क्या हुआ कि जनता का कांग्रेस और इसके समर्थक दलों से मोहभंग होने लगा? वह था Communal Violence Bill, जो देशहित में न होकर पूर्णरूप से समस्त गैर-मुस्लिम विरोधी था, जिसके पारित होने पर समस्त गैर-मुस्लिमों को मुग़ल दौर से अधिक दयनीय स्थिति में जीना पड़ता। उस समय किसी इन खोजी पत्रकारों की आवाज़ नहीं निकली, क्यों? जबकि उन दिनों नरेंद्र मोदी के विरुद्ध गोधरा मुद्दे को ये ही पत्रकार खूब उछाल रहे थे।
CAA विरोध में हिन्दुत्व के विरुद्ध इस तरह के
नारे इन तथाकथित खोजी पत्रकारों को क्यों नहीं दिखे?
इन तथाकथित खोजी पत्रकारों को विपक्षी नेताओं के जहर बुझे बयान। हिन्दुओं से आजादी के नारे। उन मजहबी और उन्मादी नारों की गूॅंज जो कश्मीर में आतंकी पाकिस्तान के समर्थन में लगते नारे सुनाई पड़ते। पत्थरबाजी। आगजनी। तरह-तरह की अफवाहें। उन अफवाहों को सोशल मीडिया में आग दिखाता एक वर्ग। उकसाने वाली बयानबाजी। आखिर, जिस कानून से किसी भारतीय नागरिक का कोई लेना-देना नहीं है, उस पर एक समुदाय विशेष क्यों उबाल खा रहा है? एक गिरोह क्यों उन्हें हिंसक बनाने पर आमादा है?
हमारे देश का पढ़ा-लिखा तबका इतना मूढ़ हो चुका है कि उसे लगता है कि घुसपैठियों को वापस भेजने से उन पर या देश की धर्मनिरपेक्षता पर खतरा मंडराएगा। क्या वाकई ये विरोध में उतरी भीड़ चाहती है कि 1 अरब 30 करोड़ की आबादी वाले देश में ऐसे घुसपैठियों को जगह दी जाए, जो बिना मजबूरी के भारत में घुस आए हैं और जो अब शरणार्थियों के नाम पर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं? कुर्सी के भूखे नेताओं ने इनके आधार कार्ड, राशन कार्ड और मतदाता पहचान-पत्र बनवा दिए, यह किसी खोजी पत्रकार को नहीं दिखा। या फिर ये मान लिया जाए कि वामपंथी गिरोह की तरह ये लोग भी केवल देश के अन्य लोगों में भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं? या ये समझा जाए कि ये भीड़ शायद इस कानून के मूल उद्देश्यों से सचेत ही नहीं है?
ईशनिंदा के आरोपित नवीन के खिलाफ चरित्र हनन का एक ठोस अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें उसके कथित आपत्तिजनक पोस्ट को गलत बताते हुए मुस्लिम भीड़ द्वारा की गई हिंसा को सही ठहराया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि यह पोस्ट हिन्दू घृणा से प्रेरित पोस्ट के कमेंट में लिखा था।
डेक्कन हेराल्ड द्वारा नवीन को ‘सीरियल अपराधी’ के रूप में चित्रित करने के बाद, अब इंडिया टुडे ने दलित कॉन्ग्रेस विधायक के भतीजे की एक ‘कैरेक्टर प्रोफ़ाइल’ प्रकाशित की है, जिसके आधार पर यह दावा किया गया है कि 35 वर्षीय नवीन, सनी लियोन के प्रशंसक हैं। इंडिया टुडे ने इस विशेष तथ्य पर विशेष जोर दिया है कि उस रात को जो कुछ भी हुआ, उससे सनी लियोन का कोई संबंध नहीं है, कारण इंडिया टुडे को ही बेहतर पता होगा।
चरित्र प्रोफ़ाइल का लहजा और सिद्धांत यह स्पष्ट करता है कि इंडिया टुडे का उद्देश्य क्या है। इसका उद्देश्य नवीन को पूरे प्रकरण के खलनायक के रूप में चित्रित करना है ताकि मुस्लिम भीड़ के अपराधों को समाप्त किया जा सके और हिंसा को उचित ठहराया जा सके, जो न सिर्फ कांग्रेस विधायक के परिवार के खिलाफ थी। बल्कि उस क्षेत्र के अन्य आम लोगों के भी खिलाफ थी।
चरित्र प्रोफ़ाइल की शुरुआत बुरे तरीके से की जाती है। इसमें लिखा गया है, कॉमर्स ग्रेजुएट पी नवीन पिछले दिनों बेंगलुरु में हुई हिंसा के बाद से ही विवादों में है। जो कि अब गिरफ्तार है। और पूरे रिपोर्ट में, इंडिया टुडे को उनके बारे में एक अच्छी बात नहीं मिली।
इसमें कुछ सबटाइटल्स भी दिए गए हैं। जिसमें ‘किसी विशेष राजनीतिक विचारधारा से जुड़ाव नहीं’, ‘राजनीतिक महत्वाकांक्षी’, ‘सनी लियोनी का फैन’, ‘विवादों से अजनबी नहीं’, ‘मेधावी छात्र नहीं’ जैसे सब टाइटल्स शामिल हैं।
उदाहरण के लिए, यह दावा किया जाता है कि नवीन की कठोर राजनीतिक विचारधारा नहीं है। इसमें कहा गया है कि वो अपने मामा और कांग्रेस विधायक आर अखंड श्रीनिवास मूर्ति के साथ मुस्लिम समुदाय को ईद की शुभकामनाएँ देने वाली पोस्ट में दिखा।
आगे लिखा गया है कि 5 अगस्त को, अयोध्या में भूमिपूजन वाले दिन नवीन ने राम मंदिर निर्माण के समर्थन में पोस्ट लिखी। इस पर कुछ आलोचनात्मक कमेंट भी आए। लेकिन इंडिया टुडे के ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस से इस शख्स के बारे में अधिक खुलासा हुआ। नवीन के फेसबुक हैंडल को बारीकी से खंगालने पर पता चला कि उसकी कोई दृढ़ राजनीतिक विचारधारा नहीं है।
जन्माष्टमी की शुभकामनाओं वाली एक पोस्ट में, भारत की धर्मनिरपेक्षता पर वह गर्व जताता है। इसने ऐसी तस्वीर अपलोड की जिसमें बुर्का पहने एक महिला के साथ राधा-कृष्ण बने बच्चे देखे जा सकते हैं।
कहते हैं, चोर अपने कदमों के निशान छोड़ ही देता है, वही काम इंडिया टुडे ने किया है। सही मार्ग पर चलते-चलते कट्टरपंथियों की माया ने भटका दिया। अल्पज्ञानी इंडिया टुडे को ज्ञात होना चाहिए कि जन्माष्टमी पर बुर्का पहने महिला के साथ राधा-कृष्ण बने बच्चों का चित्र कोई पहली बार सोशल मीडिया पर वायरल नहीं हुआ है, पिछले कई वर्षों--यूपीए के समय से--से यही क्रम चल रहा है। और यह क्रम स्कूलों में होने वाले सांस्कृतिक प्रोग्राम जैसे 15 अगस्त, 26 जनवरी, दीपावली, क्रिसमस आदि शुभ अवसरों या फिर स्कूल के वार्षिक उत्सव के दौरान सोशल मीडिया पर इस प्रकार के चित्र आम बात है। दूसरे, इंडिया टुडे जब 5 अगस्त को अयोध्या में भूमिपूजन वाले दिन राममंदिर निर्माण के समर्थन में लिखी पोस्ट पर वो कौन-से आलोचनात्मक कमेंट्स थे? क्या उन आलोचनाओं का जवाब हिंसा का कारण बना? बिना चिंगारी के आग तो लगती नहीं। मुस्लिम कट्टरपंथियों की इस आग के कारण हैं : CAA, तीन तलाक, कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त होने के अलावा अलगाववाद, आतंकवादी गतिविधियों और पत्थरबाज़ी पर नकेल आदि जैसाकि दिल्ली में हुए हिन्दू विरोधी दंगों की जाँच में बातें निकलकर आ रही हैं।    
ये इंडिया टुडे द्वारा प्रदान किए गए औचित्य हैं जिनसे साबित होता है कि नवीन की कठोर राजनीतिक विचारधारा नहीं है। यह वास्तव में काफी प्रफुल्लित करने वाला है। ये टिप्पणियाँ वास्तव में नवीन को धर्मनिरपेक्ष के रूप में चित्रित करती हैं। इंडिया टुडे जैसे लिबरल मीडिया हाउस को जश्न मनाया जाना चाहिए, न कि आलोचना करना चाहिए।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि एक्ट्रेस सनी लियोनी नवीन के लिए एक और रोल-मॉडल लगती हैं। 12 मई को, नवीन ने सनी लियोनी की तस्वीर पोस्ट करने के साथ कैप्शन लिखा- “सनी लिओनी ने साबित किया कि हमारा अतीत कभी हमारे भाग्य का फैसला नहीं कर सकता।”
ऐसा प्रतीत होता है कि इंडिया टुडे भी इस बात के लिए इतना उतावला था कि चरित्र प्रोफाइल का एकमात्र उद्देश्य कॉन्ग्रेस विधायक के भतीजे की चरित्र की हत्या के अलावा और कुछ नहीं था। इसमें कहा गया है, “एक दशक से क्षेत्र में सुरक्षा गार्ड और ड्राइवर का काम करने वाले एक शख्स ने इंडिया टुडे को बताया कि नवीन को कभी काम पर जाते नहीं देखा, इसके बजाय उन्हें अक्सर “दोस्तों के साथ मस्ती” करते देखा गया था।”
ऐसा मालूम होता है कि इंडिया टुडे ने उस व्यक्ति को चरित्र हनन के माध्यम से दंडित करने की बेबसी महसूस की, जिसने इस्लाम के पैगंबर का अपमान किया। वैसे तो मुख्यधारा का मीडिया, जो दलितों के बारे में बहुत परवाह करने का दिखावा करता है, मगर मुस्लिम समुदाय के भीतर कट्टरपंथी तत्वों के प्रति उनका पूर्णतया समर्पण प्रतीत होता है। डेक्कन हेराल्ड और इंडिया टुडे इसकी अगुवाई करते हुए दिखाई देते हैं।

14 साल पहले राजदीप सरदेसाई ने फर्जी स्टिंग ऑपरेशन से एक डॉक्टर की जिंदगी कर दी थी बर्बाद

Image result for rajdeep sardesai
जेएनयू हिंसा मामले पर कथित स्टिंग ऑपरेशन को लेकर मीडिया ग्रुप इंडिया टुडे लगातार सुर्खियाँ बटोर रहा है। वही फर्जी स्टिंग ऑपरेशन, जिसका न सिर है और न ही पाँव। दरअसल इंडिया टुडे के पत्रकारों का फर्जी स्टिंग ऑपरेशन को लेकर पुराना इतिहास रहा है या फिर यूँ कहें कि इनका इससे गहरा नाता रहा है। ये ‘पत्रकार’ किस तरह से ‘पत्रकारिता’ के नाम पर कारनामा करते हैं और आम लोगों की जिंदगी बर्बाद करते हैं।
मीडिया जगत में सबसे तेज और नंबर 1 बने रहने की चाह में इंडिया टुडे समूह ने अपने खोजी पत्रकारों से बीते दिनों फर्जी पड़ताल करवाई। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पूरी हिंसा के लिए दोषी साबित करने के लिए जी-जान लगा दी । लेकिन, झूठ का पर्दाफाश होते ही वे अपने दर्शकों को समझाने लगे कि आलोचना करने वालों पर ध्यान न दिया जाए। ऐसा इसलिए शायद, क्योंकि उनका मानना है कि उन्होंने जो अपने चैनल के माध्यम से दिखाया, वही अंतिम सत्य है।
ये पहली बार नहीं है, जब आजतक ने फर्जीवाड़ा फैलाकर ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया हो। इससे पहले भी कई ऐसे मौके आए, जब इंडिया टुडे की फैक्ट चेक टीम ‘एंटी फेक न्यूज़ वॉर रूम’ ने पत्रकारिता को शर्मसार किया।
इसमें प्रमुख नाम है: बार-बार अपनी फजीहत कराने वाले अविश्वसनीय पत्रकार राजदीप सरदेसाई का। जिन्होंने अभी हाल ही में 2007 में किए गए फर्जी स्टिंग ऑपरेशन को लेकर कोर्ट के समक्ष माफी माँगी थी। हालाँकि राजदीप सरदेसाई तो यह कभी नहीं चाहते होंगे कि उनके द्वारा कोर्ट के समक्ष माफी माँगने की घटना सामने आए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
टीवी पर बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले ये तथाकथित पत्रकार किस कदर शातिर हैं, ये इसी बात से पता चलता है कि उन्होंने गलती पकड़े जाने के बावजूद कभी माफी नहीं माँगी। जब उन्हें कोर्ट का नोटिस आया, तो वो उसकी भी कई सालों तक अनदेखी करते रहे। आखिरकार जब अदालत ने उनके खिलाफ वारंट जारी किया, तब जाकर 12 साल बाद 2018 में राजदीप सरदेसाई, आशुतोष और अरुणोदय मुखर्जी ने सरेंडर किया। हालाँकि इन्हें जेल से बेल मिल गई।
खैर, फर्जी स्टिंग ऑपरेशन के मामले में इनकी फेहरिस्त लंबी है और इन्हें इसका अच्छा-खासा अनुभव भी है। अब हम आपको उनके 2006 में किए गए उस ‘कारनामे’ से भी रूबरू करवाते हैं, जिसने एक आम आदमी की जिंदगी को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। यहाँ पर हम आपको बता दें कि राजदीप अकेले ही इसमें शामिल नहीं हैं। इनका पूरा गिरोह ही इस मामले में काफी सक्रिय रहा है। राजदीप के इस गिरोह में उनके अलावा पत्रकार से नेता और फिर भाव न मिलने पर पत्रकार बने आशुतोष, राघव बहल (तब IBN के थे, अब Quint के मालिक) और जमशेद खान भी शामिल है। ये वही जमशेद खान हैं, जिन्होंने जेएनयू के फर्जी स्टिंग ऑपरेशन में भी अहम भूमिका निभाई है।
Related imageफर्जी खबरें चलाकर TRP बढ़ाने का प्रयास 
‘मीडिया’ और ‘पत्रकार’ किस तरह से माफिया की तरह काम करता है, इसका उदाहरण है यह मामला। दरअसल यह मामला 2006 का है, जब नोएडा के सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अजय अग्रवाल के खिलाफ IBN-7 और CNN-IBN चैनल ने ‘शैतान डॉक्टर’ नाम से एक ‘स्टिंग ऑपरेशन’ किया था। इस तथाकथित स्टिंग ऑपरेशन में दावा किया गया था कि डॉक्टर अग्रवाल भीख मँगवाने वाले गिरोहों के लिए बच्चों के हाथ-पैर काटने का काम करते हैं। इस स्टिंग ऑपरेशन के बाद डॉक्टर अग्रवाल की जिंदगी में तूफान आ गया। उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया। जिंदगी नर्क बन गई। लोगों ने उनके घर पर पथराव भी किया।
अभी तक की जाँचों में डॉक्टर अग्रवाल को निर्दोष पाया गया है। लेकिन इसके बावजूद इन लोगों ने डॉक्टर अग्रवाल से माफी नहीं माँगी है। बता दें कि इस फर्जी स्टिंग ऑपरेशन के कर्ता-धर्ता थे राजदीप सरदेसाई, जो कि उस समय IBN-7 के एडिटर इन चीफ थे और आशुतोष चैनल के एडिटर थे। डॉक्टर अग्रवाल ने फर्जी केस में फँसाने को लेकर राजदीप सरदेसाई, आशुतोष, चैनल के मालिक राघव बहल और रिपोर्टर जमशेद खान, अरुणोदय मुखर्जी समेत कई अन्य के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। केस अभी भी कोर्ट में लंबित है। इन पर केस चल रहा है।
डॉक्टर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि राजदीप सरदेसाई, आशुतोष और राघव बहल ने चैनल की टीआरपी बढ़ाने के लिए उनकी जिंदगी बर्बाद कर दी। 2006 में चैनल के शुरू होने के कुछ दिन बाद ही ये स्टिंग ऑपरेशन दिखाया गया था। ये कार्यक्रम पूरे एक सप्ताह तक चला गया था। डॉक्टर अग्रवाल तब नोएडा के सरकारी अस्पताल में ऑर्थोपेडिक सर्जन के तौर पर तैनात थे। डॉक्टर अग्रवाल ने जमशेद खान को ब्लैकमेलकर करार देते हुए आरोप लगाया था कि उसी ने फर्जी स्टिंग ऑपरेशन को अंजाम दिया था और फिर इसे IBN7 को दिया था।
उन्होंने आगे आरोप लगाते हुए कहा था कि उस समय IBN7 और CNN-IBN चैनल नए लॉन्च किए गए थे और वे किसी सनसनीखेज स्टोरीज की तलाश में थे, ताकि चैनल को टीआरपी मिल सके। और यही वजह है कि उन्होंने जुलाई 2006 में लगभग एक सप्ताह तक लगातार इस फर्जी स्टिंग ऑपरेशन को प्रसारित किया। फिलहाल राघव बहल THE QUINT नाम के वेबसाइट से प्रोपेगेंडा फैलाने का काम कर रहे हैं, जो बीजेपी और भारतीय सेना के खिलाफ फर्जी खबरें छापती है
।
इंडिया टुडे का 'द लल्लनटॉप' व्यंग्य का भी करता है फैक्ट चेक 
इंडिया टुडे समूह का ‘द ललल्नटॉप’ डिजीटल प्लैटफॉर्म पर सक्रीय वेब पोर्टल है। ये पोर्टल दावा करता है कि ये अन्य संस्थानों से हटकर खबरें दिखाता है। अब ये कैसे करते हैं इसे समझिए, अभी बीते दिनों इन लोगों ने एक सटायर लिखने वाली वेबसाइटस पर लिखे व्यंग्य का फैक्ट चेक किया, फिर उसके प्रमाणिक होने का भी दावा किया। खबर को इस तरह से पेश किया गया कि बाद में यूजर्स उसे इंटरनेट पर तेजी से शेयर करने लगे। देखते ही देखते खबर इतनी फैल गई कि कई अन्य मीडिया संस्थान भी प्राथमिकता देकर उस खबर को कवर करने लगे। लेकिन जब असलियत खुली तो लल्लनटॉप के साथ इंडिया टुडे की काफी फजीहत हुई।
गोरखनाथ मन्दिर पर फर्जी खबर 
मोदी सरकार के कड़े विरोधी और इंडिया टुडे के मशहूर पत्रकार राहुल कंवल ने 26 दिसंबर 2018 को दावा किया था कि वो भारत की भद्दी सच्चाई उजागर करने वाले हैं। लेकिन बाद में सिर्फ़ ये बताया कि दलितों को भारत के कई मंदिरों में प्रवेश करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इन मंदिरों की सूची में गोरखनाथ मंदिर भी है। जिसके महंत यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ हैं।
योगी आदित्यनाथ की छवि धूमिल करने के लिहाज से चलाए गए इस प्रोपगेंडा की धज्जियाँ तब उड़ी, जब भारी तादाद में दलित समुदाय के लोग खुलकर सामने आए और बताया कि उनका गोरखनाथ मंदिर में हमेशा स्वागत हुआ है। उन्हें कभी इस तरह का भेदभाव मंदिर में प्रवेश के दौरान महसूस नहीं हुआ।

लल्लनटॉप के सौरभ द्विवेदी BJP वालों को बाँट रहे थे कंडोम

इंडिया टुडे मीडिया समूह की छत्र-छाया में डिजीटल प्लेटफॉर्म पर नाम कमाने वाले ‘दी लल्लनटॉप’ के संपादक सौरभ द्विवेदी की एक छोटी सी चूक से उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता वाले मुखौटे की कल बखिया उधड़ गई। दरअसल, सोशल मीडिया पर कल सौरभ द्विवेदी को भाजपा समर्थकों को नीचा दिखाने के लिए ड्यूरेक्स कंडोम के विज्ञापन के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर करते पकड़ा गया।
स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं कि सौरभ द्विवेदी के ट्वीट में ड्यूरेक्स कंडोम के विज्ञापन के साथ एडिटिंग करके लिखा है- ” ये उन लोगों के लिए है जो अब भी भाजपा को समर्थन दे रहे हैं। कृपया इसका इस्तेमाल करें। हम आप जैसे और लोग इस दुनिया में नहीं चाहते।” जिसे शेयर करते हुए वह अपने फॉलोवर्स से पूछते हैं ” HASHTAG चलाना चाहिए कि नहीं मित्रों।”
हालाँकि, भाजपा और भाजपा समर्थकों को अपमानित करने के लिए अतिउत्साह में डाले गए इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें फौरन आड़े हाथों ले लिया। जिसके कारण थोड़ी ही देर में सौरभ ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया। लेकिन, उनके ट्वीट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर इस बीच तेजी से वायरल होने लगा और लोग जोर-शोर से दी लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी को उसकी पत्रकारिता और विचारधारा के लिए सवालों के घेरे में घेरने लगे।

भाजपा के प्रति खुलेआम नफरत पेश करने पर कई लोगों ने इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए इंडिया टुडे समूह और अरुण पुरी को टैग किया। साथ ही दी लल्लनटॉप को पॉलिटिकल प्रॉपगेंडा वेबसाइट घोषित करने की माँग उठाई।

कुछ यूजर्स ने इसे प्रत्यक्ष रूप से भाजपा और उसके समर्थकों का अपमान बताया और कुछ ने सौरभ को अपना अजेंडा चलाने वाला तथाकथित संपादक तक घोषित कर दिया।
इतने सबके बाद, यूजर्स की प्रतिक्रिया देख सौरभ द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर अपनी गलती के लिए आज माफी माँगी। लेकिन माफी में भी वे अपनी हरकत को जस्टिफाई करते दिखे। उन्होंने खुद माना कि जो तस्वीर शेयर की वो किसी एक राजनीतिक पार्टी को लेकर थी। लेकिन उसमें एक व्यंग्य संदेश था और उसे गलत तरीके से लिया गया। अपने ट्वीट में उन्होंने अपने संस्थान को बचाव करते हुए स्पष्ट किया कि ऐसी हरकत करना दी लल्लनटॉप की संपादकीय नीति नहीं है। इसलिए वे इसके लिए माफी माँगते हैं।

आज भाजपा के प्रति लोगों में सरेआम जहर फैलाने का करने वाले सौरभ द्विवेदी के पिता (रविकांत द्विवेदी) खुद भाजपा के टिकट पर विधायकी का चुनाव लड़कर दो बार हार चुके हैं।(साभार)