Showing posts with label mother. Show all posts
Showing posts with label mother. Show all posts

विजयादशमी पर CJI गवई की माँ ने दिखाई हिंदूघृणा, बताया सामाजिक चेतना को नुकसान पहुँचाने वाला त्योहार

     CJI बीआर गवई की माता ने RSS कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकराते हुए पत्र लिखा ( फोटो साभार: NagpurToday)
महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 5 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का एक कार्यक्रम होना है। यह कार्यक्रम विजयादशमी और संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की माँ कमलताई गवई को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था।

लेकिन कमलताई गवई ने निमंत्रण ठुकरा दिया है। खुद को ‘आंबेडकरवादी’ बताते हुए हिंदू विरोधी भावनाओं का इजहार भी किया है। संघ के कार्यक्रम में शामिल होने का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टों को खारिज करते हुए कमलताई गवई ने मराठी में एक पत्र लिखा है।

 पत्र में खुद को आंबेडकरवादी विचारधारा में ओत-प्रोत और भारतीय संविधान के प्रति प्रतिबद्ध बताया है। उन्होंने लिखा है कि वह किसी भी परिस्थिति में RSS के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगी। साथ ही कहा है कि किसी हिंदू त्यौहार के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने से ‘सामाजिक चेतना को नुकसान’ होगा।

कमलताई गवई ने पत्र में लिखा है, “महाराष्ट्र के अमरावती स्थित श्रीमती नरसम्मा महाविद्यालय मैदान में 5 अक्टूबर को शाम 6:30 बजे होने वाले RSS के विजयादशमी कार्यक्रम में मेरे शामिल होने के बारे में हाल ही में प्रकाशित खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। आंबेडकरवादी विचारधारा से प्रेरित दादा साहेब गवई चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष और भारतीय संविधान के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के कारण मैं ऐसे किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होऊँगी या उसका समर्थन करूँगी। विश्वास दिलाती हूँ कि मैं किसी भी तरह से सामाजिक चेतना को कोई नुकसान नहीं पहुँचाऊँगी।”

कमलताई गवई ने कहा है कि विजयादशमी का हिंदू संस्कृति में महत्व है। लेकिन उनके जैसे बौद्धों के लिए ‘अशोक विजयादशमी’ या मौर्य सम्राट अशोक द्वारा कलिंग युद्ध के बाद बौद्ध धर्म अपनाने और हिंसा का त्याग करना स्मरणोत्सव है। हालाँकि, यह उल्लेख करना जरूरी है कि इतिहासकारों का एक वर्ग और यहाँ तक कि पुरातात्विक साक्ष्य भी संकेत देते हैं कि अशोक का बौद्ध धर्म में परिवर्तन कलिंग युद्ध से पहले का है।

कमलताई गवई ने मीडिया में आई उन खबरों की कड़ी निंदा की और उन्हें ‘RSS का प्रोपेगेंडा’ बताया। जबकि ज्यादातर रिपोर्ट्स में सिर्फ इतना कहा गया था कि RSS ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) की माता को अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया है, न कि उन्होंने उसमें शामिल होने की सहमति दी है।

उन्होंने कहा, “मैं महाराष्ट्र और पूरे भारत के लोगों से अपील करती हूँ कि इस बात पर ध्यान दें। विजयादशमी हिंदू संस्कृति में महत्वपूर्ण है लेकिन हमारे लिए धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस है, जिसे अशोक विजयादशमी भी कहा जाता है, जो कि सबसे ज्यादा मायने रखता है। मैं हाल ही में प्रकाशित खबरों को गलत जानकारी मानती हूँ और लोगों से आग्रह करती हूँ कि ऐसे सामाजिक दृष्टिकोण से भटकाने वाले प्रोपेगेंडा का शिकार न हों। मैं अपने सभी आंबेडकरवादी साथियों से कहती हूँ कि इस बात को समझें और मुझ पर भरोसा रखें। मेरी अनुमति या लिखित सहमति के बिना इस खबर को फैलाना RSS की साजिश है। मैं इस निमंत्रण को स्वीकार नहीं करती।”

कमलताई के दूसरे बेटे ने RSS कार्यक्रम में जाने का किया दावा

हालाँकि, कमलताई की तीखी प्रतिक्रिया के तुरंत बाद उनके दूसरे बेटे ने दावा किया कि वह RSS के कार्यक्रम में शामिल होंगी। रिपब्लिकन पार्टी के नेता और कमलताई के बेटे डॉ. राजेंद्र गवई ने एक वीडियो जारी कर कहा कि कमलताई RSS के कार्यक्रम में जरूर शामिल होंगी और उन्होंने खुद भी निमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

दिवंगत पूर्व राज्यपाल आरएस गवई ने दीक्षाभूमि स्थित डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्मारक समिति के अध्यक्ष थे और उन्होंने इसके विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बेटे डॉ. राजेंद्र गवई वर्तमान में स्मारक समिति के सदस्य हैं।

दिलचस्प बात यह है कि कमलताई गवई की शुरुआती प्रतिक्रिया कि वह RSS द्वारा आयोजित किसी भी कार्यक्रम या विजयादशमी जैसे हिंदू त्योहार मनाने वाले किसी भी कार्यक्रम में कभी शामिल नहीं होंगी- क्योंकि वह और उनका परिवार ‘आंबेडकरवादी विचारधारा’ और भारतीय संविधान के प्रति प्रतिबद्ध हैं- मानो भारतीय संविधान बौद्धों या ‘आंबेडकरवादियों’ को RSS के कार्यक्रमों में शामिल होने या हिंदू त्योहार मनाने से रोकता हो।

  1981 में RSS कार्यक्रम में शामिल आरएस गवई, साथ में भय्याजी सहस्रबुद्धे, बालासाहेब देवरस और बाबासाहेब पथाडे।

हालाँकि उनके दिवंगत पति रामकृष्ण सूर्यभान गवई, जिन्हें दादासाहेब गवई के नाम से भी जाना जाता है और जो रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के वरिष्ठ नेता थे। वे साल 1981 में नागपुर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।

आरएस गवई, बाबासाहेब अंबेडकर के करीबी सहयोगी थे और नागपुर स्थित दीक्षाभूमि स्मारक समिति के अध्यक्ष भी रहे। साल 1998 में वे रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर अमरावती लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। इसके बाद 2006 से 2011 तक, जब केंद्र में कॉन्ग्रेस नेतृत्व वाली UPA सरकार थी। उस वक्त वे बिहार, सिक्किम और केरल के राज्यपाल रहे।

साल 2009 में केरल के राज्यपाल रहते हुए आरएस गवई ने मुख्यमंत्री अच्युतानंदन की अगुवाई वाली राज्य कैबिनेट की सिफारिश को दरकिनार कर दिया और CBI को कम्युनिस्ट नेता और वर्तमान में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के खिलाफ SNC-लावालिन भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी। उस समय केरल में कॉन्ग्रेस-UDF विपक्ष में थी। वहीं केंद्र की कॉन्ग्रेस नेतृत्व वाली UPA सरकार ने राज्यपाल गवई के इस फैसले का स्वागत किया।

CJI भूषण रामकृष्ण गवई ने खुद बताया कि उनके पिता दादासाहेब गवई कॉन्ग्रेस पार्टी से 40 साल से भी ज्यादा समय तक जुड़े रहे। वे कॉन्ग्रेसस के समर्थन से सांसद और विधायक भी रहे। CJI गवई के भाई राजेंद्र गवई, जो रिपब्लिकन पार्टी के नेता हैं, वे भी कॉन्ग्रेस से जुड़े हुए हैं।

इधर कमलताई गवई के पत्र ने विवाद खड़ा कर दिया। कुछ दिन पहले CJI बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका की सुनवाई के दौरान भगवान विष्णु पर की गई टिप्पणी से देशभर में नाराजगी फैली। यह मामला 16 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट की उस पीठ के सामने आया, जिसकी अध्यक्षता CJI गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह कर रहे थे।

याचिकाकर्ता राकेश दलाल, जो भगवान विष्णु के भक्त हैं, ने अदालत में कहा कि मूर्ति की पुनर्स्थापना सिर्फ पुरातत्व का मामला नहीं है बल्कि यह आस्था, सम्मान और हिंदुओं के अपने देवी-देवताओं की संपूर्ण रूप में पूजा करने के मूल अधिकार से जुड़ा है।

लेकिन CJI गवई ने इस याचिका को खारिज करते हुए हिंदू आस्था को लेकर कुछ अनावश्यक और तंज भरी बातें कह दीं। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ पब्लिसिटी के लिए दायर याचिका है। जाओ, अब खुद भगवान से कहो कि कुछ करें। तुम कहते हो कि भगवान विष्णु के कट्टर भक्त हो तो जाओ और प्रार्थना करो।”

ट्रैकिंग ऐप से माँ ने महिला टीचर और बेटे को रंगरेलियाँ मनाते हुए पकड़ा

शिक्षिका (बाएं) पर छात्र के यौन शोषण का आरोप (फोटो साभार : X_Hunt_Saenz)
बेटा स्कूल तो जाता था, लेकिन उसका गेम्स का शौक जा चुका था। पढ़ाई पर भी उसका ध्यान नहीं रह गया था। ऐसे में माँ को चिंता हुई कि उसका बेटा ‘बहक’ कैसे रहा है। बेटे के बारे में अफवाहें भी उड़ रही थीं कि उसका स्कूल की ही एक टीचर से संबंध हो गया है। बेटा अभी-अभी बालिग हुआ था। ऐसे में माँ ने बेटे को ट्रैक करते हुए टीचर को एक्सपोज कर दिया।

माँ ने पाया कि साइंस पढ़ाने वाली महिला टीचर 18 साल के उसके बेटे को प्रेमजाल में फाँसकर यौन संबंध बनाती थी। जब उसके बेटे का खेलने का समय होता था, उस दौरान महिला शिक्षिका उसे अपने घर बुलाती थी और लड़के के साथ रंगरेलियाँ मनाती थी। आखिरकार माँ ने एक ऐप की मदद से अपने बेटे को शिक्षिका की चंगुल से बाहर निकाला।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना राज्य के कार्लोट शहर में साउथ मैक्लेनबर्ग हाईस्कूल है। यहाँ की 26 साल की शिक्षिका गैब्रिएला कार्टया-नेफेल्ड ने 18 साल के अपने छात्र को प्रेमजाल में फँसा लिया। इसकी जानकारी छात्र ने अपने घर पर नहीं दी, लेकिन उसके बारे में अफवाहें उड़ने लगीं। ऐसे में छात्र की माँ ने लाइफ360 नाम के एक ऐप का सहारा लिया।

 WSOC-TV की रिपोर्ट में बताया गया है कि माँ ने इस ऐप के जरिए अपने बेटे की ट्रैकिंग करनी शुरू कर दी। उसने पाया कि रग्बी खेलने के समय में उसका बेटा खेल के मैदान से दूर पार्क रोड पर है। उसकी माँ तुरंत उस जगह पहुँची और अपने बेटे को एक कार में शिक्षिका के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पाया। उसने दोनों की वीडियो बना ली और तस्वीरें खींच ली।

छात्र की माँ ने फोन करके वहाँ पुलिस को बुला लिया। इसके बाद शिक्षिका गैब्रिएला कार्टया-नेफेल्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस पूरी घटना को स्थानीय पत्रकार हंटर सएंज ने कवर किया। उन्होंने महिला शिक्षक से पत्रकारों के सवाल-जवाब को भी पोस्ट किया है। महिला को 1 दिसंबर 2023 को अदालत में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

अभियोजक ने अदालत को बताया कि महिला शिक्षिका ने अक्टूबर से लेकर अब तक छात्र के साथ कम से कम 5 बार शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन यह संख्या 100 बार से कम है। अभियोजक ने यह भी कहा कि शिक्षिका ने छात्र की माँ के घर के अंदर, कार में और अपने घर में छात्र के साथ संबंध बनाए हैं।

जानकारी के मुताबिक, शिक्षिका ने कार को अपने घर के पास ही खड़ी की थी और उसी कार में वह छात्र के साथ संबंध बना रही थी। इस मामले में डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी ने कहा कि अभियोजकों ने छात्र और शिक्षक दोनों से पूछताछ की है। शिक्षिका पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

जाँच के बाद पिछले माह के अंत में शिक्षिका गैब्रिएला कार्टया-नेफेल्ड को मैक्लेनबर्ग काउंटी जेल ले जाया गया। हालाँकि, बाद में उसे जमानत मिल गई। इस मामले की अगली सुनवाई 19 दिसंबर 2023 को होगी। सुनवाई के दौरान शिक्षिका को अदालत में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।

इस वर्ष इसकी 300 मिलियन डॉलर (लगभग 2500 करोड़ रुपए) की कमाई होने की उम्मीद थी। हालाँकि, आलोचकों ने इस ऐप की भूमिका को लेकर सवाल उठाए और डेटा प्राइवेसी को लेकर प्रश्नचिह्न लगाए। यहाँ तक कहा गया कि मानव तस्कर इस ऐप का इस्तेमाल करके पीड़ितों की निगरानी कर सकते हैं।


गिरफ्तारी के समय बिरयानी खा रहा था दिल्ली का नाबालिग हत्यारा, कहा- यह मेरा चौथा मर्डर: 60+ बार चाकू मारने के बाद लाश पर था नाचा

हत्या आरोपित नाबालिग (साभार-CCTV फुटेज)
देश की राजधानी दिल्ली की सड़क पर सिर्फ 350 रुपए लूटने के लिए 17 वर्षीय लड़के की 60 से अधिक बार चाकू मारकर हत्या करने के आरोपित 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया वह थोड़ी ही दूरी पर एक दुकान में बिरयानी खा रहा था। वहीं इस मामले में पकड़े जाने के बाद हत्यारे ने यह भी दावा किया कि यह उसकी चौथी हत्या है। फ़िलहाल, पूरा मोहल्ला इस जघन्य हत्या से खौफजदा है। लोग गलियों में जाने से भी डर रहे हैं वहीं कुछ तो इलाके में बढ़ते अपराध से इलाका ही छोड़ कर चले गए हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जाँच से जुड़े एक अधिकारी ने गुरुवार (23 नवंबर, 2023 ) को बताया, “अपराध करने के बाद भी वह गिरफ्तारी से पहले घंटों तक बिना किसी डर के इलाके में घूमता रहा और एक स्टॉल पर खाना (बिरयानी) खा रहा था।” अधिकारी ने कहा है कि इस जघन्य हत्या के मामले में पुलिस अदालत से अपील करेगी कि इसे दुर्लभतम मामला माना जाए और नाबालिग आरोपित को कड़ी सजा दी जाए।

माँ ने टैटू से की बेटे के शव की पहचान, माँगी फाँसी की सजा

वहीं मृतक नाबालिक की माँ ने गुरुवार को कहा कि उनका बेटा पैसे लेकर किराने का सामान खरीदने गया था, मगर घर नहीं लौटा। बाद में बेटे की हत्या की जानकारी मिलने पर, उन्होंने उसके शव की पहचान कलाई पर ‘मेरी जान मॉम’ लिखे टैटू से की। 
मृत लड़के की माँ ने कहा,  “मेरा बेटा मंगलवार शाम 6 बजे आटा और दूध खरीदने के लिए बाहर गया था। मैंने उसे पैसे दिए थे, लेकिन वह वापस नहीं आया। मैंने कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन किसी को नहीं पता था कि वह कहाँ है?”
उन्होंने कहा कि मैं रातभर उसका इंतजार करती रही। लेकिन पुलिस ने मुझे अगली सुबह बताया कि मेरे बेटे को चाकू मार दिया गया है। उन्होंने कुछ पहचान चिह्न माँगे और मैंने बताया कि उसके पास एक टैटू है, जिस पर लिखा है, “मेरी जान मॉम।”
मारे गए लड़के की माँ ने अपने मृत बेटे के लिए न्याय की माँग करते हुए कहा कि आरोपित हत्यारे को फाँसी की सजा दी जानी चाहिए। उन्‍होंने कहा, “मैं अपने लड़के के लिए न्याय चाहती हूँ, खासकर उस क्रूर तरीके को देखते हुए, जिसमें उसे मारा गया।” 

‘मैंने यह चौथी हत्या की’ : नाबालिग हत्यारे का दावा

उन्होंने कहा, “एक वीडियो क्लिप में आरोपित ने दावा किया है कि उसने यह चौथी हत्या की है। मैं न्याय की माँग करती हूँ… उसे मौत की सजा दी जानी चाहिए। लेकिन पुलिस ने कहा कि वह किशोर है। वह एक साल में जेल से रिहा हो जाएगा और छूटते ही किसी और के बेटे की हत्या कर सकता है।”
यह जघन्य हत्या उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में जनता मजदूर कॉलोनी में हुई। पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पूर्व) जॉय तिर्की ने कहा कि नाबालिग आरोपित को पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल चाकू उसके कब्जे से बरामद कर लिया गया है। डीसीपी ने कहा कि हत्या के पीछे का कारण लूटपाट थी। आरोपित लड़के ने पहले उसका गला दबाया और जब वह बेहोश हो गया, तो उसने 350 रुपए लूटने से पहले उस पर कई बार चाकू से वार किया। उन्होंने कहा कि लहूलुहान लड़के को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। 
आरोपित हत्यारे16 वर्षीय नाबालिग की पहचान जाहिर नहीं की गई है। वहीं लड़के को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद जब गुरुवार को CCTV फुटेज सामने आया तो दृश्य दहलाने वाले थे। आरोपित हत्या के बाद उसके मृत शरीर पर नाचते हुए इस जघन्य हत्या का जश्‍न मना रहा था। रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि हत्या के दौरान कुछ लोगों ने किशोर को बचाने की कोशिश की तो नाबालिग हत्यारे ने उन्हें भी चाकू लेकर दौड़ा लिया था।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपित नाबालिग को शव को एक संकरी गली में घसीटते और उसकी मौत सुनिश्चित करने के लिए पीड़ित की गर्दन पर बार-बार चाकू मारते देखा जा सकता है। वीडियो में वह बेजान शरीर के सिर पर कई बार लात भी मारता दिखा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है वहीं जिन प्रत्यक्षदर्शियों ने इस हत्या को अपनी आँखों से देखा है वह बेहद डरे हुए हैं। 

मासूम बच्चे ने पुलिस से लगाई गुहार : ‘मम्मी मुझे और पापा को मारती हैं, बर्तन धुलवाती हैं’

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बच्चा खुद को पुलिस से बचाने की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। बच्चे का कहना है कि उसकी माँ उसे और उसके पिता के साथ मारपीट करती है। साथ ही जान से मारने की धमकी देती है। यह वीडियो अलीगढ़ के बन्ना देवी थाने का बताया जा रहा है।

लगभग 29 सेकेंड के इस वीडियो में बच्चा कह रहा है, “मम्मी मुझे रोज-रोज मारती हैं। पापा को भी मारती हैं। मुझे मारने की धमकी देती हैं। पापा को भी जेल भेजवाने की धमकी देती हैं। मुझसे बर्तन धुलवाती हैं, काम करवाती हैं। पुलिस अंकल, कृपया करके मेरी हेल्प करवा दो। मेरी फैमिली को बचा लो, मेरी मम्मी से।”

प्रभात खबर की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि यह मामला पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है। इसमें क्षेत्राधिकारी द्वितीय को जाँच करने के लिए कहा गया है। वहीं इस वीडियो को लेकर अलीगढ़ पुलिस ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है, “पति-पत्नी के मध्य पारिवारिक विवाद के मामले में क्षेत्राधिकारी को जाँचकर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।”

इससे पहले मध्य प्रदेश के ग्वालियर से पत्नी द्वारा पति को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया था। इसमें महिला ने अपने पति पर खौलता तेल डाल दिया था। इससे उसका प्राइवेट पार्ट जल गया था। पति का कहना था कि उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बात करती थी। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मान रही थी।

एक दिन वह ऑफिस से घर लौटा तो उसकी पत्नी फोन पर बात कर रही थी। इससे उसने उसका फोन छीन लिया था। इससे नाराज होकर पत्नी ने रात करीब 2 बजे तेल गर्म कर पति के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया और मौके से फरार हो गई थी। खौलते हुए तेल से जलने के कारण पति की चीखें निकल गईं थी। शोर शराबा सुन आस-पड़ोस के लोगों ने पीड़ित पति को हॉस्पिटल पहुँचाया था।

असम : नज़ीबुर द्वारा हिन्दू बीवी और उसके माँ-बाप को मारने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का विवादित बयान, बोले प्यार और युद्ध में सब जायज: श्रीकृष्ण से ‘लव जिहाद’ की तुलना

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने लव जिहादियों को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा
सनातन धर्म का अपमान करना शायद कांग्रेस के DNA है। असम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन बोरा ने भगवान श्रीकृष्ण को ‘लव जिहादियों’ से जोड़ दिया, जिसके बाद मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उन पर निशाना साधा है। गोलाघाट तिहरा हत्याकांड पर टिप्पणी करते हुए असम कांग्रेस के अध्यक्ष ने ये हरकत की थी। बता दें कि नज़ीबुर रहनाम ने फेसबुक से संघमित्रा घोष को फँसाया और फिर उसे और उसके माँ-बाप की हत्या कर दी। फिर वो 9 महीने के बच्चे को लेकर सरेंडर करने के लिए थाने पहुँचा।

भूपेन बोरा के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा था, “युद्ध और प्यार में जब जायज है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में ऐसी कई कहानियाँ हैं, जैसे भगवान श्रीकृष्ण भी रुक्मिणी के साथ भाग गए थे। सीएम सरमा को आज का जमाने में दो अलग-अलग धर्मों के लोगों द्वारा शादी करने को लेकर हंगामा नहीं खड़ा करना चाहिए।” सीएम सरमा ने जवाब देते हुए कहा कि ‘लव जिहाद’ से भगवान श्रीकृष्ण को जोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि वो किसी को गिरफ्तार करवाने का कदम नहीं उठा सकते, लेकिन इस बयान से कई सनातनियों की भावनाएँ आहत हुई हैं और वो पुलिस में मामला दर्ज कराएँगे तो फिर भला कार्रवाई से कैसे रोका जा सकता है? उन्होंने कहा कि किसी ने केस दर्ज किया तो गिरफ़्तारी होगी। उन्होंने याद दिलाया कि कृष्ण ने रुक्मिणी को धर्म बदलने के लिए मजबूर नहीं किया था। उन्होंने कहा कि हम हर विवाद में हजरत मुहम्मद और जीसस क्राइस्ट को हर विवाद में नहीं खींचते।

उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस ऐसे ही करती रही तो कल को मस्जिद और मदरसा ही उनका पता होगा। उन्होंने कहा कि AIUDF (बदरुद्दीन अजमल की पार्टी) वहाँ से भी कांग्रेस को निकाल फेंकेगी, फिर वो कहाँ जाएगी? उन्होंने कहा कि हिन्दू लड़के हिन्दू लड़कियों से और मुस्लिम लड़के मुस्लिम लड़कियों से शादी करेंगे तो देश में सहमति होगी। उन्होंने कहा कि धर्म अलग-अलग हो तो ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ है, किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

जानिए त्वमेव माता च पिता त्वमेव श्लोक का पारिवारिक ज्ञान

ये श्लोक सबको पता होगा, इसका अर्थ पढ़कर आप चोंक जाएंगे। आज आधुनिकता के नाम पर पश्चिमी सभ्यता अपनाने वाले अपने ही सनातन धर्म की महत्वता को भूल गए हैं। आधुनिकता के नाम पर कभी father day, mother day, friendship day, rose day, brother day,और sister dayआदि मनाकर इनका भक्त होने का ड्रामा करते नज़र आते हैं, जबकि ये भारतीय संस्कृति में है ही नहीं। अगर भारतीय उपरोक्त श्लोक ही प्रतिदिन उच्चारण कर लें, इनको इन रिश्तों की महानता का बोध होगा। सीमित हो चुके परिवार परस्पर प्रेमभाव से रहकर इन सम्बन्धों के महानता को बनाए रख पाएंगे, केवल एक दिन माना कर अन्य दिन उनका अनादर नहीं कर पाएंगे।  

त्वमेव माता च पिता त्वमेव,

त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव*।
त्वमेव विद्या च द्रविणं त्वमेव,*
त्वमेव सर्वम् मम देवदेवं*।।
सरल अर्थ है- 'हे भगवान! तुम्हीं माता हो, तुम्हीं पिता, तुम्हीं बंधु, तुम्हीं सखा हो। तुम्हीं विद्या हो, तुम्हीं द्रव्य, तुम्हीं सब कुछ हो। तुम ही मेरे देवता हो।'
बचपन से प्रायः यह प्रार्थना सबने पढ़ी है।
कितनी सुंदर प्रार्थना है और उतना ही प्रेरक उसका वरीयता क्रम'। ज़रा देखिए तो! समझिए तो!
*सबसे पहले माता क्योंकि वह है तो फिर संसार में किसी की जरूरत ही नहीं। इसलिए हे प्रभु! तुम माता हो!
*फिर पिता, अतः हे ईश्वर! तुम पिता हो! दोनों नहीं हैं तो फिर भाई ही काम आएंगे। इसलिए तीसरे क्रम पर भगवान से भाई का रिश्ता जोड़ा है।
*जिसकी न माता रही, न पिता, न भाई तब सखा काम आ सकते हैं, अतः सखा त्वमेवं!
*वे भी नहीं तो आपकी विद्या ही काम आना है। यदि जीवन के संघर्ष में नियति ने आपको निपट अकेला छोड़ दिया है तब आपका ज्ञान ही आपका भगवान बन सकेगा। यही इसका संकेत है।
*और सबसे अंत में 'द्रविणं' अर्थात धन। जब कोई पास न हो तब हे देवता तुम्हीं धन हो।
प्रार्थनाकार ने वरीयता क्रम में जो धन-द्रविणं को सबसे पीछे अर्थात सबसे नीचे रखा है, आजकल हमारे आचरण में वह सबसे ऊपर क्यों आ जाता है? 

इतना कि उसे ऊपर लाने के लिए माता से पिता तक, बंधु से सखा तक सब नीचे चले जाते हैं, पीछे छूट जाते हैं।
*वह कीमती है, पर उससे ज्यादा कीमती और भी बहुत कुछ हैं। "उससे बहुत ऊँचे आपके अपने" है। 
बार-बार ख्याल आता है, द्रविणं सबसे पीछे बाकी रिश्ते ऊपर। बाकी लगातार ऊपर से ऊपर, धन क्रमश: नीचे से नीचे!
*याद रखिये दुनिया में झगड़ा रोटी का नहीं थाली का है! वरना वह रोटी तो सबको देता ही है!*
*चांदी की थाली यदि कभी आपके वरीयता क्रम को पलटने लगे, तो इस प्रार्थना को जरूर याद कर लीजिए संतान को दोष न दें।