Showing posts with label sexual exploitation. Show all posts
Showing posts with label sexual exploitation. Show all posts

ट्रैफिक रूल तोड़ने पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न, पैसे लेकर आतंकवादियों की मदद: हिलाकर रख देगा DSP आदिल मुश्ताक का सेक्स और टेरर ट्रैप

                 आतंकियों का सहयोगी और जम्मू-कश्मीर पुलिस का DSP आदिल मुश्ताक (साभार: अमर उजाला)
हाल ही में गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीएसपी शेख आदिल मुश्ताक को निलंबित कर दिया गया है। उन्हें अगले आदेश तक प्रदेश सरकार ने जोनल पुलिस मुख्यालय कश्मीर के साथ अटैच कर दिया है। मुश्ताक पर टेरर फंडिंग से जुड़े एक आरोपित को बचाने के लिए सबूतों से छेड़छाड़ करने और घूस लेने का आरोप है।

श्रीनगर पुलिस मुश्ताक को 21 सितंबर 2023 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस उसे 6 दिन की रिमांड पर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पाँच सदस्यीय एक SIT का गठन किया गया है और उसे इस मामले की जाँच सौंपी गई है।

प्रशासन की जाँच में सामने आया है कि आदिल मुश्ताक ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी उमल आदिल डार और जहूर मुज्जमिल पर सर्विलांस लगाया था। इसके बाद इसी साल फरवरी में उनके कब्जे से 32 लाख रुपए बरामद किए गए हुए। इस दौरान आदिल मुश्ताक की करतूत का पता चला।

इस दौरान पता चला कि इस पूरे मामले की जाँच करने वाला डीएसपी आदिल मुश्ताक ही था और उसने टेरर फंडिंग के आतंकियों को बचाने के लिए 2.7 लाख रुपए की घूस ली थी।मार्च 2023 में उसे नौगाम और जाँच से हटा दिया गया। तब मुश्ताक ने अपने जूनियर के जरिए फर्जी बयान दिलाकर मुज्जमिल को बचाने की कोशिश की थी।

मुश्ताक के खिलाफ लगने वाले आरोपों से जम्मू-कश्मीर पुलिस की हर तरफ आलोचना हो रही थी। इससे केंद्रशासित प्रदेश की पुलिस की छवि को भारी नुकसान हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने आदिल मुश्ताक के खिलाफ सबूत जुटाने की कोशिश शुरू कर दी और आखिर कार पुलिस को ये सबूत हाथ लग ही गए। इसके बाद सरकार ने एक्शन लिया।

 जाँच के दौरान यह बात भी सामने आई कि आदिल मुश्ताक अपनी गुड लुकिंग परनालिटी के साथ-साथ DSP जैसे महत्वपूर्ण पद का भरपूर मिसयूज करता था। जब वह ट्रैफिक पुलिस में था तो वह अपने पद का दुरुपयगो करते हुए लड़कियों का यौन शोषण करता था। इसके लिए उसने एक होटल में कमरा तक ले रखा था।

ट्रैफिक डिपार्टमेंट में बतौर डीएसपी मुश्ताक पैसे वाली परिवार से ताल्लुक रखने वाली लड़कियों को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर अपने सामने पेश करवाता था। इनमें फर्जी मामले भी होते थे, जो उसके कहने पर बनाए जाते थे। मुश्ताक ने श्रीनगर के एक टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में कमरा ले रखा था। वहीं पर धमकाकर इन लड़कियों का वह यौन शोषण करता था।

उस पर पिछले 6 महीनों तक लगाए सर्विलांस में सामने आए तथ्यों के आधार पर बनाए डोजियर में कहा गया है कि मुश्ताक होटल के कमरे में ले जाकर युवा महिला का शोषण का वीडियो भी बनाता था। इसके आधार पर उन्हें वह ब्लैकमेल भी करता था। उन्हें वह धमकाता था कि उसका सर्विस अभी लंबा है और आगे जाकर वे परेशानी में पड़ जाएँगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जाँच में यह बात भी सामने आई है कि आदिल मुश्ताक ने सीज किए गए 200 से अधिक जानवरों को उसने बेच दिया। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पर्यटन विभाग के दरफ्तर से वह 4 टेंट और 16 स्लीपिंग एवं कैरी बैग से भी लेकर अपने घर चला गया।

आदिल अपने ऐशो-आराम की जिंदगी जीने के लिए सरकारी संपत्तियों का भी खूब दुरुपयोग करता था। उसे सोशल मीडिया का भी खूब शौक था। वह इन पर खूब सक्रिय रहता था। उसके लगभग 47000 फॉलोअर हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी ऐशो आराम की जिंदगी का खूब प्रदर्शन करता था।

साल 2020 में ऐसे ही एक और डिप्टी एसपी देविंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। टेरर फंडिंग में सहयोग करने के कारण देविंदर को आखिरकार सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। कहा जा रहा है कि आदिल को भी बर्खास्त किया जा सकता है।

डीएसपी शेख आदिल के दिल्ली के कई मीडिया संस्थानों से अच्छे संबंध थे। इसके अतिरिक्त, वह जम्मू और कश्मीर पुलिस विभाग के बड़े अधिकारियों के साथ भी लंबे समय से संपर्क बनाए हुए था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपने घर से कूदकर भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

केरल : मदरसा में इस्लाम सिखाने के बहाने महिलाओं का मौलवी ने किया यौन शोषण

प्रतीकात्मक तस्वीर (साभार: DNA India)
केरल के कोझीकोड मुखदार तरबियाथुल इस्लामी सेंटर में इस्लाम कबूल करने वाली एक युवती ने मदरसा को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। महिला ने सेंटर के प्रमुख पर महिलाओं और लड़कियों को इस्लाम ‘सिखाने’ के बहाने प्रताड़ित करने और उनका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

जनम टीवी के साथ अपने इंटरव्यू में, महिला ने कहा कि इस्लामी मदरसा का प्रमुख बड़ी संख्या में लड़कियों का यौन शोषण कर चुका है। महिला ने केंद्र की तुलना जेल से की और कहा कि महिलाओं और लड़कियों को मजहबी मदरसा छोड़ने पर प्रतिबंध है।

महिला के मुताबिक केंद्र के मुखिया मुस्लिम मौलवी ने एक दिन 18-19 साल की बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद लड़की को बताया गया कि स्नान करने के बाद उसके सभी पाप माफ हो जाएँगे। घटना के बारे में उसे कैसे पता चला, इस बारे में जानकारी देते हुए, महिला ने जनम टीवी को बताया कि पीड़िता ने ही उसके साथ आपबीती शेयर की थी।

महिला ने कहा कि पीड़िता को उसके परिवार वाले उसी दिन वहाँ से ले गए। महिला ने बताया कि कैसे मुस्लिम मौलवियों ने मजहबी केंद्र में शामिल होने के लिए असुरक्षित और कमजोर महिलाओं एवं लड़कियों को टारगेट किया और फिर इसके बाद उन्होंने उनके खिलाफ असहनीय अत्याचार किया। महिलाओं और लड़कियों को रहने के लिए घर और उनके खर्च के लिए पैसे देने के बहाने मदरसा में शामिल होने के लिए बहकाया गया।

महिला ने कहा कि लड़कियों को 40 दिनों के लिए केंद्र में रहने के लिए कहा गया था। इस दौरान मदरसा के प्रमुख ने उनमें से प्रत्येक के साथ व्यक्तिगत रूप से समय बिताया। महिला ने खुलासा किया कि उसने लड़कियों के कमरे में जाकर प्रताड़ित किया और उनका यौन शोषण किया। 19 वर्षीय लड़की द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के बारे में बात करते हुए, महिला ने कहा कि घटना 8 जून को हुई थी, लेकिन पुलिस में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई थी क्योंकि लड़की को कथित तौर पर पुलिस में घटना की रिपोर्ट करने के खिलाफ अपराधी द्वारा धमकी दी गई थी।

आम आदमी पार्टी में ही महिलाओं का अत्याधिक यौन शोषण क्यों?

                                     पार्टी पार्षद रमेश मटियाला के खिलाफ महिला ने दर्ज कराई शिकायत
अपनी चुनावी रैलियों में आम आदमी पार्टी संयोजक एवं दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल दो बातें कहते थे कि 'हमें सत्ता का लालच नहीं, हम देश की राजनीति बदल जनता को सुख देना चाहते हैं; दूसरे, तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के विरुद्ध 370 आरोपों की सूची दिखा उन्हें जेल भेजने भेजना आदि। लेकिन दुर्भाग्यवश, शीला दीक्षित तो अब परलोक गमन कर गयी, फाइल अपने आप ही बंद हो गयी। रही बात राजनीति बदलने की, राजनीती तो वाकई बदल दी। मुफ्त की रेवड़ियों के नाम पर सत्ता हथिया ली, परन्तु कभी कोई न कोई पार्टी नेता किसी न किसी अपराध में आकर, समाचारों में चर्चित रहते हैं। घोटाले तो दाल-रोटी हैं, जिस दिन सत्ता परिवर्तन होगा, कांग्रेस से अधिक केजरीवाल पार्टी के नाम घोटाले सामने आएंगे। 
जहां तक बात महिला सुरक्षा की है, राजनीती में यौन शोषण कोई नई बात नहीं, लेकिन जितना अधिक यौन शोषण इस पार्टी में हुआ है, शायद किसी भी अन्य पार्टी में नहीं। पता नहीं कितनी कोली यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। कोई राशन कार्ड बनाता है, कोई कुछ और।  
केजरीवाल सरकार का महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े-बड़े वादे करना, अपने घोषणा-पत्र में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि बताना एक कोरा झूठ है। दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) की एक महिला कार्यकर्ता को उनकी ही पार्टी के नेता द्वारा पिटवाने और दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। 31 मई 2021 को मटियाला वार्ड से ‘आप’ के पार्षद रमेश मटियाला के खिलाफ दो अन्य कार्यकर्ताओं की मदद से अपनी ही पार्टी की महिला कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। म​हिला ने बीते दिनों खुद फेसबुक पर भी अपनी आपबीती सुनाई थी।

कथित तौर पर 28 मई 2021 को हुई घटना के बाद ‘आप’ पार्षद के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। सोशल मीडिया पर पीड़िता एक वीडियो भी सामने आया है। वायरल वीडियो में पीड़िता का कहना है कि रमेश मटियाला ने पार्टी की दो महिला कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनके सामने थप्पड़ मारने का कहा।

पीड़िता के अनुसार, जो आम आदमी पार्टी की सदस्य भी हैं, उन्होंने मटियाला में दिल्ली सरकार की मदद से आरटी-पीसीआर टेस्ट कैंप लगवाया था। महिला ने अकेले ही इस कैंप को लगवाया था, इसलिए उन्होंने अपनी फोटो वाला एक बैनर वहाँ लगा रखा था। घटना वाले दिन जब रमेश मटियाला वहाँ पहुँचे तो वह बैनर देखकर भड़क गए।

महिला कार्यकर्ता ने 28 मई 2021 को बताया कि रमेश मटियाला मुझे धमकी देते हैं कि मैंने अपना बैनर यहाँ क्यों लगवाया है, जबकि ये सब कुछ आयोजित करवाने वाली मैं हूँ, विधायक जी से बात करके इस कैंप को लगवाने वाली मैं हूँ। मटियाला में केवल एक ही जाँच कैंप था, लेकिन मैंने गुलाब जी से बात करके इसे लगवाया। सुबह से मैं यहाँ थी, पब्लिक के बीच में लोगों का टेस्ट करवा रही थी। इसी बीच दिल्ली जल बोर्ड के एक अधिकारी का मुझे कॉल आया और मैं कुछ अन्य जरूरी काम से वहाँ चली गई, लेकिन जब मैं वहाँ से आई तो मैंने देखा रमेश मटियाला यहाँ आया हुआ है। उसने अपनी उपस्थिति में दो महिला कार्यकार्ताओं को बुलवाया और मुझ पर हमला करवाया। रमेश ने उन्हें मुझे थप्पड़ मारने को भी कहा। इसके अलावा मेरे पोस्टर और बैनर जो मैंने टेस्ट कैंप के लिए लगवाया था, महिलाओं से उसे फाड़ने को कहा।

‘आप’ नेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323 (चोट पहुँचाना), 341 (गलत तरीके से रोकना), 509 (गलत शब्दों का प्रयोग या किसी महिला को अपमानित करने का इरादा) और 506 (धमकी देना) के तहत दिल्ली के बिंदापुर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, डीसीपी (द्वारका जिला) संतोष कुमार मीणा ने कहा कि हमें ‘आप’ पार्टी की कार्यकर्ता से शिकायत मिली थी। हमने एफआईआर दर्ज करने से पहले एक जाँच भी की है। वास्तव में क्या हुआ, यह पता लगाने के लिए आगे की जाँच भी जारी है।

आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए रिजनल हेड की नौकरी छोड़ने पर अफसोस जताते हुए महिला ने अरविंद केजरीवाल से सवाल किया, “आपकी पार्टी में महिलाएँ सुरक्षित क्यों नहीं हैं?” इस बीच, दिल्ली पुलिस ने कहा कि वह आने वाले दिनों में किसी भी गिरफ्तारी से पहले पीड़िता को सीआरपीसी की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाएगी। इस संबंध में संपर्क किए जाने पर रमेश मटियाला का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी शिकायत या एफआईआर की जानकारी नहीं है। शिकायत खुद देखने के बाद ही वे इस पर प्रतिक्रिया दे पाएँगे।

लड़कियों को अगवा कर यौन शोषण करता था मदरसे का मौलाना, फिर बेच देता था


दिल्ली पुलिस ने एक 16 साल की लड़की को 3 दिनों के अंदर बरामद कर अपहरणकर्ता को भी धर-दबोचा है। समयपुर बादली पुलिस ने एक सफल छापेमारी के बाद अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया। लड़की का अपहरण दिसंबर 19, 2020 को हुआ था। आउटर नॉर्थ दिल्ली जिले की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया 45 वर्षीय मौलाना नौशाद आदतन अपराधी है और उत्तर प्रदेश के हरदोई में लड़कियों के अपहरण और शोषण के उस पर 10 से अधिक मामले दर्ज हैं।

आरोपित अपहृत की गई लड़की को सीलमपुर क्षेत्र में बेचने की फिराक में लगा हुआ था। डिप्टी कमिश्नर गौरव शर्मा ने बताया कि पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा सतर्क है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के सिंघु सीमा पर चल रहे ‘किसान आंदोलन’ के कारण पुलिस फोर्स का एक बड़ा हिस्सा वहाँ मौजूद है, जिससे इलाके में अपराधियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है।

लड़की की माँ ने पुलिस को सूचित किया था कि दोपहर 2 बजे से ही उनकी बेटी गायब है और उसी इलाके में रहने वाला एक अन्य व्यक्ति भी उसी समय से गायब है, जिस पर उन्हें शक है। इसके बाद तुरंत FIR दर्ज की गई और लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। चूँकि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, इसीलिए डेडिकेटेड अधिकारियों की एक टीम बनाई गई है।

पुलिस ने जब मौलाना नौशाद के घर पर छापेमारी की तो वो गायब निकला और उसके परिवार वालों को भी उसके बारे में कोई सूचना नहीं थी। हरदोई के मदिया जिले का रहने वाला मौलाना नौशाद अपनी बीवी के साथ यहाँ रह रहा था। इसके बाद आरोपित और उसकी बीवी के मोबाइल नंबरों को तुरंत सर्विलांस पर रखा गया। इलाके के CCTV कैमरों के फुटेज की जाँच के बावजूद उसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

इसके बाद हिमाचल प्रदेश के बद्दी में आरोपित के मोबाइल नंबर का लोकेशन मिला। जब पुलिस की टीम बद्दी के लिए निकली तो रास्ते में पता चला कि आरोपित भी दिल्ली के ही रूट में है। इसके बाद दिल्ली तक उसका पीछा करते हुए तकनीकी सर्विलांस अपनाया गया और सीलमपुर से उसे गिरफ्तार किया गया। नौशाद ने अपने साथी के साथ वहाँ से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे धर लिया।

नौशाद मानव तस्करी और अपहरण के 10 से ज्यादा मामलों में नामजद है। वो एक मदरसा में बतौर शिक्षक काम करता है। वो पहले अल्पसंख्यक व गरीब लड़कियों से परिचय बढ़ाता था, फिर उन्हें लालच देकर अपने साथ ले जाता था। इसके बाद वो लड़की का यौन शोषण करता था और फिर उसे बेच देता था। इस बार भी उसने पीड़िता को लालच देकर निकाह का झाँसा दिया था। 2018 में भी उसने एक लड़की को लालच देकर उससे निकाह कर लिया था और उसके साथ रहने लगा था।

पुलिस नौशाद की पत्नी की भूमिका पर भी जाँच कर रही है क्योंकि फोन पर उसने अपने शौहर के साथ बात की थी और काम ख़त्म कर उसे भागने की भी सलाह दी थी। हिमाचल प्रदेश में लड़की का सौदा नहीं हो पाया था, इसलिए वो वापस दिल्ली लौट रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़िता के साथ नौशाद ने यौन शोषण भी किया है। उसकी मेडिकल जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कुछ ही दिनों पहले उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को अपने ही दोस्त की बच्ची से भीख मँगवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। आरोपित दीन मोहम्मद ने अपने मित्र की बेटी का न सिर्फ अपहरण किया, बल्कि प्रताड़ित कर उससे भीख भी मँगवाई। पुलिस ने लगभग एक महीने बाद बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित नेकपुर के निवासी दीन मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया है।

इमाम, मदरसा शिक्षक वर्षों से मदरसों, मस्जिदों में अल्लाह के नाम पर बच्चों का बलात्कार करते रहे हैं: तस्लीमा नसरीन, बांग्लादेश लेखिका

मजहबी कट्टरपंथ पर अक्सर बेबाक टिप्पणी देने वाली लेखिका तस्लीमा नसरीन (Taslima Nasrin) ने आरोप लगाया है कि बांग्लादेश के मस्जिद-मदरसों में हर दिन बलात्कार होते हैं। तस्लीमा नसरीन ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए बांग्लादेश के मस्जिद-मदरसों की स्थिति को लेकर यह बयान दिया है।

तस्लीमा नसरीन ने लिखा, “बांग्लादेश में रोजाना मस्जिद-मदरसे में बलात्कार हो रहे हैं। अल्लाह के नाम पर बलात्कार हो रहे हैं। मदरसे के बलात्कारी-शिक्षक, बलात्कारी-मस्जिद के इमामों का मानना है कि अगर वो पाँच वक्त की नमाज अदा करेंगे तो उनके गुनाह आजाद होंगे, क्योंकि अल्लाह माफ कर रहा है।”

तस्लीमा ने कहा है- ‘बांग्लादेश के मस्जिद और मदरसों में रोजाना बलात्कार की घटनाएँ हो रही हैं।'

हालाँकि, तस्लीमा का यह बयान एक बार फिर विवाद का विषय बनता नजर आ रहा है लेकिन वास्तविकता यह है कि अक्सर ऐसे कई मामले देखे गए हैं जब मदरसे या फिर किसी मजहबी जगह पर मजहब विशेष के लोग बलात्कार या सामाजिक अपराध की किसी घटना को अंजाम देते हुए पाए गए हैं। सोशल मीडिया के दौर में ऐसे अपराध फौरन ही सबके सामने भी आ जाते हैं।

विवादित लेखिका तस्लीमा नसरीन अक्सर मजहब विशेष के आडम्बरों के खिलाफ अपनी आवाज उठाती हैं। यही वजह भी है कि कट्टरपंथियों ने कई बार उनके खिलाफ फतवे जारी कर उनकी हत्या तक की भी धमकी दी है। इस कारण उन्हें अपना देश बांग्लादेश छोड़ना पड़ा और अब वो निर्वासित होकर भारत में रह रही हैं।

कुछ ही समय पहले लेखिका ने एआर रहमान की बेटी खतीजा द्वारा बुर्का पहनने पर भी सवाल उठाया था और कहा था कि उनकी बेटी को ऐसा देख मुझे घुटन होती है। जिसके बाद एआर रहमान की बेटी ने तस्लीमा को जवाब दिया कि अगर मुझे देखकर आपको घुटन होती है तो उन्हें ताजी हवा में साँस लेनी चाहिए।


बिहार चुनाव : वो RJD नेता कौन था जिसने IAS की पत्नी, माँ, भतीजी से लगातार 2 साल तक किया था रेप… , करवाना पड़ा था अबॉर्शन?

                                                             प्रतीकात्मक 

भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना को जिस तरह योगी विरोधी उछाल रहे हैं, ये ही लोग राष्ट्रीय जनता दल द्वारा बिहार में जंगल राज  पर चुप्पी साधे हुए थे। आरजेडी के राज में आम नागरिक तो दूर की बात है, ब्यूरोक्रेट्स के परिवार की महिलाएं तक सुरक्षित नहीं थीं। आरजेडी के राज में इस तरह के अपराध होना स्वाभाविक था, क्योकि जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री अनपढ़ हो, और परिवार नियोजन को तार-तार कर बच्चों की लाइन लगाने में व्यस्त हो, कानून की धज्जियां उड़नी ही हैं। जिसे कवि अखिलेश द्विवेदी अपनी कविता पाठ में वर्णित कर रहे हैं:-

नेताओं के बाद अगर सरकार में किसी की सबसे ज्यादा चलती है तो वो हैं ब्यूरोक्रेट्स। कई बार तो उनकी भूमिका नेताओं से भी बढ़ कर होती है क्योंकि योजनाओं के क्रियान्वयन का जिम्मा उनके पास ही होता है। लेकिन, बिहार में जंगलराज का जो दौर था, उसमें IAS अधिकारी तक सुरक्षित नहीं थे। ऐसे ही एक अधिकारी की पत्नी थीं चम्पा विश्वास। चम्पा विश्वास के साथ रेप एक ऐसी घटना थी, जिसने पूरे बिहार ही नहीं, बल्कि देश को हिला कर रख दिया था।

बिहार में नेताओं पर यौन शोषण के आरोप नए नहीं हैं। हाल ही में सामने आए मुजफ्फरपुर बालिका गृह काण्ड के दौरान भी बड़े नेताओं का नाम सामने आया। राजद ने दो बलात्कारी विधायकों की पत्नियों को टिकट दे रखा है। अभी जब ये सब खुलेआम हो रहा है तो उस दौर की आप सिर्फ कल्पना ही कर सकते हैं, जब लालू यादव के क़रीबी पूरे बिहार में कुछ भी कर सकते थे, कुछ भी। इन्हीं काली घटनाओं में से एक की हम आज चर्चा करने जा रहे हैं।

चम्पा विश्वास के साथ रेप की घटना: बिहार के दामन पर लगा काला दाग

बिहार में जंगलराज के दौर में हत्याएँ और अपहरण इतने आम थे कि ऐसी घटनाओं को लोगों ने खबर मानना भी छोड़ दिया था। सत्ताधारी पार्टी के नेता ही गुंडे थे और उनके द्वारा यौन शोषण और हत्या की वारदातों के बाद भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। लेकिन, IAS अधिकारी बीबी विश्वास ने जब लालू यादव के करीबी मृत्युंजय यादव पर 2 साल में न सिर्फ उनकी पत्नी का बल्कि उनके कई सम्बन्धियों का भी रेप करने का आरोप लगाया, तो कोहराम मच गया।

अगर इस मामले की पुलिस में शिकायत होती तो या तो फाइलें धूल फाँकती, या फिर उलटा पीड़ितों के खिलाफ ही कार्रवाई हो जाती। लेकिन, मामला लाइमलाइट में तब आया जब पीड़िता ने बिहार के तत्कालीन राज्यपाल सुन्दर सिंह भंडारी को पत्र लिख कर न्याय की गुहार लगाई। 2 साल तक किसी का जबरदस्ती यौन शोषण, यहाँ तक कि उसके नाते-रिश्तेदारी में कई अन्य महिलाओं का रेप – ये एक साधारण घटना नहीं थी।

1982 बैच के IAS अधिकारी बीबी विश्वास तब बिहार के लेबर विभाग में सोशल सिक्योरिटी के डायरेक्टर थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि मृत्युंजय (तब 27 साल के) ने अपने दोस्तों के साथ मिल कर न सिर्फ उनकी पत्नी का, बल्कि उनकी माँ, दो मेड्स और भतीजी तक के साथ रेप किया। उसने इसके लिए धमकी, लालच, जोर-जबरदस्ती और हिंसा – सभी का सहारा लिया। तब चम्पा विश्वास 30 साल की थीं।

चम्पा विश्वास को 1 बार एबॉर्शन भी कराना पड़ा। अंत में उन्होंने अपना ‘Sterlization’ ही करवा लिया था। कई बार बलात्कार किए जाने के कारण बार-बार गर्भवती होने से बचने के लिए उन्हें ये क़दम उठाने पड़े थे। तब उन्होंने ये भी अंदेशा जताया था कि उनकी भतीजी कल्याणी और दो मेड सर्वेन्ट्स, जो गायब हो गई थीं, उनकी हत्या भी की गई हो सकती है। राज्यपाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए गृह मंत्रालय को इस मामले को देखने की सिफारिश की थी।

साथ ही उन्होंने बिहार के तत्कालीन डीजीपी नियाज अहमद को भी इसकी जाँच करने के आदेश दिए। राजद के विधायक रहे मृत्युंजय यादव ने तब लालू यादव पर किताब भी लिखी थी। अगस्त 8, 1998 को भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर के कहा था कि यहाँ तक कि प्रभावशाली और सम्मानित परिवारों की महिलाएँ भी अब सुरक्षित नहीं हैं और असहाय हैं क्योंकि राजद के गुंडों को लगता है कि वो कुछ भी कर के बच कर निकल जाएँगे।

बीबी विस्वास इतने बड़े अधिकारी होने के बावजूद अपने परिवार को इससे नहीं बचा पाए, ये राजद के गुंडों के प्रभाव के बारे में बताता है। बाद में वो अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए थे। चम्पा ने अपने पति के जीवन को खतरा बताते हुए कहा था कि उन्हें काफी बाद में इस मामले के बारे में पता चला। मृत्युंजय की माँ हेमलता यादव भी विधायक रह चुकी थीं और वो ‘बिहार सोशल वेलफेयर एडवाइजरी बोर्ड’ की अध्यक्ष थीं।

तब उन्होंने इन आरोपों को गलत बताते हुए कहा था कि ये उनके और उनकी माँ के खिलाफ साजिश है। साथ ही उन्होंने बीबी विश्वास पर अपनी ड्यूटी ठीक से न निभाने और दफ्तर से गायब रहने तक के आरोप भी लगाए। मोहम्मद नमतुल्लाह तब विधानसभा में राजद के चीफ व्हिप थे। उन्होंने कहा था कि वो हेमलता के परिवार को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं और वो ‘लड़का’ ऐसा नहीं कर सकता।

ये उसी का एक वर्जन था, जब अपने बेटे अखिलेश यादव की सरकार रहते मुलायम सिंह यादव ने बलात्कारियों को लेकर ‘लड़के हैं, गलती हो जाती है‘ वाला बयान दिया था। ये सब तब हो रहा था, जब मृत्युंजय का इतिहास भी ठीक नहीं था। इस घटना से 3 साल पहले भी एक राजनेता की बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। हेमलता उस वक़्त 8 सालों से लालू यादव की करीबी थीं।

क्या-क्या लगे थे आरोप?

बीबी विश्वास का परिवार पटना के बेली रोड में स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता था। चम्पा ने अपनी शिकायत में कहा था कि उनके बगल के क्वार्टर में रहने वाले अधिकारी और उनकी पत्नी उन्हें बुला कर अपने फ्लैट में लेकर गए, जहाँ मृत्युंजय और हेमलता पहले से ही बैठे हुए थे। वहाँ उन लोगों ने चम्पा को मृत्युंजय के साथ अकेले कमरे में बंद कर दिया, जहाँ उसने उनका रेप किया। आरोप है कि इसके बाद हेमलता ने उन्हें धमकाया कि इस घटना के बारे में किसी को भी पता चला तो उनके परिवार के सदस्यों की हत्या कर दी जाएगी और उनके आपत्तिजनक फोटोग्राफ्स सार्वजनिक कर दिए जाएँगे।

एक दिन अचानक से मृत्युंजय फिर अपनी माँ और कुछ लोगों के साथ कैमरा लेकर आ धमका, जहाँ उसने चम्पा के साथ शादी की जिद की। उसकी माँ ने कहा कि मृत्युंजय स्मार्ट है और बड़े परिवार से है, इसीलिए चम्पा को उससे शादी कर लेनी चाहिए। उन लोगों ने चम्पा के पति को बूढ़ा बताते हुए कहा कि हेमलता को मंत्री पद मिलने के बाद उन्हें भी कहीं का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। वहाँ उनके साथ फिर बलात्कार किया गया।

शिकायत में बताया गया था कि दिसंबर 1995 में एक बार फिर मृत्युंजय पहुँचा, जहाँ उसने चम्पा विश्वास की माँ को किचेन में देखा। इसके बाद उसने उनका जबरन आलिंगन किया और किस किया। घबराई माँ ने चम्पा से परिवार सहित वो फ़्लैट खाली करने को कहा। इसी तरह उसने चम्पा विश्वास की भतीजी कल्याणी के साथ भी रेप किया। साथ ही वो घर की मेड से कह कर बीबी विश्वास को ड्रग्स दे दिया करता था, ताकि वो बेहोश हो जाएँ।

‘नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन’ को भेजे गए पत्र में चम्पा ने आरोप लगाया था कि बिहार के एक बहुत बड़े नेता (जंगलराज के मसीहा) ने भी उनके साथ बलात्कार किया। उनका आरोप था कि पुलिस ने भी उनके बयान को हूबहू कोर्ट में पेश नहीं किया और उसमें बदलाव कर दिया। दिल्ली में शिफ्ट होने के बाद परिवार के भीतर ऐसा डर बैठा हुआ था कि उन्होंने 20 बार अपना घर बदला। मृत्युंजय के दोस्तों ने भी चम्पा के साथ बलात्कार किया था।

हालाँकि, 2010 में बिहार के पटना हाईकोर्ट ने हेमलता यादव और मृत्युंजय को चम्पा विश्वास रेप कांड से जुड़े मामले में बरी करते हुए ट्रायल कोर्ट के फैसले को पलट दिया। आरोपित का कहना था कि राजद और भाजपा की लड़ाई में उसे बकरा बनाया गया। उसका कहना था कि सुशील मोदी ने इसे मुद्दा बना दिया, जिससे उसकी ज़िंदगी बर्बाद हो गई, वरना वो दिल्ली के हिन्दू कॉलेज में पढ़ता था और सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहा था। उसने कहा था कि उसके अधिकतर दोस्त अब सिविल सर्विसेज में हैं।

लेकिन, मृत्युंजय यादव ने सितम्बर 2005 में एक ऐसा बयान दिया था, जिसकी चर्चा आवश्यक है। उसने कहा था कि राजद के बड़े नेताओं को बचाने के लिए उसे फँसाया गया। उसने ये भी आरोप लगाया था कि जिस जज ने उसे और उसकी माँ को सजा सुनाई, उसे प्रमोट किया गया। अपनी जान को ख़तरा बताते हुए उसने पूरी जाँच प्रक्रिया को ही भ्रष्ट बता दिया था। उसने आरोप लगाया था कि राजनैतिक लाभ के लिए उसका इस्तेमाल हुआ।

कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता, गहलोत ने माना बारां रेप को छोटी घटना

कांग्रेस पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता एक बार फिर सामने आ गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया है। राजस्थान के बारां जिले में दो नाबालिग दलित बहनों के साथ गैंगरेप को छोटी घटना मानते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि हाथरस और बारां केस की तुलना नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि हाथरस में हुई घटना बेहद निंदनीय है। उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है, लेकिन दुर्भाग्य से राजस्थान के बारां में हुई घटना की तुलना हाथरस की घटना से की जा रही है।

बारां जिले के छबड़ा निवासी दलित बहनों का गांव के ही चार युवकों ने गत 18 सितंबर को उस समय अपहरण किया, जब वे खेत जा रही थी। 18 से 21 सितंबर तक आरोपी युवक दोनों नाबालिग लड़कियों को कोटा, जयपुर और अजमेर तक ले गए। जहां दोनों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। दैनिक भास्कर के अनुसार आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को पुलिस के सामने कुछ बोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान लड़कों के पकड़े जाने के बावजूद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, लड़कियों को सखी केंद्र भेजा गया। ऐसे में गहलोत के बयान को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है।

आपको दिखाते हैं कि किस तरह से कांग्रेस पार्टी महिलाओं के नाम पर सिर्फ नौटंकी करती है। नीचे दिए गए बयानों और कांग्रेस नेताओं की हरकतों से साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की नजर में महिलाओं की क्या हैसियत है।

सिद्धारमैया ने सरेआम खींची महिला की चुन्नी
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता सिद्धारमैया ने सरेआम एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। मैसूर में एक महिला सिद्धारमैया के पास उनके विधायक बेटे की शिकायत करने आई थी। महिला की शिकायत सुनते ही सिद्धारमैया भड़क गए और महिला से अभद्रता करने लगे। सिद्धारमैया ने मर्यादा की सभी सीमाओं को पार करते हुए महिला की चुन्नी खींच ली और गाली-गलौच करते हुए हाथापाई तक करने लगे।

कांग्रेस नेता कमलनाथ ने महिलाओं को कहा सजावट का सामान
कांग्रेस पार्टी की महिला विरोधी मानसिकता दो महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान भी नजर आई थी। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बयान दिया था। कमलनाथ महिलाओं को सजावट का सामान कहा था। दरअसल, पत्रकारों ने जब उनसे विधानसभा चुनाव में कम महिला प्रत्याशी उताने के बारे में सवाल पूछा तो, कमलनाथ ने कह दिया कि उन्होंने महिलाओं को सजावट और कोटे के आधार पर टिकट नहीं दिए गए हैं।

राहुल के दफ्तर में महिला से अश्लील हरकत
महिलाओं के प्रति कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की नीच सोच का पता कुछ दिन एक बार फिर लगा था। हाल ही में कांग्रेस के नेताओं पर दिल्ली में राहुल गांधी के दफ्तर में ही सोशल मीडिया सेल में काम करने वाली महिला से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया था। महिला ने इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस कमिश्नर से की थी। इस मामले में राहुल गांधी ने पार्टी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की। हालांकि, बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जाहिर है कि जब कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के दूसरे बड़े नेता ही महिलाओं से दुर्व्यवहार करते रहे हों, उन पर अभद्र टिप्पणियां करते रहे हों तो फिर नीचे के कार्यकर्ता भी इसमें अपनी शान समझेंगे।

राहुल गांधी – क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं।
राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर,2017 को वडोदरा में महिलाओं को लेकर अमर्यादित बयान दिया। उन्होंने पूछा था कि क्या संघ की शाखाओं में महिलाएं छोटे कपड़े (शॉर्ट्स) पहने दिखती हैं। इस बयान पर महिलाओं ने आपत्ति जताई थी।

दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस सांसद को टंच माल कहा
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने 27 जुलाई,2013 को इंदौर में अपनी पार्टी की सांसद मीनाक्षी नटराजन पर sexist remark दिया। उन्होंने नटराजन को टंच माल कहकर संबोधित किया था।

शशि थरूर ने मिस वर्ल्ड का मजाक उड़ाया
मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड बनने पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उन्हें चिल्लर कह कर मजाक उड़ाया। 19 नवंबर, 2017 को ट्विट कर उन्होंने लिखा, ‘हमारी मुद्रा का विमुद्रीकरण करना कितनी बड़ी भूल थी! बीजेपी को इस बात का अहसास होना चाहिए कि भारतीय मुद्रा का विश्व भर में वर्चस्व है, देखिए हमारी चिल्लर भी मिस वर्ल्ड बन गई है.’

अभिजीत मुखर्जी – दिन में प्रदर्शन और रात में मेकअप से पुतकर पब में जाएंगी
कांग्रेस सांसद और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पुत्र अभिजीत मुखर्जी ने भी महिलाओं के मेकअप और पहनावे को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। 28 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में निर्भया गैंगरेप कांड के बाद महिला प्रदर्शनकारियों का मजाक उड़ाते हुए अभिजीत ने कहा था कि ये महिलाएं अब प्रदर्शन कर रही हैं और रात को मेकअप से पुतकर पब में जाएंगी। हालांकि उनकी इस टिप्पणी पर उनकी बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ही आपत्ति जताई थी, जिसके बाद उन्होंने भी माफी मांगी।

बोत्सा सत्य नारायण – रेप से बचने के लिए औरतें घर पर रहें
27 दिसंबर, 2012 को दिल्ली गैंगरेप मामले में कांग्रेस के आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बोत्सा सत्यनारायण ने कहा था कि रेप से बचने के लिए औरतों को घर के अंदर ही रहना चाहिए।

दामादोर राउत की अभद्र टिप्पणी
कांग्रेस के पूर्व मंत्री दामोदर राउत ने कांग्रेस प्रवक्ता सुलोचना दास पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा था कि मुझे पता है किसे खुश करके आप कांग्रेस की प्रवक्ता बनी हैं।

राज्यसभा में सुशील कुमार शिंदे की अभद्र टिप्पणी
राज्यसभा में चर्चा के दौरान सुशील कुमार शिंदे ने एसपी सांसद जया बच्चन पर कहा था कि…बहन यह गंभीर मामला है इसे गंभीरता से सुनो, यह कोई फिल्म का विषय नहीं है।

श्रीप्रकाश जायसवाल का विवादित बयान
श्रीप्रकाश जायसवाल ने पाकिस्तान पर टी-20 की जीत पर कहा था ..जैसे जैसे समय के साथ जीत की खुशी कम हो जाती है वैसे ही समय के साथ पत्नी के चार्म में भी कमी आ जाती है।

शीला दीक्षित – महिलाओं का ज्यादा एडवेंचरस नहीं होना चाहिए
2008 में युवा पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के बाद एक सवाल के जवाब में दिल्ली की तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा था: “महिलाओं को ज़्यादा एडवेंचरस नहीं होना चाहिए।” तब हेडलाइंस टुडे में काम करने वाली सौम्या विश्वनाथन दफ्तर से घर लौट रही थीं जब वसंत कुंज में उन्हें कार में गोली मारी गई थी।

NSUI अध्यक्ष पर महिला कार्यकर्ता ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया
25 जून, 2018 को छत्तीसगढ़ में NSUI की एक कार्यकर्ता ने राहुल गांधी को चिट्ठी लिखकर NSUI अध्यक्ष फैरोज खान के ऊपर महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण का आरोप लगाया। महिला कार्यकर्ता ने लिखा कि फैरोज राजनीतिक तरक्की के लिए महिलाओं को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता है।

राहुल गांधी की मौजदूगी में पत्रकार मौसमी सिंह के साथ बदसलूकी
13 अप्रैल, 2018 को जब कठुआ कांड को लेकर राहुल गांधी ने इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकाला तो एक टीवी पत्रकार मौसमी सिंह के साथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की। आजतक की पत्रकार मौसमी सिंह ने रो रोकर अपनी बदसलूकी के बारे में जानकारी दी।

प्रदर्शन के दौरान महिलाओं के साथ पुरुष कार्यकर्ताओं ने की छेड़खानी
मुंबई में 15 अप्रैल, 2018 को कठुआ और उन्नाव बलात्कार के विरोध में कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने पार्टी इकाई को लिखित में दिए शिकायत में कहा कि कैंडल मार्च के दौरान पुरुष सहयोगियों ने उनके साथ भीड़ का फायदा उठाया है और उनके साथ बदसलूकी की।

सत्यदेव कटारे – जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, पुरुष नहीं छेड़ेगा
24 अप्रैल, 2013 को भिंड में कांग्रेस के पूर्व मंत्री सत्यदेव कटारे ने विवादित बयान दिया। कटारे ने कहा कि जब तक महिला तिरछी नजर से नहीं देखेगी, तब तक पुरूष उसे नहीं छेड़ेगा।

संजय निरुपम का स्मृति इरानी पर विवादित बयान
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी को पैसे के लिए ठुमके लगाने वाली कहा था। एक टीवी बहस के दौरान उन्होंने ईरानी पर ये अमर्यादित टिप्पणी की थी।

रेणुका चौधरी – रेप तो चलते रहते हैं
रेप जैसे जघन्य अपराध को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रेणुका चौधरी ने बुलंदशहर में विवादित बयान दिया। रेणुका ने कहा कि “रेप तो चलते ही रहते हैं (रेप इज कॉमन)।”

कांग्रेस नेता का दलित महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक बयान
कानपुर प्रदेश उपाध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजाराम पाल ने 4 नवंबर, 2016 को मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, “पार्टी में दलित महिलाओं से भेदभाव नहीं किया जाता है। इन महिलाओं को हमारे घर के अंदर ही नहीं, बेडरूम तक आने की इजाजत है। यहां ऐसी कोई महिला नहीं है, जो हमारे बेडरूम तक न आई हो।”

केरल के कांग्रेस नेता का विवादित बयान
28 मार्च, 2017 – केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने के बाद एमएम हसन ने कहा कि मासिक धर्म अपवित्र होता है और महिलाओं को उन दिनों में किसी भी पूजा या इबादत की जगह पर नहीं जाना चाहिए।

सुभाष चौधरी बलात्कार मामला
हरियाणा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुभाष चौधरी पर अक्टूबर, 2017 में दिल्ली के तुगलग रोड पुलिस स्टेशन पर रेप का एक मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि सुभाष चौधरी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के घर की नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। मामला चर्चा आने के बाद भी, इस मामले में राहुल गांधी ने चुप्पी साध ली। तब वह कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।

शिमला का गुड़िया गैंगरेप कांड
हिमाचल प्रदेश में शिमला का जघन्य गुड़िया गैंग रेप कांड काफी दिनों तक लोगों को विचलित किए हुए था। इस मामले में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में बनी राज्य सरकार के मुखिया वीरभद्र सिंह ने जो बयान दिया वह बहुत ही आपत्तिजनक था। उन्होंने कहा था कि ऐसा कोई देश या प्रदेश नहीं है, जहां अपराध नहीं होता।

सैन्य अफसर की पत्नी ने किया अहमद पटेल पर बलात्कार का केस
वर्ष 2005 में सेना के एक अफसर की पत्नी सुनीता सिंह ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की कि कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का कहना था कि वह पति की पिटाई से परेशान होकर घर से भाग गई और दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग में न्याय की गुहार लगाने आई थी। राष्ट्रीय महिला आयोग ने उसे नारी निकेतन भेज दिया। नारी निकेतन से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य यास्मीन अबरार उसे अपने साथ घर ले गईं। उसी के घर में कांग्रेसी नेता अहमद पटेल ने उसके साथ बलात्कार किया।

शादी लाल बत्रा बलात्कार मामला
27 सितंबर, 2016 – दिल्ली में राज्यसभा सांसद के खिलाफ रेप का यह मामला दर्ज किया गया। पेशे से वकील एक महिला ने हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य शादीलाल बत्रा के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया।

विधायक पर रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस
22 जुलाई, 2017 – केरल के कांग्रेस विधायक एम विंसेंट को रेप और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया। केरल पुलिस के अनुसार, 51 वर्षीय महिला ने विधायक के खिलाफ रेप के आरोप लगाए। घटना के बाद महिला ने सुसाइड की भी कोशिश की थी।

विधायक हेमंत कटारे बलात्कार मामला
2 फरवरी, 2018 – मध्यप्रदेश के भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमंत कटारे के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का प्रकरण दर्ज हुआ है। कटारे के खिलाफ एक महिला और उसकी बेटी प्रयांशु सिंह के द्वारा अलग-अलग दर्ज कराई गई। शिकायतों के आधार पर अपहरण और दुष्कर्म का अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज किया गया है।

बिहार कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने यौन शोषण के आरोप के बाद दिया इस्तीफा
23 फरवरी, 2017 – बिहार कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडे पर एक नाबालिग ने यौन शोषण का आरोप लगाया, जिसके बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

कर्नाटक के कांग्रेस नेता पर यौन शोषण का आरोप
सितंबर, 2015 – कर्नाटक में कांग्रेस के बड़े नेता B S Thammaiah पर Karnataka Kodava Sahitya Academy की अध्यक्ष ने यौन शोषण का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया। महिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी, जिसे डिलीट कर दिया गया।

अजमेर रेप केस
कुख्यात अजमेर रेप कांड के 26 साल बाद मुख्य आरोपी यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष फारुख चिश्ती, उपाध्यक्ष नफीस चिश्ती और संयुक्त सचिव अनवर चिश्ती के खिलाफ यौन शोषण का गंभीर मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर स्कूल की सैकड़ों बच्चियों का यौनशोषण किया था। यौनशोषण से पीड़ित बच्चियों में ज्यादातर बच्चियां हिन्दु समुदाय की थी। मामला उजागर होने के बाद, 8 स्कूली बच्चियों ने आत्महत्या कर ली।

NSUI नेता ने बलात्कार की पीड़ित की जगह बलात्कारी का दिया साथ
अप्रैल, 2018 – दिल्ली में गायब 10 साल की बच्ची के साथ जब मदरसा में बलात्कार होने की खबर सामने आई तो NSUI नेता ने ट्वीट कर विवादित टिप्पणी की। उत्तराखंड में NSUI के सोशळ मीडिया कोऑर्डिनेटर गौरव भारती बलात्कारी को सपोर्ट किया।

यूथ कांग्रेस के नेता पर बलात्कार का आरोप
27 दिसंबर, 2017 – आनंदपुर साहिब में एक महिला ने यूथ कांग्रेस के नेता डॉक्टर आचार शर्मा पर यौन शोषण का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि डॉक्टर ने क्लिनिक में उनके साथ यौन शोषण किया।

अभिषेक मनु सिंघवी का सीडी कांड
2012 में अभिषेक मनु सिंघवी का सीडी कांड पहली बार सबके सामने आया। इसमें किसी कोर्ट जैसे चैम्बर में सिंघवी एक महिला वकील के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही सिंघवी महिला वकील को कह रहे हैं कि वे उसे जज बना देंगे।

राजस्थान के कांग्रेसी मंत्री पर नौकरी देने के लिए यौन उत्पीड़न का आरोप
2013 – राजस्थान में कांग्रेस के पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर पर 35 साल की एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया। महिला ने कहा कि बाबूलाल नागर ने सरकारी नौकरी देने के नाम पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

हरियाणा के कांग्रेस मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप
2012 – हरियाणा के कांग्रेस मंत्री गोपाल कांडा के खिलाफ एयर होस्टेस गीतिका शर्मा ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। गीतिका गोपाल कांडा के MLDR airlines में ही कार्यरत थी। आरोप लगाने के बाद गीतिका ने 5 अगस्त 2012 को खुदकुशी कर ली।

राजस्थान का भंवरी देवी कांड
2011 भंवरी देवी सेक्स स्कैंडल में राजस्थान के कांग्रेसी नेता और कैबिनेट मंत्री महिपाल मदरेणा पर आरोप लगा। मदरेणा के खिलाफ भंवरी देवी के अपहरण, बलात्कार और फिर हत्या करने का आरोप लगा।

नारायण दत्त तिवारी का सेक्स स्कैंडल
कांग्रेस के दिग्गज नेता नारायण दत्त तिवारी पर राजभवन में ही तीन महिलाओं के साथ सैक्स का वीडियो एक तेलुगु न्यूज चैनल ने ब्रॉडकास्ट कर दिया। इसके बाद उन्हें राज्यपाल का पद छोड़ना पड़ा। नारायण दत्त तिवारी के खिलाफ ही एक शख्स ने पिता होने का दावा किया था, जो बाद में डीएनए टेस्ट के बाद न्यायालय ने भी सही पाया।