Showing posts with label Islamic State. Show all posts
Showing posts with label Islamic State. Show all posts

मजहबी आतंक खतरनाक… MP हाई कोर्ट ने ISIS आतंकी मोहम्मद शाहिद को जमानत देने से किया इनकार: जिहाद से भारत में शरीयत लागू करने का सपना, हिन्दू देवी-देवताओं का करता था अपमान

2024 लोकसभा चुनावों में मोदी विरोधियों ने जहर परोसा कि 'मोदी सरकार संविधान बदल देगी' जिसे महामूर्ख जनता ने सच्चाई को जाने बिना सच मान लिया। हकीकत यही है कि संविधान बदलने का समय आ गया है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आतंकी को जमानत से इंकार करने पर जो कहा उसे हर हिन्दू को अपना दिल और दिमाग खोलकर कटु सच्चाई को समझ अपनी वोट की ताकत से मुस्लिम तुष्टिकरण करने वालों को धूल चटानी होगी। 

संविधान क्यों बदलने की जरूरत है? क्योकि आज जिस संविधान को विपक्ष लिए घूम रहा है वह संविधान निर्माताओं द्वारा लिखित संविधान नहीं है। मुस्लिम वोट बैंक पर अपनी तिजोरियां भरने और कुर्सी की खातिर शरीयत को बढ़ावा देने संशोधन कर हिन्दुओं को मूर्ख बनाया गया। 

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कहा है कि मजहबी आतंक खतरनाक और त्रासद है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने यह टिप्पणियाँ एक ISIS आतंकी को जमानत देने से इनकार करते हुए की हैं। आतंकी अपने साथियों के साथ भारत समेत पूरी दुनिया में शरिया का राज लाना चाहता था। वह हिन्दुओं को मुसलमान बनाने के मिशन में जुट गया था। वह इस्लामी आतंकी संगठन ISIS और जाकिर नाइक से प्रभावित था। वह जबलपुर की हथियार फैक्ट्री पर हमला करके देश में इस्लामी कानून लागू करना चाहता था। उसने हिन्दू देवी-देवताओं का भी अपमान किया।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा, “मजहबी आतंकवाद एक त्रासद और खतरनाक सोच है जो मजहब की सच्ची शिक्षाओं को विकृत करती है और लोगों तथा समाज को भारी नुकसान पहुँचाती है। मजहबी आतंकवाद की जड़ें गहरी और जटिल हैं, लेकिन यह समझना महत्वपूर्ण है कि कोई भी धर्म असल रूप में हिंसा या आतंक का समर्थन नहीं करता।” हाई कोर्ट ने कहा कि हम उस आदमी के प्रति कोई दया नहीं दिखा सकते जिस पर आतंक के गंभीर आरोप हैं।

जमानत ना पाने वाले इस ISIS आतंकी का नाम मोहम्मद शाहिद खान है। उसे NIA ने मई, 2023 में पकड़ा था। मोहम्मद शाहिद खान ने NIA की गिरफ़्तारी से जमानत के लिए कोर्ट का रास्ता अख्तियार किया था। लेकिन यहाँ से उसकी जमानत याचिका खारिज हो गई थी। इसके बाद वह मध्य प्रदेश हाई कोर्ट पहुँचा था। यहाँ पर उसने दलील दी कि उसे इस केस में फंसाया गया है और उन लोगों ने कोई अपराध नहीं किया है। हालाँकि, NIA ने उसका सारा कच्चा चिट्ठा कोर्ट के सामने रख दिया।

NIA ने उसके साथ 2 और आतंकी आदिल खान और सैयद मामूर अली पकड़े थे। बाद में अगस्त, 2023 में उनका एक और साथी मोहम्मद काशिफ खान पकड़ा गया था। NIA ने अपनी जाँच में पाया कि यह सभी 2020 के कोविड लॉकडाउन के दौरान जाकिर नाइक को देखते थे। इसके बाद इन्होने जिहाद और ISIS के आतंक के बाद बारे में पढ़ना चालू किया। इन चारों ने यह ठान लिया कि भारत में दुनिया में शरीयत का राज और इस्लामी कानून लाना है। इन लोगों ने हिन्दुओं को इस्लाम में धर्मांतरित होने के लिए भी उकसाया।

इसके अलावा यह चारों अपनी ISIS वाली विचारधारा के प्रसार के लिए एक मस्जिद के बाहर पर्चे भी बाँटते रहे। उन्होंने ISIS और अल कायदा के झंडे वाले पर्चे भी बाँटे। इसके अलावा इन्होने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जिसमें हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया जाता था। इसमें ISIS से सम्बन्धित सामग्री शेयर होती थी। पूरी तरह से आतंकी सोच में पड़ने के बाद इन चारों ने आतंक के जरिए भारत में इस्लामी राज कायम करने का प्लान बनाया। इस काम के लिए हथियार जुटाने को उन्होंने जबलपुर हथियार फैक्ट्री पर हमले की योजना बनाई थी।

इन चारों का प्लान था कि यह जबलपुर फैक्ट्री में ब्लास्ट करेंगे और वहाँ से बड़ी मात्रा में हथियार लूटेंगे। इसके लिए उन्होंने विस्फोटक भी जुटाने चालू कर दिए थे। इस मामले में NIA ने घटना से पहले ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया था और इनके मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दिया।

कर्नाटक : हनीट्रैप में पहले हिंदू युवकों को फँसाती, फिर ISIS में धकेलती: पूर्व कांग्रेस MLA की बहू ‘मरियम’ का पूरा चिट्ठा

पिछले साल जनवरी में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) ने दीप्ति मरला उर्फ मरियम को कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) से कथित संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया था। कर्नाटक के कोडागु की रहने वाली दीप्ति बीएम बाशा के बेटे अनस अब्दुल रहमान की पत्नी हैं। इनके पिता इदिनब्बा कभी कांग्रेस  के विधायक थे। इदीनाबा की 2009 में मृत्यु हो गई।

NIA के अधिकारियों ने दीप्ति से मरियम बनी युवती के बारे में संदेह के आधार पर जाँच की थी। जाँच के दौरान पता चला कि मरियम इस्लामिक स्टेट (ISIS) नेटवर्क में युवाओं को भर्ती करने के रैकेट में शामिल थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा एजेंसी ने पाँच महीनों तक उसके खिलाफ सबूत जुटाए थे।

उल्लेखनीय है कि NIA ने अगस्त 2021 में उसके घर पर छापा मारा था और अनस अब्दुल रहमान के चचेरे भाई अम्मार को ISIS लिंक के लिए गिरफ्तार किया था। NIA ने उस वक्त मरियम से पूछताछ की थी। हालाँकि, उस वक्त उसे हिरासत में नहीं लिया गया था। सबूत मिलने के बाद उसे जनवरी 2022 में गिरफ्तार कर लिया गया।

पेशे से दंत चिकित्सक दीप्ति मरला, अनस से निकाह करने से पहले हिंदू थीं। जब वह UAE में पढ़ती थी, उस दौरान वह इस्लाम की ओर ‘आकर्षित’ हो गई। बाद में मैंगलोर के डेरलकट्टे के एक कॉलेज में बीडीएस की पढ़ाई के दौरान उसे अनस से प्यार हो गया। उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और अपना नाम मरियम रख लिया। इसके बाद उसने अनस से निकाह कर ली।

हिंदुओं को हनीट्रैप में फँसाती थी मरियम

पूछताछ के दौरान दीप्ति मरला उर्फ मरियम ने NIA को बताया कि वह हनीट्रैप के जरिए हिंदुओं को फँसाती थी और इस्लाम में धर्मांतरित करती थी। इसके बाद वह उन्हें ISIS में भर्ती करने की कोशिश करती थी। उसने पूरे कर्नाटक में 10 से अधिक हिंदू युवकों को इस्लाम में धर्मांतरित करने की बात कबूल की।
मरियम ने फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिंदू और मुस्लिम नामों से 15 से ज्यादा अपनी ID बना रखी थी। वह अपने शौहर के कहने पर ISIS के लिए इंस्टाग्राम पेज क्रॉनिकल फाउंडेशन को हैंडल करती थी।
मरियम अश्लील चैट के जरिए युवाओं को फँसाती थी। जान-पहचान बढ़ाने के बाद मरियम ने हिंदू युवकों को वीडियो कॉल किया। उसकी यौन उत्तेजक बातचीत युवकों को लुभाती थी और उन्हें प्यार के जाल में फँसा लेती थी। फिर वह उनसे शादी करने का वादा करती थी।
एक बार जब हिंदू युवक उसकी जाल में पूरी तरह से फँस जाते थे तो वह उन्हें इस्लाम कबूल करने और फिर आईएसआईएस में शामिल होने के लिए मजबूर करती थी। अगर उसका संभावित निशाना कोई मुस्लिम युवक होता तो वह प्यार का नाटक करती और उन्हें आईएसआईएस में शामिल होने के लिए उकसाती थी।
NIA ने कहा कि मरियम के बहकावे में आकर 2020 और 2021 में चार से पाँच युवक केरल से सीरिया चले गए। गिरफ्तारी से पाँच महीने पहले बेंगलुरू में गिरफ्तार मदेश पेरुमल उर्फ अब्दुल भी मरियम के झाँसे में आ गया था। उसने धर्म परिवर्तन करके इस्लाम अपना लिया था।
मदेश पेरुमल ने कथित तौर पर आतंकवादी संगठन के संचालकों को देश में बम विस्फोट करने का वादा किया था। एजेंसी ने बताया कि मरियम ने मदेश पेरुमल को लुभाने के लिए 10 लाख रुपए खर्च किए हैं। ISIS के साथ संबंध होने के अलावा दीप्ति मरला उर्फ मरियम के जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी संगठनों के साथ भी संबंध थे।
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, NIA ने कहा, “जाँच के दौरान यह पता चला है कि सीरिया/ईराक में ISIS खिलाफत खत्म होने के बाद दीप्ति मरला और मोहम्मद अमीन ने जनवरी और मार्च 2020 में हिजरा (धार्मिक प्रवास) के तहत कश्मीर का दौरा किया था। वह कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने और ISIS की गतिविधियों का समर्थन करने के लिए के लिए वहाँ गए थे।
जाँच के दौरान यह भी पता चला है कि मोहम्मद अमीन के साथ-साथ दीप्ति मरला भी ISIS की साजिश का सरगना थी। मार्च 2021 में दर्ज मामले के संबंध में NIA द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों में मोहम्मद अमीन उर्फ ​​अबू याहया और उसके दो सहयोगी- डॉ. रहीस रशीद और मुसहब अनवर भी शामिल थे।
कुख्यात इस्लामी आतंकी संगठन ISIS के साथ संबंधों को लेकर दीप्ति मरला उर्फ मरियम की गिरफ्तारी होने के बाद उसके माता-पिता ने उससे संबंध तोड़ लिए। कहा जाता है कि इसके लिए उसके माता-पिता ने एक समाचार पत्र में विज्ञापन देकर अपने संबंध खत्म करने की घोषणा की।

अफ्रीका : 144 की हत्या, 80 महिला-बच्चों का अपहरण: कांगो में IS के आतंकियों ने खंभे से बाँध गला काटा, बुर्किना फासो और नाइजीरिया में गोली मारी

कांगो और बुर्किना फासो (साभार: Getty/AFP)
मुस्लिमों के लिए पाक रमजान के महीने में इस्लामी आतंकियों ने अफ्रीकी देशों में एक बार फिर नरसंहार को अंजाम दिया है। बुर्किना फासो में आतंकियों ने 44 लोगों की हत्या कर दी है। वहीं, नाइजीरिया में हुए हमले में कम-से-कम 80 और कांगो गणराज्य में करीब 20 लोगों को मार दिया गया है।

पूर्वी कांगो गणराज्य में आतंकियों ने बड़ा हमला किया है। इस हमले में कम-से-कम 20 लोग मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हथियारों से लैस बड़ी संख्या में आतंकी एक गाँव घुस गए और लोगों का कत्ल कर दिया। लोगों की हत्या के लिए आतंकियों ने चाकू का इस्तेमाल किया। इस हमले की जिम्मेदारी कुख्यात आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने ली है।

इलाके के सैन्य प्रशासक चार्ल्स ओमेगा ने कहा कि मुसंदबा गाँव से 20 लोगों के शव शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) को बरामद किए गए। वहीं, एक स्थानीय कार्यकर्ता ने कहा कि अस्पताल में 22 शव लाए गए। शनिवार (8 अप्रैल 2023) को इस्लामी स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली।

मारे गए लोगों में पुरुष और महिलाएँ हैं। ये सभी लोग किसान हैं। आतंकियों ने इन लोगों की गला काटकर हत्या की है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में भीड़ लकड़ी के फ्रेम से बँधे एक व्यक्ति को घेर लेती है और फिर उसका गला काट दिया जाता है। इस तरह 20 लोगों के साथ यही अंजाम दिया गया था। ADF अब तक हजारों लोगों की हत्या कर चुका है।

हालाँकि, सेना और स्थानीय अधिकारियों ने पूर्वी कांगो में स्थित एक युगांडाई समूह एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्सेस (ADF) पर हत्या का आरोप लगाया है। ADF एक इस्लामी समूह है, जिसे यूगांडा और कांगो ने आतंकियों की सूची में डाला है। कांगो और यूगांडा में नरसंहार के लिए ADF कुख्यात है। साल 2019 में ADF इस्लामिक स्टेट का हिस्सा बन गया।

इसी सप्ताह ADF ने इदुरी प्रांत में 30 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। पिछले महीने एक गाँव में आग लगाकर 39 लोगों को इस आतंकी संगठन ने मार दिया था। पिछले महीने संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) ने ADF के सरगना सेका मूसा बालुकु के बारे में सूचना देने वाले को 5 मिलियन डॉलर (लगभग 41 करोड़ रुपए) इनाम की घोषणा की थी।

बुर्किना फासो में जिहादियों ने 44 लोगों की हत्या की

आतंकियों द्वारा हमेशा नरसंहार झेलने के लिए अभिशप्त बने पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के उत्तरी इलाके में जिहादियों ने दो गाँवों में हमले किए। इन हमलों में कम-से-कम 44 लोगों के मारे जाने की खबर है। बुर्किना फासो की सरकार ने बताया कि कोराकौ में 31 और तोंडोबी में 13 लोगों की हत्या की गई है।
साहेल क्षेत्र के गवर्नर लेफ्टिनेंट कर्नल पीएफ रोडोल्फ सोरगो ने कहा कि आतंकियों ने सेनो प्रांत के कूराकू और तोंदोबी गाँवों पर हमला किया। इन हमलों को ‘घृणित तथा बर्बर‘ बताया और कहा कि सरकार इलाके में शांति सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुवार (6 अप्रैल 2023) की शाम को हथियारों से लैस बड़ी संख्या में इस्लामी आतंकी गाँवों में घुस आए और लोगों पर अंधाधुन फायरिंग करने लगे। इसमें कम से कम 44 लोग मारे गए। मृतकों के शव अगले दिन मिला।
स्थानीय लोगों कहना है कि कुछ दिन पहले मवेशी चुराने की कोशिश करने वाले दो जिहादियों को गाँव वालों ने मार दिया था। इसके प्रतिशोध में इस गाँव को निशाना बनाया गया था। बता दें कि फरवरी 2023 में देस के उत्तरी इलाके देउ पर हमला कर आतंकियों ने 51 सैनिकों को मार दिया था। साल 2015 से अब तक आतंकियों ने 10,000 से अधिक लोगों की हत्या कर दी है।

नाइजीरिया में 80 हत्या और 80 का अपहरण

अफ्रीकी देश नाइजीरिया में आतंकियों ने शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) को वसूली के लिए 80 लोगों का अपहरण कर लिया। इनमें अधिकतर महिलाएँ और बच्चे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह घटना जमफारा के त्सफे क्षेत्र के वानजमाई गाँव में हुआ। यह वह इलाका है कि जहाँ आतंकी अपहरण की घटना को सबसे अधिक अंजाम देते हैं।
दूसरी तरफ देश के एक अन्य हिस्से में अंधाधुन फायरिंग कर बंदूकधारियों ने कम-से-कम 30 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार (7 अप्रैल 2023) की देर शाम को उत्तर-मध्य नाइजीरिया में स्थित विस्थापित लोगों के एक शिविर पर हमला कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारी सेवेसी एनेने ने कहा कि बंदूकधारियों ने बेन्यू राज्य के मगबान गांव में नागरिकों पर हमला किया। यह भी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया है, लेकिन माना जाता है कि चरमपंथी इस्लामी ग्रुप फुलानी द्वारा इसे अंजाम दिया गया है। इसके एक दिन पहले उमाजिदी गाँव में हमला कर 50 लोगों की हत्या कर दी गई थी।

ईसाई हैं दानव, क्रिसमस काफिरों का… इसी समय हमला कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारो

क्रिसमस पर आतंक के लिए TikTok का सहारा
आतंकी समूह ISIS आने वाले क्रिसमस पर आत्मघाती हमले की तैयारी कर रहा है। इन हमलों के लिए आत्मघाती लड़ाकों की भर्ती के लिए उसने टिकटॉक को अपना हथियार बनाया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग गैर-मुस्लिमों के खिलाफ नफरत फैलाने में किया जा रहा है। इसमें कई वेबसाइटें ऐसी भी हैं, जो बच्चों में काफी लोकप्रिय हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोस्ट किए गए एक वीडियो में क्रिसमस के दौरान हमले के लिए उकसाया गया है। हमले के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारने की बात कही गई है। इस वीडियो में उत्तेजक म्यूजिक के साथ क्रिसमस को काफिरों का त्यौहार बताया गया है। साथ ही ईसाइयों को दानव बताया गया। वीडियो में कहा गया है कि ये अल्लाह को नहीं मानते। इसी के साथ ईसाइयों की धार्मिक भावनाओं का मज़ाक भी उड़ाया गया है।

इसी वीडियो में उनके दिलों में दहशत बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। क्रिसमस के दौरान सजी दुकानों और बाज़ारों को टारगेट के तौर पर दिखाया गया। इसमें कहा गया है, “अल्लाह के लड़ाकों इन कुफ्र वालों का खून बहाने के लिए तैयार हो जाओ।” साथ ही इसमें खुलेआम आत्मघाती हमले के लिए उकसाते हुए उनके बीच उनके ही कपड़े पहन कर घुस जाने के लिए कहा गया है।

एक बुर्का पहने महिला का भी एकाउंट चर्चा में है। उस वीडियो में वो जर्मनी की बिल्डिंग और भवनों को दिखा रही है। वीडियो बीप की आवाज के साथ शुरू होता है। बाद में वीडियो में पुलिस के सायरन सुनाई देते हैं। इसमें उसे कहते सुना जा सकता है कि अल्लाह तुम्हे जन्नत में स्वीकार करे। जाँच के बाद ये माना जा रहा है कि यह सभी आत्मघाती हमलावरों की भर्ती के प्रयास हैं।

इस बीच ब्रिटेन में आतंकी हमलों की आशंका के चलते सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि लिवरपूल में कार बम हमले के बाद अभी और आतंकी हमले हो सकते हैं। इन्हे लोन वुल्फ अटैक कहा जाता है। बताया जा रहा है कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान कई चरमपंथियों ने खुद को हमले के लिए मानसिक रुप से तैयार कर रखा है।

इस बीच इटली में 19 साल की एक लड़की को संदिग्ध गतिविधियों के चलते गिरफ्तार किया गया है। उसके फोन में सिर कलम करने की वीडियो के साथ ISIS से जुड़े अन्य वीडियो भी मिले हैं। इसी के साथ काबुल हवाई अड्डे पर पर खुद को इसी साल अगस्त में बम से उड़ा कर 183 लोगों की जान ले लेने वाले हमलावर की फोटो भी उसके मोबाइल में मिली है। मिलान पुलिस के अनुसार उसका संबंध अंतरराष्ट्रीय आतंकी समूहों से हो सकता है।

इस से पहले अप्रैल 2019 में आतंकी समूह ISIS ईस्टर में श्रीलंका में आतंकी हमले कर चुका है। इन हमलों में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी और 280 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इन सीरियल धमाकों की संख्या 6 थी जिसमे लक्जरी होटलों तक को निशाना बनाया गया था।

ISIS की ‘जिहादी दुल्हन’ शमीमा बेगम बिना बुर्के के आई नजर, ब्रिटेन के लोगों से माँगी माफी

ISIS दुल्हन शमीमा बेगम बुर्के की बजाए लिपस्टिक लगाए
बोल्ड अंदाज में नजर आई (Photo: the sun)
दुनिया भर में ‘जिहादी दुल्हन’ के नाम से मशहूर हुई शमीमा बेगम ने अब ISIS से तौबा कर ली है। ISIS ‘दुल्हन’ शमीमा बेगम को अब अपने किए ​गए कामों पर पछतावा हो रहा है। उसने ‘गुड मार्निंग ब्रिटेन’ शो के लाइव इंटरव्यू में कहा कि वह दहशतगर्दों के पास जाने की बजाए मरना पसंद करेगी। शमीमा ने ब्रिटेन के लोगों से माफी माँगते हुए कहा कि वह अपने देश आकर आतंकवाद के सभी मामलों का सामना करने को तैयार है।

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन से भागकर वर्ष 2014 में आतंकी संगठन आईएसआईएस में शामिल हुई शमीमा बेगम की उम्र उस वक्त केवल 15 साल थी। उसने वहाँ पर ISIS के एक आतंकी से शादी कर ली थी और उसके साथ जिहाद में शामिल हो गई। इस शादी से उसे 2 बच्चे पैदा हुए थे।

रिपोर्ट के अनुसार एक विशेषज्ञ ने कहा कि शमीमा बेगम ‘वेस्टर्नाइज्ड’ दिखने की कोशिश कर रही हैं। शमीमा बेगम ने आईटीवी प्रसारक के ‘गुड मार्निंग ब्रिटेन’ शो में कहा, ”मैं ब्रिटेन के लोगों से माफी माँगती हूँ। मैंने बहुत ही कम उम्र में एक बड़ी गलती की थी और उस उम्र के अधिकतर बच्चों को पता भी नहीं होता है कि उन्हें अपने जीवन में क्या करना है। इस उम्र में अधिकतर बच्चे भ्रमित हो जाते हैं और वे आसानी से इस तरह की चीजों के झाँसे में आकर आसानी से बेवकूफ बन जाते हैं।”

इस दौरान ‘गुड मॉर्निंग ब्रिटेन’ शो में 22 साल की पूर्व आईएसआईएस दुल्हन काले रंग की नाइके बेसबॉल टोपी, ग्रे वेस्ट टॉप और लिपस्टिक लगाए हुए खुले बालों में बात करते हुए दिखाई दी। उसका लुक इस बार पिछले इंटरव्यू की तुलना में बिल्कुल अलग था, जिसमें वह हिजाब और बिना मेकअप के दिखाई देती थी।

शमीमा बेगम को मार्च 2021 में बांग्लादेश और नीदरलैंड्स ने बड़ा झटका दिया था। दोनों ही देशों ने उसे अपने यहाँ शरण देने से मना कर दिया था। इसके पहले 2019 में उससे ब्रिटिश सरकार ने उसकी नागरिकता छीन ली थी।

क्या ममता बनर्जी ‘पश्चिम बंगाल को इस्लामिक स्टेट बनाकर बांग्लादेश से जोड़ना चाहती हैं?

पश्चिम बंगाल इस्लामिक स्टेट
मोदी सरकार में राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बयान दिया है कि वो पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश से जोड़ना चाहती हैं। देबाश्री चौधरी ने तो यहाँ तक कह दिया कि यही वो कारण है जिसके लिए ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को इस्लामिक स्टेट बनाने में जुटीं हैं। 
पश्चिम बंगाल की रायगंज सीट से सांसद देबाश्री चौधरी इसके बाद TMC नेताओं के निशाने पर आ गई हैं। ममता बनर्जी सरकार में श्रम राज्य मंत्री गुलाम रब्बानी ने कई ट्वीट किए। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा:
“विपक्ष की आलोचना मुद्दों पर आधारित होनी चाहिए, कल्पनाओं पर नहीं। कल तक उनके सहकर्मी गृहमंत्री भी ममता बनर्जी से बांग्लादेशी लोगों की मदद के लिए सीमाओं को खोलना चाहते थे। आखिर दिल्ली में बैठकर कौन ‘तथाकथित जिहादियों’ की मदद करना चाहता है?”


ममता बनर्जी के मंत्री गुलाम रब्बानी ने कटाक्ष कसते हुए कहा, “मैं और क्या कह सकता हूँ, समय पर दवाएँ लें और सुरक्षित रहें। लॉकडाउन आपको प्रभावित कर रहा है।”
ममता बनर्जी सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को पाल-पोस रही है : देबाश्री चौधरी
देबाश्री चौधरी ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा था कि ममता बनर्जी सरकार रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को पाल-पोस रही हैं। उन्होंने कहा कि देश-विरोधी तत्वों को बंगाल में सरकारी संरक्षण मिल रहा है।
पश्चिम बंगाल के हुगली जि़ले के तेलिनीपाड़ा इलाके में फैली हिंसा को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री देबाश्री चौधरी ने ममता बनर्जी सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा:
“जिस तरह से बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के घर और मंदिर जलाए जाते हैं, उसी तरह से आज ममता दीदी के शासनकाल में पश्चिम बंगाल में बहुसंख्यकों के घर और दुकानें जलाईं जा रहीं। पुलिस मूकदर्शक बनी है। क्योंकि पुलिस को चुपचाप तमाशा देखने के लिए कहा गया है। पश्चिम बंगाल में दमन कर हिंदुओं को अल्पसंख्यक बनाने की कोशिश हो रही है।”

जेल न भेजने की शर्त पर भारत लौटना चाहती हैं ISIS की दो जिहादी औरतें

जिहादी ईसा और पत्नी फातिमा (साभार: द इकोनॉमिक टाइम्स))
जिहादी ईसा और पत्नी फातिमा
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
जब से भारत में नागरिकता संशोधक कानून बना है, मोदी विरोधियों ने मुसलमानों को भड़का कर देश में अराजकता फैलानी शुरू कर दी। शांति प्रदर्शन के नाम पर हिंसा के साथ-साथ अलगाववादी नारे, हिन्दुत्व, मोदी, योगी और अमित की कब्र खोदने के नारे प्रदर्शन और धरनों का मुख्य आकर्षण बनने पर जब हिन्दुओं ने पलटवार करना शुरू किया, उपद्रवियों और इनकी समर्थक पार्टियों ने सारा दोष अनुराग ठाकुर, प्रवेश वर्मा और कपिल मिश्रा आदि के सिर मढ़ उत्तेजक भाषण देने वाले मुल्लाओं आदि को बचाने में लगने के साथ-साथ अपनी रणनीति में भी जबरदस्त बदलाव कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र में हुए हिन्दू विरोधी दंगे शायद इसी नयी रणनीति का परिणाम है।
शंका है कि ये जिहादी औरतें भारत आकर ISIS की तर्ज भारत को किसी नयी आग में झोंक साम्प्रदायिक सौहार्द न बिगाड़ दें। केरल और केंद्र सरकारों को इन जेहादी औरतों पर कड़ी निगरानी रखनी होगी। इनके भारत आने की हर सम्भावना को निरस्त करना होगा। इन पर विश्वास करना बहुत बड़ी भूल होगी।  
इस सन्दर्भ में लेख शीर्षक "सेकुलरिज्म सिर्फ तब तक, जब तक भारत इस्लामिक स्टेट नहीं बन जाता", विस्तार से निम्न लेख पढ़िए:-
About this website
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर किये जा विवाद पर अक्सर अपने लेखों में स्पष्ट लिखा कि ....
ISIS में शामिल होने के लिए केरल से भागकर अफगानिस्तान जाने वाली 2 जिहादी औरतें अब भारत लौटना चाहती हैं। इनका नाम निमिषा उर्फ़ फातिमा और सोनिया उर्फ़ आयशा है। इनका कहना है कि इनके शौहरों को अफगानिस्तान में मार दिया गया है।
सोनिया ने बताया कि वह अफगानिस्तान में अपने जीवन से बहुत असंतुष्ट है। वे अपने पति के परिवार के पास वापस लौटना चाहती है। जबकि निमिषा का कहना है कि वो अपनी माँ बिंदु संपथ से मिलना चाहती है, बशर्ते उसे गिरफ्तार न किया जाए।
पिछले साल 900 आतंकियों ने अफगान सुरक्षाबलों के आगे सरेंडर किया था। इनमें से करीब 10 आतंकी भारत से थे और इनमें भी अधिकतर केरल से थे। साल 2016 में कई आतंकी केरल से अफगान गए थे। कुछ अपने साथ अपने पूरे परिवार को ले गए थे, जबकि कुछ अकेले चले गए थे।
इन आतंकियों ने अफगानिस्तान के पूर्वी प्रान्त नंगरहार में सरेंडर किया था, जहाँ अफगान सुरक्षाबलों ने ISIS के ख़िलाफ़ अभियान छेड़ा हुआ था। ये अभियान 12 नवंबर को जारी हुआ था। जिसके शुरु होने के कुछ ही घंटों के बाद 93 आतंकियों ने सुरक्षाबल के आगे आत्मसमर्पण कर दिया था।
ऐसी स्थिति में भारत आने की इच्छा जताने वाली दोनों लड़कियाँ भी भारत से 2016 में ISIS ज्वाइन करने के लिहाज से अफगानिस्तान गई थीं। इन दोनों लड़कियों ने कॉलेज के समय में इस्लाम धर्म अपनाया था। बाद में निमिषा ने ईसा से निकाह किया था और सोनिया ने अब्दुल राशिद से।
निमिषा एक डेंटल स्टूडेंट थी। जो केरल के तिरुवनंतपुरम इलाके की रहने वाली थी। इसने बिना अपनी माँ को बताए बेक्सिन नामक एक ईसाई से शादी की थी। बाद में दोनों ने इस्लाम कबूल कर लिया था और कट्टरपंथियों के बहकावे में आकर कट्टरपंथ की राह पर चल पड़े थे। निमिषा उन 21 लोगों में से थी जिन्होंने ISIS ज्वाइन करने के लिए केरल छोड़ा था।
इसके अलावा इंजीनियर अब्दुल राशिद और उसकी एमबीए पत्नी सोनिया उर्फ आयशा दोनों पीस एड्यूकेशनल फाउंडेशन के लिए काम करते थे। जिसकी देखरेख में 10 स्कूल चलते थे। इस दंपत्ति पर आरोप था कि इन्होंने पदन्ना, पलक्कड़ और त्रिकिपुर में 22 छात्रों को कट्टरपंथ के राह पर ढकेला था।
इस्लामिक स्टेट, केरल
अफ़ग़ानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के लिए काम करने वाली महिला
ने किया सरेंडर (फोटो साभार- द न्यूज मिनट)
इस्लामिक स्टेट में रिक्रूटमेंट करता था पति अब्दुल्ला, बीवी आयशा ने अफ़ग़ानिस्तान में किया सरेंडर
अभी कुछ माह पूर्व, अफ़ग़ानिस्तान में करीब 600 इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने अपने हथियार डाल दिए हैं। इनमें से एक महिला की पहचान केरल वासी के रूप में हुई है। द हिन्दू की एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 32 वर्षीय यह महिला आईएस आतंकी (मारा जा चुका है) अब्दुल्ला की पहली पत्नी है। शादी से पहले आयशा का नाम सोनिया सेबेस्टियन था। अब्दुल्ला वही शख्स है, जो केरल में आईएस के लिए रिक्रूटमेंट किया करता था। सरेंडर करने वाले आतंकवादियों के बीच महिला की पहचान उन फोटोज़ के ज़रिए हुई, जिसमें वह एक बच्चे के साथ खड़ी दिखाई दे रही है।
2016 में आयशा और अब्दुल्ला इरान से होते हुए पैदल ही अफ़ग़ानिस्तान को निकल गए। अब्दुल्ला उस वक़्त केरल के 21 लोगों के एक दल की अगुवाई कर रहा था, जिन्हें आईएस ज्वाइन करना था। हालाँकि मई 2019 में अफ़ग़ानिस्तान की धरती पर हुए हमले में यूएस सेना ने अब्दुल्ला और उसके जैसे कितने ही आतंकवादियों को मार गिराया। एक रिपोर्ट के मुताबिक 2016 में जब अब्दुल्ला और आयशा अफ़ग़ानिस्तान के लिए निकले तो उनके साथ उनका दो साल का बच्चा भी था लेकिन बाद में उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका।
केरल में लोगों और युवाओं को आईएस में भेजने वाले अब्दुल्ला ने बड़ी ही चालाकी से अन्य सम्प्रदाय और विचार के लोगों को पहले मुसलमान बनाया और फिर उन्हें अपने साथ अफ़ग़ानिस्तान के खोरासन प्रान्त में ले गया। यहाँ तक की उसकी पत्नी सोनिया खुद शादी से पहले ईसाई थी, जिसका नाम बाद में आयशा रख दिया। आयशा ने एर्नाकुलम से इंजीनियरिंग पूरी कर बंगलूरु से एमबीए किया था।
एक रिपोर्ट के मुताबिक 2016 तक पाला निवासी अब्दुल्ला कोड़ीकोड स्थित पीस इंटरनेशनल स्कूल में एक टीचर हुआ करता था। इस स्कूल में उसकी मुलाक़ात एक 30 वर्षीय महिला यास्मीन मोहम्मद शहीद से हुई, जो बिहार की रहने वाली थी। आगे चलकर उसने इसी महिला के साथ दूसरी शादी कर ली। इसके बाद अब्दुल्ला ने 21 लोगों को जबकि यास्मीन ने 15 लोगों को बहला-फुसला कर 2016 में आईएसआईएस ज्वाइन करवा दिया।
अब्दुल्ला अफ़ग़ानिस्तान रहकर भी सबसे संपर्क में था, व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जारिए वह अक्सर कई भड़काऊ क्लिप डालता रहता था, जिसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को आईएस ज्वाइन कराना होता था। इसी रास्ते वह लोगों को हिन्दू संगठनों के खिलाफ हमला करने के लिए उकसाता था। केरल से ISIS में गए लोगों को अफग़ानिस्तान में अब्दुल्ला रशीद के साथ विलायत खोरासन के लिए लगा दिया गया जोकि खोरासन प्रांत में सक्रिय है। दरअसल विलायत खोरासन नाम के इस संगठन की शुरुआत 2015 में हुई थी।
2016 में यास्मीन और उसके बच्चे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केरल से गायब हुए युवाओं के मामले में पहली सजा यास्मीन को हुई। मार्च 2018 में कोच्चि स्थित एनआईए की एक विशेष अदालत ने यास्मीन को 7 साल कैद की सजा सुनाई गई। बता दें कि जिस दौरान पुलिस ने यास्मीन और उसके चार साल के बच्चे को पकड़ा, उस दौरान वह दिल्ली से काबुल जाने वाली एक फ्लाईट में सवार हो चुकी थी। उस वक़्त उसने पुलिस से कहा था कि वह उस जगह जा रही थी, जहाँ सच्चा इस्लाम माना जाता है।
एनआईए ने अपनी चार्जशीट में यह माना था कि यास्मीन और अब्दुल्ला राशिद ने मिलकर उन देशों के साथ लड़ाई की, जिनके साथ भारत के मैत्री सम्बन्ध हैं। इस मामले में दोषी पाए जाने पर कोर्ट ने महिला पर 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया था। वहीं मई 2019 में अफ़ग़ानिस्तान के खोरासन प्रांत में यूएस बोम्बिंग्स के दौरान अबदुल्ला राशिद की मौत हो गई। इस खबर की पुष्टि स्वयं एक पुलिस अधिकारी ने की थी। टेलीग्राम चैट पर एक आईएस ऑपरेटिव के भेजे एक सन्देश में लिखा मिला था कि इस बम विस्फोट में 3 हिन्दुस्तानी भाई, दो हिन्दुस्तानी महिला और चार बच्चे मारे गए हैं।
2017 की चार्जशीट में सोनिया सेबेस्टियन और अब्दुल रशीद पर आरोप था कि जिहाद और इस्लामिक स्टेट के समर्थन में वह सीक्रेट क्लास लगाते थे। चार्जशीट के मुताबिक उनकी यह क्लास रमजान के आखिर में लगा करती थीं। सोनिया पहले ही सरेंडर कर चुकी हैं जबकि उसके बच्चे की कोई खबर नहीं है।

पूर्व खुफिया अधिकारी RSN सिंह ने खोली देश विरोधी ताकतों की पोल

Image result for r s n singh
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
देश के जाने माने रक्षा विश्लेषक, पूर्व रॉ अधिकारी और रिटायर्ड कर्नल आरएसएन सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर देश विरोधी ताकतों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने ‘Defensive Offence’ नामक यूट्यूब चैनल पर नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और उसको लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन पर बोला। उन्होंने शाहीन बाग में मुस्लिम महिलाओं द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए कहा, “इनका कहना है कि आपने  पाकिस्तान से तो हमें पुरस्कृत कर दिया है और अब हमारे लोग वहाँ से आते रहेंगे तो आपको कॉन्सोलेशन प्राइज देते रहना होगा। तब तक, जब तक कि हिन्दुस्तान इस्लामिक मुल्क नहीं बन जाता है और वही है गजवा-ए-हिंद।”
दिल्ली की जामा मस्जिद परिसर का जिस तरह दुरूपयोग हो रहा है, यदि स्थिति विपरीत होती, मूर्ख हिन्दू भी छद्दम धर्म-निरपेक्षों की बातों में आकर मन्दिरों के दुरूपयोग होने का रोना रो रहे होते। लेकिन अब सब खामोश हैं, क्यों? विपक्ष नहीं चाहता कि भारत से घुसपैठिये निकाले जाएं। कश्मीर से जब कश्मीरी पंडितों को निकाला जा रहा था, उनकी महिलाओं का बलात्कार किया जा रहा था, मस्जिदों से महिलाओं को वहीं छोड़कर जाने को कहा जाता था, उस समय CAA का विरोध करने वालों को संविधान खतरे में नहीं दिखा, क्योकि यह अत्याचार हिन्दुओं के साथ हो रहा था, किसी घुसपैठिये के विरुद्ध नहीं।  
कर्नल आरएसएन सिंह ने कश्मीर की मस्जिद से आने वाली आवाज को लेकर कहा कि अगर आप अभी नहीं सँभले तो वो दिन दूर नहीं जब सभी मस्जिद से ऐसा ही आह्वान होगा। उन्होंने आगे कहा, “ये जो आप देख रहे हैं वो CAA का विरोध नहीं है। इनको दर्द है अनुच्छेद 370 का, इनको दर्द है राम मंदिर का, इनको दर्द है बालाकोट एयरस्ट्राइक का। लेकिन इतना मैं बता दूँ कि 200 रुपए के बिजली बिल के लिए अपने देश को मत नीलाम करो। 200 रुपए के बिजली बिल के लिए पंचर वाले तुम्हारे बहू-बेटी का ऐसी की तैसी कर देगा कि तुम जिंदगी भर याद करोगे कि ये 200 रुपए के साथ हमने क्या पाप किया था।”
उन्होंने कहा कि ये इनकी हिंदुओं के प्रति नफरत है और ये नफरत ऐसी है जैसे कि अगर मुझे एड्स हो गया तो सभी को हो जाए। कुछ लोग बचे हुए क्यों हैं। उन्होंने आगे हिन्दुस्तान को नार्थ ईस्ट से काटने की धमकी देने वाले शरजील इमाम के बारे में बात करते हुए कहा कि वो ये बातें ऐसे ही नहीं बोल रहा है। वो ये सारी बातें एक साजिश के तहत बोल रहा है। इस दौरान उन्होंने सिलीगुड़ी कॉरिडोर (चिकन नेक) को समझाते हुए कहा कि शरजील इमाम ने जो भी कहा है वह एक बहुत बड़े साजिश का हिस्सा है। 
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
असम और भारत को अलग करने की बात करता शरजील इमाम (फोटो साभार: Indian defence news) आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार दिल्ली के जामिया इस.....
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
फोटो साभार: इंडिया टुडे आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने ...
अरफा खानुम किस प्रकार प्लान बता रही है वो आपको गौर से सुनना चाहिए, इन दिनों कट्टरपंथी तत्व जो तिरंगा लहरा रहे है, राष्ट्रगान गा रहे है वो इनकी स्ट्रेटेजी का हिस्सा है, सुनिए क्या कहती है अरफा।
इस देश में काफी सारे सेक्युलर हिन्दू अरफा खानुम और इनके जैसे लोगों का मोदी विरोध में जमकर साथ दे रहे है, अरफा खानुम इन सेकुलरों के सामने तो भाईचारे, दलित, आदिवासी की बात करती है, पर मुस्लिम भीड़ के आगे वो पूरी प्लानिंग समझाती है।
अरफ़ा की इस बात से देश समस्त छद्दम धर्म-निरपेक्षों को अपनी आंखें खोलने चाहिए, जो सेकुलरिज्म का हर वक़्त राग अलापते रहते हैं। वास्तव में हिन्दुओं का छद्दम धर्म-निरपेक्षों द्वारा मूर्ख ही बनाया जा रहा, बल्कि ये लोग स्वयं गजवा हिन्द बनाने में इन कट्टरपंथी स्लीपर सैल्स की मदद कर, भारत को पुनः गुलाम बनाने की ओर धकेल रहे हैं, जो अरफ़ा के बयानों से स्पष्ट झलक रहा है।

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के ख़िलाफ़ दिल्ली के शाहीन बाग में करीब डेढ़ महीने से प्रदर्शन चल रहा है। इस प्रदर्शन ने क...
उन्होंने इसके देश के खिलाफ योजना को समझाने के लिए नॉर्थ में कश्मीर, साउथ में केरल और ईस्ट में पश्चिम बंगाल का उदाहरण दिया और बताया कि इसकी योजना काफी समय पहले से बनाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की डेमोग्राफी बदलने के लिए कई सालों से सुनियोजित तरीके से काम चल रहा था और उसी के तहत आज शरजील इमाम सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी चिकन नेक के बारे में बात कर रहा है, क्योंकि वहाँ का डेमोग्राफी काफी बदल गया है। उसका संदर्भ यही है।

ISIS के पकड़े गए मॉड्यूल में छात्र और मौलवी भी शामिल

संदिग्‍धों का पकड़ा गया. फोटो ANI
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार(दिसंबर 26) को दुनिया के सबसे खूंखार आतंकी संगठन इस्‍लामिक स्‍टेट (आईएसआईएस) से प्रभावित एक आतंकवादी समूह का पर्दाफाश किया है. साथ ही इसमें शामिल 10 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. एजेंसी का दावा है कि ये लोग दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में नेताओं और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर आत्मघाती हमले और सिलसिलेवार विस्फोट करने की योजना बना रहे थे. इनके संबंध में चौंकाने वाली बात भी सामने आई है. इस आतंकी समूह में शामिल संदिग्‍ध मौलवी से लेकर छात्र तक शामिल हैं. इन सभी को आज दिल्‍ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.
ISIS के पकड़े गए मॉड्यूल में छात्र और मौलवी भी शामिल, आज कोर्ट में होगी पेशी
संदिग्यों के पास से बरामद असला : फोटो साभार pti 
जांच एजेंसी एनआईए के महानिरीक्षक आलोक मित्तल ने बताया कि छापेमारी के दौरान देसी रॉकेट लांचर, आत्मघाती जैकेट के सामान और टाइम बम बनाने में प्रयुक्त होने वाली 112 अलार्म घड़ियां मिली हैं. उन्होंने बताया, ‘‘हमारे द्वारा बरामद 112 अलार्म घड़ियों से स्पष्ट है कि वह सिर्फ एक नहीं बल्कि बड़ी संख्या में बम बनाने की योजना बना रहे थे.’’ 
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के विशेष सेल और उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते के साथ मिलकर दिल्ली के जाफराबाद और सीलमपुर में छह जगहों पर जबकि उत्तर प्रदेश में 11 जगहों पर छापेमारी की. उत्तर प्रदेश के अमरोहा में छह, लखनऊ में दो, हापुड़ में दो और मेरठ में दो जगहों पर छापेमारी की गई.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कथित मास्टर माइंड 29 वर्षीय मुफ्ती मोहम्मद सुहैल भी शामिल है. वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है. वह एक मस्जिद का मौलवी भी है. इसके अलावा नोएडा के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ने वाला इंजीनियरिंग का छात्र, दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक के तीसरे वर्ष का छात्र और दो वेल्डर भी गिरफ्तार किए गए हैं.
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोहों से पहले ये छापेमारियां की गई हैं जिसमें अमरोहा के एक मुफ्ती को भी गिरफ्तार किया गया है. मित्तल ने कहा, ‘‘सदस्य तैयारियों के अंतिम चरण के करीब थे. वे लोग बम बनाने में सफलता मिलने का इंतजार कर रहे थे और रिमोट नियंत्रित आईईडी और पाइप बम के जरिए विभिन्न जगहों पर विस्फोट करना चाहते थे. जरूरत पड़ने पर आत्मघाती जैकेटों का प्रयोग कर फिदायीन हमले भी करना चाहते थे.’’ 
अवलोकन करें:--
इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
''मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि कोई भी इस देश को दूसरा इस्लामिक देश बनाने की कोशिश न करे नहीं तो यह भारत और दुनिया के ...

इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
अयोध्या में राम मंदिर को लेकर जहां तमाम गतिविधियां तेज हैं, मंदिर बनाने को लेकर संत समाज,विहिप और शिवसेना सरकार पर ....
उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने ‘हरकत उल हर्ब ए इस्लाम’ समूह के 16 लोगों को हिरासत में लिया. इसका सामान्य अनुवाद ‘इस्लाम के हितों के लिए लड़ाई करना है.’ मित्तल ने कहा कि हिरासत में लिए गए 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से पांच अमरोहा से जबकि पांच दिल्ली के सीलमपुर और जाफराबाद से गिरफ्तार किए गए हैं. छह अन्य से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि और गिरफ्तारियां की जा सकती हैं.
उन्होंने कहा कि 20 से 35 वर्ष के बीच के युवाओं के एक ‘‘बेहद चरमपंथी संगठन’’ के सदस्यों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक सामने नहीं आया है और यह अपना वित्त पोषण स्वयं कर रहे थे. उन्होंने कहा, ‘‘इसकी पुष्टि हो गई है कि मुफ्ती मोहम्मद सुहैल उर्फ हजरत और उसके सहयोगियों ने धन एकत्र किया, हथियार खरीदे, और आईईडी तथा बम बनाने के लिए सामग्री खरीदी. उनकी योजना दिल्ली और आसपास के इलाकों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विस्फोट और फिदायीन हमले करने की थी.’’
मोदी के विरुद्ध लामबंद होते छद्दम धर्म-निरपेक्षों और देशभक्त वास्तव में ऐसे ही लोगों को बचाने के लिए सबकुछ किया जा रहा है। जनता इनके प्रचारों से भ्रमित हो रही है कि मोदी सरकार कुछ नहीं कर रही। लेकिन मोदी सरकार जो कुछ भी कर रही है, बम-धमाकों में मरने वाले मासूमों को बचा रही है, जो मोदी विरोधियों को बर्दास्त नहीं, क्योकि इसी खून-खराबे पर इनकी दावत होती और तिजोरियाँ भरती।