Showing posts with label NGO. Show all posts
Showing posts with label NGO. Show all posts

मध्य प्रदेश : किसने थमाया गणेश के हाथ सैनेटरी नैपकिन?

            इंदौर के महू में भगवान गणेश की प्रतिमा के हाथ में थमाया सेनेटरी नैपकिन (फोटो साभार: News18)
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित महू (डॉक्टर आंबेडकर नगर) शहर में गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमा के हाथ में सेनेटरी नैपकिन थमा दिए गए। एक NGO ने ये करतूत की, जिसके बाद लोग नाराज़ हो गए और इस तरह हिन्दू त्योहारों व देवी-देवताओं के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर आपत्ति जताई। NGO का कहना था कि उसने ‘मेन्सुरल हाइजीन’ को बढ़ावा देने के लिए ऐसा किया।

भगवान गणेश की प्रतिमा के दो हाथों में सेनेटरी नैपकिन्स थमाए हुए देखे जा सकते हैं। ‘अनिवार्य’ नामक NGO ने भगवान गणेश को एक ‘जिम्मेदार पति’ के रूप में प्रदर्शित करने के लिए ऐसा किया। ये संस्था लोगों के बीच ‘मेन्सुरल हाइजीन’ को लेकर जागरूकता फैलाने और सेनेटरी नैपकिन्स के वितरण का दावा करती है। भगवान गणेश की प्रतिमा के दोनों तरफ देवियों रिद्धि और सिद्धि को दिखाया गया था। 

महू में भगवान गणेश की प्रतिमा के हाथों में थमा दी सेनेटरी नैपकिन्स

NGO के संस्थापक और युवा लेखक अंकित बागड़ी ने कहा कि ‘बाहुबली’ फिल्म सीरीज की सफलता के बाद बाप्पा को बाहुबली की वेशभूषा में दिखाया गया था, तभी उन्हें ये आईडिया आया कि क्यों न गणेश चतुर्थी के जरिए ‘मासिक धर्म’ को लेकर जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2020 से अब तक वो अपने खुद के बचाव हुए रुपयों से 20 लाख सेनेटरी पैड्स का वितरण कर चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अब जब हम ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, क्योंकि न महिलाओं की स्वतंत्रता के लिए इस तरह के क्रियाकलाप किए जाएँ। उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया पर भी उनकी पहल की प्रशंसा की गई है। हालाँकि, सच्चाई इसके उलट है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे हिन्दू भी हैं जिन्हें इस तरह की चीजें पसंद नहीं आईं और उन्होंने ऐसे छेड़छाड़ किए जाने के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

सुमित गुप्ता ने पूछा कि विज्ञापन करने के लिए ये किस तरह की हरकत है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये सही तरीका नहीं है। एक यूजर ने लिखा, “क्या हम भगवान को सिर्फ भगवान नहीं रहने दे सकते? तथाकथित जागरूकता फैलाने के लिए विज्ञापन ही काफी हैं। हम देवी-देवताओं को मास्क से लेकर ये सारी चीजें पहनना शुरू नहीं कर सकते।” जागृति खन्ना ने इसे बेवकूफी बताते हुए कहा कि जागरूकता फैलाने के और भी कई तरीके हैं।

एक अन्य महिला ने पूछा कि किसी अन्य मजहब में ऐसा क्यों नहीं होता? साथ ही उन्होंने कहा कि ये बेवकूफी है, क्योंकि पब्लिसिटी के लिए हमारे देवी-देवताओं का इस तरह से इस्तेमाल करना गलत है। वहीं अर्चि नाम की महिला ने कहा कि भगवान का सम्मान करना अलग चीज है और मेन्सुरल हाइजीन के प्रति जागरूकता अलग, दोनों को मिलाओ नहीं। लोगों ने कहा कि जागरूकता फैलाने के और भी कई तरीके हैं।

केरल के NGO का लाइसेंस रद्द : ‘भारत के ग्रैंड मुफ़्ती’ की संस्था को 146 करोड़ रूपए का विदेशी चंदा

शेख अबूबकर अहमद (फोटो साभार: Muslim Mirror)
केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने विदेशी योगदान नियमन अधिनियम (FCRA), 2010 के प्रावधानों के उल्लंघन पर प्रमुख सुन्नी नेता शेख अबूबकर अहमद से जुड़े केरल के एक गैर सरकारी संगठन (NGO) के विदेशी फंडिंग लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।

केंद्र सरकार को अन्य NGOs की भी गंभीरता  जाँच करनी चाहिए। कई NGOs ऐसे भी हैं, जो जो पाठ्यक्रम वितरित करने के नाम पर धांधली कर रहे हैं। इतना ही नहीं, जिन पुस्तक विक्रेता से पाठ्यक्रम ख़रीदा जा रहा है, उसकी भी जाँच होनी चाहिए।  

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। मरकज़ुल इघासथिल कैरियाथिल हिंडिया (Markazul Ighasathil Kairiyathil Hindiyya) नामक NGO कोझीकोड के पास स्थित है। यह एक टॉप विदेशी वित्त पोषित संगठन है। इस संगठन को पिछले तीन वर्षों में विदेशों से 146 करोड़ रुपए से अधिक का डोनेशन मिला है। हालाँकि, गृह मंत्रालय ने NGO को FCRA मानदंडों का उल्लंघन करते हुए पाया। जिसके बाद इसे पूर्व अनुमति के बिना या निलंबन आदेश के निरस्त होने तक किसी भी अंतरराष्ट्रीय डोनर्स से धन प्राप्त करने से रोक दिया।

27 अगस्त, 2021 को जारी निलंबन आदेश में कहा गया कि गैर सरकारी संगठन FCRA मानदंडों का उल्लंघन करते हुए विदेशी योगदानों का अनुचित उपयोग किया और साथ ही वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक FCRA रिटर्न जमा करने में विफल रहा।

 NGO के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने गृह मंत्रालय से मिले निलंबन आदेश को मामूली बताने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि कुछ लिपिकीय त्रुटियों (clerical errors) के कारण निलंबन हुआ। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि ग्रुप आदेश को पढ़ने के बाद स्पष्टीकरण जारी करेगा।

हालाँकि, एक सरकारी अधिकारी, जिनसे टाइम्स ऑफ इंडिया ने बात की थी, ने कहा कि मरकज़ुल के एफसीआरए लाइसेंस को निलंबित करने का निर्णय एक उचित जाँच प्रक्रिया का पालन करने के बाद लिया गया था। 05.04.2018 को एनजीओ को सवालों की एक लिस्ट भेजी गई थी। अधिकारी ने कहा कि सवालों के जवाब ने पुष्टि की कि एसोसिएशन ने एफसीआरए की धारा 12(4)(ए)(vi), धारा 18 और धारा 19 का उल्लंघन किया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जमीन की खरीद के लिए एसोसिएशन को 50 लाख रुपए का विदेशी फंड मिला। हालाँकि, 13.01.2015 को, भूमि सौदे को रद्द करने पर गैर सरकारी संगठन को राशि वापस मिल गई। यह राशि विदेशी योगदानकर्ता के बैंक अकाउंट में जमा नहीं किया गया। मरकजुल ने कहा कि पैसे अनाथ देखभाल कार्यक्रम के लिए वितरित किया गया था। हालाँकि, जाँच और एनजीओ के रिकॉर्ड से पता चला कि राशि प्राप्त करने से छह महीने पहले जुलाई 2014 से दिसंबर 2014 के बीच ही यह नकद ट्रांसफर किया गया था।

गृह मंत्रालय के आदेश में कहा गया है, “रद्द किए गए लैंड डीड के कारण प्राप्त 50 लाख रुपए की राशि का हिसाब नहीं है और ऐसा मालूम होता है कि इसका दुरुपयोग किया गया है। यह एफसीआरए की धारा 12(4)(ए)(vi), धारा 18 और धारा 19 का उल्लंघन था।”

एसोसिएशन पर व्यक्तिगत जरूरतों के लिए समूह द्वारा प्राप्त धन का उपयोग करने का भी आरोप है। गृह मंत्रालय ने एफसीआरए की धारा 12(4)(ए)(vi) का एक और उल्लंघन बताते हुए इस बात पर प्रकाश डाला कि संगठन के पैसे से वाहन किसी व्यक्ति के नाम पर खरीदा गया था न कि एसोसिएशन के नाम पर। आदेश में यह भी कहा गया है कि एनजीओ ने वक्फ बोर्ड ऑफ इंडिया से इस्लामिक एजुकेशन बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा लीज पर ली गई जमीन पर इमारत के निर्माण के लिए विदेश से प्राप्त धन का उपयोग किया था।

इसके अलावा, मरकजुल ने वर्ष 2019-20 के लिए अपना वार्षिक रिटर्न दाखिल नहीं किया, जो एफसीआरए की धारा 18 का उल्लंघन है। शेख अबुबकर अहमद उर्फ ​​कंथापुरम ए पी अबूबकर मुसलियार केरल के राजनेताओं में एक प्रमुख व्यक्ति हैं और उनके अनुयायियों द्वारा उन्हें ‘भारत का ग्रैंड मुफ्ती’ कहा जाता है। उन्हें 2000 में मरकज़ुल की स्थापना का श्रेय दिया जाता है और वे शिक्षा, सांस्कृतिक बहाली, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य और स्वच्छता आदि जैसे क्षेत्रों से संबंधित कार्यों में शामिल हैं। वह जामिया मरकज़ के चांसलर, सिराज डेली के अध्यक्ष और अखिल भारतीय सुन्नी जमीयतुल उलमा के महासचिव भी हैं। 

केरल के NGO में क्या पाया?

                                                                            Source: The NGO’s FC-4 form

हमने वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए FCRA ऑनलाइन वेबसाइट से मरकजुल इघासथिल कैरियाथिल हिंडिया द्वारा जमा किए गए एफसी-4 फॉर्म को एक्सेस किया। इससे हमें पता चला कि वित्तीय वर्ष के दौरान संगठन को एक विदेशी स्रोत से 70,15,29,185.06 रुपए प्राप्त हुए।

35 लिस्टेड विदेशी योगदानों में से 28 यूएई से थे। अन्य ओमान, तुर्की और यूनाइटेड किंगडम से थे। यूएई रेड क्रिसेंट सोसाइटी और दुबई चैरिटी एसोसिएशन ने समूह को बड़ी रकम दान की है।

पिछले वित्तीय वर्ष, 2017-18 में ग्रुप को 33,61,18,095.60 रुपए विदेशी योगदान के रूप में मिला। यूएई ने फिर से सबसे अधिक दान किया था।

हाथरस : योगी विरोधी पहुंचे UNSC

कुछ लोगों को दूसरे की फटी में पैर फंसाने की आदत होती है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त प्रशासन के विरुद्ध विदेशों में पल रहे हिन्दू विरोधी कर रहे हैं। हाथरस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र लेकर जाने वाले वो लोग कौन होते हैं? इतनी ही मानवाधिकार की चिंता है तो पाकिस्तान में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों क्यों गूंगे बने हुए हैं? दूसरे, चीन में इस्लाम पर किस तरह की पाबंदियां लगाई जा रही हैं, उस पर क्यों गूंगे और बहरे बने हुए हैं? पश्चिमी बंगाल में हिन्दुओं के मंदिरों पर हमला करने की घटनाओं पर मानवाधिकार क्यों नहीं याद आता? क्या वहां मानवाधिकार का खुलेआम उल्लंघन नहीं हो रहा? मानवाधिकार किस लिए होता है? क्या वह केवल एक ही समुदाय के विरुद्ध कार्यवाही के लिए है? अगर ये भारत का अंदरूनी मामला संयुक्त राष्ट्र में जाता है, इसमें भारतीय मीडिया भी बराबर की हिस्सेदार है, जो अपनी TRP के लिए फर्जी बलात्कार की खबरे चला रहे हैं। भारत सरकार को ऐसी मीडिया सख्ती करनी चाहिए। 
हाथरस मामले के नाम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। अब अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर कई NGO ने मिल कर ‘संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद’ (UNHRC) को पत्र लिख कर हाथरस मामले की अंतरराष्ट्रीय जाँच और मुख्यमंत्री योगी को बर्खास्त करने की माँग की है। इनमें से कई ऐसे हैं जो खुद को फेमिनिस्ट और दलित NGO बताते हैं। इस पत्र पर ब्रिटेन के कुछ सांसदों के अलावा ‘आंबेडकर इंटरनेशनल मिशन’ के कुछ समूह शामिल हैं।

ब्रिटेन के सांसदों जॉन मैक्डोनल, किम जॉनसन, बेल रिबेइरो-एडी और पॉला बेकर शामिल हैं। इन सभी ने मिल कर UNHRC के प्रमुख मिशेल बाचेलेत से कहा है कि वे हाथरस मामले में एक अन्तरराष्ट्रीय जाँच बिठाएँ और उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद ‘महिलाओं, खासकर दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार’ को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहें कि वो मुख्यमंत्री योगी को तुरंत बर्खास्त करें।

इन संस्थाओं ने UNHRC को लिखे पत्र में कहा है कि हाथरस मामले को एक अलग अपराध की तरह नहीं देखना चाहिए, बाकि इसे ‘दलितों और महिलाओं पर हो रहे क्रमबद्ध हमलों’ के रूप में देखा जाना चाहिए। इसमें भारतीय मीडिया के ही गिरोह विशेष के नैरेटिव को हवा देते हुए दावा किया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने जबरदस्ती पीड़िता के शव को रात में ही जला दिया, जबकि परिवार इसके विरुद्ध था।

साथ ही लिखा गया है कि हाथरस मामले के 24 घंटे के भीतर ही राज्य में बलात्कार के 3 बड़े मामले आए। हालाँकि, इसमें बलरामपुर वाली घटना की चर्चा नहीं है, जहाँ शाहिद और साहिल नामक दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। भदोही में एक 14 साल की लड़की के बलात्कार के बाद हत्या और आजमगढ़ में 8 साल के मासूम के बलात्कार की घटनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बर्खास्त करने की माँग की गई है।

इस पत्र को लिखने की पहल अमृत विल्सन ने की, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हैं और लंदन में रहते हैं। वे ‘साउथ एशिया सॉलिडेरिटी ग्रुप (SASG)’ से जुड़े हुए हैं। इस काम में उनका साथ दिया है ‘कास्ट वाच यूके’ ने। अमृत विल्सन खुद को ब्रिटेन और दक्षिण एशिया में जाति व लैंगिक भेदभाव का विशेषज्ञ मानते हैं और ‘एक्टिविस्ट’ भी कहते हैं। इस वर्ष फ़रवरी में वो कोलकाता भी आए थे। SASC लगातार ट्विटर पर इसे लेकर प्रोपेगेंडा फैलाने में लगा है।

उन्होंने TOI से कहा कि हाथरस मामले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत शर्मसार हुआ है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने जिस तरह से ‘हाथरस में इस भयावहता को अंजाम दिया है’, उससे दुनिया भर के दलित और महिला एक्टिविस्ट्स आक्रोशित हैं। उन्होंने शनिवार (अक्टूबर 3, 2020) को कहा कि सीएम योगी को तो सत्ता से बेदखल होना ही चाहिए लेकिन अंततः मोदी सरकार ही है, जिसे इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।

जब पूछा गया कि रेप तो अन्य राज्यों में भी हो रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि 2016 के बाद से सबसे ज्यादा बलात्कार की घटनाएँ उत्तर प्रदेश में हुई हैं, जो 16% हैं। उन्होंने योगी सरकार को ‘हिन्दू सुप्रीमेसिस्ट गवर्नमेंट’ करार देते हुए कहा कि उनके द्वारा फैलाई गई हिंसा के कारण मुस्लिम और दलित डर कर रहते हैं। लंदन की आर्किटेक्ट सोफ़िया करीम ने भी इस पर हस्ताक्षर किया है, जो भारत की सरकार को फासिस्ट कहती हैं।

अवलोकन करें:-

हाथरस : लाश पर घिनौनी सियासत करने वाले क्या नेता कहलवाने योग्य हैं?

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
हाथरस : लाश पर घिनौनी सियासत करने वाले क्या नेता कहलवाने योग्य हैं?

हाथरस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था, “दोषियों को सजा देना प्रशासन की ज़िम्मेदारी है।” सीएम ने कहा, “लोगों को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस किसी भी हद तक जा सकती है और सरकार सजा देने के कानूनी तरीकों में भी बदलाव कर सकती है।” उन्होंने कहा कि एक तरफ, हमें दोषियों के साथ सख्त रहना पड़ता है तो दूसरी तरफ, हमें पीड़ितों के साथ नरमी बरतनी चाहिए।

तहलका का चमत्कारी इंटरव्यू : ‘वो(राहुल गाँधी) नशेड़ी है, कुछ भी बोलता रहता है’

राहुल गांधी ने कहा- आगे बड़ा तूफान ...
“मुझे एक सम्पूर्ण राजनीतिज्ञ बनना है। इसके लिए मुझे एकाध चुनाव हारने पड़ेंगे। अगर मैं चुनाव नहीं हारता हूँ तो मैं एक अच्छा नेता नहीं बन पाऊँगा। मैं हार से डरता नहीं हूँ। ये मेरी ज़िंदगी का हिस्सा है।“- ये पंक्तियाँ पहली बार सांसद बने एक ऐसे व्यक्ति की है, जो इसके 12 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष बना। ये इंटरव्यू उन्होंने ‘तहलका’ में दिया था, जिससे कांग्रेस की फजीहत हुई थी और तरुण तेजपाल को कहा गया कि वो इसे फेक साबित कर दें। 
ये इंटरव्यू ‘तहलका’ के लिए विजय सिम्हा ने लिया था। बाद में ‘ज़ी न्यूज़’ से बात करते हुए उन्होंने बताया था कि ‘तहलका’ के संपादक तरुण तेजपाल ने राहुल गाँधी के 2005 के इस इंटरव्यू को दबा दिया था। सेक्स स्कैंडल में फँसे तरुण तेजपाल फ़िलहाल जेल में हैं। विजय सिम्हा ने कहा था कि शुरुआत में तरुण तेजपाल की आवाज़ में दम होता था और बैठक वगैरह में वो काफी प्रभाव डालते थे।
उन्होंने बताया कि वो 2005 में राहुल गाँधी से मिले थे, जो उस समय नए-नए राजनीति में आए थे और उन्होंने कांग्रेस व राजनीति के बारे में काफी चीजें कही थीं। कांग्रेस की समस्याओं पर भी उस इंटरव्यू में बात हुई थी। बकौल विजय सिम्हा, उस समय कई लोग कांग्रेस में इस चिंता में पड़ गए थे कि उनकी ‘नौकरी’ चली जाएगी और वो कहने लगे थे कि ये किस व्यक्ति से बात कर लिया, ये तो नशेड़ी है।
उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद तरुण तेजपाल दबाव में आ गए। पहले तो उन्होंने डिफेंड किया कि उनके पत्रकार ने कुछ भी गलत नहीं किया है और सब ठीक है लेकिन बाद में वो अचानक से पलट गए। सिम्हा बताते हैं कि इस प्रकरण के कारण ही उनके मन में पहली बार तेजपाल को लेकर शंका हुई। बाद में पत्रकार विजय सिम्हा पर ही आरोप लगाए गए कि उन्होंने स्टिंग कर दिया या फिर काल्पनिक बातचीत को छाप दिया।
जबकि सिम्हा इन बातों को नकारते हैं। वो कहते हैं कि इन आरोपों की कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया था कि तरुण ने इस स्टोरी को ‘किल’ कर दिया, दबा दिया। उनके अनुसार ऐसे कई पत्रकार थे, लेकिन हाथ में चीजें न होने के कारण वो कुछ कर नहीं पाते थे। नीचे संलग्न ‘ज़ी न्यूज़’ के वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे विजय सिम्हा ने उस इंटरव्यू को दबाए जाने के बारे में खुलासा किया।
क्या कहा था राहुल गाँधी ने तहलका के इंटरव्यू में 
ट्विटर पर ‘एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया’ की ट्रेजरर शीला भट्ट ने इस इंटरव्यू के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए और कहा कि उनकी आलमारी से ये राहुल गाँधी का पुराना इंटरव्यू निकल आया है, जो काफी प्रभावी है। सितम्बर 2005 के इस इंटरव्यू के बारे में ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के पत्रकार दीप्तिमान तिवारी ने याद दिलाया कि कैसे इस इंटरव्यू को दबाने के लिए कांग्रेस ने ‘तहलका’ पर भारी दबाव बनाया था। 
तिवारी ने याद दिलाया कि कैसे कांग्रेस पार्टी के आगे झुकते हुए ‘तहलका’ ने इसे पहले अनौपचारिक बातचीत करार दिया। तब मैगजीन की ओर से कहा गया था कि ये तो सिर्फ एक बातचीत है, जिसे इंटरव्यू समझा जा रहा है लेकिन ये इंटरव्यू तो है ही नहीं। और तो और, इंटरव्यू लेने वाले विजय सिम्हा को बेइज्जत तक किया गया। दरअसल, उस इंटरव्यू में राहुल गाँधी ने ऐसी-ऐसी बातें की थीं कि कांग्रेस पार्टी की खासी फजीहत हुई थी।
                                                         साभार : ZeeNews
राहुल गाँधी ने इस इंटरव्यू की शुरुआत भारत को नंबर-1 बनाने की बात से की थी और कहा था कि इसके लिए 30 से कम उम्र वाले हर युवा को कोशिश करना होगा और वो इतिहास दोहराने का रिस्क नहीं ले सकते। नीचे हम बिंदुवार तरीके से राहुल गाँधी द्वारा दिए गए बयानों को उनके शब्दों में हूबहू पेश कर रहे हैं। इसके बाद आप समझ सकते हैं कि कॉन्ग्रेस ने इसे दबाने के लिए क्यों इतना प्रयास किया:
*अमेठी में काफी मुद्दे हैं। मैं तो सिर्फ एक सांसद हूँ। मुझे MPLAD फण्ड में 2 करोड़ रुपए मिलते हैं। इससे मैं ज्यादा से ज्यादा 8 किलोमीटर सड़क बना सकता हूँ। लेकिन हम अमेठी में 500 किलोमीटर सड़क बनाने में सक्षम हुए हैं। इससे ज्यादा हम क्या कर सकते हैं? कुछ भी तो नहीं। मैं अपने प्रभाव का उपयोग कर के मंत्रियों के सामने हाथ जोड़ कर कह सकता हूँ कि ‘भैया, ये कर दो’ और काम हो सकता है।
*उत्तर प्रदेश और बिहार अलग ही कैटेगरी में आते हैं। यहाँ सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। (ये पूछे जाने पर कि कांग्रेस फिर भी मुलायम सिंह यादव की सरकार का समर्थन क्यों कर रही है): ये ऐसा नहीं चलेगा। मैं इसका समर्थन नहीं करता। मैं इसे लेकर कुछ करूँगा।
*(मुलायम और लालू के समर्थन पर): मैं घूम-घूम कर लोगों को नहीं कह सकता कि मुलायम और लालू का क्या करना है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। वही ये सब निर्णय लेते हैं। ये एक जटिल मुद्दा है। इसे छोड़ कर विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
*(अमेठी में कैसे काम करते हैं): मैं NGO के माध्यम से काम करता हूँ और मीडिया की इसमें कोई रूचि नहीं है। भारत 150 करोड़ लोगों का देश है। मीडिया चाहता है कि सब कुछ कल ही चुटकियों में हो जाए। ऐसा नहीं होता है। आप एक महीने बाद अमेठी आएँगे तो पाएँगे कि हर कांग्रेस नेता एक-दो छात्रों को पढ़ा रहा है। मेरा यही तरीका है।
*(शिक्षा में आईटी के उपयोग पर): आईटी को लेकर मीडिया में कुछ ज्यादा ही हाइप है। मुझे इसका प्रभाव एक सीमित क्षेत्र में ही दिख रहा। कर्नाटक व तमिलनाडु में अच्छे कार्य हो रहे लेकिन हर जगह ऐसी स्थिति नहीं है।
*मुझे कोई कहता है कि आप फेल हो रहे हो तो मैं कहता हूँ कि ये ठीक है। उत्तर प्रदेश में कहीं कुछ भी अच्छा हो रहा है तो ये मेरी सफलता है। देश में कोई भी सांसद इतना काम नहीं कर रहा, जितना मैं कर रहा हूँ।
*दम्भ को लेकर मेरा पहला पाठ मुझे यूके में एक बाथरूम में मिला, जब मैं एक कम्पनी में काम करता था। (एक अजीब कहानी जो समझ नहीं आई।)
कांग्रेस वर्किंग कमिटी का सदस्य होकर मैं प्रधानमंत्री को नहीं बोल सकता कि आप क्या करो और क्या नहीं। मैं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों को कुछ करने, न करने नहीं बोल सकता हूँ।
*लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं विदेश क्यों जाता हूँ। मैं बने-बनाए ढर्रे पर राजनीति करने नहीं बल्कि उसे बदलने आया हूँ। मैं अलग-अलग देशों के लोगों से मिलूँगा, वो हमसे हमारी समस्याओं के बारे में पूछते हैं, उसके समाधान पर बात होती है।
जनता की प्रतिक्रियाएं :-
राहुल गाँधी इस इंटरव्यू में काफी कन्फ्यूज नज़र आ रहे हैं। वो खुद को लाचार दिखाने के लिए कहते हैं कि उनके पास फंड्स नहीं है, वो विदेश आना-जाना जारी रखेंगे क्योंकि इससे भारत का फायदा है, पीएम व मंत्रियों को वो कुछ करने, न करने को नहीं बोल सकते। वो ये भी कहते हैं कि हाथ जोड़ के निवेदन कर सकते हैं। लालू-मुलायम के समर्थन पर भी वो कुछ-कुछ बोलते हैं। बाथरूम वाली कहानी क्या थी, ये हमारे समझ में अब तक नहीं आई।
इन्हीं कारणों से कांग्रेस ने इसे दबा दिया और इसके लिए तरुण तेजपाल का सहारा लिया। विजय सिम्हा ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वो सीनियर एडिटर थे लेकिन रिपोर्ट तो तेजपाल को ही करते थे, इस कारण वो कुछ नहीं कर पाए। एक पत्रकार की मेहनत को एक पार्टी विशेष को खुश करने के लिए दबा दिया गया। हालाँकि खुलासा तो यह भी होना चाहिए कि किन कांग्रेस नेताओं ने राहुल गाँधी को नशेड़ी बताते हुए कहा था कि ये कुछ भी बोलते रहते हैं।

क्या अरविन्द केजरीवाल सबसे ईमानदार और चरित्रवान नेता हैं?

Image result for केजरीवालपूरी दुनिया को बेइमान और खुद को सबसे ईमानदार बताने वाले अरविंद केजरीवाल के चरित्र का सबसे काला पहलू उजागर हुआ है। कभी अरविंद के बेहद करीबी रहे पत्रकार कपिल बजाज ने कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिनसे केजरीवाल को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है। कपिल ने एक ब्लॉग लिखकर बताया है कि शुरुआती दिनों से ही केजरीवाल के एक नौजवान लड़की से अवैध रिश्ते थे। जब वो मुख्यमंत्री बने तो इस लड़की को उन्होंने एक संवैधानिक संस्था के प्रमुख का पद दे दिया। कपिल बजाज ने अपनी पोस्ट में इस लड़की का नाम उजागर नहीं किया है। उसके असली नाम के बजाय उन्होंने ‘शिल्पा’ नाम का इस्तेमाल किया है। कपिल बजाज ने यह ब्लॉग 5 अक्टूबर को लिखा था, इसके बाद उन्होंने सभी मीडिया संस्थानों को ईमेल के जरिए इसे भेजा, लेकिन शायद दिल्ली सरकार के विज्ञापनों के दबाव में सभी ने इस खबर पर चुप्पी साधे रखी।

जूनियर से केजरीवाल के अवैध संबंध!

Image result for arvind kejriwal's ngoअपनी पोस्ट में कपिल बजाज ने बताया है कि बिजनेस टुडे में नौकरी छोड़कर उन्होंने अरविंद केजरीवाल का एनजीओ ज्वाइन किया था। ये शुरुआती दिन थे, जब उनके साथ मनीष सिसोदिया और 3-4 और लोग काम करते थे। उन्हीं में से एक शिल्पा (बदला हुआ नाम) भी थी। उसकी उम्र 20 साल के आसपास रही होगी। उसकी उम्र काफी कम थी, लेकिन केजरीवाल के साथ उसके संबंध बेहद हल्के-फुल्के थे। वो उनको प्यार से ‘आलू’ बोला करती थी। शिल्पा अक्सर दिल्ली से बाहर के शहरों में होने वाली मीटिंग्स में अरविंद के साथ जाया करती थी। कपिल बजाज ने 18 नवंबर 2008 की एक घटना का जिक्र किया है। तब वो केजरीवाल और शिल्पा केरल की लेफ्ट सरकार के एक प्रोजेक्ट पर तिरुवनंतपुरम गए थे। वहां पर तीनों सरकारी गेस्ट हाउस में ठहरे। लेकिन यहां पर जो कुछ हुआ उसे देखकर केजरीवाल के बारे में कपिल की राय बदल गई। कपिल ने लिखा है कि “जिस व्यक्ति को सामाजिक कार्यों के लिए मैगसेसे अवॉर्ड मिला हो और जो जीवन में ऊंचे आदर्शों की बातें करता हो, उसे अपनी पत्नी को छोड़ अपनी जूनियर सहयोगी के साथ चोरी-छिपे हमबिस्तर होते देखकर मैं सन्न रह गया।” यह वो वक्त था जब जनलोकपाल आंदोलन की तैयारी चल रही थी।

‘केजरीवाल चेहरा बदलने में माहिर’

Image result for arvind kejriwal sex scandalsकपिल ने तिरुवनंत उस घटना के बारे में काफी विस्तार से बताया है। वो लिखते हैं कि “केजरीवाल ने मुझे कुछ काम बताकर ट्रांसलेटर के पास जाने को बोला। मैं वो काम लेकर चला गया। काम जल्दी हो गया और मैं वापस गेस्ट हाउस लौट आया। मैं सीधे उनके कमरे में पहुंचा ताकि बता सकूं कि क्या हुआ। दरवाजा अंदर से बंद था। मुझे कुछ शक हुआ तो मैंने दरवाजे को खटखटाया। काफी देर तक अंदर से कोई आवाज़ नहीं आई। फिर मैंने दरवाजे की पतली दरार से अंदर झांक कर देखा। अंदर शिल्पा और अरविंद बिना कपड़ों में हड़बड़ी में बिस्तर से उतर रहे थे। केजरीवाल ने शिल्पा को बायीं तरफ बनी एक आलमारी में छिपने का इशारा किया। थोड़ी देर बाद जब दरवाजा खुला तो वो कपड़े पहन चुके थे। बाहर आकर उन्होंने ऐसे दिखाया मानो वो सो रहे थे। यह सब देखकर मेरा कलेजा जोर से धड़कने लगा था। मुझे लगा कि ये मेरी गलती है और मैं दो लोगों की प्राइवेसी में दखलंदाजी कर रहा हूं। मैंने किसी तरह अपनी भावनाओं को काबू किया और उन्हें ट्रांसलेटर से हुई बातचीत की जानकारी दे दी। इस दौरान मुझे यह देखकर हैरत हुई कि केजरी वाल इतना सधा हुआ नाटक कर रहे थे कि कोई यकीन ही नहीं कर पाएगा कि दरअसल वो क्या कर रहे थे और उसी कमरे में एक लड़की छिपी हुई है।” इसके बाद सहज दिखने का नाटक करते हुए उन्होंने पूछा- “शिल्पा कहां है?” इस पर कपिल यह कहते हुए बाहर चले गए कि मैं नहीं जानता।

केजरीवाल को अमेरिकी फंडिंग का जिक्र

कपिल बजाज ने अपने ब्लॉग में कुछ अमेरिकी एजेंसियों से केजरीवाल के एनजीओ को फंडिंग का भी जिक्र किया है। उन्होंने यह भी बताया है कि कैसे केजरीवाल शिल्पा पर खुलकर पैसे उड़ाया करते थे। कपिल बजाज ने एक जगह लिखा है कि केजरीवाल ने ‘गलत हरकत’ करने पर मंत्री संदीप कुमार को निकाल दिया था। जबकि वो खुद भी वैसी ‘गलत हरकतें’ करते रहते हैं।
कपिल बजाज का कहना है कि “पहले मैं भी उनको ईमानदार और साहसी माना करता था, लेकिन केरल यात्रा में जो कुछ हुआ उसने उनकी छवि को बदलकर रख दिया था।” दिसंबर 2009 तक उन्होंने केजरीवाल के साथ काम किया और उसके बाद वो मीडिया में वापस लौट गए। अप्रैल 2011 में अन्ना आंदोलन शुरू होने पर फिर से इन लोगों के साथ जुड़े, लेकिन केजरीवाल के पार्टी बनाने के साथ ही फिर से अलग हो गए।
कपिल बजाज के ब्लॉग को पूरे विस्तार से इस लिंक पर पढ़ा जा सकता है- My Stint with Kejriwal: Wising up to ‘Democracy’ and ‘Social Activism’

अरविंद केजरीवाल के चरित्र पर पहले से सवाल!

Related image
इससे पहले दिल्ली से आम आदमी पार्टी के विधायक और केजरीवाल के करीबी रहे देवेंद्र सहरावत भी केजरीवाल के चरित्र पर सवाल उठा चुके हैं। सेहरावत ने कुछ दिन पहले ट्वीट करके एक महिला का जिक्र किया था। उन्होंने यहां तक बताया था कि केजरीवाल बेहद रंगीनमिजाज किस्म के आदमी हैं। बाहर से चेहरा ऐसा रखते हैं जिससे किसी को शक न हो, लेकिन अंदर-अंदर उनकी कहानियां तमाम सहयोगियों को पता हैं। केजरीवाल की शुरुआती सहयोगी संतोष कोली से भी केजरीवाल के करीबी रिश्तों की बातें कही जाती रही हैं। संतोष कोली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। खुद संतोष की मां ने तब आरोप लगाया था कि उनकी बेटी को केजरीवाल ने मरवाया है।
अवलोकन करें:--
http://nigamrajendra28.blogspot.com/2016/09/aap-51.html 

NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
दिल्‍ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार के स्‍कैंडल के बाद से लगातार आम आदमी
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार आम आदमी पार्टी (आप) का इंटरनल सर्वे इन दिनों चर्चा
आम आदमी पार्टी में चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है। सांसद भगवंत मान के विरोधी…
NIGAMRAJENDRA28.BLOGSPOT.COM
मिर्ज़ापुर जिलाधिकारी को ज्ञापन देती कार्यकर्ता अन्ना आन्दोलन से उपजी केजरीवा
ये तमाम दावे और आरोप इस बात की ओर इशारा करती हैं कि आखिर केजरीवाल फरियाद लेकर आने वाली महिलाओं को कॉम्प्रोमाइज करने की सलाह देते रहते हैं। वैसे भी किसी व्यक्ति की पहचान उसकी संगत से होती है। यह महज इत्तेफाक नहीं कि केजरीवाल के सबसे करीबी ज्यादातर लोग चरित्र के मामले में हमेशा शक की नज़र से देखे जाते हैं।